एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा टाइम टेबल : शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड पुन: परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल 26 मई 2026 को जारी किया गया। अब एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा 16 से 23 जून 2026 तक आयोजित हुई। इससे पहले टाइम टेबल 27 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था, जिसके अनुसार एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा 1 से 5 जून 2026 तक निर्धारित थी, लेकिन इसमें बदवाल किया गया है। 2025-26 की 5वीं की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। इसमें प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा निर्देश भी जारी किया था। एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल और सभी अपडेट इस लेख में उपलब्ध है। एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित की गई।
एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें
ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वींऔर 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें । एमपी बोर्ड 8वीं पुन: परीक्षा 2026 टाइम टेबल चेक करें
This Story also Contains
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब पुनः परीक्षा का आयोजन 16 जून से 23 जून तक आयोजित की गई। जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 जून से 28 जून तक संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जबलपुर जिला शाखा द्वारा संरक्षक योगेंद्र दुबे के मार्गदर्शन में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के नाम एक मांग पत्र भेजा गया था। इसमें छात्रों के अवकाश 15 जून तक होने की जानकारी देते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी थी। परीक्षा संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का सुझाव दिया गया था।
क्र. | दिनांक | दिन | विषय (समय- प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 तक) |
1. | 16.06.2026 | मंगलवार | प्रथम भाषा- हिन्दी (SCERT)/(NCERT), अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT), उर्दू, मराठी |
2. | 18.06.2026 | गुरुवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु) |
3. | 19.06.2026 | शुक्रवार | द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिन्दी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
4. | 20.06.2026 | शनिवार | पर्यावरण अध्ययन |
5. | 22.06.2026 | सोमवार | *अतिरिक्त भाषा- हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों हेतु) |
नोट-
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय/ लेखक की सुविधा प्रदान की जाये।
*अतिरिक्त भाषा वैकल्पिक है।
प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी/ उर्दू/मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा अवधि में स्थानीय/अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार सम्पन्न होगी।

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा टाइम टेबल जारी होने की तिथि | 27 अप्रैल 2026 |
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा संधोशित टाइम टेबल जारी होने की तिथि | 26 मई 2026 |
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा तिथि |
16 से 23 जून 2026 |
पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन | 24 से 28 जून 2026 |
जून 2026 |
Get your results instantly with our calculator!
जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजन से पूर्व शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षार्थियों द्वारा पूर्व में प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण नहीं करने अथवा प्रोजेक्ट कार्य में 7 से कम अंक होने की स्थिति में छात्रों से अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे विषयों के प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण करवाकर शाला स्तर पर मूल्यांकन किया जाए एवं प्रोजेक्ट के प्राप्तांकों की प्रविष्टि परीक्षा पोर्टल पर कराई जाएगी।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल www.rskmp.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। पुन: परीक्षा के लिए शाला प्रमुख/जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी/बी.आर.सी.सी., डी.पी.सी. के लॉगिन अंतर्गत परीक्षा पोर्टल से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी। सभी बी.आर.सी.सी. को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके ब्लॉक के सभी विद्यार्थियों को संबंधित शाला के प्रधान पाठक के माध्यम से 25 मई तक प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएं।
ये भी पढ़ें :
कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर बनाए जाएंगे। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जा सकेगा। परीक्षा केन्द्र निर्धारण उपरांत शाला की मैपिंग संबंधित बी.आर.सी.सी. द्वारा 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुनः परीक्षा हेतु भेजे गए परीक्षार्थियों की परीक्षा के उपरांत एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का दायित्व सम्बन्धित शाला प्रमुख/शिक्षक का होगा। शासकीय शालाओं के परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में होने वाला व्यय स्कूल कंटीजेंसी मद से किया जा सकेगा।
दोबारा परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की ऑन स्पॉट प्रिंटिंग निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर ही की जाएगी। परीक्षा पोर्टल से प्रश्नपत्रों को डाउनलोड एवं प्रिंट करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक नोडल अधिकारी होंगे। इस सबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने निर्देशित किया है कि, निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 2 कम्प्यूटर/लैपटॉप, 2 कार्यशील प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त ए-4 साईज पेपर, टोनर की उपलब्धता एवं सुगम विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित शाला प्रमुख/शिक्षक को दी गई है।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित अंतराल पर बच्चों को पानी पिलाये जाने, लू-लपट व डिहाईड्रेशन से सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों में ओरल रिहाईड्रेशन साल्यूशन (ओ.आर.एस.) की उपलब्धता, पंखों की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी विषय स्थिति परिलक्षित होने की स्थिति में निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 24 जून से 28 जून तक 2026 की अवधि में पूर्ण कराया जाना है। इस हेतु मूल्यांकनकर्ताओं की मैपिंग दिनांक 15 मई 2026 तक पूर्ण की गई है। एमपी बोर्ड 5वीं की पुन: परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित मूल्यांकन केन्द्र पर ही किया जाना है। प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर रू.1000 प्रति दिवस के मान से अधिकतम 5 दिवस हेतु कुल राशि रू. 5000 (पांच हजार मात्र) देय की जा सकेगी।
On Question asked by student community
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hi Vivek Saket
MP Board Class 10 Half-Yearly Syllabus 2026-27 is based on the latest MPBSE Class 10 syllabus. You can check the subject-wise syllabus and marking scheme on Careers360 here:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-syllabus
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs