Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर 2026 जारी - 8वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक करें @rskmp.in
    • लेख
    • एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर 2026 जारी - 8वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक करें @rskmp.in

    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर 2026 जारी - 8वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक करें @rskmp.in

    Mithilesh KumarUpdated on 09 Jul 2026, 05:03 PM IST

    MP Board 8th Re-Exam Result Roll Number: मध्य प्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र, स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है।
    एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का पुन: परीक्षा परिणाम 2026 डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. RSKMP 5वीं और 8वीं कक्षा की पुन: परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी होने की तिथि
    2. एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट कब जारी होता है?
    3. 8वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?
    4. रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें mp board? आवश्यक क्रेडेंशियल
    5. एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
    6. रोल नंबर भूल जाने पर क्या करें?
    7. एमपी बोर्ड 8वीं पुन: परीक्षा रिजल्ट में त्रुटि होने पर क्या करें?
    8. एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026
    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर 2026 जारी - 8वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक करें @rskmp.in
    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर से चेक करें

    1783413767694

    राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून 2026 के बीच 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

    एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की पुन: परीक्षा 2026 का रिजल्ट @rskmp.in

    1783407570510


    यदि आपने मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 8वीं की पुनः परीक्षा (Re-Exam) दी है और अब रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। यहां एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर चेक करने का तरीका, आवश्यक जानकारी और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

    RSKMP 5वीं और 8वीं कक्षा की पुन: परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी होने की तिथि

    आरएसकेएमपी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 7 जुलाई, 2026 को दोपहर 2 बजे से उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र नीचे दी गई तालिका से परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों और मुख्य बिंदुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    मध्य प्रदेश बोर्ड पुन: परीक्षा 2026

    द्वारा संचालित

    Rajya Shiksha Kendra, Madhya Pradesh

    कक्षा

    5वां और 8वां

    मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की पूरक परीक्षा तिथि 2026

    16 से 23 जून, 2026

    मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की पूरक परीक्षा का रिजल्ट 2026

    7 जुलाई, 2026 (दोपहर 2 बजे)

    स्थिति

    जारी

    आवश्यक क्रेडेंशियल

    रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल

    आधिकारिक वेबसाइट

    rskmp.in

    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट कब जारी होता है?

    मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं पुनः परीक्षा का परिणाम परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ही अपना परिणाम देखें। एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर से चेक करने का तरीका नीचे देखें।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    8वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?

    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर से देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—

    1. एमपी बोर्ड या संबंधित परिणाम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर "Class 8 Re-Exam Result" या "कक्षा 8वीं पुनः परीक्षा परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।

    3. निर्धारित बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

    4. यदि मांगा जाए तो आवेदन संख्या, कैप्चा या अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

    5. Submit या View Result बटन पर क्लिक करें।

    6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

    7. भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें mp board? आवश्यक क्रेडेंशियल

    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर से चेक करते समय निम्नलिखित जानकारी की जरूरत पड़ेंगी

    • रोल नंबर या समग्र आईडी

    • कैप्चा कोड

    • इंटरनेट कनेक्शन

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट रोल नंबर में कौन-कौन सी जानकारी होती है?

    एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा के परिणाम में सामान्यतः निम्न विवरण दिए जाते हैं—

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • विद्यालय का नाम

    • विषयवार प्राप्तांक

    • कुल अंक

    • उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति

    • ग्रेड (यदि लागू हो)

    रोल नंबर भूल जाने पर क्या करें?

    यदि छात्र अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो वे

    • अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) की जांच करें।

    • संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।

    • परीक्षा से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करें, यदि ऐसी सुविधा उपलब्ध हो।

    एमपी बोर्ड 8वीं पुन: परीक्षा रिजल्ट में त्रुटि होने पर क्या करें?

    यदि परिणाम में नाम, अंक, रोल नंबर या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो छात्र को तुरंत अपने विद्यालय या संबंधित शिक्षा विभाग से संपर्क करना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

    महत्वपूर्ण सुझाव

    • केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें।

    • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी एक डिजिटल और एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    • अंतिम अंकपत्र (Original Marksheet) संबंधित विद्यालय से प्राप्त करें।

    एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026

    मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं में 80.42 एवं कक्षा 8वीं में 74.16 % परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुन: परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या को मिलाकर इस सत्र में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89 एवं कक्षा 8वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.19 प्रतिशत रहा है।

    राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर डालकर देख सकते हैं। साथ ही शिक्षक, संस्था प्रमुख भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम इसी पोर्टल पर देख सकते हैं।

    गौरतलब है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून के बीच कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 71, 548 तथा कक्षा 8वीं के 76, 274 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। 17, 000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई थी।

    1783420646558

    वहीं कक्षा पांचवीं में शासकीय स्कूलों के कुल 46, 665 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 36, 217 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा में 581 में से 352 विद्यार्थी पास हुए हैं, तो वहीं अशासकीय स्कूलों के 24, 302 विद्यार्थियों में से 20, 971 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में शासकीय स्कूलों के कुल 56,738 विद्यार्थियों में से 40, 315 उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा के 423 में से 268 और अशासकीय विद्यालयों के 19, 113 में से 15,978 विद्यार्थी पास हुए हैं।


    शासकीय स्कूलों के 86134, अशासकीय स्कूलों के 24023 विद्यार्थी एवं मदरसा के 542 उत्तीर्ण

    1783420646587


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी बोर्ड 8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें?
    A:

    आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल rskmp.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    Q: क्या बिना रोल नंबर के रिजल्ट देखा जा सकता है?
    A:

    अधिकांश मामलों में रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर आवश्यक होता है। यदि रोल नंबर उपलब्ध नहीं है, तो विद्यालय से संपर्क करें।

    Q: रिजल्ट डाउनलोड करना जरूरी है?
    A:

    हां, भविष्य में प्रवेश या अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखना उचित रहता है।

    Q: ऑनलाइन रिजल्ट ही अंतिम मार्कशीट है?
    A:

    ऑनलाइन रिजल्ट प्रारंभिक सूचना के रूप में जारी किया जाता है। मूल अंकपत्र संबंधित विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Students,

    Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.