Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026) - कक्षा 6 और कक्षा 9
    • लेख
    • सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026) - कक्षा 6 और कक्षा 9

    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026) - कक्षा 6 और कक्षा 9

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 08 Nov 2025, 12:53 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आवेदन के साथ एआईएसएसईई पात्रता मानदंड 2026 (AISSEE Eligibility criteria 2026 in Hindi) जारी किया है। एआईएसएसईई 2026 पात्रता मानदंड में वे शर्तें दी गई हैं, जिनको सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए पूरा करने की अपेक्षा हर उम्मीदवार से की जाती है। सैनिक स्कूल प्रवेश पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026 in hindi) के इस लेख में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु, निवास की स्थिति, शैक्षिक योग्यता आदि की जानकारी दी गई है।
    सैनिक स्कूल तैयारी टिप्स

    This Story also Contains

    1. सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026 in Hindi)
    2. सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 कक्षा 9 (Sainik School Class 9th Eligibility Criteria 2026)
    3. सैनिक स्कूलों में सीट आरक्षण 2026
    4. सैनिक स्कूल प्रवेश फॉर्म 2026
    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026) - कक्षा 6 और कक्षा 9
    सैनिक स्कूल पात्रता मानक 2026

    लड़कियां और लड़के, दोनों कक्षा 6 एआईएसएसईई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। एआईएसएसईई 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु क्रमशः 10-12 वर्ष और 13-15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा आयोजक प्राधिकरण एआईएसएसईई 2026 पात्रता मानदंडों (AISSEE 2026 Eligibility criteria in hindi) को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म अस्वीकार कर देगा। इसलिए, सैनिक स्कूल 2026 पात्रता मानदंड (Sainik School 2026 eligibility criteria in hindi) के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 (Sainik School Eligibility Criteria 2026 in Hindi)

    एआईएसएसईई 2026 के लिए उल्लेखित पात्रता मानकों को पूरा करने वाल उम्मीदवार सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए केवल भारतीय छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। भारत से बाहर रहने वाले छात्र सैनिक स्कूल 2026 प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे। किसी भी स्तर पर अपात्र पाए जाने पर छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और फॉर्म भरते समय भुगतान किया गया शुल्क भी वापस नहीं किया जाएगा। अधिक स्पष्टीकरण के लिए दिए गए कक्षावार सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 देखें।

    एआईएसएसईई पात्रता मानदंड 2026 कक्षा 6 (AISSEE Class 6th Eligibility Criteria 2026)

    छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कक्षा 6 के सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा :

    • राष्ट्रीयता- केवल भारतीय छात्र अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • लिंग- लड़कियां और लड़के, दोनों सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • आयु सीमा- आवेदक की आयु 10-12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 01.04.2014 से 31.03.2016 के बीच होना चाहिए (दोनों दिन शामिल)।

    सैनिक स्कूल एआईएसएसईई एडमिट कार्ड यहां देखें।

    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 कक्षा 9 (Sainik School Class 9th Eligibility Criteria 2026)

    कक्षा 9 में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को निम्नलिखित एआईएसएसईई सैनिक स्कूल पात्रता 2026 को पूरा करना होगा -

    • राष्ट्रीयता- एआईएसएसईई 2026 पात्रता मानदंड (AISSEE 2026 eligibility criteria in hindi) के अनुसार केवल भारतीय ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • लिंग- कक्षा 9 में प्रवेश के लिए लड़के-लड़कियां दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

    • आयु सीमा- आवेदक की आयु 13-15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म 01.04.2011 से 31.03.2013 के बीच होना चाहिए (दोनों दिन शामिल)।

    • शैक्षिक योग्यता- कक्षा 8वीं के छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं पर उन्हें प्रवेश के समय किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।

    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 : आवश्यक दस्तावेज

    छात्रों को अपने AISSEE पात्रता मानदंड 2026 को पूरा करने के लिए कुछ दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है -

    • जन्म प्रमाण पत्र

    • राज्य अधिवास प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र

    • आय प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड

    सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 : अर्हता अंक

    कोई आवेदक सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तभी पात्र समझा जाएगा यदि उसने परीक्षा के प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक प्राप्त किए हों और एआईएसएसईई 2026 के सभी विषयों में कुल अंकों में से 40% अंक पाए हों। हालांकि प्रवेश, अभ्यर्थी द्वारा चयनित स्कूल की उनकी श्रेणी में उनकी सापेक्ष स्थिति, चिकित्सा फिटनेस और अपेक्षित दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर दिया जाएगा।

    अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है। उन्हें प्रवेश, संबंधित श्रेणियों के भीतर, मेडिकल फिटनेस के अधीन, प्रवेश परीक्षा में इंटर से मेरिट और अपेक्षित दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर दिया जाएगा।

    उपरोक्त सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 को पूरा करने के साथ ही छात्रों को अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन दौर में चुने जाने के लिए AISSEE 2026 और चिकित्सा परीक्षा में सफलता पाने की आवश्यकता होती है।

    सैनिक स्कूलों में सीट आरक्षण 2026

    सैनिक स्कूल एक विशिष्ट सैनिक स्कूल 2026 आरक्षण मानदंड का पालन करते हैं। इसकी जानकारी नीचे दी गई है:

    सैनिक स्कूल आरक्षण मानदंड

    क्रम

    श्रेणी

    आरक्षण

    1

    एससी (अनुसूचित जाति)

    15%

    2

    एसटी (अनुसूचित जनजाति)

    7.50%

    3

    गृह राज्य

    67%

    4

    अन्य राज्य और यूटी के बच्चे

    33%

    5

    सैन्य कर्मियों के बच्चे (पूर्व सैनिक शामिल)

    25%

    सैनिक स्कूल प्रवेश फॉर्म 2026

    • सैनिक स्कूलों में प्रवेश एआईएसएसईई 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।

    • सैनिक स्कूल 2026 के आवेदन फॉर्म https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

    • सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड 2026 को पूरा करने वाले छात्र एआईएसएसईई 2026 प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2026 entrance exam) के लिए आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सा जाँच इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

    • अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क 800 / - (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 650/-) ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

    • भुगतान का तरीका ऑनलाइन है। यह डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।

    • परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी द्वारा आवेदन पत्र की कोई हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाती है।

    अन्य उपयोगी लिंक

    Aissee 2024 के लिए कितने छात्र उपस्थित हुए (how many students appeared for aissee 2024)

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 में लगभग 2 लाख बच्चे शामिल हुए। वहीं पीआईबी के आकड़ों के अनुसार, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 की परीक्षा 33 सैनिक स्कूलों तथा 19 नव-अनुमोदित सैनिक स्कूलों में कक्षा-छठी और कक्षा-नौवीं में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। AISSEE-2023 में कुल 1,79,809 उम्मीदवार उपस्थित हुए तथा 1,24,467 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, यह परीक्षा पूरे भारत में आयोजित की गई थी। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2023 का आयोजन 8 जनवरी, 2023 को नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश भर के 180 शहरों में किया गया था। एआईएसएसईई-2023 में कुल 1,79,809 अभ्यर्थी शामिल हुए और अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित लिखित परीक्षा में 1,24,467 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

    कक्षा

    छात्र

    छात्राएं

    कुल


    उपस्थित

    उत्तीर्ण

    उपस्थित

    उत्तीर्ण

    उपस्थित

    उत्तीर्ण

    कक्षा 6

    1,09,314

    75,934

    37,698

    25,837

    1,47,012

    1,01,771

    कक्षा 9

    32,797

    22,696

    छात्राओं के लिए प्रवेश कक्षा 6 के लिए ही

    32,797

    22,696

    कुल

    1,79,809

    1,24,467


    कक्षा 6 में प्राप्त उच्चतम अंक 300 में से 292 थे, जबकि कक्षा 9 में प्राप्त उच्चतम अंक 400 में से 388 थे। सभी उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड एनटीए पोर्टल https://aissee.nta.nic.in. पर उपलब्ध कराया गया।

    क्या 6वीं कक्षा के लिए न्यूनतम आयु है? (sainik school age limit for class 6 2026)

    एआईएसएसईई 2026 पात्रता मानदंड (AISSEE 2026 Eligibility criteria) के अनुसार, कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु क्रमशः 10-12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    सैनिक स्कूल कक्षा 6 में कितनी सीटें हैं? (how many seats are there in sainik school class 6)

    सैनिक स्कूल प्रवेश सीटें

    राज्य

    सैनिक स्कूल का नाम

    लड़कों के लिए सीट

    लड़कियों के लिए सीट

    कुल सीट

    कुल सीट कक्षा 9 में

    तमिलनाडु

    सैनिक स्कूल अमरावती नगर

    55

    10

    65

    10

    छत्तीसगढ़

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर

    90

    10

    100

    50

    उत्तर प्रदेश

    सैनिक स्कूल अमेठी

    80

    10

    90

    8

    गुजरात

    सैनिक स्कूल बालाचडी

    73

    10

    83

    0

    ओडिशा

    सैनिक स्कूल

    भुवनेश्वर

    103

    11

    114

    20

    कर्नाटक

    सैनिक स्कूल बीजापुर

    108

    12

    120

    13

    महाराष्ट्र

    सैनिक स्कूल चंद्रपुर

    95

    10

    105

    27

    मिजोरम

    सैनिक स्कूल छिंगछिप

    60

    10

    70

    13

    राजस्थान

    सैनिक स्कूल चितौढ़गढ़

    100

    11

    111

    30

    अरुणाचल प्रदेश

    सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग

    80

    10

    90

    18

    उत्तराखंड

    सैनिक स्कूल गोराखल

    60

    10

    70

    25

    असम

    सैनिक स्कूल गोलपाड़ा

    70

    10

    80

    40

    बिहार

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    70

    10

    80

    0

    मणिपुर

    सैनिक स्कूल इंफाल

    90

    10

    100

    15

    उत्तर प्रदेश

    सैनिक स्कूल झांसी

    61

    10

    71

    7

    राजस्थान

    सैनिक स्कूल झूंझनू

    70

    10

    80

    0

    आंध्र प्रदेश

    सैनिक स्कूल कलिकिरि

    95

    10

    105

    16

    पंजाब

    सैनिक स्कूल कपूरथला

    108

    12

    120

    45

    केरल

    सैनिक स्कूल कज़्कूटम

    74

    10

    84

    30

    कर्नाटक

    सैनिक स्कूल कोडागु

    90

    10

    100

    40

    आंध्र प्रदेश

    सैनिक स्कूल कोरुकोंडा

    83

    10

    93

    22

    हरियाणा

    सैनिक स्कूल कुंजपुरा

    80

    10

    90

    20

    उत्तर प्रदेश

    सैनिक स्कूल मैनपुरी

    80

    10

    90

    7

    जम्मू एवं कश्मीर

    सैनिक स्कूल नगरोटा

    60

    10

    70

    5

    बिहार

    सैनिक स्कूल नालंदा

    75

    10

    85

    31

    नगालैंड

    सैनिक स्कूल पुंगलवा

    108

    12

    120

    61

    पश्चिम बंगाल

    सैनिक स्कूल पुरुलिया

    85

    10

    95

    10

    मध्य प्रदेश

    सैनिक स्कूल रीवा

    70

    10

    80

    8

    हरियाणा

    सैनिक स्कूल रेवाड़ी

    65

    10

    75

    25

    ओडिशा

    सैनिक स्कूल संबलपुर

    70

    10

    80

    0

    महाराष्ट्र

    सैनिक स्कूल सतारा

    108

    12

    120

    16

    हिमाचल प्रदेश

    सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा

    60

    10

    70

    11

    झारखंड

    सैनिक स्कूल तिलैया

    144

    16

    160

    33

    ये भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या लड़कियाँ सैनिक स्कूल प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर सकती हैं?
    A:

    हां, छात्राएं  कक्षा 6 और 9 एनटीए सैनिक स्कूल प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर सकती हैं।

    Q: सैनिक स्कूलों में छठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    AISSEE पात्रता मानदंड 2026 के अनुसार, छात्र की आयु  10-12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Q: गृह राज्य के छात्रों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
    A:

    सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा गृह राज्य के छात्रों को 67% आरक्षण दिया जाता है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Kerala DHSE Admit Card Date

    15 Jan'26 - 28 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    ISC 12th Admit Card Date

    27 Jan'26 - 6 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360

    Hello there,

    Here is a link for class 6th Sainik School question paper for all subjects in the form of downloadable pdf.  You can visit the Carers360 portal and can get the access just by logging in. Please tap on the link mentioned below to open it:

    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    Thankyou.

    Hello aspirant,

    The school fees for Classes 6 and 9 in 2026 are determined by the Board of Governors of the Sainik School Society in New Delhi. The Sainik School Society has the authority to alter the fee schedule on a regular basis. The official websites of the individual Sainik

    Hello,

    The NTA conducts the All India Sainik School Entrance Examination for admission to class 6 and 9 in Sainik Schools. This is a national level test.

    The selection is made on the basis of marks obtained in the aforesaid examination, participation in e-counselling and medical test. Maths, GK, Language,