Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र (NVS 6 Question Paper in hindi)- पिछले वर्षों के पेपर, डाउनलोड पीडीएफ
    • लेख
    • नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र (NVS 6 Question Paper in hindi)- पिछले वर्षों के पेपर, डाउनलोड पीडीएफ

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र (NVS 6 Question Paper in hindi)- पिछले वर्षों के पेपर, डाउनलोड पीडीएफ

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 08 Oct 2026, 05:05 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र पीडीएफ- जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) देश के प्रमुख सरकारी विद्यालयों में से एक है, जहां कक्षा 6 में प्रवेश पाना देश के कई छात्रों का सपना होता है। नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) को सफलतापूर्वक पास करना होता है। यह परीक्षा छात्रों की मानसिक क्षमता, तर्क शक्ति, गणितीय योग्यता और भाषा ज्ञान को परखती है। JNVST कक्षा 6 की बेहतर तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र PDF (Navodaya Vidyalaya Class 6 Question Paper PDF) हल करना एक प्रभावी तरीका माना जाता है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र पीडीएफ लिंक इस लेख में दिया गया है।
    महत्वपूर्ण लेख: नवोदय सिलेबस 2027 कक्षा 6

    This Story also Contains

    1. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों की PDF डाउनलोड करने का लिंक
    2. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र- PDF डाउनलोड करें (JNVST Class 6 Question Paper 2026 -Download PDF Here)
    3. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र- पिछले वर्षों के पेपर पीडीएफ लिंक (Navodaya Vidyalaya Class 6 Question Paper PDF)
    4. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?
    5. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 परीक्षा प्रश्न पत्र की अंकन योजना
    6. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का सिलेबस
    7. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के मुख्य उद्देश्य
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र (NVS 6 Question Paper in hindi)- पिछले वर्षों के पेपर, डाउनलोड पीडीएफ
    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र

    पिछले वर्षों के नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र की मदद से छात्र परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर, पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स और समय प्रबंधन की रणनीति को आसानी से समझ सकते हैं। JNVST Class 6 Previous Year Question Paper PDF के माध्यम से छात्र अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं, कमजोर विषयों की पहचान कर सकते हैं और परीक्षा से पहले आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। इस पेज के माध्यम से छात्र JNVST कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र PDF (Navodaya Vidyalaya Class 6 Question Paper PDF) को वर्षवार डाउनलोड कर सकते हैं। नवीनतम परीक्षा पैटर्न, नवोदय विद्यालय प्रश्न पत्र पीडीएफ लिंक के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों की PDF डाउनलोड करने का लिंक

    छात्र नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों की मदद से परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न, मार्किंग स्कीम और पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों को समझ सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 ( (JNVST 2026) में शामिल होने वाले छात्र ऑनलाइन माध्यम से प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे छात्रों की सुविधा के लिए JNVST कक्षा 6 के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF (Navodaya Vidyalaya Class 6 Question Paper PDF) डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिसकी मदद से वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और परीक्षा पैटर्न से परिचित हो सकते हैं।

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें

    यह भी पढ़ें:

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र- PDF डाउनलोड करें (JNVST Class 6 Question Paper 2026 -Download PDF Here)

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) कक्षा 6 प्रश्न पत्र 2026 में तीन प्रमुख सेक्शन शामिल होते हैं। इनमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT), अरिथमेटिक टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट शामिल हैं। JNVST कक्षा 6 के प्रश्न पत्र को हल करने से छात्रों की समस्या समाधान क्षमता, प्रश्नों को समझने की योग्यता और परीक्षा की तैयारी बेहतर होती है। छात्र नवीनतम JNV Class 6 Question Paper 2026 और JNV Class 6 Answer Key 2026 को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
    डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र- पिछले वर्षों के पेपर पीडीएफ लिंक (Navodaya Vidyalaya Class 6 Question Paper PDF)

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र पीडीएफ 2025 डाउनलोड करें

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र पीडीएफ 2024-25 डाउनलोड करें

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का प्रश्न पत्र पीडीएफ 2023 डाउनलोड करें

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 का प्रश्न पत्र पीडीएफ 2022 डाउनलोड करें

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र पीडीएफ 2021 डाउनलोड करें

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का प्रश्न पत्र पीडीएफ 2020 डाउनलोड करें

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?

    JNVST कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से छात्र परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके JNVST कक्षा 6 के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    JNVST Class 6 Previous Year Question Paper डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर JNV Class 6 Selection Test 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब पेज को नीचे स्क्रॉल करके Candidate Corner सेक्शन में जाएं।

    • यहां दिए गए "View Previous Year Question Booklet" लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर उपलब्ध JNVST कक्षा 6 के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को ओपन करें।

    • प्रश्न पत्र PDF को डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी के लिए उसका अभ्यास करें।

    • प्रश्न पत्र हल करने के बाद अपने उत्तरों का विश्लेषण करें और जिन विषयों में कमजोरी है, उन पर अधिक ध्यान दें।

    ये भी पढ़ें : जेएनवी आवेदन 2027 सबमिट करने से पहले जरूरी गाइडलाइंस

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 परीक्षा प्रश्न पत्र की अंकन योजना

    JNVST कक्षा 6 का प्रश्न पत्र तीन प्रमुख भागों में विभाजित होता है, जिसमें मानसिक क्षमता परीक्षण (Mental Ability Test), अंकगणित परीक्षण (Arithmetic Test) और भाषा परीक्षण (Language Test) शामिल हैं। परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित होते हैं।

    छात्रों को पूरे प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। JNVST कक्षा 6 परीक्षा में गलत उत्तर देने या किसी प्रश्न को छोड़ने पर कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं किया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें, भले ही कुछ प्रश्न शुरुआत में कठिन क्यों न लगें।

    प्रकार

    अनुभाग

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    अवधि

    मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT)

    खंड 1

    40 प्रश्न

    50

    60 मिनट

    अंकगणित परीक्षा

    धारा 2

    20 प्रश्न

    25

    30 मिनट

    भाषा परीक्षण

    धारा 3

    20 प्रश्न

    25

    30 मिनट

    कुल

    80 प्रश्न

    100

    2 घंटे

    यह भी पढ़ें:

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का सिलेबस

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 का प्रश्न पत्र कक्षा 5 के निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होता है। परीक्षा में छात्रों की योग्यता जांचने के लिए मानसिक क्षमता परीक्षण (Mental Ability Test), अंकगणित और भाषा परीक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT) सेक्शन का वेटेज सबसे अधिक होता है, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित होते हैं। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें, भले ही किसी प्रश्न को लेकर उन्हें थोड़ा संदेह हो। प्रवेश समग्र मेरिट सूची, आरक्षण मानदंड और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

    विषय

    कॉन्सेप्ट/टॉपिक का नाम

    मानसिक क्षमता

    • विषम आकृति की पहचान (Odd Figure Out)

    • आकृति मिलान (Figure Matching)

    • पैटर्न पूर्णता (Pattern Completion)

    • आकृति श्रृंखला पूर्णता (Figure Series Completion)

    • सादृश्य (Analogy)

    • ज्यामितीय आकृति पूर्णता (त्रिभुज, वर्ग, वृत्त आदि)

    • दर्पण प्रतिबिंब (Mirror Image)

    • छिद्रित पैटर्न (मोड़ना और खोलना) (Paper Folding and Unfolding)

    • स्थानिक दृश्यीकरण (Spatial Visualization)

    • अंतर्निहित आकृति (Embedded Figure)


    अंकगणित

    अंकगणित परीक्षण (Arithmetic Test) में शामिल प्रमुख टॉपिक्स:

    • संख्या और संख्या प्रणाली (Numbers and Number System)

    • पूर्ण संख्याओं पर चार मूलभूत संक्रियाएं (जोड़, घटाव, गुणा और भाग)

    • गुणनखंड और गुणज (Factors and Multiples)

    • दशमलव और उन पर आधारित संक्रियाएं

    • भिन्नों और दशमलवों का रूपांतरण

    • मापन (लंबाई, द्रव्यमान, क्षमता, समय और धन)

    • संख्यात्मक व्यंजकों का सरलीकरण (Simplification of Numerical Expressions)

    • समान भिन्नों का जोड़ और घटाव

    • लाभ और हानि (प्रतिशत के बिना)

    • वर्ग, आयत और त्रिभुज का परिमाप एवं क्षेत्रफल

    • कोणों के प्रकार (Types of Angles)

    • डेटा विश्लेषण (Data Analysis) — बार ग्राफ और रेखा चार्ट (Bar Graph and Line Chart)

    भाषा अंग्रेजी)

    भाषा परीक्षण (Language Test) में शामिल प्रमुख टॉपिक्स:

    • पठन बोध (Reading Comprehension)

    • संज्ञा (Noun)

    • सर्वनाम (Pronoun)

    • विशेषण (Adjective)

    • क्रिया (Verb)

    • विलोम शब्द (Antonyms)

    • समानार्थी शब्द (Synonyms)

    यह भी पढ़ें:

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के मुख्य उद्देश्य

    जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों का चयन करने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) आयोजित की जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन बच्चों के लिए जिन्हें कई बार बेहतर शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच के समान अवसर नहीं मिल पाते।

    जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) की अवधारणा और उद्देश्य:

    • छात्रों को आधुनिक और समग्र शिक्षा प्रदान करना, जिसमें अकादमिक विषयों के साथ-साथ मूल्य शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण जागरूकता, खेल और व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।

    • ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना, ताकि आर्थिक स्थिति उनकी प्रतिभा में बाधा न बने।

    • छात्रों में भाषाई कौशल का विकास करना और तीन भाषा सूत्र के अनुसार उन्हें विभिन्न भाषाओं को सीखने व समझने के लिए प्रोत्साहित करना।

    • राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों व भाषाई पृष्ठभूमि के साथियों के साथ संवाद करने तथा सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर देना।

    • प्रवास योजना (Migration Scheme) के माध्यम से छात्रों में आपसी सहयोग, तालमेल और सामाजिक समझ विकसित करना।

    • जवाहर नवोदय विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों (Model Schools) के रूप में विकसित करना, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शिक्षण पद्धतियों का उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।

    • जिले के अन्य विद्यालयों के साथ अच्छी शिक्षण तकनी

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र PDF छात्रों के लिए क्यों उपयोगी है?
    A:

    JNVST कक्षा 6 के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से छात्रों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, महत्वपूर्ण विषयों और समय प्रबंधन की जानकारी मिलती है। इससे तैयारी बेहतर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

    Q: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र में कितने सेक्शन होते हैं?
    A:

    JNVST कक्षा 6 प्रश्न पत्र में तीन प्रमुख सेक्शन होते हैं, जिनमें मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण और भाषा परीक्षण शामिल हैं। ये छात्रों की तर्क शक्ति, गणितीय योग्यता और भाषा ज्ञान को परखते हैं।

    Q: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?
    A:

    नहीं, JNVST कक्षा 6 परीक्षा में गलत उत्तर देने या प्रश्न छोड़ने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है। इसलिए छात्रों को सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए।

    Q: JNVST कक्षा 6 के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    छात्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पुराने पेपर हल करने से परीक्षा पैटर्न समझने और तैयारी का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .