Careers360 Logo
ask-icon
share
    राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा पैटर्न, आरएमएस सीईटी मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू की पूरी जानकारी
    • लेख
    • राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा पैटर्न, आरएमएस सीईटी मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू की पूरी जानकारी

    राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा पैटर्न, आरएमएस सीईटी मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू की पूरी जानकारी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 24 Sep 2026, 12:37 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राष्ट्र्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस कॉमन इंट्रेस टेस्ट (सीईटी) 2026 आयोजित किया जाता है। आरएमएस सीईटी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट/चयन शामिल हैं। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए परीक्षा का स्तर, विषय, प्रश्नों की संख्या और अंक अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। आरएमएस सीईटी लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा पैटर्न, आरएमएस सीईटी मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू की पूरी जानकारी
    आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    आरएमएस सीईटी 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी- स्टेज-I लिखित परीक्षा, स्टेज-II मेडिकल, स्टेज-III इंटरव्यू और स्टेज-IV फाइनल रिजल्ट/सेलेक्शन। लिखित परीक्षा में सफल और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल में फिट पाए जाने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    आरएमएस सीईटी 2026 की लिखित परीक्षा कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 और कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 के स्तर की होगी। कक्षा 6 की परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, जबकि कक्षा 9 का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में होगा।

    आरएमएस सीईटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत

    अंग्रेजी

    50

    50

    35%

    इंटेलिजेंस टेस्ट

    50

    50

    40%

    गणित

    50

    50

    40%

    सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स

    50

    50

    40%

    परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

    कक्षा 6 में अंग्रेजी विषय में क्वालीफाई करना अनिवार्य है, लेकिन अंग्रेजी में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करने में शामिल नहीं किए जाएंगे। इंटेलिजेंस टेस्ट, गणित और सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स के अंकों को मेरिट में शामिल किया जाएगा।

    कक्षा 6 के लिए इंटरव्यू 20 अंकों का होगा।

    आरएमएस सीईटी कक्षा 9 परीक्षा पैटर्न

    कक्षा 9 के लिए लिखित परीक्षा को दो पेपर में बांटा गया है।

    पेपर 1

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    अंग्रेजी

    50

    50

    हिंदी

    20

    20

    सामाजिक विज्ञान

    30

    30

    कुल

    100

    100

    पेपर 2

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    गणित

    50

    50

    विज्ञान

    50

    50

    कुल

    100

    100

    परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
    न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत: 50%

    कक्षा 9 के लिए इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    आरएमएस सीईटी में नेगेटिव मार्किंग

    आरएमएस सीईटी 2026 की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवारों के गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। हालांकि, परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत हासिल करना आवश्यक होगा।

    आरएमएस सीईटी प्रश्नपत्र का माध्यम

    कक्षा 6 के लिए आरएमएस सीईटी का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। वहीं कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

    किसी प्रश्न के हिंदी अनुवाद या प्रश्न की संरचना में अस्पष्टता होने पर, भाषा से संबंधित प्रश्नों को छोड़कर, उसका अंग्रेजी संस्करण अंतिम माना जाएगा। इस संबंध में NTA का निर्णय अंतिम होगा।

    ये भी पढ़ें :

    आरएमएस सीईटी चयन प्रक्रिया

    आरएमएस सीईटी 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी:

    स्टेज-I: लिखित परीक्षा → स्टेज-II: मेडिकल → स्टेज-III: इंटरव्यू → स्टेज-IV: फाइनल रिजल्ट/सेलेक्शन

    स्टेज-I: लिखित परीक्षा

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आरएमएस सीईटी की लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा OMR आधारित होगी। लिखित परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग मानदंड पूरा करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

    लिखित परीक्षा का स्तर कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 और कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 के पाठ्यक्रम के अनुरूप होगा।

    स्टेज-II: मेडिकल टेस्ट

    लिखित परीक्षा में सफल और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट नामित मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) या कमांड हॉस्पिटल (CH) में निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार होगा।

    उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण निर्धारित अस्पतालों में ही किया जाएगा। उम्मीदवारों को उपलब्ध विकल्पों में से मेडिकल परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। मेडिकल परीक्षा केंद्र में बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    मेडिकल बोर्ड द्वारा उम्मीदवार को मेडिकल रूप से अनफिट पाए जाने पर उसे RMS में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार का प्रवेश तब तक प्रोविजनल रहेगा, जब तक संबंधित अस्पताल से फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हो जाता।

    उम्मीदवारों को RMS में पढ़ाई के दौरान भी मेडिकल रूप से फिट रहना होगा।

    आरएमएस सीईटी मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पतालों की सूची

    उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान उस अस्पताल का चयन करना होगा, जहां वे मेडिकल परीक्षा देना चाहते हैं। उपलब्ध अस्पतालों की सूची नीचे दी गई है:

    कमांड अस्पताल

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    11

    कमांड हॉस्पिटल ईस्टर्न कमांड, कोलकाता

    12

    कमांड हॉस्पिटल सदर्न कमांड, पुणे

    13

    कमांड हॉस्पिटल सेंट्रल कमांड, लखनऊ

    14

    कमांड हॉस्पिटल वेस्टर्न कमांड, चंडीमंदिर

    15

    कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स, बेंगलुरु

    16

    कमांड हॉस्पिटल नॉर्दर्न कमांड, C/o 56 APO

    जोनल अस्पताल — सदर्न कमांड

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    21

    सदर्न कमांड एमएच, अहमदाबाद

    22

    सदर्न कमांड एमएच, जोधपुर

    23

    सदर्न कमांड एमएच, किर्की

    24

    सदर्न कमांड एमएच, सिकंदराबाद

    जोनल अस्पताल — वेस्टर्न कमांड

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    31

    वेस्टर्न कमांड एमएच, अंबाला

    32

    वेस्टर्न कमांड एमएच, जालंधर

    33

    वेस्टर्न कमांड 159 (GH)

    34

    वेस्टर्न कमांड बेस हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट

    जोनल अस्पताल — ईस्टर्न कमांड

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    41

    ईस्टर्न कमांड एमएच, बैरकपुर

    42

    ईस्टर्न कमांड 151 बेस हॉस्पिटल

    43

    ईस्टर्न कमांड 155 बेस हॉस्पिटल

    44

    ईस्टर्न कमांड 158 बेस हॉस्पिटल

    जोनल अस्पताल — नॉर्दर्न कमांड

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    51

    नॉर्दर्न कमांड 166 एमएच

    52

    नॉर्दर्न कमांड 167 एमएच

    53

    नॉर्दर्न कमांड 92 बेस हॉस्पिटल, C/o 56 APO

    54

    नॉर्दर्न कमांड 150 जनरल हॉस्पिटल, C/o APO

    जोनल अस्पताल — सेंट्रल कमांड

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    61

    सेंट्रल कमांड एमएच, आगरा

    62

    सेंट्रल कमांड एमएच, इलाहाबाद

    63

    सेंट्रल कमांड एमएच, मेरठ

    64

    सेंट्रल कमांड एमएच, बरेली

    65

    सेंट्रल कमांड एमएच, देहरादून

    66

    सेंट्रल कमांड एमएच, जबलपुर

    67

    सेंट्रल कमांड एमएच, झांसी

    68

    सेंट्रल कमांड एमएच, नामकुम

    69

    सेंट्रल कमांड एमएच, रुड़की

    70

    सेंट्रल कमांड बेस हॉस्पिटल, लखनऊ

    साउथवेस्ट कमांड

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    81

    साउथवेस्ट कमांड एमएच, जयपुर

    82

    साउथवेस्ट कमांड 174 एमएच

    अन्य अस्पताल

    अस्पताल कोड

    अस्पताल का नाम

    91

    INHS संजीविनी, कोच्चि

    92

    INHS अश्विनी, मुंबई

    93

    INHS कल्याणी, विशाखापत्तनम

    94

    INHS धन्वंतरि, पोर्ट ब्लेयर

    महत्वपूर्ण नोट: मेडिकल बोर्ड की कार्यवाही का AFMSF-2 फॉर्म, जिस पर मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष के हस्ताक्षर हों, प्रवेश के समय जमा करना होगा।

