Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरएमएस सीईटी सिलेबस 2027 (RMS CET Syllabus): कक्षा 6 और 9 का विषयवार पाठ्यक्रम
    • लेख
    • आरएमएस सीईटी सिलेबस 2027 (RMS CET Syllabus): कक्षा 6 और 9 का विषयवार पाठ्यक्रम

    आरएमएस सीईटी सिलेबस 2027 (RMS CET Syllabus): कक्षा 6 और 9 का विषयवार पाठ्यक्रम

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 12 Nov 2026, 12:38 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरएमएस सीईटी सिलेबस 2027 (RMS CET Syllabus in Hindi): राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Rashtriya Military School Common Entrance Test) का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को आरएमएस सीईटी सिलेबस 2027 की जानकारी होनी चाहिए। आरएमएस सिलेबस को समझने से अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान करने में मदद मिलेगी। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम कक्षा 5 के स्तर पर आधारित होता है, जबकि कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम कक्षा 8 के स्तर पर आधारित होता है। इस वर्ष आरएमएस कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान (Social Science) विषय के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आरएमएस सीईटी संशोधित सिलेबस 2027 देख सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. आरएमएस सीईटी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2027 - मुख्य जानकारी
    2. आरएमएस सीईटी कक्षा 6 सिलेबस 2027
    3. आरएमएस सीईटी कक्षा 9 सिलेबस 2027
    4. आरएमएस कक्षा 9 सोशल साइंस का संशोधित सिलेबस 2027
    5. आरएमएस कक्षा 9 सोशल साइंस संशोधित सिलेबस
    आरएमएस सीईटी सिलेबस 2027 (RMS CET Syllabus): कक्षा 6 और 9 का विषयवार पाठ्यक्रम
    आरएमएस सीईटी सिलेबस 2027

    कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी (English), बुद्धिमत्ता परीक्षण (Intelligence Test), गणित (Mathematics), सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और समसामयिक घटनाओं (Current Affairs) से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, कक्षा 9 की परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषय शामिल हैं। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश (Admission to Rashtriya Military Schools) पाने के इच्छुक विद्यार्थी इस लेख में दिए गए विस्तृत पाठ्यक्रम की सहायता से अपनी तैयारी कर सकते हैं।

    आरएमएस सीईटी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2027 - मुख्य जानकारी

    विद्यार्थी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल द्वारा कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक विवरणिका (Prospectus) में आरएमएस का आधिकारिक पाठ्यक्रम देख सकते हैं। आधिकारिक आरएमएस परीक्षा पैटर्न (RMS Exam Pattern) और सिलेबस के आधार पर बनाई गई तैयारी की रणनीति विद्यार्थियों को आरएमएस सीईटी 2027 परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2027 (RMS CET 2027)

    आरएमएस सीईटी कक्षा 6 के कुल अंक

    200 अंक

    आरएमएस सीईटी कक्षा 9 के कुल अंक

    200 अंक

    कक्षा 6 के प्रश्नपत्र की भाषा

    द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी)

    कक्षा 9 के प्रश्नपत्र की भाषा

    केवल अंग्रेजी

    कक्षा 6 के विषय

    अंग्रेजी, बुद्धिमत्ता परीक्षण, गणित, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं

    कक्षा 9 के विषय

    अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान

    परीक्षा का प्रकार और अवधि

    ओएमआर आधारित (2 घंटे 30 मिनट)

    ये भी पढ़ें :

    आरएमएस सीईटी कक्षा 6 सिलेबस 2027

    आरएमएस सीईटी कक्षा 6 का पाठ्यक्रम पांचवीं कक्षा के स्तर पर आधारित होगा। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिकाओं में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का विषयवार आरएमएस सिलेबस देख सकते हैं।

    आरएमएस कक्षा 6 अंग्रेजी सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    विलोम शब्द (Antonyms)

    10.

    रिक्त स्थान भरना (Fill in the Blanks)

    2.

    समानार्थी शब्द (Synonyms)

    11.

    वर्तनी की जांच (Spelling Check)

    3.

    संबंधसूचक शब्द (Prepositions)

    12.

    गद्यांश (Comprehension Passages)

    4.

    रचना लेखन (Composition)

    13.

    वाक्यों के प्रकार (नकारात्मक, प्रश्नवाचक, सकारात्मक, विस्मयादिबोधक आदि)

    5.

    प्रश्न निर्माण (Framing Questions)

    14.

    अव्यवस्थित वाक्यों को क्रम में लगाना (Para Jumbled)

    6.

    आर्टिकल (Articles)

    15.

    वाक्य निर्माण (Construction of Sentences)

    7.

    गद्यांश (Comprehension Passages)

    16.

    त्रुटि सुधार (Error Correction)

    8.

    सकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्य (Affirmative and Interrogative)

    17.

    व्याकरण (क्रिया, विशेषण, संज्ञा, लिंग, वाक्य संरचना आदि)

    9.

    समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द (Homonyms)

    18.

    एकवचन और बहुवचन (Singular and Plural Forms)


    आरएमएस कक्षा 6 बुद्धिमत्ता परीक्षण सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    पहेलियां (Puzzle)

    9.

    समानता का संबंध (Relationship of Analogy)

    2.

    चित्र आधारित प्रश्न (Image)

    10.

    संबंध (Relationship)

    3.

    मौखिक और गैर-मौखिक तर्कशक्ति (Verbal and Non-Verbal)

    11.

    समान वर्ग (Same Class)

    4.

    दिशा ज्ञान (Direction Sense)

    12.

    भ्रमित करने वाले निर्देश (Confusing Instructions)

    5.

    क्रम (Sequence)

    13.

    श्रृंखला पूरी करना (Completion of Series)

    6.

    कूटलेखन और कूटवाचन (Coding and Decoding)

    14.

    अव्यवस्थित वर्तनी (Jumbled Spelling)

    7.

    समानता परीक्षण (Analogy Test)

    15.

    शब्दों का वर्णानुक्रम में व्यवस्थित करना (Alphabetical Arrangement of Words)

    8.

    सही गणितीय चिह्नों का चयन

    16.

    निर्णय लेना (Decision Making)


    आरएमएस कक्षा 6 गणित सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    संख्या पद्धति (Number System)

    15.

    समय और दूरी (Time and Distance)

    2.

    लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक (LCM and HCF)

    16.

    दशमलव और भिन्न (Decimal and Fraction)

    3.

    अभाज्य गुणनखंड (Prime Factorisation)

    17.

    वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल (Circumference and Area of a Circle)

    4.

    वर्ग और वर्गमूल (Square and Square Root)

    18.

    क्षेत्रफल और आयतन की इकाइयों का रूपांतरण

    5.

    समय और कार्य (Time and Work)

    19.

    ठोस आकृतियों, घन और घनाभ का आयतन

    6.

    प्रतिशत (Percentage)

    20.

    त्रिभुज, आयत और वर्ग का परिमाप एवं क्षेत्रफल (चित्र सहित)

    7.

    लाभ और हानि (Profit and Loss)

    21.

    कोणों का वर्गीकरण (Classification of Angles)

    8.

    नकद बिल तैयार करना (Preparation of Cash Bills)

    22.

    ज्यामिति की मूल अवधारणाएं जैसे रेखा, बिंदु, रेखाखंड, किरण आदि

    9.

    डिग्री सेल्सियस में तापमान का मापन

    23.

    वृत्त और उसके भाग (Circle and its Parts)

    10.

    अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)

    24.

    चतुर्भुज और बहुभुज (Quadrilaterals and Polygons)

    11.

    एकात्मक विधि (Unitary Method)

    25.

    रेखाखंडों की रचना (Construction of Line Segments)

    12.

    अंकगणितीय माध्य (Arithmetic Mean)

    26.

    दी गई आकृतियों का आंतरिक और बाहरी भाग

    13.

    साधारण ब्याज (Simple Interest)

    27.

    त्रिभुज (कोण और कोणों के योग का गुणधर्म)

    14.

    डिग्री फारेनहाइट (Degree Fahrenheit)

    -

    -


    आरएमएस कक्षा 6 सामान्य ज्ञान सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    खेलकूद (Sports)

    16.

    अर्थव्यवस्था और जनसंख्या (Economics and Population)

    2.

    इतिहास और भूगोल (History and Geography)

    17.

    प्रसिद्ध व्यक्ति और स्थान (Popular Persons and Places)

    3.

    पुरस्कार (Awards)

    18.

    भारत के राज्य (States of India)

    4.

    सामान्य विज्ञान (General Science)

    19.

    केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories)

    5.

    समितियां और आयोग (Committee and Commission)

    20.

    भारत में प्रथम (First in India)

    6.

    अंतरराष्ट्रीय संगठन (International Organisations)

    21.

    नदियों के किनारे स्थित महत्वपूर्ण शहर

    7.

    आविष्कार और आविष्कारक (Inventions and Inventors)

    22.

    देश, राजधानी और मुद्राएं (Countries, Capitals and Currencies)

    8.

    पुस्तकें और लेखक (Books and Authors)

    23.

    भारत के महत्वपूर्ण तथ्य (India – Important Facts)

    9.

    कुछ ऐतिहासिक घटनाएं और स्मारक

    24.

    हमारे रक्षा बल (Our Defence Forces)

    10.

    भारत के शास्त्रीय नृत्य (Classical Dances of India)

    25.

    भारत के परमाणु ऊर्जा स्टेशन (Atomic Power Stations in India)

    11.

    संविधान (Constitution)

    26.

    महत्वपूर्ण दिवस (Important Days)

    12.

    विज्ञान और स्वास्थ्य (Science and Health)

    27.

    खेल और उनसे संबंधित शब्दावली (Games and Sports Terms)

    13.

    पर्यावरण और प्रदूषण (Environment and Pollution)

    28.

    संक्षिप्त रूप (Abbreviations)

    14.

    कुछ महत्वपूर्ण भौगोलिक शब्द

    29.

    भारत के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य

    15.

    विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

    30.

    देश, राजधानी और मुद्राएं (Countries, Capitals and Currencies)

    ये भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    आरएमएस सीईटी कक्षा 9 सिलेबस 2027

    आरएमएस सीईटी कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम दो भागों में विभाजित है। परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक भाग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

    पेपर 1 में अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय शामिल होंगे, जबकि पेपर 2 में गणित और विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिकाओं में आरएमएस सीईटी कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2027 का विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

    आरएमएस कक्षा 9 अंग्रेजी सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    शब्दावली और उसका प्रयोग (Vocabulary and its Usage)

    9.

    संज्ञा (Nouns)

    2.

    समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द और एक शब्द के विकल्प (Homophone and One-word Substitute)

    10.

    क्रिया विशेषण (Adverbs)

    3.

    सार्थक वाक्य बनाने के लिए शब्दों को पुनर्व्यवस्थित करना

    11.

    विशेषण (Adjectives)

    4.

    विलोम शब्द (Antonyms)

    12.

    व्याकरणिक संरचनाएं (Grammatical Structures)

    5.

    समानार्थी शब्द (Synonyms)

    13.

    वाक्यों के प्रकार (नकारात्मक, प्रश्नवाचक, सकारात्मक, विस्मयादिबोधक आदि)

    6.

    लिंग (Gender)

    14.

    क्रिया के रूप (Verb Forms)

    7.

    गद्यांश (Comprehension Passages)

    15.

    आर्टिकल (Articles)

    8.

    वर्तनी की जांच (Spell Check)

    16.

    त्रुटि सुधार (Error Correction)


    आरएमएस कक्षा 9 हिंदी सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    वर्ण विचार / वर्तनी विवेक

    8.

    मुहावरे

    2.

    पद परिचय

    9.

    लोकोक्तियां

    3.

    वाक्य रचनांतरण (सरल/संयुक्त/मिश्र)

    10.

    शब्द विवेक (शब्द प्रयोग में सूक्ष्म अंतर)

    4.

    शब्दभेद (स्रोत / उत्पत्ति)

    11.

    पद भेद (व्याकरणिक कोटि) की पहचान

    5.

    पर्यायवाची शब्द

    12.

    वाक्यांश के लिए एक शब्द

    6.

    विलोम शब्द

    13.

    गद्यांश

    7.

    अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करना

    14.

    संधि और समास


    आरएमएस कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान सिलेबस


    आरएमएस कक्षा 9 सोशल साइंस का संशोधित सिलेबस 2027

    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षा 9 के सोशल साइंस (Social Science) सिलेबस में संशोधन किया है। एनटीए द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, टेस्ट इंडेंटिंग एजेंसी की ओर से उपलब्ध कराए गए संशोधित पाठ्यक्रम को कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान विषय में शामिल किया गया है। यह बदलाव केवल कक्षा 9 के सोशल साइंस सिलेबस के लिए लागू होगा। अन्य कक्षाओं और विषयों के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    आरएमएस कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करें। नीचे दी गई टेबल में आरएमएस कक्षा 9 सोशल साइंस के संशोधित सिलेबस के प्रमुख टॉपिक्स की जानकारी दी गई है।

    आरएमएस कक्षा 9 सोशल साइंस संशोधित सिलेबस

    पुस्तक का नाम

    क्रम संख्या

    यूनिट / विषय (Contents)

    Exploring Society: India and Beyond – Part 1

    A

    भारत और विश्व: भूमि एवं लोग (India and the World: Land and the People)

    1

    प्राकृतिक संसाधन और उनका उपयोग (Natural Resources and Their Use)

    B

    अतीत की झलक (Tapestry of the Past)

    2

    भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्गठन (Reshaping India’s Political Map)

    3

    मराठों का उदय (The Rise of the Marathas)

    4

    भारत में औपनिवेशिक युग (The Colonial Era in India)

    C

    शासन और लोकतंत्र (Governance and Democracy)

    5

    सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की चुनाव प्रणाली (Universal Franchise and India’s Electoral System)

    6

    संसदीय प्रणाली: विधायिका और कार्यपालिका (The Parliamentary System: Legislature and Executive)

    D

    हमारे आसपास का आर्थिक जीवन (Economic Life Around Us)

    7

    उत्पादन के कारक (Factors of Production)

    Exploring Society: India and Beyond – Part 2

    A

    भारत और विश्व: भूमि एवं लोग (India and the World: Land and the People)

    1

    विश्व भूगोल: कुछ झलकियां (World Geography: Some Glimpses)

    B

    अतीत की झलक (Tapestry of the Past)

    2

    स्वतंत्रता की ओर भारत की लंबी यात्रा (India's Long Road to Independence)

    C

    हमारी सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपराएं (Our Cultural Heritage and Knowledge Traditions)

    3

    भारतीय वास्तुकला की यात्रा (A Journey Through Indian Architecture)

    D

    शासन और लोकतंत्र (Governance and Democracy)

    4

    हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका (The Role of the Judiciary in Our Society)

    5

    नागरिकता: अधिकार और कर्तव्य (Citizenship: Rights and Duties)

    E

    हमारे आसपास का आर्थिक जीवन (Economic Life Around Us)

    6

    जनसंख्या की गतिशीलता (Dynamics of Population)

    7

    भारत का शहरी परिदृश्य (India’s Urban Landscape)

    8

    सांस्कृतिक धाराएं: 13वीं से 17वीं शताब्दी (Cultural Currents: 13th to 17th Centuries)

    महत्वपूर्ण नोट: संशोधित सोशल साइंस सिलेबस केवल आरएमएस कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा के लिए लागू है। अन्य कक्षाओं और विषयों का पाठ्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा।


    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें


    आरएमएस कक्षा 9 गणित सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    संख्या पद्धति (Number System)

    12.

    अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)

    2.

    वर्ग और वर्गमूल (Square and Square Root)

    13.

    लाभ और हानि (Profit and Loss)

    3.

    घन और घनमूल (Cube and Cube Root)

    14.

    साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple and Compound Interest)

    4.

    घातांक और घात (Exponents and Powers)

    15.

    कार्य और समय (Work and Time)

    5.

    बीजीय व्यंजक और सर्वसमिकाएं (Algebraic Expression and Identities)

    16.

    समय और दूरी (Time and Distance)

    6.

    लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक (LCM and HCF)

    17.

    क्षेत्रमिति (Mensuration)

    7.

    गुणनखंड (Factorization)

    18.

    सांख्यिकी (Statistics)

    8.

    एक चर वाले रैखिक समीकरण (Linear Equation in One Variable)

    19.

    प्रायिकता (Probability)

    9.

    एकात्मक विधि (Unitary Method)

    20.

    ज्यामिति की मूल अवधारणाएं जैसे बिंदु, रेखा, रेखाखंड, किरण आदि

    10.

    नकद बिल तैयार करना (Preparation of Cash Bills)

    21.

    वृत्त, घन, घनाभ आदि का क्षेत्रफल और परिमाप

    11.

    सरलीकरण, भिन्न और तुलना (Simplification, Fraction, Comparison)

    22.

    त्रिभुज, वृत्त, चतुर्भुज और बहुभुज


    आरएमएस कक्षा 9 विज्ञान सिलेबस

    क्र. सं.

    विषय

    क्र. सं.

    विषय

    1.

    गति (Motion)

    10.

    कार्बन और उसके विभिन्न रूप (Carbon and Its Various Forms)

    2.

    बल (Force)

    11.

    अम्ल, क्षार और लवण (Acids, Bases and Salts)

    3.

    ध्वनि (Sound)

    12.

    कोशिका की संरचना और कार्य (Cell Structure and Function)

    4.

    प्रकाश (Light)

    13.

    खाद्य उत्पादन और प्रबंधन (Food – Production and Management)

    5.

    ऊष्मा (Heat)

    14.

    प्रजनन (Reproduction)

    6.

    विद्युत (Electricity)

    15.

    पौधों और जानवरों में पोषण (Nutrition in Plants and Animals)

    7.

    चुंबकत्व (Magnetism)

    16.

    सूक्ष्मजीव और रोग (Microorganisms and Diseases)

    8.

    प्राकृतिक और मानव निर्मित पदार्थ (Natural and Man-Made Materials)

    17.

    वायु, जल और मृदा प्रदूषण (Pollution of Air, Water and Soil)

    9.

    धातु और अधातु (Metals and Non-Metals)

    18.

    सौर मंडल (Solar System)

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS SSC Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RMS CET

    On Question asked by student community

    Have a question related to RMS CET ?

    Hello, if you are referring to the Rashtriya Military Schools (RMS) entrance exam, admission is through the Common Entrance Test (CET). You can apply through the official RMS admission process when the application form is released. The entrance test is generally conducted for admission to Classes 6 and 9.

    Hi Student

    The Rashtriya Military School result for Class 6 was announced on February 9, 2026. You can check, access, and download the RMS CET result 2026 using your registration ID and password in the login window.

    Hi Student

    The RMS CET examination was held on December 7, 2025. Rashtriya Military Schools have declared the results on February 9, 2026. Click on the link below to access and download the RMS result scorecard.

    Rashtriya Military School declared the RMS CET 2026 result on February 9, 2026. The RMS CET exam was held on December 7, 2025.