आरएसकेएमपी रिजल्ट 2026 : राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा 25 मार्च 2026 बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित किया गया। विद्यार्थी दोपहर 1:30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र से से जारी सूचना के अनुसार 25 मार्च को परीक्षा रिजल्ट घोषणा की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की गई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वी में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विगत वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत बेहतर परिणाम आया है।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का सीधा लिंक
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026
मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 95.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं गैर शासकीय स्कूलों के 94.79 फीसदी और मदरसा के 82.42 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।


मध्यप्रदेश में कक्षा 8वीं में 93.83 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 93.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं अशासकीय स्कूलों के 95.20 फीसदी और मदरसा के 80.81 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।


मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 में बेटियां बेटों से आगे रहीं। कक्षा 5वीं में 94.15 % बालक एवं 96.19 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रहीं वहीं कक्षा 8वीं में 92.74 % बालक एवं 94.98 % बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। दोनों कक्षाओं में बालिकाओं का परिणाम बालकों से बेहतर है। कक्षा 5वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.19% है, जो बालकों (94.15%) से अधिक है। कक्षा 8वीं में भी बालिकाएं 94.98% के साथ बालकों (92.74%) से आगे हैं। कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी उच्च (90% से अधिक) है। बालिकाएं शैक्षणिक प्रदर्शन में लगातार बालकों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
कक्षा | जेंडर | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
5वीं | बालक | 6,58,392 | 6,19,868 | 94.15% |
बालिका | 6,18,012 | 5,94,476 | 96.19% | |
8वीं | बालक | 5,60,172 | 5,19,490 | 92.74% |
बालिका | 5,32,408 | 5,05,667 | 94.98% |


रिजल्ट देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। आज इन विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो गया। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

रिजल्ट वेबसाइट पर जारी सूचना
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक 2026 | एमपी बोर्ड आरएसकेएमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट
प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी। यह विगत 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी। जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
rskmp.in
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
पिछले वर्ष का परिणाम लिंक: www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx
इस वर्ष 2026 का परिणाम लिंक: https://www.rskmp.in/result.aspx
Get your results instantly with our calculator!
एमपी बोर्ड 2026 कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट rskmp.in पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन एमपी 8वीं कक्षा परिणाम मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, अंकों का प्रतिशत, ग्रेड और समग्र स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ऑनलाइन कक्षा 8 रिजल्ट 2026 एमपी बोर्ड को अनंतिम माना जाएगा और छात्रों को एमपीबीएसई द्वारा कक्षा 8 के रिजल्ट घोषित करने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से अपनी आधिकारिक मार्कशीट एकत्र करनी होगी। एमपीबीएसई कक्षा 8 परिणाम 2026 से संबंधित कार्यक्रमों की तिथियां जानने के लिए नीचे दी गई तालिका पढ़ें।
विवरण | तिथि |
20 से 26 फरवरी 2026 | |
20 से 28 फरवरी 2026 | |
एमपी 5वीं रिजल्ट डेट (mp board 5th class result) |
25 मार्च 2026 (दोपहर 1.30 बजे) |
8वीं रिजल्ट एमपी बोर्ड डेट |
25 मार्च 2026 (दोपहर 1.30 बजे) |
एमपी बोर्ड 5वीं पूरक परीक्षा 2026 | जून 2026 |
एमपी बोर्ड 8वीं पूरक परीक्षा 2026 | जून 2026 |
एमपी बोर्ड रिजल्ट 8वीं 2026 दिनांक पुन: परीक्षा | जून 2026 |
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश |
परीक्षा का नाम | एमपीबीएसई कक्षा 5 और 8 परीक्षा 2026 |
रिजल्ट का नाम | एमपीबीएसई कक्षा 5 और 8 परीक्षा रिजल्ट 2026 |
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट वेबसाइट | rskmp.in, https://www.rskmp.in/result.aspx |
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम दिनांक 2026 |
25 मार्च 2026 (दोपहर 1.30 बजे) |
5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 2026 एमपी बोर्ड का तरीका | ऑनलाइन |
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परिणाम 2026 की स्थिति | दोपहर 1 बजे |
यह भी पढ़ें :
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परिणाम 2026 को ऑनलाइन जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 2026 के लिए अपने एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन चरणों का सावधानीपूर्वक पालन करें :
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx, rskmp.in पर जाएं।
टैब "परिणाम" (Results) देखें और उस पर क्लिक करें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से "कक्षा 5" या "कक्षा 8" चुनें।
रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
रौल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

"सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
एमपी बोर्ड कक्षा 5 या 8 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 8 के प्रश्न पत्र 2026 पीडीएफ
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2026 में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी। छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और किसी भी अशुद्धि या विसंगतियों की सूचना रिपोर्ट तुरंत स्कूल अधिकारियों को दें।
स्कूल कोड
केंद्र कोड
विद्यार्थी प्रकार
नामांकन संख्या
रोल नंबर
आवेदन संख्या
पिता का नाम
छात्र का नाम
जन्म की तारीख
मां का नाम
थ्योरी परीक्षा में अंक
विषय कोड और नाम
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल अंक
प्रैक्टिकल/आंतरिक अंक
रिमार्क
रिजल्ट की स्थिति
यह भी पढ़ें :
एमपी बोर्ड ने 2026 कक्षा 5 और 8 मध्य प्रदेश परीक्षा के लिए न्यूनतम 33% उत्तीर्ण करने की आवश्यकता निर्धारित की है। अगली कक्षा में आगे बढ़ने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे और कुल मिलाकर 33% अंक बनाए रखना होगा। यह उत्तीर्ण मानक एमपी बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं एवं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं एवं 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम 25 मार्च को जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणामों के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है।
बुधवार 25 मार्च 2026 को घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग प्रदेश में आगे रहा। इसके बाद नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा। इसके बाद डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी जिला रहे।
कक्षा 8वीं के परिणामों में इंदौर संभाग ने बाजी मारी। इसके बाद नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग रहे। कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले में नरसिंहपुर जिला आगे रहा। इसके बाद अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला जिला रहा।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी ना हो इस दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की थी। रिजल्ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे गए थे, जिसके माध्यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षा परिणाम देखा और डाउनलोड किया।
जो छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में असफल हुए है उनके लिए जल्द ही पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुन: परीक्षा देनी होगी।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा में प्रदेश के 1 लाख 10 हजार 699 शासकीय, निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख 68 हज़ार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 93 हज़ार 281 विद्यालय ग्रामीण तथा 17 हज़ार 418 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हज़ार 134 शासकीय, 24 हज़ार 23 निजी विद्यालय एवं 542 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 12 लाख 76 हज़ार 404 विद्यार्थियों में से 9 लाख 24 हज़ार 783 ग्रामीण और 3 लाख 51 हज़ार 621 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 10 लाख 92 हज़ार 580 विद्यार्थियों में से 7 लाख 53 हज़ार 784 ग्रामीण और 3 लाख 38 हज़ार 796 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वर्ष संपूर्ण परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़ी मेहनत और तकनीक समर्थित रणनीति तैयार की थी। विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार उनके स्कूलों के समीप ही 12 हज़ार 943 सर्व सुविधायुक्त विद्यालयों में परीक्षा केन्द्रों का निर्माण किया गया। बोर्ड पेटर्न पर उत्तर पुस्तिकाएं, एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड के केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए भेजी गई थी। जिनके मूल्यांकन उपरांत 322 मूल्यांकन केन्द्रों से मोबाइल एप पर ऑनस्पॉट अंकों की प्रविष्टियां की गई।
मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार 20 जून को दोपहर 3 बजे पोर्टल पर घोषित किया गया। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार रिजल्ट भी देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 चेक करने का सीधा लिंक
कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षाओं का संचालन 2 जून से 9 जून 2025 के मध्य किया गया था। प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार 764 तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हज़ार 695 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे जहां से 22 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है। घोषित परिणामों के अनुसार पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 79.63 प्रतिशत विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 8 की पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की सूचना
आरएसकेएमपी की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरएसकेएमपी 5वीं और 8वीं परिणाम 2025 को रिजल्ट लिंक विंडो पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके जांचा जा सकता है।
कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम (उत्तीर्ण प्रतिशत में)
एमपी बोर्ड पैटर्न परीक्षा रिजल्ट के अनुसार कक्षा 5वीं में शासकीय स्कूलों के 93.24 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं वहीं प्राइवेट स्कूल के 91.99 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा के 76.83 प्रतिशत बच्चे पास होने में सफल रहे हैं।

28 मार्च, 2025 | 02:24 PM
8वीं में 10,52,256 बच्चे उत्तीर्ण
कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा में कुल 11,68,866 बच्चे शामिल हुए। इसमें 10,52,256 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

आठवीं में प्राइवेटस्कूलों के 91.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास
एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट में शासकीय स्कूलों के 89.13 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं अशासकीय स्कूलों के 91.73 फीसदी और मदरसा के 62.72 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)
छात्र परिणाम लिंक पेज www.rskmp.in/BoardExam/Result25/StudentResult.aspx पर आरएसकेएमपी 5वीं, 8वीं परिणाम 2026 की जांच कर सकते हैं।
आरएसकेएमपी 5वीं, 8वीं परिणाम 25 मार्च, 2026 को घोषित किया गया।
आरएसकेएमपी परिणाम लिंक 2026 5वीं और 8वीं परिणाम 2026 की घोषणा के बाद दोपहर 1.30 बजे सक्रिय हो गया।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the MP Board Class 9 Half-Yearly Mathematics Question Paper 2026-27, refer to the article given below:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-half-yearly-question-paper-2026-27
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hi Vivek Saket
MP Board Class 10 Half-Yearly Syllabus 2026-27 is based on the latest MPBSE Class 10 syllabus. You can check the subject-wise syllabus and marking scheme on Careers360 here:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-syllabus
Hello Student,
Check the below link to access the NMMS MP Previous Year Question Papers, including 2024 here.
https://school.careers360.com/articles/nmms-madhya-pradesh-previous-year-question-papers
Hope it helps!
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!