यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 तिथि और समय - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 के 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं।
This Story also Contains
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर, परीक्षा का वर्ष और जिला नंबर दर्ज करना होगा। यूपीएमएसपी हाईस्कूल और इंटर 2026 के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उ०प्र०, प्रयागराज के सचिव की ओर से जारी एक सूचना में कहा है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in तथा डिजीलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिजल्ट घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषद द्वारा परीक्षार्थियों के आंतरिक अंक अपलोड किए जा चुके हैं। साथ ही, जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं किसी कारणवश छूट गई थीं, उन्हें भी दोबारा आयोजित कर पूरा कर लिया गया है।
ऑनलाइन डाटा जांच के दौरान यह सामने आया कि 652 प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों पर बाहरी परीक्षकों ने तो अंक अपलोड कर दिए थे, लेकिन आंतरिक परीक्षकों द्वारा स्कूल लॉगिन से अंक नहीं डाले गए थे। इससे करीब 34,637 छात्रों के परिणाम प्रभावित होने की आशंका बनी थी। इस समस्या को दूर करने के लिए परिषद ने 6 और 7 अप्रैल को वेबसाइट फिर से खोलकर आंतरिक अंक अपलोड करने का अवसर दिया, जिससे अधिकांश मामलों में सुधार हो गया।
इंटरमीडिएट की बची हुई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की गईं और अब पूरी हो चुकी हैं। ये परीक्षाएं छात्रों के अपने विद्यालयों में कराई गईं, जबकि अनुपस्थित छात्रों की परीक्षाएं जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गईं। इसके अलावा, जिन छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम या जेंडर में अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के कारण त्रुटियां थीं, उन्हें सुधारने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया गया था। पिछले वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था।
Get your results instantly with our calculator!
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के 2026 के रिजल्टों से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें :
विशेषता | विवरण |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
परीक्षा का नाम | यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा |
18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक | |
23 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे | |
आधिकारिक वेबसाइट |
|
उत्तीर्ण अंक | प्रत्येक विषय में 33% |
उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के 2026 के रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखने होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के 2026 के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
'परीक्षा रिजल्ट' विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
‘यूपी बोर्ड कक्षा X परीक्षा रिजल्ट 2026’ या ‘यूपी बोर्ड कक्षा XII परीक्षा रिजल्ट 2026’ पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रोल नंबर, स्कूल कोड और सभी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
रिजल्ट देखने और भविष्य में संदर्भ के लिए डाउनलोड करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
नोट : यूपीएमएसपी हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट देखने के अन्य वैकल्पिक तरीके भी हैं। छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट देख सकते हैं।
On Question asked by student community
Hi Ananya Gupta
For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers
https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers
Hi Student!
Given below is the link to access the UP Board Class 10 Question Paper:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions
You can check the link below,apply relevant filters, find suitable resources:
https://school.careers360.com/download/ebooks-and-sample-papers
Hi!
Given below is the link to access the Class 10th UP Board Question Papers:
Hi Rohit!
Given below are the links for UP Board Class 10th Previous Year Question Papers:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper
Hope it helps!
Hello Student,
You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs