Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट ( UP Board Result 2026 Latest News in Hindi)
    • लेख
    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट ( UP Board Result 2026 Latest News in Hindi)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट ( UP Board Result 2026 Latest News in Hindi)

    Mithilesh KumarUpdated on 23 Apr 2026, 11:22 AM IST

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट (UP Board Result 2026 Latest news update in Hindi) : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा, यह सवाल सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों के मन में हलचल मचाए रहता है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 परीक्षा के बाद 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (UP Board result 2026 in hindi) तैयार करने की प्रक्रिया के पहले चरण में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाता है। बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट पिछले सत्र में हाईस्कूल और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 25 अप्रैल, 2025 को दोपहर में जारी किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हर वर्ष 50 लाख से अधिक छात्र पंजीकरण कराते हैं।
    ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट 2026 | यूपी बोर्ड 10 वीं टाइम टेबल 2026 | यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2025-26

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 न्यूज अपडेट (UP Board Result 2026 News Update)
    2. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द
    3. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?
    4. छूटे हुए विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल का अंतिम मौका
    5. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?
    6. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपी जांच का काम पूरा
    7. यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आ सकता है?
    8. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा न्यूज़ अपडेट (up board result 2026 kab aayega today update)
    9. यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट
    10. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे देखें (How to Check UP Board Result 2026)
    11. यूपी बोर्ड 2026 रोल नंबर कैसे सर्च करें (up board result 2026 roll number)
    12. यूपी बोर्ड परिणाम 2026 SMS से कैसे देखें
    13. नाम से यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें (Name wise UP Board Result 2026)
    14. यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा (UP Board ka Result Kab Aayega)
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट ( UP Board Result 2026 Latest News in Hindi)
    यूपी बोर्ड रिजल्ट न्यूज़ अपडेट 2026 (UP Board result news update 2026 in hindi)

    विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP board result in hindi) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करना होगा। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 4 अप्रैल तक किया गया। यूपीएमएसपी ने बोर्ड रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी के लिए तिथि जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्र स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए हर विषय के प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया जाता है। छात्र इस लेख के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बारे में लेटेस्ट न्यूज़ प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के संबंध में लेटेस्ट सूचना जल्द प्राप्त करने के लिए इस लेख के साथ बने रहें।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 न्यूज अपडेट (UP Board Result 2026 News Update)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे (up board ka result kab aayega 2026)

    माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उ०प्र०, प्रयागराज के सचिव की ओर से जारी एक सूचना में कहा है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in तथा डिजीलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

    University of Liverpool, Bengaluru Campus

    Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

    Illinois Tech Mumbai

    Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai

    1776848182313

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं का कब आएगा

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है और लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषद द्वारा परीक्षार्थियों के आंतरिक अंक अपलोड किए जा चुके हैं। साथ ही, जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं किसी कारणवश छूट गई थीं, उन्हें भी दोबारा आयोजित कर पूरा कर लिया गया है।

    ऑनलाइन डाटा जांच के दौरान यह सामने आया कि 652 प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों पर बाहरी परीक्षकों ने तो अंक अपलोड कर दिए थे, लेकिन आंतरिक परीक्षकों द्वारा स्कूल लॉगिन से अंक नहीं डाले गए थे। इससे करीब 34,637 छात्रों के परिणाम प्रभावित होने की आशंका बनी थी। इस समस्या को दूर करने के लिए परिषद ने 6 और 7 अप्रैल को वेबसाइट फिर से खोलकर आंतरिक अंक अपलोड करने का अवसर दिया, जिससे अधिकांश मामलों में सुधार हो गया। इंटरमीडिएट की बची हुई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की गईं और अब लगभग पूरी हो चुकी हैं। ये परीक्षाएं छात्रों के अपने विद्यालयों में कराई गईं, जबकि अनुपस्थित छात्रों की परीक्षाएं जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गईं। इसके अलावा, जिन छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम या जेंडर में अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के कारण त्रुटियां थीं, उन्हें सुधारने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया गया था।

    पिछले वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा एक सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि वर्ष 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। जो संस्थान/मीडिया रिजल्ट प्रकाशित करना चाहते हैं, उन्हें 15 अप्रैल 2026 तक आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करनी होंगी। इसका अर्थ है कि 15 अप्रैल के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    1775641253653

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: Percentage = CGPA × 9.5

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट को लेकर बेहद उत्सुक रहते हैं, उनके मन में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा यह सवाल चलता रहता है? और वे निरंतर इसकी सही जानकारी की खोज में होते हैं। कई ऐसी वेबसाइट है जो आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित कर सकती है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा इस बारे में आधिकारिक जानकारी परीक्षा के बाद जारी की जाती है। घोषित तिथि के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड रिजल्ट 10th और यूपी बोर्ड रिजल्ट 12th जारी किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 गत वर्ष की तरह एक साथ भी जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अपडेट (up board result 2026 in Hindi) हिंदी में प्राप्त करने के लिए आपको इस लेख में बने रहने की सलाह दी जाती है।

    छूटे हुए विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल का अंतिम मौका

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं के प्रैक्टिकल अंकों को अपलोड करने के लिए 6 और 7 अप्रैल 2026 को अंतिम मौका दिया है। जिन इंटरनल एग्जामिनर्स ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए हैं, वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से यह कार्य पूरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, 652 स्कूलों के लगभग 34,637 छात्रों के प्रैक्टिकल अंक अभी लंबित हैं, जिन्हें इस अवधि में अपलोड किया जाएगा। वहीं छूटे हुए विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की गई।

    1775465471985

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    यूपी बोर्ड का इतिहास और पिछले साल का ट्रेंड देखें तो 2025 का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। पिछले साल कॉपियां जांचने के ठीक 23 दिन बाद नतीजे आए थे. सूत्रों की मानें तो इस बार बोर्ड और भी ज्यादा सक्रिय है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे।

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपी जांच का काम पूरा

    यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है। दोनों कक्षाओं के करीब 50 लाख परीक्षार्थियों की 3 करोड़ से अधिक कॉपियां जांचने के लिए 249 मूल्यांकन केंद्र राज्य में बनाए गए थे। डेढ़ लाख से अधिक टीचर्स ने कॉपी चेक कीं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी और कड़े अनुशासन के साथ संपन्न हुई, जहां मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। इसके बाद 5 अप्रैल तक चेक हुई कॉपियों के लिफाफे रीजनल ऑफिस तक पहुंचा दिए गए हैं।

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित था। लेकिन 21 मार्च (ईद-उल-फितर) तथा 26–27 मार्च (राम नवमी) के सार्वजनिक अवकाश के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। इसलिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अवधि बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 तक कर दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा एक पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन कार्य समय से और शुद्धता के साथ पूरा किया जाए तथा सभी अंकपत्र/रिपोर्ट 5 अप्रैल 2026 तक क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराए जाएं।


    1775013531320

    यूपी बोर्ड की मार्कशीट

    1771690996527

    यूपी बोर्ड की मार्कशीट में बड़ा बदलाव हुआ है। यूपी बोर्ड अंक व प्रमाण पत्र अब नॉन-टियरएबल होगें। इस मार्कशीट मे लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर होगें, कुछ नंगी आंखों से, कुछ यूवी रेज और कुछ लेंस के जरिए देखे जा सकेंगे। अब नकली मार्कशीट बनाना नामुमकिन होगा। मार्कशीट में क्यूआर कोड की सिक्यूरिटी कोडिंग के साथ होलोग्राम भी होगा जो ओरिजनल मार्कशीट की पहचान होगा।

    1773375743489

    करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आ सकता है?

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर एग्जाम का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी होगा। क्योंकि पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने 10 से 15 दिन बाद रिजल्ट जारी करता है। 2025 में 19 मार्च से 2 अप्रैल और 2024 में 16 मार्च से 31 मार्च तक कॉपियां चेक हुई थीं। इस बार कॉपी चेकिंग का काम 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक पूरा हुआ। इसके बाद 15 से 20 दिन में रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा। इसतरह से देखें तो बोर्ड 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने रिजल्ट डेट और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट में स्टेप मार्किंग

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMS) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए स्टेप मार्किंग लागू करने का निर्णय लिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षकों को निर्देश दिया है कि केवल अंतिम उत्तर के आधार पर अंक न देकर, प्रश्न हल करते समय लिखे गए सही फॉर्मूला, स्टेप और मेथड के लिए भी अंक दिए जाएं। इससे छोटी गणना की गलती होने पर भी छात्रों को आंशिक अंक मिल सकेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म होने वाली हैं और 18 मार्च से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए पूरे राज्य में कुल 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें उनके द्वारा किए गए सही प्रयासों के लिए उचित मार्क्स दिलाना है। अब अगर किसी छात्र का अंतिम उत्तर गलत भी हो जाता है, तब भी उसे हल किए गए सही चरणों के लिए मार्क्स दिए जाएंगे।

    बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षकों से कहा है कि वे सिर्फ भाषा विषयों में भाषा संबंधी त्रुटियों की जांच करें। वहीं, गणित या विज्ञान जैसे विषयों का मूल्यांकन करते समय नरम रवैया अपनाएं। इन विषयों को जांचते समय छात्र द्वारा जवाब में लिखे गए सही स्टेप पर नंबर दें, सिर्फ अंतिम उत्तर के आधार पर मूल्यांकन पर न करें। इसे ही स्टेप मार्किंग कहते हैं, जिसे आमतौर पर सीबीएसई और कई दूसरे बोर्ड इस्तेमाल करते हैं। यह मूल्यांकन का एक तरीका है, जिसमें किसी सवाल को हल करने में इस्तेमाल किए गए हर सही स्टेप, फॉर्मूला या मेथड के लिए आंशिक अंक दिया जाता है। मूल्यांकन का यह तरीका सवाल हल करने के तरीके पर फोकस करता है, इससे परीक्षा का तनाव कम होता है और फाइनल अंसर गलत होने के बावजूद निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करता है।

    क्या है स्टेप मार्किंग और यह कैसे काम करेगी?

    अक्सर गणित और साइंस के सवालों को हल करते समय छात्र अंत में छोटी सी कैलक्युलेशन की गलती कर देते हैं, जिससे पहले उनका पूरा सवाल गलत मान लिया जाता था। लेकिन अब यूपी बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिकयदि कोई छात्र किसी सवाल को हल करने के लिए सही फॉर्मूला लिखता है और शुरुआती चरण सही तरीके से हल करता है, तो उसे उन चरणों के लिए निर्धारित अंक मिलेंगे।

    साइंस के विषयों में यदि छात्र ने सही बनाया है या सही लेबलिंग की है, तो भले ही उसकी थ्योरी कम हो, उसे अंकों का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था शिक्षकों को मूल्यांकन के दौरान अधिक निष्पक्ष और उदार होने में मदद करेगी।

    स्टेप मार्किंग से प्राप्त अंकों और पास प्रतिशत में सुधार

    यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और मूल्यांकन केंद्रों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं। बोर्ड का मानना है कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्र अक्सर फेल होने के डर से घबरा जाते हैं। स्टेप मार्किंग लागू होने से छात्र अब कठिन सवालों को छोड़ने के बजाय उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। केवल अंतिम उत्तर गलत होने पर अब पूरा जीरो नहीं दिया जाएगा। मूल्यांकनकर्ताओं को एक 'मार्किंग स्कीम' दी जाएगी, जिसमें बताया होगा कि किस स्टेप के लिए कितने नंबर देने हैं।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा न्यूज़ अपडेट (up board result 2026 kab aayega today update)

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026 - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकने के बाद मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होती है।

    अन्य लेख पढ़ें

    University of York, Mumbai

    UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा न्यूज़ अपडेट (UP Board Result 2026 kab aayega today News)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की प्रतीक्षा कर रहे छात्र उत्सुकता से सोशल मीडिया पर लगातार ये सर्च करते रहते हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? आपको बता दें कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 तिथि की आधकारिक सूचना जारी किए जाने पर इस लेख में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट एंड टाइम (up board result 2026 time and date) अपडेट कर दिया गया है।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 क्लास 12 तथा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 क्लास 10 दोनों को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाता है। एक ही वेबसाइट पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। यूपीएमएसपी रिजल्ट यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट upresults,nic.in 2026, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा, जहाँ से आप आसानी से यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (up board result 2026 in Hindi) देख पाएंगे।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट

    यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें, इस सवाल का उत्तर यह है कि कई वेबसाइटों के माध्यम से यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (up board result 2026 in Hindi) जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड 2026 रिजल्ट (up board result 2026 in Hindi) को इनकी मदद से देखा जा सकता है। यहां यूपीएमएसपी रिजल्ट 2026 (UP Board Result 2026 in Hindi) देखने की सुविधा वाली वेबसाइटों की सूची नीचे दी गई है:

    • https://cnr.nic.in/resultdir

    • upresults.nic.in 2026

    • upmsp.edu.in

    • results.upmsp.edu.in 2026

    • upmspresults.up.nic.in

    • results.gov.in

    • results.nic.in

    • इंडियारिजल्ट.com

    यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट कुछ इस तरह दिखेगी

    1669097792724

    यह भी पढ़ें -

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे देखें (How to Check UP Board Result 2026)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें - यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (up board result 2026 in Hindi) को छात्र ऑनलाइन माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट upresults,nic.in 2026, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर देख पाएंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट को एसएमएस और नाम वार भी देखा जा सकता है। कुछ तृतीय पक्ष की वेबसाइट हैं जो नाम वार यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (up board result 2026 in Hindi) देखने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 इंटरमीडिएट कैसे देखें (How to check UP Class 12 Result 2026)

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 इंटरमीडिएट देखने के लिए यहाँ बताए जा रहे चरणों का पालन करें-

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

    • यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (UP Board Result in Hindi) के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • वांछित जानकारी जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड एडमिट कार्ड की मदद से दर्ज करें।

    • दिया गया कोड बॉक्स में भरकर "View Result" बटन पर क्लिक करें।

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 क्लास 12 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 का बाद में उपयोग करने के लिए UPMSP 2026 रिजल्ट 12 वीं कक्षा का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 क्लास 10 कैसे देखें (How to check UP Class 10 Result 2026)

    यहां यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम 2026 (UP Board Result in Hindi) पता करने का आसान तरीका बताया गया है:

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के होमपेज पर ले जाएगा।

    • यूपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर नई रिजल्ट विंडो खुल जाएगी, यहां पर छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा।

    • इसके बाद ऑनलाइन कक्षा 10 यूपी बोर्ड परिणाम 2026 चेक करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • यूपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा।

    • बाद उपयोग के लिए यूपीएमएसपी ऑनलाइन रिजल्ट मार्कशीट 2026 (UPMSP Online Result Marksheet 2026) का प्रिंट लेकर रख लें।

    यूपी बोर्ड परीक्षा में सहायक कुछ महत्वपूर्ण लेख-

    यूपी बोर्ड 2026 रोल नंबर कैसे सर्च करें (up board result 2026 roll number)

    यूपीएमएसपी, यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2026 (up board result 2026 in Hindi) रोल नंबर सर्च करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल खोलता है, जहां छात्र आवश्यक जानकारी भरकर अपना यूपी बोड रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रोल नंबर सर्च करने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करें-

    • यूपी बोर्ड परिणाम वेबसाइट: upmsp.edu.in पर जाएं।

    • महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड के भाग में जाएं और यूपी बोर्ड छात्रों के लिए रोन नंबर सर्च के लिंक पर क्लिक करें।

    • पहले क्षेत्र में पंजीकरण संख्या दर्ज करें। वैकल्पिक रूप से, छात्र उपयुक्त क्षेत्रों में अपना जिला, स्कूल कोड, नाम और जन्म तिथि दर्ज करके भी रोल नंबर पता कर सकते हैं।

    • 'Search Roll Numbers' बटन पर क्लिक करें।

    • छात्र के लिए UP बोर्ड रोल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • इसे नोट करके सुरक्षित रख लें।

    उपयोगी लिंक्स -

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026 SMS से कैसे देखें

    यदि साइट से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (up board result 2026 in Hindi) देखने में समस्या आ रही हो तब यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें? ऐसे में छात्र यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2026 और यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 इंटरमीडिएट को एसएमएस के माध्यम से देखने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए एक तय फॉरमेट में मोबाइल से टेक्स्ट मैसेज भेजना होगा :

    • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें।

    • अब इस प्रारूप में एक संदेश लिखना होगा:

    • कक्षा 10 के लिए: UP10 <space> Roll_Number

    • कक्षा 12 के लिए: UP12 <space> Roll_Number

    • इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेजें।

    • थोड़ी देर बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026, 10 वीं या 12 वीं को उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेज दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें:

    नाम से यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें (Name wise UP Board Result 2026)

    जिन छात्रों को अपना रोल नंबर या सेंटर कोड पता नहीं है वे यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check UP Board result) नाम के अनुसार यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (up board result 2026 in Hindi) देखने की सुविधा देने वाले वेबसाइट की मदद से ऐसे छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (UP Board Result 2026 in Hindi) देख सकते हैं। छात्रों को अपना नाम-वार यूपी बोर्ड परिणाम 2026 कक्षा 10 और कक्षा 12 की जांच करने के लिए अपना नाम दर्ज करने की आवश्यकता होगी। इंडियारिजल्ट्स.com पर यूपी बोड का नामवार रिजल्ट 2026 (UP Board Name wise result) उपलब्ध कराया जाता है, जिसे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके देखा जा सकता है:

    • स्टेप 1 - इसकी वेबसाइट इंडियारिजल्ट्स.com को खोलें और 'उत्तर प्रदेश' पर क्लिक करें।

    • स्टेप 2 - यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2026 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में से उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।

    • स्टेप 3 – Name फ़ील्ड में छात्र का नाम दर्ज करके सबमिट करें।

    • स्टेप 4 - माता-पिता के नाम के साथ मिलान करके यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देखें।

    • स्टेप 5 - संबंधित 'परिणाम प्राप्त करें' विकल्प को चुनें।

    • स्टेप 6 - यूपी बोर्ड नाम वार परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • स्टेप 7 – रिजल्ट का एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें और इसका आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in 2026 के रिजल्ट से मिलान कर लें।

    भारत में कक्षा 12 के बाद की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएँ:

    यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

    यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 कक्षा हाई स्कूल और इंटर अगस्त 2026 में जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करना होगा। यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी।
    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 | यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड स्क्रूटिनी रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। परिषद ने क्षेत्रवार यूपी सन्निरीक्षा रिजल्ट रौल नंबर के अनुसार जारी किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र के केवल उन्हीं छात्रों के रोल नंबर दिए गए जाते हैं जिनके अंकों में वृद्धि हुई है। सभी संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को यूपी स्क्रूटिनी परिणाम 2026 के लिए जिस विद्यालय में पंजीकृत हैं उसके प्राचार्य से संपर्क करना होगा।
    यूपी बोर्ड स्क्रूटिनी रिजल्ट देखें

    माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। दोनों परीक्षाएं जुलाई में एक ही दिन आयोजित होंगी। सुबह की पाली में 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा और शाम की पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा (UP Board ka Result Kab Aayega)

    छात्रों के मन में इस प्रश्न को लेकर उत्सुकता बनी रहती है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा ? (UP Board ka Result Kab Aayega) इस प्रश्न के ऊपर छात्रों का आने वाला भविष्य निर्भर करता है। यह जानने के बाद कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा (UP Board ka Result Kab Aayega) छात्र अपनी आने वाले भविष्य की योजना बना सकते हैं। गत वर्ष यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया। इस वर्ष 2026 में यूपी बोर्ड रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण लेख :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का कब आएगा?
    A:

    आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड परिणाम 2026 (up board result 2026 in Hindi) 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। 

    Q: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026 का डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट को कई तरह से चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (up board result 2026 in Hindi) देखने का सबसे बेहतर तरीका है ऑनलाइन माध्यम। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults. nic.in 2026 पर जाकर यूपी बोर्ड परिणाम 2026 की जांच कर सकेंगे। एसएमएस और नाम से भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट (up board result 2026 in Hindi) देखा जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।  

    Q: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 क्लास 10 हिंदी में कैसे देखें? (How to check up board result 2026 class 10 in hindi)
    A:

    यूपी बोर्ड का परिणाम आप इस लेख के माध्यम से भी देख पाएंगे, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (up board result 2026 in Hindi) से संबंधित किस भी तरह के अपडेट आने पर इस लेख में अपडेट किया जाएगा। इसलिए इस लेख में बने रहने की सलाह दी जाती है। रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में अपडेट किया जाएगा। 

    Q: यूपी बोर्ड परिणाम 2026 - रोल नंबर से मार्कशीट कैसे देखें?
    A:

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्र लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर भर कर यूपी बोर्ड परिणाम 2026 देख पाएंगे। 

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    AP Intermediate 1st year Admit Card Date

    16 May'26 - 4 Jun'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    AP Intermediate Board Admit Card Date

    16 May'26 - 3 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP SSC Board Admit Card Date

    18 May'26 - 4 Jun'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ
    English-taught MBBS Universities in Italy
    5 minMay 20, 2026 12:05 PM IST
    English-Taught Medical Universities in Russia
    6 minMay 20, 2026 06:05 AM IST

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hello,

    If you are looking for the UP Board Class 12 Hindi question paper for the year 2026, you can download the official PDF from Careers360. Practicing the latest question paper helps me understand the exam pattern, marking scheme, and important questions asked in the board exam.

    You can download

    Dear Student,

    Atal Aawasiy Vidyalaya admisison form 2026 apply krne ke liye aapko kuch steps follow krne hote hai.

    Pehla step hota hai official website (upbocw.in) par jana jaha aapko application form, documents kya-kya chahiye, aur kitne fees hai wo jankari mil jati hai. Sari jankari ke baad aap apna

    Dear Student,

    Aap 12th UP board ka Pre-Board Question Paper Careers360 par dekh skte hai aur download bhi kar skte hai.

    Link: UP Board Class 12 Pre-Board Question Paper 2026 (PDF) – Download Answer Key