Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 टाइम टेबल (CGBSE 10th Time Table 2027) - सीजीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल
    • लेख
    • सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 टाइम टेबल (CGBSE 10th Time Table 2027) - सीजीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल

    सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 टाइम टेबल (CGBSE 10th Time Table 2027) - सीजीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 22 Aug 2026, 02:49 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीजी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा टाइम टेबल 2027 (CG Board 10th Time Table 2027 in Hindi) : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल नवंबर 2026 को सीबीजीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा समय सारिणी 2027 जारी करेगा। छत्तीसगढ़ 10वीं की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी। सीजीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से सीजी बोर्ड 10वीं समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी बोर्ड हाईस्कूल टाइम टेबल जारी होने के बाद यहां अपडेट किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CG Board 10th Time Table 2027)- अवलोकन
    2. सीजी बोर्ड परीक्षा तिथि 2026 कक्षा 10
    3. थ्योरी परीक्षा के लिए सीजीबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027 for Theory Exams)
    4. सीजीबीएसई 10वीं एग्जाम डेट 2027 (CGBSE 10th Exam Dates 2027)
    5. प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए सीजीबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027 for Practical Exams)
    6. सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    7. छत्तीसगढ़ कक्षा 10 समय सारणी 2027 : परीक्षा के लिए निर्देश
    8. सीजी कक्षा 10 टाइम टेबल 2027 : तैयारी टिप्स
    9. सीजी बोर्ड 10वीं द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा समय 2026
    10. सीजी बोर्ड 10वीं द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा कार्यक्रम 2026
    सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 टाइम टेबल (CGBSE 10th Time Table 2027) - सीजीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल
    सीजीबीएसई 10वीं डेटशीट 2027 (CGBSE 10th datesheet 2027)

    विषयवार सीजीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल 2027 (Subject-wise CGBSE class 10 time table 2027) में परीक्षा की तारीख और दिन, परीक्षा समय और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण एग्जाम डे गाइडलाइन का उल्लेख होता है। सीजीबीएसई कक्षा 10 की समय सारिणी में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं की तिथियों की रूपरेखा दी गई है, जिससे छात्र अपने अध्ययन कार्यक्रम की प्रभावी ढंग से योजना बना सकें।
    ये भी पढ़ें : सीजीबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2027 | सीजीबीएसई 10वीं मॉडल पेपर | सीजीबीएसई 10वीं सिलेबस

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CG Board 10th Time Table 2027)- अवलोकन

    छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा समय सारणी 2027 जारी होने की तिथि, जारी करने वाली संस्था, परीक्षा तिथि व अन्य की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CG Board 10th Time Table 2027): एक नज़र में

    बोर्ड का नाम

    माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा

    डेट शीट का नाम

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027
    (CG Board 10th time table 2027)

    सीजीबीएससी 10वीं डेट शीट जारी करने की तारीख

    नवंबर 2026

    सीजीबीएससी 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027जनवरी 2027 नियमित
    मार्च 2027 स्वाध्यायी

    सीजीबीएससी 10वीं परीक्षा तिथि
    (CGBSE 10th Exam dates)

    फरवरी से मार्च 2027

    दूसरी मुख्य परीक्षा तिथि

    जुलाई 2027

    ये भी पढ़ें : सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2027 | सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2027 | सीजी बोर्ड 10वीं टॉपर 2027 | सीजी बोर्ड 12वीं टॉपर 2027 | सीजी बोर्ड रिजल्ट 2027

    सीजी बोर्ड परीक्षा तिथि 2026 कक्षा 10

    परीक्षापरीक्षा तिथि

    सीजी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा तिथि

    21 फरवरी से 13 मार्च 2026
    सीजी बोर्ड कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि1 से 20 जनवरी 2026
    सीजी बोर्ड कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल तिथि स्वाध्यायी/अवसर परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के लिए20 फरवरी से 18 मार्च 2026
    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    सीजी बोर्ड कक्षा 10 टाइम टेबल 2027

    सीजीबीएसई कक्षा 10 समय सारिणी (CGBSE class 10 time table 2027 in hindi) छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा (Chhattisgarh board class 10 exam) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। सीजी बोर्ड कक्षा 10 टाइम टेबल 2027 (CG board Class 10 Time table 2027) की जानकारी जुटा लेने के बाद रणनीतिक रूप से अपने अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनानी चाहिए। सीजीबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2027 (cgbse 10th time table 2027 in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखें

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    थ्योरी परीक्षा के लिए सीजीबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027 for Theory Exams)

    सीजीबीएसई 10वीं सैद्धांतिक परीक्षा फरवरी से मार्च, 2027 तक आयोजित की जाएगी। छात्र सीजी बोर्ड 10वीं समय सारणी 2027 (CGBSE 10th time table 2027) चेक करने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    सीजीबीएसई 10वीं एग्जाम डेट 2027 (CGBSE 10th Exam Dates 2027)

    परीक्षा तिथि

    विषय

    फरवरी, 2027

    प्रथम भाषा (हिंदी/हिंदी विशिष्ट/हिंदी सामान्य)

    फरवरी, 2027

    द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/अंग्रेजी विशिष्ट/अंग्रेजी सामान्य)

    फरवरी, 2027

    सामाजिक विज्ञान

    फरवरी, 2027

    विज्ञान

    मार्च, 2027

    गणित

    मार्च, 2027

    तृतीय भाषा (मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, संस्कृत)

    मार्च, 2027

    व्यावसायिक पाठ्यक्रम- आर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्ननोलॉजी, ऑटोमोबाइल- सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाइनैंशियल सर्विसेज ऐंड इंश्योरेंस, ब्यूटी ऐंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड हार्डवेयर

    मार्च, 2027

    संगीत (केवल नेत्रहीनों के लिए);

    ड्राइंग/पेंटिंग (केवल देखने और सुनने में अक्षम छात्रों के लिए)


    1763740195292

    प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए सीजीबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2027 (CGBSE 10th Time Table 2027 for Practical Exams)

    सीजी बोर्ड कक्षा 10 प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित होंगी। पिछले सत्र में यह परीक्षा 1 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। निजी स्कूल के छात्रों की सीजीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी। कुछ स्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं। छात्र सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 प्रायोगिक परीक्षा (CG Board 10th time table practical exam 2027 in hindi) विवरण जानने के लिए संबंधित केंद्र प्रमुख से संपर्क कर सकते हैं।

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    छात्र सीजी बोर्ड कक्षा 10 टाइम टेबल 2027 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

    • होम पेज पर 'नोटिस बोर्ड' सेक्शन पर जाएं।

    • सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 (CG Board 10th timetable 2027 in hindi) लिंक खोजें।

    • सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 लिंक पर क्लिक करें और सीजी कक्षा 10 टाइम टेबल 2027 को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 का प्रिंट आउट ले लें।

    CGBSE 10th 2027 Syllabus
    Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
    Check Now

    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in CG Board 10th Time Table 2027)

    सीजीबीएसई कक्षा 10 की समय सारणी में कुछ विवरणों दिए होते हैं। सीजी कक्षा 10 टाइम टेबल 2027 पर दिए गए विवरणों की सूची देखें:

    • बोर्ड का नाम

    • परीक्षा का नाम

    • विषय के नाम और कोड

    • परीक्षा तिथि

    • परीक्षा का दिन

    • सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा का समय

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    JEE Main Important Mathematics Formulas

    As per latest syllabus. Maths formulas, equations, & theorems of class 11 & 12th chapters

    छत्तीसगढ़ कक्षा 10 समय सारणी 2027 : परीक्षा के लिए निर्देश

    छात्रों को सीजीएसई कक्षा 10 परीक्षा समय सारणी 2027 में उल्लिखित परीक्षा के दिन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। छात्रों को सीजीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा के दिन के निम्नलिखित दिशानिर्देशों के बारे में पता होना चाहिए।

    • छात्रों को सीजी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

    • सीजीबीएसई कक्षा 10 प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसके बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

    अन्य लेख पढ़ें-

    सीजी कक्षा 10 टाइम टेबल 2027 : तैयारी टिप्स

    छात्र सीजी कक्षा 10 परीक्षा के लिए अपनी तैयारी रणनीति तैयार करने के लिए नीचे दिए गए सुझावों पर गौर कर सकते हैं:

    • जनवरी माह के अंत तक अपना सीजीबीएसई कक्षा 10 पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इससे बाद में रिवीजन के लिए पर्याप्त मौका मिलेगा और छात्र अंतिम समय में परीक्षा की तैयारी के तनाव से बच सकेंगे।

    • छात्रों को परीक्षा पैटर्न के बारे में जानने और अपनी लेखन गति में सुधार करने के लिए सीजी कक्षा 10 मॉडल प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए।

    • शिक्षकों के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी संदेह और परेशानी होने पर उनकी सलाह लेनी चाहिए।

    • उन महत्वपूर्ण टॉपिक और प्रश्नों को नोट करके रखें जिनसे प्रश्न पूछे जाने की संभावना अधिक होती है।

    • छात्रों को स्वस्थ आहार लेने के साथ ही व्यायाम को दिनचर्या में जगह देना चाहिए।

    महत्वपूर्ण लेख :

    सीबीजीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा समय सारिणी 2026

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 21 नवंबर 2025 को सीबीजीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा समय सारिणी 2026 जारी किया। छत्तीसगढ़ 10वीं की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। सीजीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से सीजी बोर्ड 10वीं समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं।
    सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल ऑफिशियल पीडीएफ देखें

    सीजी बोर्ड कक्षा 10 द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा टाइम टेबल 2026 (CG Board 10th Time Table 2026 in Hindi) : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन 9 जुलाई से शुरू हुआ था, जो 21 जुलाई 2026 तक संपन्न हुआ। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट vidia.cgbse.nic.in से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। इस लेख में सीजी बोर्ड द्वितीय परीक्षा का पूरा टाइम टेबल दिया गया है। सीजीबीएसई कक्षा 10 परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं, वे पूरक परीक्षा में भाग लेकर इसमें सफलता पा सकते हैं। सीजी बोर्ड कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा को अब द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा के नाम से जाना जाता है।
    सीजी बोर्ड कक्षा 10 द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा टाइम टेबल 2026 पीडीएफ चेक करें

    मंडल से जारी सूचना के अनुसार स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक /प्रायोजना परीक्षाएं, परीक्षा केन्द्र पर ही संचालित की जावेगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक / प्रायोजना परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी ली जा सकेगी। इसकी तिथि और समय ज्ञात करने के लिये केन्द्राध्यक्ष से सतत् संपर्क करें। मण्डल, आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है। यह परीक्षा कक्षा 10वीं के लिये निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार होगी । परीक्षावधि में शासन द्वारा यदि कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत् सम्पन्न होगी।
    छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जानें

    सीजी बोर्ड 10वीं द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा समय 2026

    सीजी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा हॉल में पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करना होगा।

    समय : प्रातः 9.00 से 12.15 बजे तक

    (क) परीक्षार्थी स्थान ग्रहण — समय प्रातः 9.00 बजे

    (ख) उत्तर पुस्तिका वितरण — समय प्रातः 9.05 बजे से

    (ग) अध्ययन हेतु प्रश्न पत्र वितरण — समय प्रातः 9.10 बजे से

    (घ) उत्तर लेखन कार्य — समय प्रातः 9.15 बजे से 12.15 तक

    सीजी बोर्ड 10वीं द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा कार्यक्रम 2026

    क्र. सं

    दिन

    दिनांक

    विषय एवं कोड

    1.

    गुरुवार

    09.07.2026

    गणित (100)

    2.

    शनिवार

    11.07.2026

    प्रथम भाषा- हिन्दी (070)

    3.

    मंगलवार

    14.07.2026

    द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (080)

    4.

    बुधवार

    15.07.2026

    व्यावसायिक पाठ्यक्रम– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (901), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (902), ऑटोमोबाईल्स– सर्विस टेक्नीशियन (903), हेल्थ केयर (904), एग्रीकल्चर (905), मिडिया एण्ड एंटरटेनमेंट (906), टेली कम्यूनिकेशन (907), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एण्ड इंश्योरेंस (BFSI) (908), ब्यूटी एण्ड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर (910), परिधान, मेड–अप एण्ड होम फर्निशिंग (911), कंस्ट्रक्शन (912), प्लंबिंग (913), पॉवर (914), पर्यटन और आतिथ्य सत्कार (915)

    5.

    गुरुवार

    16.07.2026

    विज्ञान (200)

    6.

    शनिवार

    18.07.2026

    सामाजिक विज्ञान (300)

    7.

    सोमवार

    20.07.2026

    तृतीय भाषा– संस्कृत (090), मराठी (071), उर्दू (072), पंजाबी (073), सिंधी (074), बंगाली (075), गुजराती (076), तेलुगु (077), तमिल (078), मलयालम (079), कन्नड़ (081), उड़िया (082)

    8.

    मंगलवार

    21.07.2026

    केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए दृष्टि संकेत (161), केवल मूक बधिर तथा अन्य छात्रों के लिए दृष्टि एवं पॉइंट (162)

    नोट:

    • कोष्ठक में दिए गए नंबर विषय कोड हैं।

    • व्यावसायिक पाठ्यक्रम वाले विषय 15 जुलाई 2026 को हैं।

    1780404330872

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी बोर्ड 10वीं डेट शीट 2026 कहां से मिल सकती है?
    A:

    छात्र 10वीं सीजी बोर्ड टाइम टेबल 2026 को बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in और इस पेज पर देख सकते हैं।

    Q: क्या छात्र सीजी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2026 में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं?
    A:

    नहीं, छात्र सीजी 10वीं टाइम टेबल 2026 पीडीएफ में किसी भी बदलाव के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। लेकिन वे Cgbse.nic.in 10वीं टाइम टेबल 2026 में किसी भी विसंगति के मामले में संबंधित स्कूल या बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। स्कूल प्राधिकरण या बोर्ड के अधिकारी उनकी मदद कर सकते हैं।

    Q: सीजी बोर्ड का सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2026 10वीं क्लास कब जारी होगा?
    A:

    CGBSE टाइम टेबल 2026 कक्षा 10 को छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 21 नवंबर 2025 को जारी किया गया।

    Q: सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 कब ली जाएगी?
    A:

    सीजी बोर्ड एग्जाम 10वीं टाइम टेबल 2026 के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    1 May'26 - 31 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Dentistry and Human Life
    Via Seoul National University, Seoul
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CGBSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CGBSE 10th ?

    Dear Student,
    The CGBSE Class 10 Maths Formula Sheet is currently not available. However, you can refer to the CBSE Class 10 Maths Formula Sheet , as the syllabus and key mathematical concepts are largely similar. It can be a useful resource for quick revision and practising important formulas for

    The CG Board ( CGBSE ) Class 9 annual examinations are either beginning or already in progress in most schools across Chhattisgarh. Unlike the CGBSE Class 10 and CG Board 12 board examinations , which are conducted according to a fixed statewide schedule, the Class 9 annual exams are managed