एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा टाइम टेबल : मध्यप्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड पुन: परीक्षा होगी। एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा के टाइम टेबल संशोधित किया गया है। अब यह परीक्षा 16 से 23 जून 2026 तक होगी। एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल 26 मई को जारी किया गया। इससे पहले यह परीक्षा 1 से 6 जून 2026 के बीच निर्धारित थी लेकिन भीषण गर्मी और छुटि्टयों को देखते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ा दी गई है।एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें
This Story also Contains
2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा में प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल और सभी अपडेट इस लेख में उपलब्ध है। एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वींऔर 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें । एमपी बोर्ड 5वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें
क्र. | दिनांक | दिन | विषय (समय: प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 तक) |
1. | 16 जून 2026 | मंगलवार | प्रथम भाषा: (सहायक वाचन सहित) हिंदी (SCERT/NCERT), अंग्रेजी (SCERT/NCERT), उर्दू, मराठी |
2. | 18 जून 2026 | गुरुवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
3. | 19 जून 2026 | शुक्रवार | द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (SCERT/NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिंदी (SCERT/NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
4. | 20 जून 2026 | शनिवार | विज्ञान |
5. | 22 जून 2026 | सोमवार | तृतीय भाषा: संस्कृत (SCERT/NCERT), हिंदी, उर्दू, मराठी, उडिया, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (श्रवणबाधित परीक्षार्थियों हेतु) |
6. | 23 जून 2026 | मंगलवार | सामाजिक विज्ञान |
एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा पर एक नजर
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा टाइम टेबल जारी होने की तिथि | 27 अप्रैल 2026 |
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल जारी होने की तिथि | 26 मई 2026 |
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
सूचना दी जाएगी |
एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा तिथि |
16 से 23 जून 2026 |
पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन |
24 जून से 28 जून 2026 |
जून 2026 |
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजन से पूर्व शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षार्थियों द्वारा पूर्व में प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण नहीं करने अथवा प्रोजेक्ट कार्य में 7 से कम अंक होने की स्थिति में छात्रों से अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे विषयों के प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण करवाकर शाला स्तर पर मूल्यांकन किया जाए एवं प्रोजेक्ट के प्राप्तांकों की प्रविष्टि परीक्षा पोर्टल पर कराई जाएगी।
Get your results instantly with our calculator!
एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए भेजे गए परीक्षार्थियों की परीक्षा के उपरांत एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का दायित्व सम्बन्धित शाला प्रमुख/शिक्षक का होगा। शासकीय शालाओं के परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में होने वाला व्यय स्कूल कंटीजेंसी मद से किया जा सकेगा।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल www.rskmp.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। पुन: परीक्षा के लिए शाला प्रमुख/जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी/बी.आर.सी.सी., डी.पी.सी. के लॉगिन अंतर्गत परीक्षा पोर्टल से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी। सभी बी.आर.सी.सी. को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके ब्लॉक के सभी विद्यार्थियों को संबंधित शाला के प्रधान पाठक के माध्यम से 15 जून तक प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएं।
ये भी पढ़ें :
कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर बनाए जाएंगे। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केंद्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जा सकेगा। परीक्षा केन्द्र निर्धारण उपरांत शाला की मैपिंग संबंधित बी.आर.सी.सी. द्वारा 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एमपी बोर्ड 8वीं की दोबारा परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की ऑन स्पॉट प्रिंटिंग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही की जाएगी। परीक्षा पोर्टल से प्रश्नपत्रों को डाउनलोड एवं प्रिंट करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक नोडल अधिकारी होंगे। इस सबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने निर्देशित किया है कि, निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 2 कम्प्यूटर/लैपटॉप, 2 कार्यशील प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त ए-4 साईज पेपर, टोनर की उपलब्धता एवं सुगम विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित शाला प्रमुख/शिक्षक को दी गई है।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित अंतराल पर बच्चों को पानी पिलाये जाने, लू-लपट व डिहाईड्रेशन से सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों में ओरल रिहाईड्रेशन साल्यूशन (ओ.आर.एस.) की उपलब्धता, पंखों की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी विषय स्थिति परिलक्षित होने की स्थिति में निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।
एमपी बोर्ड 8वीं की पुन: परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन दिनांक 24 जून से 28 जून 2026 की अवधि में पूर्ण कराया जाना है। इसके लिए मूल्यांकनकर्ताओं की मैपिंग 15 मई 2026 तक पूरी की जाएगी। पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित मूल्यांकन केन्द्र पर ही किया जाना है। प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर रू.1000 प्रति दिवस के मान से अधिकतम 5 दिवस हेतु कुल राशि रू. 5000 (पांच हजार मात्र) देय की जा सकेगी।
On Question asked by student community
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Hi Ayush,
Here you can download the class 9th mp board question paper.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026
if you need any other resources, please let us know.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs