Careers360 Logo
ask-icon
share
    नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं?
    • लेख
    • नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं?

    नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं?

    Mithilesh KumarUpdated on 19 Aug 2026, 11:21 AM IST

    नवोदय कटऑफ मार्क्स 2027 (Navodaya Cutoff Marks 2027 in hindi)- देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6, कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जेएनवी क्लास 6 परीक्षा (JNV class 6 phase 1 exam in Hindi) 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) एनवीएस कटऑफ अंक या इससे अधिक प्राप्त करने वाले छात्रों को एडमिशन देती है। आमतौर पर सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए जेएनवीएस कटऑफ अंक 71-76 के बीच होता है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
    ये भी पढ़ें : नवोदय आंसर की 2027 | नवोदय कटऑफ चेक करें

    नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं?
    नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं?

    जेएनवी कक्षा 6 रिजल्ट समर बाउंड 17 मार्च 2026 को जारी किया गया। नवोदय कक्षा 6 और 9 के कट ऑफ अंक रिजल्ट जारी होने के बाद जारी होते हैं। जो छात्र नवोदय कटऑफ अंक 2027 को पार कर लेंगे, उनका नाम चयन सूची में होगा। वे आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in के माध्यम से एनवीएस चयन/मेरिट सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।ग्रीष्मकालीन और शीत ऋतु में जेएनवी एडमिशन लेने वाले के लिए प्रवेश परीक्षा का जेएनवीएसटी रिजल्ट मार्च-अप्रैल 2027 में जारी किया जाएगा।

    समिति एनवीएस कक्षा 6 और जेएनवी कक्षा 9 परीक्षा 2027 ऑफ़लाइन मोड में संचालन करेगी। छात्रों की संख्या, कठिनाई स्तर और अन्य कारकों के आधार पर एनवीएस कट ऑफ अंक सूची तैयार की जाएगी। जो छात्र इन न्यूनतम योग्यता अंकों को पार कर लेंगे, उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं, यह जानना दरअसल नवोदय कटऑफ अंक के बारे में जानना है। नवोदय कटऑफ अंक 2027 के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    जेएनवी कक्षा 6 और 9 कट ऑफ मार्क्स (JNV Class 6 and 9 Cut Off Marks in hindi)

    नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) दोनों कक्षाओं के लिए जेएनवी चयन परीक्षा आयोजित करती है। प्रदर्शन और विभिन्न कारकों के आधार पर, एनवीएस कट ऑफ अंक तैयार किए जाते हैं। जो छात्र नवोदय विद्यालय समिति के कट ऑफ अंक पास कर लेंगे, उनका नाम मेरिट सूची में होगा। इसके बाद छात्रों को एनवीएस में एडमिशन पाने के लिए अपने दस्तावेज जमा करने होंगे और औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

    जेएनवी कक्षा 6 और 9 कट ऑफ मार्क्स (JNV Class 6 and 9 Cut Off Marks)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा आयोजित करने वाले निकाय का नाम

    नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस)

    परीक्षा का नाम

    एनवीएस कक्षा 6 और 9 चयन परीक्षा

    कक्षा 6 नवोदय परीक्षा तिथि

    28 नवंबर, 2026

    कक्षा 9 परीक्षा तिथि

    फरवरी 2027

    कट ऑफ मार्क्स की स्थिति

    सूचना दी जाएगी

    जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट डेट

    ग्रीष्मकालीन जेएनवी के लिए मार्च 2027

    शीतकालीन जेएनवी के लिए मई 2027

    जेएनवीएसटी कक्षा 9 रिजल्ट डेट

    मार्च 2027

    महत्वपूर्ण लिंक

    नवोदय कक्षा 6 कटऑफ मार्क्स 2027 (Navodaya Class 6 Cutoff Marks 2027 in hindi)

    एनवीएस कट ऑफ अंक कक्षा 6 जेएनवी में प्रवेश पाने के लिए क्वालिफाइंग अंक हैं। नवोदय कक्षा 6 के कट ऑफ अंक विभिन्न कारकों पर निर्भर करते हैं जैसे पेपर का कठिनाई स्तर, उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या और अन्य। जेएनवीएसटी कट ऑफ अंक प्राप्त करने से छात्रों को एनवीएस के आगे के प्रवेश दौर के लिए उपस्थित होने की अनुमति मिल जाएगी।

    हालांकि, एनवीएस आधिकारिक तौर पर कटऑफ अंक जारी नहीं करता है। नीचे, हमने अपेक्षित नवोदय कट ऑफ अंक 2027 की जानकारी दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में एडमिशन के लिए ज़रूरी अंक, कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होते हैं:

    जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में एडमिशन के लिए ज़रूरी अंक

    श्रेणी

    अपेक्षित नवोदय कटऑफ

    सामान्य

    71-76

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    69-70

    अनुसूचित जाति

    60-68

    अनुसूचित जनजाति

    55-60

    यह भी पढ़ें: एनवीएस एडमिट कार्ड 2027

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    नवोदय कक्षा 9 कटऑफ मार्क्स 2027 (Navodaya Class 9 Cutoff Marks 2027 in hindi)

    नवोदय कटऑफ अंक कक्षा 9 आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। हालांकि, छात्र तालिका में दिए गए अपेक्षित एनवीएस 9वीं कट ऑफ अंक देख सकते हैं। ये एनवीएस एडमिशन के अगले दौर के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक हैं।

    श्रेणी

    अपेक्षित नवोदय कटऑफ

    सामान्य

    80-85

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    75-79

    अनुसूचित जाति

    71-74

    अनुसूचित जनजाति

    65-70

    ये भी पढ़ें :

    नवोदय कटऑफ मार्क्स चयन सूची (Navodaya Cutoff Marks Selection List in hindi)

    एनवीएस कक्षा 6 और 9 के लिए जिलेवार एनवीएस रिजल्ट 2027 पीडीएफ जारी करेगा। छात्र एनवीएस चयन सूची navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह एनवीएस कक्षा 6, 9 चयन सूची परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। जिन छात्रों का नाम और रोल नंबर चयन सूची में है, उनके एडमिशन की पुष्टि होने की अधिक संभावना होती है। छात्र नवोदय विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ उस क्षेत्र में स्थित नवोदय विद्यालयों के राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की भी जांच कर सकते हैं।

    नवोदय विद्यालय रीजन, राज्य और स्कूलों की संख्या

    क्षेत्र

    राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश

    एनवीएस की संख्या

    भोपाल

    छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश

    113

    चंडीगढ़

    हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब

    59

    हैदराबाद

    आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक,

    77

    जयपुर

    दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा

    65

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड

    89

    पटना

    झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल

    85

    पुणे

    दादर और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, दमन और दीव

    73

    शिलांग

    असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर

    100

    ये भी पढ़ें :

    नवोदय विद्यालय परीक्षा पैटर्न

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जेएनवीएसटी परीक्षा देनी होती है। 2 घंटे की इस परीक्षा में मानसिक योग्यता, अंकगणित, भाषा, और योग से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. परीक्षा की संरचना इस प्रकार है:

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    मानसिक योग्यता परीक्षा

    40

    50

    अंकगणित परीक्षा

    20

    25

    भाषा परीक्षा

    20

    25

    कुल

    80

    100

    एनवीएस प्रवेश कक्षा 9 2027 परीक्षा पैटर्न (NVS Admission Class 9 2027 Exam Pattern)

    विषय

    अंक

    अंग्रेजी

    15

    हिंदी

    15

    गणित

    35

    विज्ञान

    35

    कुल

    100

    नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कुछ और खास बातेंः

    • जेएनवीएसटी के ज़रिए नवोदय विद्यालय में अधिकतम 80 छात्रों का चयन होता है।

    • कुल सीटों में से एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होती हैं।

    • देशभर के 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नवोदय विद्यालय हैं।

    ये भी देखें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: 2027 में नवोदय के लिए कट-ऑफ क्या है?
    A:

    सामान्य छात्रों के लिए एनवीएस कट ऑफ मार्क्स 2027 80-85 के बीच आने की उम्मीद है।

    Q: एनवीएस चयन सूची 2027 कहां चेक कर सकते हैं?
    A:

    छात्र नवोदय चयन सूची cbseitms.nic.in और navodaya.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

    Q: JNVST कक्षा 6 में कुल अंक कितने हैं?
    A:

    एनवीएस कक्षा 6 की परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाती है।

    Q: नवोदय 2027 Class 9 में कितने नंबर से पास होते हैं?
    A:

    संभावित नवोदय कटऑफ कक्षा 9वीं के जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 80 से 85 के बीच, ओबीसी के लिए 75 से 79 के बीच, एससी के लिए 71 से 74 और एसटी के लिए कटऑफ 65 से 70 के बीच हो सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hi Vaibhavi

    You can download previous years’ Jawaharlal Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) question papers with answers using the links below.

    For Class 6:

    https://school.careers360.com/download/jnvst-ebooks-and-sample-papers

    For Class 9:

    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-9-question-paper

    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-9-answer-key

    Please specify whether you need the Class 6 or Class 9 question papers so I can guide you to the

    Hello, JNV Class 6 admission ke forms ki dates har admission cycle ke according change hoti hain. Agar aap Navodaya Class 6 admission ke next session ke liye form bharna chahte hain, to student ki current Class aur date of birth bata dijiye. Main aapko eligibility aur form bharne ka

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!