Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी (UP Madarsa Board Result 2026 Hindi) - मोलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फाजिल
    • लेख
    • यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी (UP Madarsa Board Result 2026 Hindi) - मोलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फाजिल

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी (UP Madarsa Board Result 2026 Hindi) - मोलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फाजिल

    Mithilesh KumarUpdated on 02 Jun 2026, 09:27 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 (UP Madarsa Board Result 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश मदरसा एजुकेशन बोर्ड ने 23 मई, 2026 को मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाज़िल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2026 के रिजल्ट जारी कर दिया हैं। यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर बताई गई जगह पर डालकर यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। स्टूडेंट्स की आसानी के लिए यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी इस आर्टिकल में दिया गया है।
    यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट्स (UP Madarsa Board Result 2026 Dates)
    2. यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट अवलोकन (UP Madarsa Board Result Overview)
    3. यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check UP Madarsa Board Result 2026?)
    4. यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026
    5. UP Madarsa Result 2026 के आंकड़े
    6. वाराणसी की जुमी फ़रीन बनी टॉपर
    7. यूपी मदरसा बोर्ड 2026 टॉपर्स के लिए पुरस्कार (Awards for the UP Madarsa Board 2026 Toppers)
    8. यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What after UP Madarsa Board Result 2026?)
    9. यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 - पिछले वर्ष के आँकड़े (UP Madarsa Board Result 2026 - Previous Years’ Statistics)
    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी (UP Madarsa Board Result 2026 Hindi) - मोलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फाजिल
    यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2026

    1779621490800

    उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन द्वारा यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर 23 मई को जारी किया गया। बोर्ड की ओर से मौलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2026 रिजल्ट (up madarsa board result 2026 for Molvi, Munshi, Alim, Kamil & Fazil) एक साथ जारी किया गया। यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट विंडो पर जाकर छात्र निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करके यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम (UPBME Result 2026 in Hindi) की जांच कर सकते हैं। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई।
    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

    उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड (UPBME) मुंशी (माध्यमिक फ़ारसी), मौलवी (माध्यमिक अरबी), आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक फ़ारसी/अरबी), कामिल (फ़ारसी/अरबी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष) और फ़ाज़िल (प्रथम, द्वितीय वर्ष) सहित विभिन्न स्तरों पर इस्लामी ज्ञान का आकलन करने के लिए मदरसा बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है। आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र परीक्षा वर्ष, क्लास, रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले सत्र में 17 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक परीक्षा आयोजित की गई और रिजल्ट 23 मई 2025 को जारी किया गया।

    University of Liverpool, Bengaluru Campus

    Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

    Illinois Tech Mumbai

    Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai

    यूपी मदरसा बोर्ड की कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे (UP Madarsa Board Result 2026 in hindi) 23 मई 2026 को जारी किया गया। यूपी मदरसा बोर्ड 2026 कामिल और फाजिल के टॉप-10 स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 (up madarsa board result 2026 in hindi) मौलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल कक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन घोषित हुआ। परिणाम जारी होने के बाद, यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए सीधा लिंक भी यहां प्रदान किया गया है। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 की तारीख, इसे डाउनलोड करने के चरण आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट लॉगिन विंडो इस प्रकार दिखेगा

    1747984634683

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट्स (UP Madarsa Board Result 2026 Dates)

    यूपीबीएमई मौलवी, मुंशी और अन्य शाखाओं के परिणामों से संबंधित घटनाओं की तिथियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तालिका देखें।

    यूपी मदरसा परिणाम तिथियां और कार्यक्रम (UP Madarsa Result Dates & Events)

    इवेंट्स

    तिथियां

    मुंशी, मौलवी. आलिम, कामिल और फाजिल शाखा की परीक्षा तिथि

    9 फरवरी से 14 फरवरी 2026

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट डेट 2026

    23 मई 2026

    स्क्रूटनी चालान जमा करने की अंतिम तिथि

    जून 2026

    स्क्रूटनी आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    जून 2026


    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट अवलोकन (UP Madarsa Board Result Overview)

    उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 के विवरण की जांच करने से पहले, बेहतर समझ के लिए आइए एक अवलोकन करें:

    यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 हाईलाइट्स (UP Board Madarsa Result 2026 Highlights)

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026

    बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (यूपीबीएमई)

    शाखाएं

    आलिया (मोलवी, मुंशी), कामिल, आलिम और फाजिल

    आधिकारिक वेबसाइट

    madarsaboard.upsdc.gov.in

    यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2026 तारीख

    23 मई 2026

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: Percentage = CGPA × 9.5

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check UP Madarsa Board Result 2026?)

    सभी शाखाओं के लिए यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया गया। यूपीबीएमई रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरण दिए गए हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर ब्राउज़ करें: madarsaboard.upsdc.gov.in result।

    • पेज को नीचे स्क्रॉल करें और 'एग्जाम रिजल्ट' विकल्प पर क्लिक करें।

    • 'वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026' विकल्प पर क्लिक करें।1747985302901

    • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपनी शाखा चुननी होगी।

    • अगली फ़ील्ड में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।

    • यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • यूपी मदरसा बोर्ड लखनऊ रिजल्ट 2026 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    मदरसा यूपी बोर्ड परिणाम 2026 विंडो की सैंपल इमेज:

    1747985350700

    यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in UP Board Madarsa Result 2026)

    ऑनलाइन यूपीबीएमई रिजल्ट 2026 में परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ-साथ एक छात्र का मूल विवरण शामिल होता है। छात्रों को लखनऊ उर्दू बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 में दिए गए अपने विवरण की सटीकता सुनिश्चित करनी चाहिए और विसंगति के मामले में अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। निम्नलिखित विवरण यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 के माध्यम से साझा किए जाएंगे:

    • शाखा का नाम
    • रोल नंबर
    • छात्र का नाम
    • माता का नाम
    • पिता का नाम
    • विषयों का नाम
    • विषयवार प्राप्त अंक
    • कुल अंक
    • परिणाम स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
    University of York, Mumbai

    UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

    जांच करें यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2026

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026

    उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाओं का वार्षिक रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 88.26% रहा है। इस साल कुल 80,933 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 55,788 विद्यार्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ की ओर से आयोजित अरबी-फारसी मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षाफल 23 मई शनिवार को घोषित कर दिया गया। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://madarsaboard-upsdc-gov-in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    UP Madarsa Result 2026 के आंकड़े

    यूपी मदरसा रिजल्ट 2026 के आंकड़े नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

    परीक्षा

    पंजीकृत छात्र

    परीक्षा में शामिल

    कुल पास प्रतिशत

    लड़कियों का रिजल्ट

    लड़कों का रिजल्ट

    मुंशी/मौलवी (माध्यमिक)

    62,232

    47,036

    88.07% (41,426 पास)

    91.46% (21,407 पास)

    84.72% (20,019 पास)

    आलिम (उच्च माध्यमिक)

    18,701

    16,175

    88.79% (14,362 पास)

    90.88% (7,822 पास)

    86.42% (6,540 पास)

    कुल80,933
    63,211
    55,788 पास29,229 पास26,559 पास

    वर्ष 2026 में कुल 80,933 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 63,211 परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 17,722 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए थे, जिसकी निगरानी सीधे मदरसा बोर्ड मुख्यालय से की गई थी।

    सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी) परीक्षा में 62,232 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 47,036 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस स्तर पर दीनियात, फारसी (अरबी), उर्दू साहित्य, जनरल इंग्लिश एवं जनरल हिंदी अनिवार्य विषय रहे, जबकि गणित, गृह विज्ञान, लॉजिक एंड फिलॉसफी, सोशल स्टडीज, साइंस एवं तिब जैसे विषय वैकल्पिक रूप में उपलब्ध कराए गए।

    ऐसे ही सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में 18,701 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 16,175 परीक्षा में शामिल हुए. इस स्तर पर भी अनिवार्य एवं वैकल्पिक विषयों के माध्यम से पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों का समन्वय सुनिश्चित किया गया था।

    मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच प्रदेश भर के 277 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थीं। परीक्षा केंद्रों का चुनाव जिलाधिकारी की अगुवाई वाली समिति ने किया था, जिसे बाद में राज्य सरकार की कमेटी ने मंजूरी दी थी।

    इस वर्ष परीक्षाओं में कुल 29,229 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से रिकॉर्ड 94.30% छात्राएं पास हुई हैं। इसके मुकाबले परीक्षाओं में बैठने वाले लड़कों की संख्या भले ही अधिक थी, लेकिन सफलता का प्रतिशत महज 85.13% ही रहा यानी 26,559 छात्र पास हुए।

    वाराणसी की जुमी फ़रीन बनी टॉपर

    आलिम परीक्षा के टॉप-3 पर छात्राओं ने बाजी मारी है। वाराणसी की जुमी फरीन टॉपर बनी और गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ समेत कई जिलों की बेटियों ने प्रदेश में मान बढ़ाया है। शिक्षा परिषद के वर्ष 2026 की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष 29 हजार से अधिक छात्राएं पास हुई है, जिनका सफलता प्रतिशत 94.30 प्रतिशत रहा है।

    29 हजार से अधिक छात्राएं हुई पास

    उप्र. मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा वर्ष 2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में कुल 55,788 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जिनमें 29,229 छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं का कुल सफलता प्रतिशत 94.30 रहा है। सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) परीक्षा में 21,407 छात्राएं पास हुईं है. जिनका सफलता प्रतिशत 91.46 रहा है। वहीं सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में 7,822 छात्राओं ने सफलता हासिल की, जिसका सफलता प्रतिशत 90.88 दर्ज किया गया है।

    सीनियर सेकेंडरी के टॉप-3 में छात्राओं का दबदबा

    सबसे खास बात यह रही कि सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा की टॉप तीन रैंक पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। वाराणसी जिले के मदरसा दैरातुल इस्लाह चिराग-ए-उलूम की छात्रा जुमी फरीन ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी मदरसे की छात्रा शाइस्ता परवीन ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अमरोहा जिले के मदरसा अलिया जफरिया की छात्रा उम्मुल खैर ने भी 82.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

    इसके अलावा वाराणसी की जैनबी हनिया ने 82 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि फर्रुखाबाद जिले के मदरसा इस्लामिया फैज-ए-आम लालबाघ हमीरपुर खास की छात्रा रेशमा ने 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-10 में आठवां स्थान बनाया है।

    गोरखपुर, कुशीनगर और लखनऊ की छात्राओं ने नाम किया रोशन

    मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) परीक्षा में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। गोरखपुर जिले के जामिया रिज्विया अहले सुन्नत की छात्रा शाइमा परवीन ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। कुशीनगर जिले के मदरसा मुस्तफा दारुल उलूम की छात्रा सिद्दीका खातून ने 88.50 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं गोरखपुर जिले के मदरसा अरबिया शम्सुल उलूम की छात्रा रुखसार बानो ने 88.17% अंक प्राप्त कर छठा, कुशीनगर जिले के जामिया उस्मानिया गर्ल्स हाई स्कूल उस्मान नगर दुदही कुशीनगर की शकिला खातून ने 87.83% अंक पाकर नौवां स्थान और लखनऊ जिले के जामिया इस्लाहुल बनत में पढ़ने वाली छात्रा सानिया ने 87.83% अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश में नाम रोशन किया है।

    यूपी मदरसा बोर्ड 2026 टॉपर्स के लिए पुरस्कार (Awards for the UP Madarsa Board 2026 Toppers)

    • कामिल और फाजिल परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले शीर्ष 10 छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

    • जिन छात्रों ने माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं, विशेषकर गणित और विज्ञान में शीर्ष तीन रैंक हासिल की, उन्हें 51,000 रुपये, एक टैबलेट और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What after UP Madarsa Board Result 2026?)

    यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद उत्तीर्ण छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। वे अपने लखनऊ मदरसा रिजल्ट 2026 के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं और यूपीबीएमई मानदंडों के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्र संबंधित मदरसा के माध्यम से भी यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 - पिछले वर्ष के आँकड़े (UP Madarsa Board Result 2026 - Previous Years’ Statistics)

    निम्नलिखित तालिकाओं में, पिछले वर्षों के यूपीबीएमई परिणाम आंकड़ों का उल्लेख किया गया है। जांच करें।

    यूपीबीएमई 2025 रिजल्ट सांख्यिकी (UPBME 2025 Result Statistics)

    2025 में यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा में कुल 68,423 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 87.66% विद्यार्थी पास हुए। मौलवी-मुंशी (सेकेंडरी) परीक्षा में पास प्रतिशत 85.07% है, जबकि आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में सफलता का आंकड़ा 94.62% है। 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में 33869 छात्र और 34554 छात्राएं हैं। घोषित परीक्षा परिणामों के अनुसार, मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में 42439 और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में 17544 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

    वर्ष 2025आंकड़े
    यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा में कुल छात्र-छात्राओं की संख्या68,423
    यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत87.66%
    मौलवी-मुंशी (सेकेंडरी) परीक्षा में पास प्रतिशत85.07%
    आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में सफलता का आंकड़ा94.62%
    2025 की मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में छात्रों की संख्या33869
    2025 की मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या34554
    मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में सफल विद्यार्थियों की संख्या42439
    आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में सफल विद्यार्थियों की संख्या17544

    यूपीबीएमई 2024 रिजल्ट सांख्यिकी (UPBME 2020 Result Statistics)

    पिछले साल यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में कुल 88.50% छात्र पास हुए। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2024 में 114723 छात्र शामिल हुए थे। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 101602 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। मदरसा बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी। कुल 90.30 % लड़कियों ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा पास की जबकि 86.70% लड़के पास हुए।

    वर्ष 2024आंकड़े
    यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत88.50%
    यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल विद्यार्थी114723
    यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या101602
    यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण लड़कों का पास प्रतिशत86.70%
    यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण लड़कियों का पास प्रतिशत90.30 %

    यूपीबीएमई 2020 रिजल्ट सांख्यिकी (UPBME 2020 Result Statistics)

    उपस्थित कुल छात्रों की संख्या

    1.69 लाख

    कुल उत्तीर्ण

    1.09 लाख

    महिला छात्रों की संख्या

    55,046

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    84.42

    पुरुष छात्रों की संख्या

    54,481

    लड़कों का पास प्रतिशत

    79.86%

    यूपीबीएमई रिजल्ट सांख्यिकी 2020 और 2019 (UPBME Result Statistics 2020 & 2019)

    विवरण

    2020

    2019

    पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या

    1,82,259

    2,06,337

    कुल उपस्थित छात्रों की संख्या

    1,41,052

    1,65,426

    अनुपस्थित छात्रों की संख्या

    41,207

    40,911

    उत्तीर्ण छात्रों की संख्या

    1,15,650

    1,29,191

    फ़ेल छात्रों की संख्या

    25,402

    36,235

    यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम कक्षा-वार सांख्यिकी 2019 (UP Madarsa Board Result Class-wise Statistics 2019)

    कक्षा

    उपस्थित

    असफल

    उत्तीर्ण

    पास प्रतिशत

    मुंशी

    33180

    11222

    21958

    66.18

    मौलवी

    42149

    13004

    29145

    69.15

    आलिम (अरबी)

    18485

    3255

    15230

    82.39

    आलिम (फारसी)

    13727

    2718

    11009

    80.2

    कामिल अरबी

    25800

    2720

    23080

    89.46

    कामिल फ़ारसी

    18758

    2105

    16653

    88.78

    फाजिल

    13327

    1211

    12116

    90.91

    कुल

    165426

    36235

    129191

    78.1

    ये भी पढ़ें:

    यूपीएमबीई रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

    मदरसा बोर्ड के छात्रों को अपना रिजल्ट जानने के लिए यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम (UPBME) की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट विंडो पर दिए गए यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद खुले पेज पर बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस पेज पर छात्र अपनी कक्षा का चुनाव कर अपना रोल नंबर दर्ज कर यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम जान सकेंगे।

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    यूपी मदरसा बोर्ड मौलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के स्टूडेंट इंटर पर सर्च कर रहे हैं कि यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? बता दें कि यूपी मदरसा बोर्ड के छात्रों का इंतजार 23 मई को खत्म हुआ। बोर्ड की तरफ से यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक साइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किया गया।

    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2025

    उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन द्वारा यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर 23 मई को जारी किया गया। बोर्ड ने मौलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2025 रिजल्ट (up madarsa board result 2025 for Molvi, Munshi, Alim, Kamil & Fazil) जारी किया। यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट विंडो पर जाकर छात्र निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करके यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम (UPBME Result 2025 in Hindi) की जांच कर सकेंगे। इस साल यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 से 22 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई।
    यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने का सीधा लिंक

    फुरकान अली ने आलिम वर्ग में टॉपर : मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) श्रेणी में अमेठी के मोहम्मद आकिब ने प्रदेश स्तर पर टॉप किया है। उन्होंने 89.33% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, आलिम (सीनियर सेकेंडरी) वर्ग में मुरादाबाद के फुरकान अली ने टॉप करते हुए 95% अंक हासिल किए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या सभी शाखाओं के लिए यूपीबीएमई परिणाम 2026 अलग-अलग तारीखों पर घोषित किया जाएगा?
    A:

    नहीं, मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल और फ़ाज़िल के लिए यूपी बोर्ड मदरसा परिणाम 2026 एक ही तारीख को घोषित किया गया।

    Q: मैं यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 कहां देख सकता हूं?
    A:

    यूपी बोर्ड मदरसा परिणाम 2026 मोलवी, मुंशी और अन्य शाखाओं को आधिकारिक वेबसाइट यानी madarsaboard.upsdc.gov.in पर देखा जा सकता है।

    Q: यदि मेरे मदरसा यूपी बोर्ड परिणाम 2026 में कोई विवरण गलत बताया गया है तो मुझे क्या करना चाहिए?
    A:

    यूपी बोर्ड मदरसा परिणाम 2026 मौलवी, मुंशी और अन्य शाखाओं को आधिकारिक वेबसाइट यानी madarsaboard.upsdc.gov.in पर देखा जा सकता है। फिर, आपको इसे ठीक कराने के लिए संबंधित मदरसा या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

    Q: यूपी मदरसा बोर्ड 2026 का परिणाम कब घोषित होगा?
    A:

    उर्दू बोर्ड परिणाम मदरसा 2026 23 मई 2026 को जारी किया गया।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    21 May'26 - 20 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CGSOS 10th Application Date

    25 May'26 - 30 Jun'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ
    English-taught MBBS Universities in Italy
    5 minMay 20, 2026 12:05 PM IST
    English-Taught Medical Universities in Russia
    6 minMay 20, 2026 06:05 AM IST

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hello,

    If you are looking for the UP Board Class 12 Hindi question paper for the year 2026, you can download the official PDF from Careers360. Practicing the latest question paper helps me understand the exam pattern, marking scheme, and important questions asked in the board exam.

    You can download

    Dear Student,

    Atal Aawasiy Vidyalaya admisison form 2026 apply krne ke liye aapko kuch steps follow krne hote hai.

    Pehla step hota hai official website (upbocw.in) par jana jaha aapko application form, documents kya-kya chahiye, aur kitne fees hai wo jankari mil jati hai. Sari jankari ke baad aap apna

    Dear Student,

    Aap 12th UP board ka Pre-Board Question Paper Careers360 par dekh skte hai aur download bhi kar skte hai.

    Link: UP Board Class 12 Pre-Board Question Paper 2026 (PDF) – Download Answer Key