Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 (Sainik School Admit Card 2027) - डाउनलोड हॉल टिकट @exams.nta.ac.in
    • लेख
    • सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 (Sainik School Admit Card 2027) - डाउनलोड हॉल टिकट @exams.nta.ac.in

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 (Sainik School Admit Card 2027) - डाउनलोड हॉल टिकट @exams.nta.ac.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 17 Sep 2026, 02:26 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 (Sainik School Admit Card 2027 in Hindi) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जनवरी 2027 में कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 जारी करेगी। आमतौर पर हॉल टिकट परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाते हैं। सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए एआईएसएसईई परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ से अपना एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकते हैं। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एआईएसएसईई 2027) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपना आवेदन फॉर्म नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    This Story also Contains

    1. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 की तिथियां
    2. सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2026 – महत्वपूर्ण तारीखें (Sainik School Admit Card 2026 – Important dates)
    3. सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027- महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions for AISSEE Admit Card 2027)
    4. सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 पर उल्लिखित विवरण (Details on AISSEE admit card 2027)
    5. सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027)
    6. सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी
    7. सैनिक स्कूल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 (Sainik School Admit Card 2027) - डाउनलोड हॉल टिकट @exams.nta.ac.in
    सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 (Sainik School admit card 2027 in Hindi)

    छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना सैनिक स्कूल हॉल टिकट 2027 लेकर जाना अनिवार्य है; इसके बिना उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सैनिक स्कूल एडमिशन टिकट में छात्र की जानकारी, जैसे उनका नाम, परीक्षा विवरण और परीक्षा केंद्र का विवरण शामिल होती है। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड में फोटो, सिग्नेचर और बार कोड की जांच कर लें। यदि कुछ भी गायब हो, तो छात्रों को एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 फिर से डाउनलोड करना चाहिए।

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 की तिथियां

    पिछले साल 18 जनवरी को आयोजित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया गया था। इस साल भी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 जनवरी 2027 में जारी होने की उम्मीद है। सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों से अपडेट रहने के लिए छात्र नीचे दी गई तालिका पर नजर रख सकते हैं।

    घटनाएं

    तिथियां

    एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप

    जनवरी 2027

    एनटीए सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी

    जनवरी 2027

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2027 (एआईएसएसईई)

    31 जनवरी 2027

    एआईएसएसईई 2027 रिजल्ट तिथि

    फरवरी 2027


    सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2026 – महत्वपूर्ण तारीखें (Sainik School Admit Card 2026 – Important dates)

    संदर्भ के लिए आप पिछले वर्ष की तिथियां देख सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए सैनिक स्कूल हॉल टिकट 2026 मुख्य वेब पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाता है। छात्रों को समय पर सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए सैनिक स्कूल के एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीख पता होनी चाहिए। एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2026 (aissee admit card 2026) जारी होने के बाद आधिकारिक साइट aissee.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

    एनटीए एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2026 डेट – (NTA AISSEE Admit Card 2026 Date)

    ईवेंट

    तारीख

    एनटीए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप6 जनवरी 2026 (जारी)

    एनटीए सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2026 जारी किया जाएगा (Release of NTA sainik school admit card 2026)

    12 जनवरी, 2026 (जारी)

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 (एआईएसएसईई)- All India Sainik School Entrance Exam 2026

    18 जनवरी, 2026

    एआईएसएसईई 2026 रिजल्ट डेट

    27 फरवरी, 2026


    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to download Sainik School Admit Card 2027)

    छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र एनटीए डाउनलोड कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट: https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध AISSEE Admit Card 2027 (एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027) लिंक को चुनें।

    • नए टैब में लॉगइन विंडो खुलेगी।

    • छात्रों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    • सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 डाउनलोड (Sainik School admit card 2027 download) करने के विकल्प पर क्लिक करें।

    • सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2027 पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

    • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सैनिक स्कूल परीक्षा हॉल टिकट 2027 की कम से कम 2-3 फोटोकॉपी रख लें और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2027 सुरक्षित रखें।

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 विंडो की नमूना छवि

    Sainik School admit card 2022 window.png

    इन्हें भी देखें

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027- महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions for AISSEE Admit Card 2027)

    • एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसमें दी गई सब जानकारी सही और वैध हो।

    • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी के मामले में, तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें।

    • NTA AISEE 2027 एडमिट कार्ड पर किसी भी तरह का चिह्न न लगाएं।

    • प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक सैनिक स्कूल के एडमिट कार्ड एनटीए को सुरक्षित रखें।

    AISSEE सैनिक स्कूल परीक्षा शहर सूचना पर्ची को जानें (know About AISSEE Sainik School Exam City Intimation Slip)

    एआईएसएसईई ने उम्मीदवारों को उनके एआईएसएसईई परीक्षा शहर आवंटन के बारे में सूचित करने के लिए अग्रिम सूचना पर्ची जारी की है। यह आवंटित परीक्षा शहर का केवल एक अग्रिम अनुमान है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। हालाँकि, ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए अलग से लिंक जारी किया जाएगा।

    यदि मैं एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने में असमर्थ हो जाऊं तो क्या होगा?

    यदि किसी छात्र को एआईएसएसईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई हो रही है या एआईएसएसईई एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकता है। छात्र एनटीए को aissee@nta.ac.in पर एक ई-मेल भी भेज सकते हैं।

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 पर उल्लिखित विवरण (Details on AISSEE admit card 2027)

    परीक्षा में भाग लेने के लिए एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 में नीचे दिए गए विवरण होंगे-

    • उम्मीदवार का नाम
    • पिता का नाम
    • जन्म की तारीख
    • लिंग
    • श्रेणी
    • उम्मीदवार का पता
    • पंजीकरण संख्या
    • आधार नंबर
    • परीक्षा तिथि
    • परीक्षा का समय
    • रोल नंबर

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र- पिछले वर्ष की तिथियां (Sainik School Entrance Exam Admit Card- Previous Year Dates)

    यहां, कक्षा 6 और 9वीं के छात्र पिछले वर्ष के सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख और परीक्षा तिथि पा सकते हैं ताकि वे उसके अनुसार तैयारी कर सकें।

    परीक्षा वर्ष

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    परीक्षा तिथि

    2027जनवरी 202731 जनवरी 2027
    202612 जनवरी 202618 जनवरी 2026
    202526 मार्च 20255 अप्रैल 2025

    2024

    16 जनवरी, 2024

    28 जनवरी, 2024

    2023

    5 जनवरी, 2023

    8 जनवरी, 2023

    2022

    6 जनवरी, 2022

    9 जनवरी, 2022

    2021

    10 जनवरी, 2021

    7 जनवरी, 2021

    सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न 2027 (Sainik School Exam Pattern 2027)

    प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए परीक्षा प्राधिकरण सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न का पालन करेगा। सैनिक स्कूल प्रश्न पत्र 2027 कक्षा-6 और कक्षा-9 के लिए क्रमशः कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। छात्रों को परीक्षा पैटर्न को जान लेने के बाद अपनी परीक्षा रणनीति तैयार करनी चाहिए।

    एआईएसएसईई 2027 परीक्षा पैटर्न (AISSEE 2027 Exam Pattern)

    विवरण

    कक्षा 6

    कक्षा 9

    शामिल खंड

    गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता

    गणित, बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी, सामान्य और सामाजिक ज्ञान

    एआईएसएसईई पेपर माध्यम

    हिंदी/अंग्रेजी/क्षेत्रीय भाषा

    English

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    नहीं

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय

    बहुविकल्पीय

    अवधि

    2 घंटा 30 मिनट

    3 घंटा

    सैनिक स्कूल 2027 प्रवेश पत्र - परीक्षा केंद्र

    सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 पर AISSEE 2027 प्रवेश परीक्षा केंद्र का पूरा पता उल्लेख किया जाएगा। छात्र aissee 2027 class 6 and 9 के लिए उपलब्ध परीक्षा केंद्रों के साथ सैनिक स्कूलों की सूची नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    सैनिक स्कूल परीक्षा केंद्र (स्कूल-वार)

    सैनिक स्कूल

    परीक्षा केंद्र

    आधिकारिक वेबसाइट

    सैनिक स्कूल सतारा

    अहमदनगर, बीड़, जलगाँव, कोल्हापुर, लातूर, महाड़, मुंबई, नाशिक, पुणे, सतारा, सोलापुर

    www.sainiksatara.org

    सैनिक स्कूल कुंजपुरा

    रोहतक, कुंजपुरा (करनाल), अंबाला, दिल्ली

    www.sskunjpura.org

    सैनिक स्कूल कपूरथला

    कपूरथला, अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट, पटियाला

    sskapurthala.com

    सैनिक स्कूल बालाचड़ी

    आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू हनुमान कैंप, साहीबाग, अहमदाबाद

    सैनिक स्कूल बालाचड़ी, तालुका– जोड़िया, जामनगर

    महिधरपुरा इंग्लिश मीडियम अर्बन स्कूल, सहयोग सोसाइटी, सुमुल रोड, सूरत

    www.ssbalachadi.org

    सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़

    राजस्थान

    www.sschittorgarh.com

    सैनिक स्कूल कोरुकोंडा

    विजयनगरम, विशाखापट्टनम, राजमुंद्री, विजयवाड़ा, गुंटूर, श्रीकाकुलम, हैदराबाद, करीमनगर

    sainikschoolkorukonda.org

    सैनिक स्कूल कझाकूटम

    तिरुवनंतपुरम (सैनिक स्कूल कझाकूटम), कोट्टायम, एर्नाकुलम, कोझीकोड, पलक्कड़

    www.sainikschooltvm.nic.in

    सैनिक स्कूल पुरुलिया

    पुरुलिया, कोलकाता, बर्दवान, सिलीगुड़ी, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)

    sainikschoolpurulia.com

    सैनिक स्कूल भुवनेश्वर

    ओड़िशा

    sainikschoolbhubaneswar.org

    सैनिक स्कूल अमरावतीनगर

    कक्षा 9 के लिए - उदुमलपेट, पांडिचेरी और चेन्नई

    कक्षा 6 के लिए - अमरावतीनगर, कोयंबटूर, तंजावुर, चेन्नई और पांडिचेरी

    www.sainikschoolamaravathinagar.edu.in

    सैनिक स्कूल रीवा

    मध्य प्रदेश

    sainikschoolrewa.ac.in

    सैनिक स्कूल तिलैया

    बोकारो, चाईबासा, डाल्टनगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जमशेदपुर, कोडरमा, रांची, तिलैया, साहेबगंज (बिहार)

    www.sainikschooltilaiya.org

    सैनिक स्कूल बीजापुर

    बीजापुर, बेंगलुरु, बेलगाम, धारवाड़, गुलबर्ग

    www.ssbj.in

    सैनिक स्कूल गोलपाड़ा

    गुवाहाटी, गोलपाड़ा, तेजपुर, डिब्रूगढ़, शिलांग, गंगटोक

    www.sainikschoolgoalpara.org

    सैनिक स्कूल घोड़ाखाल

    अल्मोड़ा, देहरादून, घोड़ाखाल, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रुड़की, श्रीनगर (गढ़वाल), रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), हल्द्वानी

    www.ssghorakhal.org

    सैनिक स्कूल नगरोटा

    नगरोटा, लेह, श्रीनगर

    sainikschoolnagrota.com

    सैनिक स्कूल इंफाल

    सैनिक स्कूल इंफाल, उखरुल जिला मुख्यालय

    www.ssimphal.nic.in

    सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा

    गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मशाला

    गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंडी

    गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाल पानी, शिमला

    सैनिक स्कूल, सुजानपुर तीरा

    बीबीएनबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलोह (ऊना)

    सरकार गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंबा

    सरकार गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुन्नू घाट (नाहन)

    सरकार बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर

    www.sainikschoolsujanpurtira.org

    सैनिक स्कूल नालंदा

    बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सासाराम

    www.sainikschoolnalanda.bih.nic.in

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    छपरा, दरभंगा, हथुआ (गोपालगंज), हाजीपुर (वैशाली), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), मुजफ्फरपुर, सीवान

    www.ssgopalganj.in

    सैनिक स्कूल पुंगलवा

    कक्षा 6: दीमापुर, कोहिमा, सोम, त्युएनसांग, सैनिक स्कूल पुंगलवा

    कक्षा 9: त्युएनसांग, सैनिक स्कूल पुंगलवा

    www.sainikschoolpunglwa.nic.in

    सैनिक स्कूल कोडगु

    कक्षा 6- सैनिक स्कूल कोडगु, बैंगलोर, मैंगलोर, शिवमोग्गा, मैसूर सिटी, चित्रदुर्ग, बाइलाकुप्पे (जिला मैसूर)

    कक्षा 9-सैनिक स्कूल कोडगु

    sainikschoolkodagu.edu.in

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर

    कक्षा 6 - अंबिकापुर, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कांकेर और जगदलपुर

    कक्षा 9 – अंबिकापुर

    www.sainikschoolambikapur.org.in

    सैनिक स्कूल रेवाड़ी

    हरियाणा

    www.ssrw.org

    सैनिक स्कूल कालीकिरी

    अनंतपुर, कडपा, कुरनूल, नेल्लोर, तिरुपति, ओंगोल, कलिकिरी

    www.kalikirisainikschool.com

    सैनिक स्कूल छिंगछिप

    कक्षा 6 - आइजोल, लुंगलेई, सैनिक स्कूल छिंगछिप

    कक्षा 9 - आइजोल

    sschhingchhip.mizoram.gov.in

    इन्हें भी देखें

    सैनिक स्कूल का एडमिट कार्ड कब आएगा (sainik school ka admit card kab aaega)

    सैनिक स्कूल का एडमिट कार्ड कब आएगा (sainik school ka admit card kab aaega) यह सवाल सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों और अभिभावकों के मन में आवेदन पत्र भर लेने के कुछ दिनों बाद ही उठने लगता है। सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 (Sainik School Admit Card 2027 in hindi) में परीक्षा विवरण जैसे परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र विवरण इत्यादि की जानकारी दी होती है। इनके बिना परीक्षा में भाग नहीं लिया जा सकता इसलिए sainik school ka admit card kab aayega यह प्रश्न उठना जरूरी भी है। सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे छात्रों को एआईएसएसईई 2027 के दौरान लेकर जाना आवश्यक है। एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 पर अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें। सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया।

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 (Sainik School Admit Card 2026 in Hindi) -

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कक्षा 6 और 9 के लिए 12 जनवरी, 2026 को सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया। सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए एआईएसएसईई परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई। एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर उपलब्ध कराया गया है। छात्रों को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2025) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन पत्र संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए एआईएसएसईई परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई। छात्रों को अपना एआईएसएसईई परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा हॉल में ले जाना होगा, इसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड से पहले, एनटीए ने 6 जनवरी को सैनिक स्कूल सिटी स्लिप 2026 जारी किया, जिसमें उम्मीदवार के परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है।
    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    1768216045646सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 18 जनवरी, 2026 (रविवार) को पूरे देश में 464 केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE)-2026 परीक्षा आयोजित करेगी। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करके एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ से इस परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:

    • एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से जारी किया जाता है, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन है।

    • एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।

    • उम्मीदवार को एडमिट कार्ड को खराब नहीं करना चाहिए या उस पर की गई किसी भी एंट्री को नहीं बदलना चाहिए।

    • हालांकि, एडमिट कार्ड जारी करने का मतलब यह नहीं है कि पात्रता स्वीकार कर ली गई है, जिसकी एडमिशन प्रक्रिया के बाद के चरणों में आगे जांच की जाएगी।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड की एक कॉपी संभाल कर रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे अच्छी स्थिति में रखें।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होने या उसमें दिए गए डेटा में कोई गड़बड़ी होने पर, उम्मीदवार NTA हेल्पलाइन नंबर 011 40759000 या 011 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA वेबसाइट https://www.nta.ac.in/ और https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर विजिट करते रहें।

    सैनिक स्कूल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

    • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 18.01.2026 (रविवार) को देश भर में स्थित 464 केंद्रों पर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE)-2026 परीक्षा आयोजित करेगी।
    • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अलॉटमेंट की जानकारी देने वाली एडवांस इंटिमेशन स्लिप https://www.nta.ac.in/ और https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर देखी जा सकती है।
    • उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट https://www.nta.ac.in/ और https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ से इसे चेक/डाउनलोड करना होगा।
    • उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) – 2026 का एडमिट कार्ड नहीं है।
    • यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर की एक एडवांस जानकारी है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
    • AISSEE-2026 का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।
    • यदि किसी उम्मीदवार को AISSEE-2026 के लिए एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड/चेक करने में कोई कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या aissee@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है।
    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए NTA वेबसाइट https://www.nta.ac.in/ और https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर नियमित रूप से विजिट करें।

    छात्रों को पिछले वर्षों के सैनिक स्कूल प्रश्नपत्रों को हल करना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे उनकी समस्या-समाधान और समय प्रबंधन कौशल में भी सुधार होगा।

    एआईएसएसईई हॉल टिकट या प्रवेश टिकट में छात्र की जानकारी, जैसे नाम, परीक्षा विवरण, परीक्षा केंद्र विवरण आदि, होती है। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और बार कोड की जांच करें। अगर कुछ छूट गया है, तो छात्रों को एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2026 दोबारा डाउनलोड करना चाहिए।

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 6 और 9 की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। सफलतापूर्वक सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 (Sainik School Admit Card 2026 in Hindi) परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाते हैं। उम्मीदवार एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन डाउनलोड (Sainik School admit card 2026 online download in Hindi) कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: अगर पंजीकरण संख्या भूल गई है तो सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?
    A:

    आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2027 डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकरण विवरण के लिए छात्र अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और फोन नंबर में तलाश कर सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन विंडो में प्रवेश करके एआईएसएसईई 2027 हॉल टिकट डाउनलोड करें।

    Q: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए अर्हक अंक क्या हैं?
    A:

    छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 25% और कुल 40% अंक लाने की आवश्यकता होती है।

    Q: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्र की जानकारी कहाँ मिलेगी?
    A:

    कक्षा 6 और 9 के सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 में परीक्षा केंद्र का पूरा पता होता है।

    Q: Sainik School Admit card 2027 kab release honge?
    A:

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जनवरी, 2027 को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 प्रवेश पत्र ऑनलाइन (AISSEE Admit card 2027 online) मोड में जारी किया जाएगा। 

    Q: सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 कब जारी किया जाएगा (sainik school ka admit card kab jari kiya jayega)?
    A:

    एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 (aissee admit card 2027) जनवरी 2027 में जारी किया जाएगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    Hello students! If you are looking for Sainik School Class 6 previous years' question papers, you can refer to the article below. It provides Sainik School Class 6 PYQs from multiple years.
    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360