Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा 16 जून से, संशोधित टाइम टेबल चेक करें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा 16 जून से, संशोधित टाइम टेबल चेक करें

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा 16 जून से, संशोधित टाइम टेबल चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 01 Jun 2026, 09:49 AM IST

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा 16 जून से, टाइम टेबल : शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड पुन: परीक्षा होगी। यह परीक्षा अब 16 जून 2026 से शुरू होगी। एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का टाइम टेबल संशोधित किया गया है। संशोधित टाइम टेबल 26 मई को जारी किया गया। एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा 16 से 22 जून तक आयोजित की जाएगी वहीं 8वीं की पुन: परीक्षा 16 से 23 जून तक संपन्न होगी। पहले 5वीं की परीक्षा 1 से 5 जून तक और 8वीं की परीक्षा 1 से 6 जून तक निर्धारित थी लेकिन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जबलपुर जिला शाखा द्वारा संरक्षक योगेंद्र दुबे ने आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के नाम एक मांग पत्र भेजा गया था। इसमें छात्रों के अवकाश 15 जून तक होने की जानकारी देते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी थी। परीक्षा संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का सुझाव दिया गया था। इसे देखते हुए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब पुनः परीक्षा 16 जून से 23 जून तक आयोजित की जाएगी। जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 जून से 28 जून तक होगा।
    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा 16 जून से, संशोधित टाइम टेबल चेक करें
    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा

    2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं व 8वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल और सभी अपडेट इस लेख में उपलब्ध है। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित की जाएगी।
    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करेंएमपी बोर्ड 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें

    कक्षा- 5 पुनः परीक्षा वर्ष 2025-26 संशोधित समय-सारणी

    क्र.

    दिनांक

    दिन

    विषय (समय- प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 तक)

    1.

    16.06.2026

    मंगलवार

    प्रथम भाषा- हिन्दी (SCERT)/(NCERT), अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT), उर्दू, मराठी

    2.

    18.06.2026

    गुरुवार

    गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु)

    3.

    19.06.2026

    शुक्रवार

    द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिन्दी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

    4.

    20.06.2026

    शनिवार

    पर्यावरण अध्ययन

    5.

    22.06.2026

    सोमवार

    *अतिरिक्त भाषा- हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों हेतु)

    mp5

    नोट-

    1. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय/ लेखक की सुविधा प्रदान की जाये।

    2. *अतिरिक्त भाषा वैकल्पिक है।

    3. प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी/ उर्दू/मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा।

    4. परीक्षा अवधि में स्थानीय/अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार सम्पन्न होगी।

    एमपी बोर्ड कक्षा - 8 पुनः परीक्षा वर्ष 2025-26 संशोधित टाइम टेबल

    क्र.

    दिनांक

    दिन

    विषय (समय: प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 तक)

    1.

    16 जून 2026

    मंगलवार

    प्रथम भाषा: (सहायक वाचन सहित) हिंदी (SCERT/NCERT), अंग्रेजी (SCERT/NCERT), उर्दू, मराठी

    2.

    18 जून 2026

    गुरुवार

    गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु)

    3.

    19 जून 2026

    शुक्रवार

    द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (SCERT/NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिंदी (SCERT/NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

    4.

    20 जून 2026

    शनिवार

    विज्ञान

    5.

    22 जून 2026

    सोमवार

    तृतीय भाषा: संस्कृत (SCERT/NCERT), हिंदी, उर्दू, मराठी, उडिया, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (श्रवणबाधित परीक्षार्थियों हेतु)

    6.

    23 जून 2026

    मंगलवार

    सामाजिक विज्ञान

    mp8

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा पर एक नजर

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा टाइम टेबल जारी होने की तिथि

    27 अप्रैल 2026

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा संशोधित टाइम टेबल जारी होने की तिथि

    26 मई 2026

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    25 मई 2026 तक

    सूचना दी जाएगी

    एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा तिथि

    1 से 5 जून 2026

    16 से 22 जून 2026

    एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा तिथि

    1 से 6 जून 2026

    16 से 23 जून 2026

    पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन8 जून से 12 जून 2026
    24 जून से 28 जून 2026

    एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा रिजल्ट

    जुलाई 2026

    परीक्षा केन्द्र तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने का दायित्व

    पुनः परीक्षा हेतु भेजे गए परीक्षार्थियों की परीक्षा के उपरांत एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का दायित्व सम्बन्धित शाला प्रमुख/शिक्षक का होगा। शासकीय शालाओं के परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में होने वाला व्यय स्कूल कंटीजेंसी मद से किया जा सकेगा।

    राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

    कक्षा 5वीं एवं 8वीं की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल www.rskmp.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। पुन: परीक्षा के लिए शाला प्रमुख/जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी/बी.आर.सी.सी., डी.पी.सी. के लॉगिन अंतर्गत परीक्षा पोर्टल से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी। सभी बी.आर.सी.सी. को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके ब्लॉक के सभी विद्यार्थियों को संबंधित शाला के प्रधान पाठक के माध्यम से जून में प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएं।

    ये भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    परीक्षा से पूर्व अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था कराई जाएगी सुनिश्चित

    संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजन से पूर्व शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षार्थियों द्वारा पूर्व में प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण नहीं करने अथवा प्रोजेक्ट कार्य में 7 से कम अंक होने की स्थिति में छात्रों से अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे विषयों के प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण करवाकर शाला स्तर पर मूल्यांकन किया जाए एवं प्रोजेक्ट के प्राप्तांकों की प्रविष्टि परीक्षा पोर्टल पर कराई जाएगी।

    जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर होंगे परीक्षा केन्द्र

    कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर बनाए जाएंगे। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जा सकेगा। परीक्षा केन्द्र निर्धारण उपरांत शाला की मैपिंग संबंधित बी.आर.सी.सी. द्वारा 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रश्न पत्रों का परीक्षा केंद्रों पर ही होगा स्थल मुद्रण

    दोबारा परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की ऑन स्पॉट प्रिंटिंग निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर ही की जाएगी। परीक्षा पोर्टल से प्रश्नपत्रों को डाउनलोड एवं प्रिंट करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक नोडल अधिकारी होंगे। इस सबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने निर्देशित किया है कि, निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 2 कम्प्यूटर/लैपटॉप, 2 कार्यशील प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त ए-4 साईज पेपर, टोनर की उपलब्धता एवं सुगम विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित शाला प्रमुख/शिक्षक को दी गई है।

    गर्मी से सुरक्षा के लिए होंगी आवश्यक व्यवस्थाएं

    राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित अंतराल पर बच्चों को पानी पिलाये जाने, लू-लपट व डिहाईड्रेशन से सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों में ओरल रिहाईड्रेशन साल्यूशन (ओ.आर.एस.) की उपलब्धता, पंखों की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी विषय स्थिति परिलक्षित होने की स्थिति में निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

    उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

    पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन दिनांक 24 जून से 28 जून 2026 की अवधि में पूर्ण कराया जाना है। इस हेतु मूल्यांकनकर्ताओं की मैपिंग दिनांक 15 मई 2026 तक पूर्ण की गई। पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित मूल्यांकन केन्द्र पर ही किया जाना है। प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर रू.1000 प्रति दिवस के मान से अधिकतम 5 दिवस हेतु कुल राशि रू. 5000 (पांच हजार मात्र) देय की जा सकेगी।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    APOSS SSC Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APOSS Intermediate Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.