Careers360 Logo
ask-icon
share
    MPBSE एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी (लाइव अपडेट) - ऑनलाइन रिजल्ट यहां से चेक करें
    • लेख
    • MPBSE एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी (लाइव अपडेट) - ऑनलाइन रिजल्ट यहां से चेक करें

    MPBSE एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी (लाइव अपडेट) - ऑनलाइन रिजल्ट यहां से चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 18 Apr 2026, 10:46 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा 2026 के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। वे एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। छात्र Digilocker के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App डाउनलोड करें। “Know Your Result” विकल्प चुनने के बाद अपना Roll Number तथा Application Number दर्ज (submit) कर परिणाम प्राप्त करें।
    एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट मार्कशीट 2026 डिजीलॉकर से चेक करें
    इसे भी देखें - एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर 2026 देखें | एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (mp board result)
    2. एमपीबीएसई रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि और समय
    3. एमपीबीएसई 2026 का रिजल्ट कहां चेक करें?
    4. मध्य प्रदेश बोर्ड 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?
    5. एसएमएस के माध्यम से चेक करें (इंटरनेट की आवश्यकता नहीं)
    6. कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार बीते 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ
    7. हाईस्कूल की मेरिट में 378 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया
    MPBSE एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी (लाइव अपडेट) - ऑनलाइन रिजल्ट यहां से चेक करें
    एमपीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 तिथि और समय के साथ लाइव अपडेट

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (mp board result)

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया गया। मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड 2026 रिजल्ट जारी किया। एमपी बोर्ड की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.S.E.) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया।

    मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वे वेबसाइट जिन पर परिणाम उपलब्ध रहेगा:

    1. https://mpbse.mponline.gov.in

    2. https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers

    3. www.mpbse.nic.in

    MOBILE APPS पर परिणाम प्राप्त करने के लिए:

    छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App डाउनलोड करें। “Know Your Result” विकल्प चुनने के बाद अपना Roll Number तथा Application Number दर्ज (submit) कर परिणाम प्राप्त करें।

    1776143083863

    एमपीबीएसई रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि और समय

    शिक्षा बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषित करेगा, जहां शिक्षा मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेरिट सूची, जिलावार उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नाम सहित प्रमुख जानकारी साझा करेंगे। छात्र नीचे रिजल्ट और अन्य तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपीबीएसई 2026 का रिजल्ट कहां चेक करें?

    रिजल्ट घोषित होते ही, मध्य प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइटों पर सक्रिय हो जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि लिंक सक्रिय होते ही वे तुरंत अपना स्कोर देख सकें। छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड 2026 का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल देखें:

    • mpresults.nic.in

    • mpbse.nic.in

    • mpbse.mpononline.gov.in

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    मध्य प्रदेश बोर्ड 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

    एमपी बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट 15 अप्रैल, 2026 को जारी होगा। बोर्ड पहले मध्य प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा करेगा, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    1. ऊपर सूचीबद्ध आधिकारिक पोर्टलों में से किसी एक पर जाएं।

    2. "एमपीबीएसई - एचएससी (कक्षा 10वीं) मुख्य परीक्षा रिजल्ट - 2026" या "एमपीबीएसई - एचएसएससी (कक्षा 12वीं) मुख्य परीक्षा रिजल्ट - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

    3. एमपीबीएसई के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित 9 अंकों का रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

    4. मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    5. भविष्य में उपयोग के लिए ऑनलाइन एमपी बोर्ड मार्कशीट की एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    एसएमएस के माध्यम से चेक करें (इंटरनेट की आवश्यकता नहीं)

    यदि अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइटें धीमी चल रही हैं, तो छात्र एसएमएस भेजकर अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:

    • कक्षा 10 के लिए: MPBSE10 <रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेजें।

    • कक्षा 12 के लिए: MPBSE12 <रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेजें


    कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार बीते 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ

    वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 73.42 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा। शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार बीते 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रहा है।

    फरवरी से मार्च के बीच कक्षा 10वीं की परीक्षा हुई, जिसमें 8 लाख 97 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल परीक्षा में 73.42 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 69.31 प्रतिशत छात्र और 77.52 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम 76.80 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का 68.84 प्रतिशत रहा है। दोनों में 8 प्रतिशत का अंतर है।

    हाईस्कूल की मेरिट में 378 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया

    हाईस्कूल की मेरिट में 378 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है, जिसमें 235 छात्राएं और 143 छात्र हैं। जनजातीय जिले अनूपपुर के 93.85 प्रतिशत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफलता मिली है। अनूपपुर जिला सबसे आगे रहा है। अलीराजपुर जिला 92.14 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। हाईस्कूल परीक्षा में पन्ना जिले के सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर की छात्रा कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इन्हें कुल 500 परीक्षांक में से 499 अंक मिले हैं।

    हायर सेकेंड्री परीक्षा में 221 विद्यार्थियों ने टॉपर में जगह बनाई

    हायर सेकेंड्री में कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई, जिसमें 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी शामिल हुए। इस वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा है , जो बीते 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस वर्ष 72.39 प्रतिशत छात्र और 79.41 छात्राओं को सफलता मिली है। यहां भी बेटियों ने ही फिर बाजी मारी है। शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है। हायर सेकेंड्री बोर्ड परीक्षा में शासकीय स्कूलों के 80.43 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों के 69.67 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस वर्ष हायर सेकेंड्री परीक्षा में 221 विद्यार्थियों ने टॉपर में जगह बनाई है। इसमें 158 छात्राएं और 63 छात्र हैं।

    सर्वाधिक सफलता वाले जिलों में झाबुआ 93.23 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर है और अनूपपुर जिला 93.04 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। कक्षा 12वीं बोर्ड में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल की वाणिज्य संकाय की छात्रा कु. खुशी राय एवं अशासकीय गुरूदेव शिक्षा केन्द्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीलबड़, भोपाल की छात्रा कुमारी चांदनी विश्वकर्मा ने कुल 500 अंकों में से 494 अंक हासिल कर संयुक्त रुप से टॉप किया है। कक्षा 12वीं में राजधानी भोपाल का दबदबा रहा है।

    अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दूसरा अवसर

    अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दूसरा अवसर भी दिया जायेगा। मध्यप्रदेश में बच्चों का साल बचाने के लिए बोर्ड की "द्वितीय अवसर परीक्षा" अगले माह 7 मई से शुरू होने जा रही है। इसमें हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री के उन बच्चों को अवसर मिलेगा, जो किसी कारण से असफल हो गए। इस वर्ष पूरक परीक्षा परिणामों की घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि बच्चों को दूसरा अवसर मिल रहा हैं।

    परीक्षा संपन्न होने के 45 दिन में रिजल्ट तैयार

    स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले ने पूरी पारदर्शिता के साथ बोर्ड परीक्षा कराई और मात्र 45 दिन में परिणाम भी तैयार कर दिया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित हायर सेकेंड्री परीक्षा में 6 लाख 89 हजार 746 और हाईस्कूल परीक्षा में 8 लाख 97 हजार 61 विद्यार्थियों शामिल हुए। इस प्रकार 15 लाख 86 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। मंडल द्वारा पहली बार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम रोका नहीं गया है। परीक्षा परिणाम तैयार करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भी मदद ली गई है।


    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 12th ?

    Hi Student,

    The MP Board Class 12 Quarterly exams for 2026-27 were conducted from September 7 to September 17, 2026. You can check the MP Board Class 12 Quarterly Question Papers 2026-27 here:

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-12-quarterly-question-paper-2026

    Hope it helps, thank you.