Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 : कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन
    • लेख
    • एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 : कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन

    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 : कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन

    Mithilesh KumarUpdated on 31 Oct 2026, 09:55 AM IST

    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 कक्षा 6 (MP Board Class 6 Time Table 2026-27) जारी कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन (Class 6 Pratibha Parv Assessment) की समय-सारणी घोषित कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 8 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी।

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड कक्षा 6 टाइम टेबल 2026-27
    2. एमपी बोर्ड कक्षा 6 परीक्षा तिथि 2026-27
    3. एमपी बोर्ड कक्षा 6 प्रतिभा पर्व परीक्षा 2026-27 की तैयारी कैसे करें?
    एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2026-27 : कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन
    एमपी बोर्ड कक्षा 6 टाइम टेबल 2026-27

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 टाइम टेबल 2026-27 (MP Board Class 6 Exam Date 2026-27) के अनुसार, विद्यार्थियों की प्रथम भाषा, गणित अथवा संगीत, द्वितीय भाषा, विज्ञान, तृतीय भाषा और सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

    कक्षा 6 के विद्यार्थी एमपी बोर्ड 6वीं टाइम टेबल 2026-27 (MP Board 6th Time Table 2026-27) के माध्यम से विषयवार परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां प्रतिभा पर्व मूल्यांकन की पूरी समय-सारणी, परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 टाइम टेबल 2026-27

    राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा जारी एमपी बोर्ड कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन टाइम टेबल 2026-27 (MP Board Class 6 Pratibha Parv Time Table) के अनुसार, परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 के विद्यार्थियों की विषयवार परीक्षा तिथियां नीचे दी गई हैं।

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन टाइम टेबल 2026-27

    क्रमांक

    परीक्षा तिथि

    दिन

    विषय

    1

    01 दिसंबर 2026

    मंगलवार

    प्रथम भाषा- हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी

    2

    02 दिसंबर 2026

    बुधवार

    गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु)

    3

    04 दिसंबर 2026

    शुक्रवार

    द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है)

    4

    05 दिसंबर 2026

    शनिवार

    विज्ञान

    5

    07 दिसंबर 2026

    सोमवार

    तृतीय भाषा- संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी

    6

    08 दिसंबर 2026

    मंगलवार

    सामाजिक विज्ञान

    परीक्षा का समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक

    परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 परीक्षा तिथि 2026-27

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 की प्रतिभा पर्व मूल्यांकन परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। विद्यार्थियों की पहली परीक्षा प्रथम भाषा की होगी। इसके बाद 2 दिसंबर को गणित अथवा संगीत की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    कक्षा 6 के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए निर्धारित समय-सारणी का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा तिथियों के अनुसार विषयवार अध्ययन योजना बनाने से विद्यार्थियों को सभी विषयों की तैयारी करने में सहायता मिलेगी।

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2026-27 के महत्वपूर्ण निर्देश

    राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा जारी एमपी बोर्ड कक्षा 6 प्रतिभा पर्व मूल्यांकन टाइम टेबल 2026-27 में विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को इन निर्देशों का पालन करना होगा।

    1. दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधा: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार, दिव्यांग विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    2. प्रथम एवं द्वितीय भाषा का चयन: प्रथम भाषा के रूप में हिंदी/उर्दू/मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी का चयन करना होगा। वहीं, प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा।

    3. तृतीय भाषा का चयन: प्रथम भाषा के रूप में उर्दू/मराठी का चयन करने पर तृतीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा।

    4. अवकाश के दौरान परीक्षा: परीक्षा अवधि में स्थानीय अथवा अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएगी।

    5. समय-सारणी का अनुमोदन: जारी परीक्षा कार्यक्रम को संचालक महोदय द्वारा अनुमोदित किया गया है।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 प्रतिभा पर्व परीक्षा 2026-27 की तैयारी कैसे करें?

    एमपी बोर्ड कक्षा 6 के विद्यार्थियों को प्रतिभा पर्व मूल्यांकन परीक्षा (Pratibha Parv Assessment) की तैयारी के लिए विषयवार अध्ययन योजना बनानी चाहिए। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थी निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं।

    • समय-सारणी के अनुसार पढ़ाई करें: एमपी बोर्ड कक्षा 6 टाइम टेबल 2026-27 के अनुसार सभी विषयों की परीक्षा तिथियों को नोट करें।

    • पाठ्यक्रम पूरा करें: परीक्षा से पहले प्रत्येक विषय के पाठ्यक्रम (Syllabus) को पूरा करने का प्रयास करें।

    • गणित का नियमित अभ्यास करें: गणित के सवालों को हल करने का नियमित अभ्यास करें।

    • भाषा विषयों पर ध्यान दें: हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषा विषयों के लिए व्याकरण और लेखन का अभ्यास करें।

    • विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का रिवीजन करें: महत्वपूर्ण विषयों और पाठों को दोहराएं।

    • परीक्षा से पहले पुनरावृत्ति करें: परीक्षा से पहले सभी विषयों का रिवीजन (Revision) करें।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    MBSE HSSLC Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Mizoram Board 10th Application Date

    5 Oct'26 - 13 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Students,

    Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026

    Hi Vivek Saket

    MP Board Class 10 Half-Yearly Syllabus 2026-27 is based on the latest MPBSE Class 10 syllabus. You can check the subject-wise syllabus and marking scheme on Careers360 here:

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-syllabus