JEE Main Important Chemistry formulas
As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 (UP Madarsa Board Result 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश मदरसा एजुकेशन बोर्ड ने 23 मई, 2026 को मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाज़िल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2026 के रिजल्ट जारी कर दिया हैं। यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट के रिजल्ट विंडों में अपना रोल नंबर डालकर यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। स्टूडेंट्स की आसानी के लिए यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी यहां नीचे दिया गया है।
यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 लिंक : up madarsa board official website
This Story also Contains
यूपीबीएमई मौलवी, मुंशी और अन्य शाखाओं के परिणामों से संबंधित घटनाओं की तिथियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तालिका देखें।
up board result 2026 इवेंट्स | up board result 2026 तिथियां |
मुंशी, मौलवी. आलिम, कामिल और फाजिल शाखा की परीक्षा तिथि | 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 |
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट डेट 2026 | 23 मई 2026 |
स्क्रूटनी चालान जमा करने की अंतिम तिथि | जून 2026 |
स्क्रूटनी आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | जून 2026 |
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाओं का वार्षिक रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 88.26% रहा है। इस साल कुल 80,933 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 55,788 विद्यार्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ की ओर से आयोजित अरबी-फारसी मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षाफल 23 मई शनिवार को घोषित कर दिया गया। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://madarsaboard-upsdc-gov-in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Get your results instantly with our calculator!
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 के विवरण की जांच करने से पहले, बेहतर समझ के लिए आइए एक अवलोकन करें:
यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 हाईलाइट्स (UP Board Madarsa Result 2026 Highlights)
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (यूपीबीएमई) |
शाखाएं | आलिया (मोलवी, मुंशी), कामिल, आलिम और फाजिल |
आधिकारिक वेबसाइट up madarsa board official website | madarsaboard.upsdc.gov.in |
यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2026 तारीख यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट डेट | 23 मई 2026 |
सभी शाखाओं के लिए यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया गया। यूपीबीएमई रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरण दिए गए हैं:
up madarsa board official website आधिकारिक वेबसाइट पर ब्राउज़ करें: madarsaboard.upsdc.gov.in result।
पेज को नीचे स्क्रॉल करें और 'एग्जाम रिजल्ट' विकल्प पर क्लिक करें।
'वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026' विकल्प के लिए नीचे बताई गए लिंक को देखें और उसपर क्लिक करें।![]()
स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपना परीक्षा वर्ष और अपनी शाखा चुननी होगी।

अगली फ़ील्ड में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
यूपी मदरसा बोर्ड लखनऊ रिजल्ट 2026 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।
ऑनलाइन यूपीबीएमई रिजल्ट 2026 में परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ-साथ एक छात्र का मूल विवरण शामिल होता है। छात्रों को लखनऊ उर्दू बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2026 में दिए गए अपने विवरण की सटीकता सुनिश्चित करनी चाहिए और विसंगति के मामले में अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। निम्नलिखित विवरण यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 के माध्यम से साझा किए जाएंगे:
शाखा का नाम
रोल नंबर
छात्र का नाम
माता का नाम
पिता का नाम
विषयों का नाम
विषयवार प्राप्त अंक
कुल अंक
परिणाम स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
जांच करें यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2026
वर्ष 2026 में कुल 80,933 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 63,211 परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 17,722 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए थे, जिसकी निगरानी सीधे मदरसा बोर्ड मुख्यालय से की गई थी। सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी) परीक्षा में 62,232 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 47,036 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस स्तर पर दीनियात, फारसी (अरबी), उर्दू साहित्य, जनरल इंग्लिश एवं जनरल हिंदी अनिवार्य विषय रहे, जबकि गणित, गृह विज्ञान, लॉजिक एंड फिलॉसफी, सोशल स्टडीज, साइंस एवं तिब जैसे विषय वैकल्पिक रूप में उपलब्ध कराए गए।
ऐसे ही सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में 18,701 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 16,175 परीक्षा में शामिल हुए. इस स्तर पर भी अनिवार्य एवं वैकल्पिक विषयों के माध्यम से पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों का समन्वय सुनिश्चित किया गया था। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच प्रदेश भर के 277 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थीं। इस वर्ष परीक्षाओं में कुल 29,229 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से रिकॉर्ड 94.30% छात्राएं पास हुई हैं। इसके मुकाबले परीक्षाओं में बैठने वाले लड़कों की संख्या भले ही अधिक थी, लेकिन सफलता का प्रतिशत महज 85.13% ही रहा यानी 26,559 छात्र पास हुए।
यूपी मदरसा रिजल्ट 2026 (up madarsa board result 2026) के आंकड़े नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
परीक्षा | पंजीकृत छात्र | परीक्षा में शामिल | कुल पास प्रतिशत | लड़कियों का रिजल्ट | लड़कों का रिजल्ट |
मुंशी/मौलवी (माध्यमिक) | 62,232 | 47,036 | 88.07% (41,426 पास) | 91.46% (21,407 पास) | 84.72% (20,019 पास) |
आलिम (उच्च माध्यमिक) | 18,701 | 16,175 | 88.79% (14,362 पास) | 90.88% (7,822 पास) | 86.42% (6,540 पास) |
कुल | 80,933 | 63,211 | 55,788 पास | 29,229 पास | 26,559 पास |
आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में वाराणसी के दायरातुल इस्लाह चिराग-ए-उलूम की छात्रा जुमी फरीन ने 500 में 413 अंक (82.60 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में चंदौली के मदरसा मिस्बाहुल उलूम धानपुर के मोहम्मद वसीम 600 में 555 अंक (92.50 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश टॉपर बने।
उप्र. मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा वर्ष 2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में कुल 55,788 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जिनमें 29,229 छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं का कुल सफलता प्रतिशत 94.30 रहा है। सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) परीक्षा में 21,407 छात्राएं पास हुईं है. जिनका सफलता प्रतिशत 91.46 रहा है। वहीं सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में 7,822 छात्राओं ने सफलता हासिल की, जिसका सफलता प्रतिशत 90.88 दर्ज किया गया है।
मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में चंदौली के मदरसा मिस्बाहुल उलूम, धनापुर के छात्र मोहम्मद वसीम ने 600 में 555 अंक हासिल कर 92.50 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मिर्जापुर के मोहम्मद कासिम अली रहे, जिन्होंने 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं गोरखपुर की शायिमा परवीन 89.33 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप-10 सूची में गोंडा, कुशीनगर, जौनपुर, गोरखपुर और लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने भी स्थान बनाया। लखनऊ की जामिया इस्लाहुल बनात की छात्रा सानिया ने 527 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में 10वें स्थान पर रहीं।
मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में 62,232 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 47,036 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और 41,426 सफल घोषित किए गए। सेकेंडरी का कुल परिणाम 88.07 प्रतिशत रहा। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 91.46 जबकि छात्रों का 84.72 प्रतिशत रहा।
आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में 18,701 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16,175 ने परीक्षा दी और 14,362 सफल हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 88.79 प्रतिशत रहा। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 90.88 जबकि छात्रों का 86.42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
आलिम परीक्षा के टॉप-3 पर छात्राओं ने बाजी मारी है। वाराणसी की जुमी फरीन टॉपर बनी और गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ समेत कई जिलों की बेटियों ने प्रदेश में मान बढ़ाया है। शिक्षा परिषद के वर्ष 2026 की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष 29 हजार से अधिक छात्राएं पास हुई है, जिनका सफलता प्रतिशत 94.30 प्रतिशत रहा है।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा के टॉप-10 परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाराणसी की जुमी फरीन ने 500 में 413 अंक (82.60 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर वाराणसी की शाहिस्ता परवीन और अमरोहा की उम्मुल खैर रहीं, दोनों ने 412 अंक (82.40 प्रतिशत) प्राप्त किए। टॉप-10 सूची में वाराणसी, अमरोहा और फर्रुखाबाद के छात्र-छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। सूची में शामिल अधिकांश परीक्षार्थियों ने 81 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। छात्राओं का प्रदर्शन इस बार छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।
सबसे खास बात यह रही कि सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा की टॉप तीन रैंक पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। वाराणसी जिले के मदरसा दैरातुल इस्लाह चिराग-ए-उलूम की छात्रा जुमी फरीन ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी मदरसे की छात्रा शाइस्ता परवीन ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अमरोहा जिले के मदरसा अलिया जफरिया की छात्रा उम्मुल खैर ने भी 82.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा वाराणसी की जैनबी हनिया ने 82 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि फर्रुखाबाद जिले के मदरसा इस्लामिया फैज-ए-आम लालबाघ हमीरपुर खास की छात्रा रेशमा ने 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-10 में आठवां स्थान बनाया है।
मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) परीक्षा में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। गोरखपुर जिले के जामिया रिज्विया अहले सुन्नत की छात्रा शाइमा परवीन ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। कुशीनगर जिले के मदरसा मुस्तफा दारुल उलूम की छात्रा सिद्दीका खातून ने 88.50 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं गोरखपुर जिले के मदरसा अरबिया शम्सुल उलूम की छात्रा रुखसार बानो ने 88.17% अंक प्राप्त कर छठा, कुशीनगर जिले के जामिया उस्मानिया गर्ल्स हाई स्कूल उस्मान नगर दुदही कुशीनगर की शकिला खातून ने 87.83% अंक पाकर नौवां स्थान और लखनऊ जिले के जामिया इस्लाहुल बनत में पढ़ने वाली छात्रा सानिया ने 87.83% अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश में नाम रोशन किया है।
ये भी पढ़ें:
On Question asked by student community
Hello Omkar,
Please refer to the link provided below for the question paper:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-previous-year-question-papers-class-10-pdf-download
If you need any other resource, do let us know.
Dear student,
The question paper comprises all types of difficulty levels. To understand the difficulty level of the question paper better way check the previous year's question paper and also practice the model paper.
Previous Year Question Paper:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper
Model Paper
:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers
Dear student,
We don't have the 2014 question paper. You can refer to the link provided below for the previous year's question papers:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-previous-year-question-papers-class-10-pdf-download
Dear Student,
Please check the link provided below:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-previous-year-question-papers-class-10-pdf-download
If you need any other resource, do let us know.
Hi Harikesh,
Here is the link of up board class 10th and 12th question paper.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-12th-question-paper-2026
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions
Please let us know if you need more resources.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.
Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes