Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, डायरेक्ट लिंक से यहां देखें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, डायरेक्ट लिंक से यहां देखें

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, डायरेक्ट लिंक से यहां देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 16 Jun 2026, 04:00 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (MP Board Result 2026 Hindi) - माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा परिणाम 16 जून को जारी कर दिया गया है। छात्र अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षा परिणाम 12 जून 2026 को घोषित किया गया। यह रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया गया। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। जारी होने के बाद यहां रिजल्ट लिंक उपलब्ध है। ऑनलाइन रिजल्ट आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल, यानी रोल नंबर और आवेदन संख्या, जो एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं, दर्ज करके प्राप्त किया जा सकता है।
    एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी
    2. एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा परिणाम 2026: प्रमुख आंकड़े
    3. एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026: नियमित विद्यार्थियों का परिणाम
    4. एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026: स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परिणाम
    5. नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की तुलना
    6. एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय अवसर परीक्षा पास प्रतिशत
    7. मप्र बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा में फेल विद्यार्थी क्या करें?
    8. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (mp board result)
    9. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे
    10. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट
    11. एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 25 मार्च को जारी
    12. एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 (MP Board Result 2026 Out for Class 5th, 8th, 10th & 12th)
    13. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (How to Check MP Board Result 2026 Online?)
    14. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What After MP Board Result 2026?)
    15. एमपी बोर्ड परिणाम 2026 (10वीं और 12वीं) सांख्यिकी (MP Board Result 2026 (10th & 12th) Statistics)
    16. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (mp board result)
    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी @mpbse.mponline.gov.in, डायरेक्ट लिंक से यहां देखें
    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026

    हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का नियमित एवं स्वाथ्यायी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया। इसमें बेटियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में 62.31 प्रतिशत नियमित छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं , जबकि 57.36 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। हायर सेकंडरी की द्वितीय परीक्षा में प्रदेश से 1 लाख 42 हजार 468 नियमित विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। इसमें से 1 लाख 42 हजार 467 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। शुक्रवार 12 जून को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 84 हजार 871 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

    33 हजार 334 स्वाध्यायी विद्यार्थियों ने भरा था फॉर्म

    हायर सेकंडरी की द्वितीय परीक्षा में 33 हजार 334 स्वाध्यायी विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। परीक्षा में 33 हजार 315 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 14 हजार 24 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 42.10 प्रतिशत है। इसमें बेटियों के पास होने का प्रतिशत 44.7 है, जबकि छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 40.53 हैं।

    एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा परिणाम 2026: प्रमुख आंकड़े

    नियमित विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    संख्या

    फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी

    1,42,468

    परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

    1,42,467

    उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    59.57%

    छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत

    62.31%

    छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    57.36%

    स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    संख्या

    फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी

    33,334

    परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

    33,315

    उत्तीर्ण विद्यार्थी

    14,024

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    42.10%

    छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत

    44.70%

    छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    40.53%

    नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की तुलना

    श्रेणी

    नियमित

    स्वाध्यायी

    फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी

    1,42,468

    33,334

    परीक्षा में शामिल विद्यार्थी

    1,42,467

    33,315

    उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    14,024

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    59.57%

    42.10%

    छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत

    62.31%

    44.70%

    छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत

    57.36%

    40.53%

    नोट: एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया गया। नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों श्रेणियों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।

    1781322535312

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा- 2026 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में ऐतिहासिक पहल करते हुए इस वर्ष पहली बार पूरक परीक्षा के स्थान पर 'द्वितीय अवसर परीक्षा' आयोजित की। अपेक्षित परीक्षा परिणाम प्राप्त न कर पाने पर विद्यार्थी इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। श्रेणी सुधार के उद्देश्य से भी विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। इसके अतिरिक्त गंभीर रूप से अस्वस्थ हो जाने या विभिन्न कारणों से मुख्य परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा का लाभ लेने में सक्षम होते हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित " राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020" के अंतर्गत मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों के हित में यह ऐतिहासिक पहल की गई है। इस पहल ने हजारों विद्यार्थियों के सपनों, आत्मविश्वास और भविष्य के लिए नया अवसर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि द्वितीय अवसर की परीक्षा में भाग लेने वाले कुल एक लाख 42 हजार विद्यार्थियों में से 84 हजार विद्यार्थियों को सफलता मिली है। विद्यार्थियों द्वारा लिए गए इस लाभ का उनकी भावी शिक्षा की दृष्टि से भी विशेष महत्व है।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026: नियमित विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    कुल

    लड़के

    लड़कियां

    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    45,253

    39,618

    पास प्रतिशत

    59.57%

    57.36%

    62.31%

    प्रथम श्रेणी (I-Division)

    37,005

    17,705

    19,300

    द्वितीय श्रेणी (II-Division)

    47,626

    27,359

    20,267

    तृतीय श्रेणी (III-Division)

    240

    189

    51

    अनुत्तीर्ण (Failed)

    57,591

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026: स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परिणाम

    विवरण

    कुल

    लड़के

    लड़कियां

    पंजीकृत परीक्षार्थी

    33,334

    परीक्षा में शामिल

    33,315

    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी

    14,024

    7,538

    6,486

    पास प्रतिशत

    42.10%

    40.53%

    44.07%

    प्रथम श्रेणी (I-Division)

    714

    334

    380

    द्वितीय श्रेणी (II-Division)

    7,556

    3,891

    3,665

    तृतीय श्रेणी (III-Division)

    5,754

    3,313

    2,441

    अनुत्तीर्ण (Failed)

    19,291

    नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की तुलना

    श्रेणी

    नियमित

    स्वाध्यायी

    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी

    84,871

    14,024

    कुल पास प्रतिशत

    59.57%

    42.10%

    लड़कों का पास प्रतिशत

    57.36%

    40.53%

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    62.31%

    44.07%

    प्रथम श्रेणी

    37,005

    714

    द्वितीय श्रेणी

    47,626

    7,556

    तृतीय श्रेणी

    240

    5,754

    अनुत्तीर्ण

    57,591

    19,291

    मुख्य तथ्य: नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों श्रेणियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों की तुलना में अधिक रहा। नियमित विद्यार्थियों का कुल पास प्रतिशत 59.57% जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों का 42.10% दर्ज किया गया।

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय अवसर परीक्षा पास प्रतिशत

    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय अवसर परीक्षा 2026 में कुल पास प्रतिशत 59.57 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 57.36 और लड़कियों का पास प्रतिशत 62.31 रहा।

    1781500354198

    मप्र बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा में फेल विद्यार्थी क्या करें?

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित केवल माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल से 2026 की मुख्य परीक्षा/एमपी बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षा/द्वितीय अवसर परीक्षा 2026 के अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हों, उनके लिए जून 2026 से पुनः परीक्षा आयोजित होगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी के लिए 'रुक जाना नहीं' परीक्षा योजना है।

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल की फरवरी-मार्च 2026 में द्वितीय अवसर अप्रैल-मई 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित रहे विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

    परीक्षा

    • पात्र परीक्षार्थी 20 जून 2026 तक आवश्यक रूप से एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं, ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीयन करवा सकते हैं।

    • परीक्षाएं जून 2026 के अंतिम सप्ताह से आयोजित की जाएंगी।

    • परीक्षा प्रश्नपत्र मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम अनुसार ही होंगे तथा केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी।

    अंकसूची म.प्र.

    राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा ही दी जाएगी, जिसमें पूर्व में उत्तीर्ण विषयों के प्राप्तांक दर्शित होंगे।

    • किसी कारणवश द्वितीय म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की माह जून 2026 की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं पाते हैं, तो उन्हें शेष विषयों की परीक्षा माह दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु पुनः पंजीयन करवाकर उत्तीर्ण होने के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा।

    • जून 2026 में आयोजित हाई स्कूल की प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी को ही कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश की पात्रता होगी।

    • द्वितीय चरण में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा परन्तु अगले वर्ष 2028 की ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की 'ओपन स्कूल परंपरागत परीक्षा' में सम्मिलित हो सकते हैं।

    ऑनलाइन ई-माइग्रेशन एवं तत्काल ई-अंकसूची

    • परीक्षा के प्रवेश पत्र www.mpsos.mponline.gov.in एवं www.mpsos.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

    • प्रवेश पत्र पर परीक्षा की समय सारणी आदि की जानकारी अंकित होगी।

    • किसी भी प्रकार की समस्या समाधान हेतु एम.पी. ऑनलाइन की हेल्पलाइन 0755-6720200 पर संपर्क करें।

    • परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं ब्लूप्रिंट म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल अनुसार ही होगा।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    1781500354232


    माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 परीक्षाफल सांख्यिकी (सम्पूर्ण प्रदेश) (नियमित)

    हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट द्वितीय परीक्षा (10+2), वर्ष 2026

    विवरण

    लड़के

    लड़कियाँ

    कुल

    पंजीकृत

    78,890

    63,578

    1,42,468

    अनुपस्थित

    1

    0

    1

    उपस्थित

    78,889

    63,578

    1,42,467

    रोका गया

    2

    1

    3

    रद्द

    2

    0

    2

    घोषित

    78,885

    63,577

    1,42,462

    प्रथम श्रेणी

    17,705

    19,300

    37,005

    द्वितीय श्रेणी

    27,359

    20,267

    47,626

    तृतीय श्रेणी

    189

    51

    240

    उत्तीर्ण श्रेणी

    0

    0

    0

    कुल उत्तीर्ण

    45,253

    39,618

    84,871

    उत्तीर्ण %

    57.36

    62.31

    59.57

    अनुत्तीर्ण

    33,632

    23,959

    57,591

    1781500354261

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे रिजल्ट लिंक जारी कर दिया। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 mpresults.nic.in पर ऑनलाइन घोषित किया गया। ऑनलाइन रिजल्ट आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल, यानी रोल नंबर और आवेदन संख्या, जो एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं, दर्ज करके प्राप्त किया जा सकता है। इससे पहले कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 25 मार्च 2026 को जारी किया गया। छात्र एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट rskmp.in पर देख सकते हैं। हमने इस लेख में ऑनलाइन एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने और डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी प्रदान किया है।
    एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट मार्कशीट 2026 डिजीलॉकर से चेक करें
    1776231132608
    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट चेक करें
    इसे भी देखें - एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर 2026 देखें | एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (mp board result)

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया गया। मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड 2026 रिजल्ट जारी किया। एमपी बोर्ड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति की सूचना के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.S.E.) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया।
    1776224428364


    मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वे वेबसाइट जिन पर परिणाम उपलब्ध रहेगा:

    1. https://mpbse.mponline.gov.in

    2. https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers

    3. www.mpbse.nic.in

    MOBILE APPS पर परिणाम प्राप्त करने के लिए:

    छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App डाउनलोड करें। “Know Your Result” विकल्प चुनने के बाद अपना Roll Number तथा Application Number दर्ज (submit) कर परिणाम प्राप्त करें।

    1776138217658


    कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार बीते 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ

    वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 73.42 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा। शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार बीते 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रहा है।

    फरवरी से मार्च के बीच कक्षा 10वीं की परीक्षा हुई, जिसमें 8 लाख 97 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल परीक्षा में 73.42 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 69.31 प्रतिशत छात्र और 77.52 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम 76.80 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का 68.84 प्रतिशत रहा है। दोनों में 8 प्रतिशत का अंतर है।

    हाईस्कूल की मेरिट में 378 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया

    हाईस्कूल की मेरिट में 378 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है, जिसमें 235 छात्राएं और 143 छात्र हैं। जनजातीय जिले अनूपपुर के 93.85 प्रतिशत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफलता मिली है। अनूपपुर जिला सबसे आगे रहा है। अलीराजपुर जिला 92.14 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। हाईस्कूल परीक्षा में पन्ना जिले के सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर की छात्रा कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इन्हें कुल 500 परीक्षांक में से 499 अंक मिले हैं।

    हायर सेकेंड्री परीक्षा में 221 विद्यार्थियों ने टॉपर में जगह बनाई

    हायर सेकेंड्री में कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई, जिसमें 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी शामिल हुए। इस वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा है , जो बीते 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस वर्ष 72.39 प्रतिशत छात्र और 79.41 छात्राओं को सफलता मिली है। यहां भी बेटियों ने ही फिर बाजी मारी है। शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है। हायर सेकेंड्री बोर्ड परीक्षा में शासकीय स्कूलों के 80.43 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों के 69.67 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस वर्ष हायर सेकेंड्री परीक्षा में 221 विद्यार्थियों ने टॉपर में जगह बनाई है। इसमें 158 छात्राएं और 63 छात्र हैं।

    सर्वाधिक सफलता वाले जिलों में झाबुआ 93.23 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर है और अनूपपुर जिला 93.04 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। कक्षा 12वीं बोर्ड में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल की वाणिज्य संकाय की छात्रा कु. खुशी राय एवं अशासकीय गुरूदेव शिक्षा केन्द्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीलबड़, भोपाल की छात्रा कुमारी चांदनी विश्वकर्मा ने कुल 500 अंकों में से 494 अंक हासिल कर संयुक्त रुप से टॉप किया है। कक्षा 12वीं में राजधानी भोपाल का दबदबा रहा है।

    अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दूसरा अवसर

    अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दूसरा अवसर भी दिया जायेगा। मध्यप्रदेश में बच्चों का साल बचाने के लिए बोर्ड की "द्वितीय अवसर परीक्षा" अगले माह 7 मई से शुरू होने जा रही है। इसमें हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री के उन बच्चों को अवसर मिलेगा, जो किसी कारण से असफल हो गए। इस वर्ष पूरक परीक्षा परिणामों की घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि बच्चों को दूसरा अवसर मिल रहा हैं।

    परीक्षा संपन्न होने के 45 दिन में रिजल्ट तैयार

    स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले ने पूरी पारदर्शिता के साथ बोर्ड परीक्षा कराई और मात्र 45 दिन में परिणाम भी तैयार कर दिया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित हायर सेकेंड्री परीक्षा में 6 लाख 89 हजार 746 और हाईस्कूल परीक्षा में 8 लाख 97 हजार 61 विद्यार्थियों शामिल हुए। इस प्रकार 15 लाख 86 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। मंडल द्वारा पहली बार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम रोका नहीं गया है। परीक्षा परिणाम तैयार करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भी मदद ली गई है।

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे

    एमपी बोर्ड के द्वारा आंसरशीट के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में 23 मार्च से शुरू हुआ था। एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इन छात्रों की 90 लाख से ज्यादा कॉपियों की जांच की गई। इस प्रक्रियां में करीब 18 हजार शिक्षक शामिल रहे। मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंकों का डाटा ऑनलाइन चढ़ाया गया। अब 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया।

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट

    माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार द्वितीय परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 26 मई तक आयोजित की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित (MP Board Results 2026 Update) होने के बाद छात्रों को केवल सात दिनों के भीतर परीक्षा फार्म और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। यदि छात्र सात दिनों के भीतर फार्म जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।

    एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 25 मार्च को जारी

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था। यह इंतजार समाप्त हो गया है। इस वर्ष प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर रिजल्ट लिंक को शेयर किया गया। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम 2026 को 25 मार्च को जारी किया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया।

    पिछले आंकड़ों के आधार पर, एमपीबीएसई रिजल्ट 2026 की आधिकारिक घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। ऑनलाइन एमपी बोर्ड रिजल्ट अनंतिम होगा। मूल एमपी बोर्ड मार्कशीट 2026 प्राप्त करने के लिए, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों में जाना होगा। एमपी बोर्ड 2026 रिजल्ट में छात्रों के प्राप्त अंक और अन्य व्यक्तिगत विवरण शामिल होते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तारीख, आँकड़ों और अन्य जानकारी के लिए, पूरा लेख पढ़ें।

    संदर्भ के लिए पिछले वर्ष 2025 के एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट जानें

    कक्षारिजल्ट जारी होने की तिथि
    कक्षा 528 मार्च 2025
    कक्षा 828 मार्च 2025
    कक्षा 106 मई 2025
    कक्षा 126 मई 2025

    एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 (MP Board Result 2026 Out for Class 5th, 8th, 10th & 12th)

    एमपी बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार एमपी बोर्ड परीक्षाएं 5वीं से 8वीं तक फरवरी से मार्च तक आयोजित की गई। जबकि एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक और एमपी बोर्ड 12वीं की बाेर्ड परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 तिथि एवं कार्यक्रम (MP Board Result 2026 Date and Events)

    विवरणतिथियां
    एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथियां 202611 फरवरी से 2 मार्च 2026
    13 फरवरी से 6 मार्च 2026
    एमपी बोर्ड 12वीं 2026 परीक्षा तिथियां7 फरवरी से 3 मार्च 2026
    10 फरवरी से 7 मार्च 2026
    एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट 202615 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे
    एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा रिजल्ट 202615 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे
    एमपी 5वीं परीक्षा परिणाम 202625 मार्च 2026 (जारी)
    एमपी 8वीं परीक्षा परिणाम 202625 मार्च 2026 (जारी)
    एमपी 10वीं बोर्ड पूरक परीक्षा तिथियां7 से 19 मई 2026
    एमपी 12वीं पूरक परीक्षा तिथि 20267 से 26 मई 2026
    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइट
    www.mpresults.nic.in 2026
    mpbse.nic.in and mpresults.nic.in
    एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट 202612 जून 2026

    यह भी पढ़ें :

    पिछले शैक्षणिक वर्ष की परीक्षा तिथि और रिजल्ट डेट (mp board result 2026)

    एमपी बोर्ड 2025 में 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई। इसके बाद, बोर्ड ने 6 मई को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा की। एमपी रिजल्ट 2025 की तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 तिथि एवं कार्यक्रम (MP Board Result 2025 Date and Events)

    विवरणतिथियां
    एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथियां 202527 फ़रवरी से 19 मार्च, 2025
    एमपी बोर्ड 12वीं 2025 परीक्षा तिथियां25 फ़रवरी से 25 मार्च, 2025
    एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 20256 मई 2025, जारी
    एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 20256 मई 2025, जारी
    एमपी 5वीं परीक्षा परिणाम 202528 मार्च 2025 जारी
    एमपी 8वीं परीक्षा परिणाम 202528 मार्च 2025 जारी
    एमपी 10वीं बोर्ड पूरक परीक्षा तिथियां17 जून 2025
    एमपी 12वीं पूरक परीक्षा तिथि 202517 जून 2025
    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 वेबसाइट
    www.mpresults.nic.in 2025
    mpbse.nic.in and mpresults.nic.in

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (mp board result 2026): रिजल्ट चेक करने की वेबसाइटें

    छात्र अपने एमपी कक्षा 10 रिजल्ट 2026 और एमपी कक्षा 12 रिजल्ट 2026 तक पहुँचने के लिए निम्नलिखित वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

    • mpresults.nic.in.

    • mpbse.nic.in.

    • mpbse.mponline.gov.in

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (How to Check MP Board Result 2026 Online?)

    नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आप एमपीबीएसई परीक्षा कक्षा 10 और 12एमपीबीएसई परीक्षा कक्षा 12 के लिए एमपीबीएसई परिणाम www.mpbse.nic.in 2026 देख सकेंगे।

    • एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं
    • 10वीं/12वीं के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड परिणाम 2026 के लिए विकल्प का चयन करें।
    • रोल नंबर और आवेदन संख्या सहित आवश्यक जानकारी निर्दिष्ट फ़ील्ड में भरें।
    • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    • एमपी बोर्ड परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रस्तुत किया जाएगा।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिकॉर्ड रखने के लिए, एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 का स्क्रीनशॉट कैप्चर करें।

    यह भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें? (How to Check the MP Board Result 2026 through SMS?)

    टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से अपने एमपीबीएसई परिणाम 2026 की जांच करने के लिए, छात्र नीचे सूचीबद्ध चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • 10वीं कक्षा के लिए MPBSE10 (space) ROLL NUMBER टाइप करें।
    • 12वीं कक्षा के लिए, MPBSE12<space>ROLL NUMBER टाइप करें।
    • यह संदेश 56263 पर भेजें।
    • mpbse.nic.in result 2026 एक टेक्स्ट मैसेज के रूप में भेजा जाएगा।

    एमपीबीएसई परिणाम 2026 में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in MPBSE Result 2026 for Class 10th & 12th)

    एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 (mpresults nic in 2026 10th) में छात्रों और उनके प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। विवरण नीचे दिए गए हैं।

    • छात्र का नाम
    • स्कूल के नाम
    • माता-पिता का नाम
    • विषय नाम
    • रोल नंबर
    • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
    • विषय कोड
    • ग्रेड
    • कुल प्राप्त अंक
    • परिणाम स्थिति
    • डिवीजन

    ये भी देखें :

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What After MP Board Result 2026?)

    मध्य प्रदेश बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने के कुछ दिनों बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को कक्षा 11 में विभिन्न विषयों में दाखिला लेने का विकल्प मिलता है। कक्षा 12 के विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम चुनना होगा।

    एमपी बोर्ड परिणाम 2026 (10वीं और 12वीं) सांख्यिकी (MP Board Result 2026 (10th & 12th) Statistics)

    निम्नलिखित तालिकाएं पिछले 10 वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं (mpbse-nic-in 2026) के एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के आंकड़े दर्शाती हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का अवलोकन उपलब्ध कराया गया है, साथ ही समग्र उत्तीर्ण दर के बारे में भी आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं।

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के आंकड़े

    वर्षउपस्थित छात्रों की संख्यालड़कों का पास %लड़कियों का पास %समग्र पास %
    20258,04,93273.21 प्रतिशत79.27 प्रतिशत76.22 प्रतिशत
    20248,21,54554.3561.8758.10
    20238,15,36463.2966.4760.26
    20229,31,86056.8462.4759.54
    20219,14,079100100100
    20208,93,33660.096662.84
    20197,32,31959.1563.6961.32
    20188,19,92964.0969.3466.54
    201710,19,22450.7151.0252.11
    201611,24,00056.3351.7853.87
    201511,24,59247.564849.79

    Previous Year Statistics of MP Board Result 12th Class

    वर्षउपस्थित छात्रों की कुल संख्यालड़कियों का पास%लड़कों का पास %समग्र पास %
    20256,02,57477.5571.3776.42
    20246,24,17068.4260.5464.48
    20237,27,04458.7552.055.28%
    20226,29,38175.6469.9472.72
    20216,60,682100100100
    20206,64,504--68.81
    20197.5 lakh76.3168.9472.37
    20187,65,35872.3364.3968
    20177,13,26269.4770.0770.11
    20167,70,88473.7865.8169.33
    20157,24,59269.4263.365.94

    ये भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड कक्षा 12 अंक योजना

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (mp board result)

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 6 मई 2025 को घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 मई को सुबह 10 बजे हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणाम जारी किया। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा। इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48% रहा। एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। वहीं कक्षा 12 से सतना की प्रियल द्विवेदी ने 492 अंक लाकर 12वीं में टॉप किया है। छात्र कक्षा 10 एमपी बोर्ड रिजल्ट और 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 mpresults.nic.in और https://mpbse.mponline.gov.in/ पर देख सकते हैं। उन्हें अपने एमपी 2025 रिजल्ट (MP board result 2025 in hindi) स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए अपने रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
    एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक| एमपी बोर्ड १०थ रिजल्ट लिंक | एमपी बोर्ड १२थ रिजल्ट का लिंक

    बोर्ड ने बताया है कि परीक्षार्थी मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थी 7 मई 2025 से 21 मई 2025 तक MPOnline के माध्‍यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। द्वितीय अवसर परीक्षा की विस्तृत जानकारी www.mpbse.nic.in पर उपलब्‍ध है। परीक्षार्थी अंकों की पुनर्गणना/उत्‍तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्‍त करने हेतु MPOnline के माध्‍यम से परीक्षा परिणाम घोषणा दिनांक से 10 दिवस में ( दिनांक 06/05/2025 से दिनांक 15/05/2025 रात्रि 12:00 बजे तक ) ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

    बोर्ड एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट और एमपीबीएसई 8वीं रिजल्ट 28 मार्च 2025 को घोषित कर दिया गया है। कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से देखे जा सकते हैं। इस लेख में आरएसकेएमपी रिजल्ट 2025 लिंक भी प्रदान किया गया है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या एमपीबीएसई पूरक परीक्षा आयोजित करता है?
    A:

    हां, बोर्ड संभवत: जुलाई 2026 में एमपी 10वीं, 12वीं दोनों पूरक परीक्षाएं आयोजित करेगा।

    Q: मैं एमपीबोर्ड परिणाम 2026 की जांच कैसे करूं?
    A:

    एमपीबीएसई परीक्षा परिणाम 2026 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक सेक्शन में अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करना होगा। 

    Q: क्या बोर्ड एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफलाइन जारी करता है?
    A:

    छात्र अपने एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी देख सकेंगे।

    Q: एमपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अंक क्या हैं?
    A:

    सफल होने के लिए छात्रों को एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

    Q: एमपी बोर्ड परिणाम 2026 की तारीख कब है?
    A:

    मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। मप्र बोर्ड रिजल्ट 2025 (एमपी बोर्ड रोल नंबर 2025) देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या के साथ मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 6 मई 2025 को जारी किया गया।

    Q: मैं माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल परिणाम 2026 कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल परिणाम 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in से देखा जा सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    APOSS SSC Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APOSS Intermediate Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.