    स्टेज-III: आरएमएस सीईटी इंटरव्यू

    लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू किसी एक राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

    इंटरव्यू के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय लिखित परीक्षा के अंकों में जोड़े जाएंगे।

    कक्षा

    इंटरव्यू के अधिकतम अंक

    कक्षा 6

    20

    कक्षा 9

    50

    इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा।

    स्टेज-IV: आरएमएस सीईटी फाइनल रिजल्ट

    लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर, मेडिकल रूप से फिट उम्मीदवारों की कैटेगरी-वाइज फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फाइनल रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपने अंक और रिजल्ट देख सकेंगे। असफल उम्मीदवारों को अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    आरएमएस सीईटी टाई-ब्रेकिंग क्राइटेरिया

    यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल अंकों में टाई होती है, तो अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता देने के लिए विषयवार टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होंगे।

    कक्षा 6 के लिए टाई-ब्रेकिंग

    प्राथमिकता

    विषय

    P1

    गणित

    P2

    इंटेलिजेंस टेस्ट

    P3

    सामान्य ज्ञान (GK)

    P4

    अंग्रेजी

    P5

    इंटरव्यू

    सबसे पहले गणित में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि टाई बनी रहती है तो इंटेलिजेंस टेस्ट, फिर GK, अंग्रेजी और अंत में इंटरव्यू के अंकों को देखा जाएगा।

    कक्षा 9 के लिए टाई-ब्रेकिंग

    प्राथमिकता

    विषय

    P1

    गणित

    P2

    विज्ञान

    P3

    अंग्रेजी

    P4

    सामाजिक विज्ञान (SST)

    P5

    हिंदी

    कक्षा 9 में टाई होने पर पहले गणित, फिर विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और हिंदी में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    आरएमएस सीईटी फाइनल चयन और स्कूल आवंटन

    फाइनल चयन उम्मीदवार के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों, मेडिकल फिटनेस, उपलब्ध सीटों और संबंधित आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा।

    मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों के अनुसार अलग-अलग राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल का आवंटन मेरिट और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।

    आरएमएस सीईटी रिजल्ट कहां देखें?

    आरएमएस सीईटी का रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से रिजल्ट और प्राप्त अंकों की जांच कर सकेंगे।

    NTA आरएमएस सीईटी वेबसाइट: exams.nta.nic.in/rmscet/

    आरएमएस सीईटी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    • आरएमएस सीईटी की लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी।

    • कक्षा 6 की परीक्षा कक्षा 5 के स्तर की होगी।

    • कक्षा 9 की परीक्षा कक्षा 8 के स्तर की होगी।

    • कक्षा 6 का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा।

    • कक्षा 9 का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में होगा।

    • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    • कक्षा 6 में अंग्रेजी में न्यूनतम 35% अंक हासिल करना जरूरी है।

    • कक्षा 6 में इंटेलिजेंस टेस्ट, गणित और GK में न्यूनतम 40% अंक जरूरी हैं।

    • कक्षा 9 के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत 50% है।

    • लिखित परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

    • मेडिकल रूप से फिट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

    • कक्षा 6 का इंटरव्यू 20 और कक्षा 9 का इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।

    • लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

    • स्कूल का आवंटन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरएमएस सीईटी 2026 में कितने चरण होंगे?
    A:

    आरएमएस सीईटी 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी- लिखित परीक्षा, मेडिकल, इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट/सेलेक्शन।

    Q: आरएमएस सीईटी में नेगेटिव मार्किंग है?
    A:

    नहीं, आरएमएस सीईटी 2026 की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    Q: आरएमएस सीईटी कक्षा 6 का इंटरव्यू कितने अंकों का होगा?
    A:

    कक्षा 6 के लिए इंटरव्यू अधिकतम 20 अंकों का होगा।

    Q: आरएमएस सीईटी कक्षा 9 का इंटरव्यू कितने अंकों का होगा?
    A:

    कक्षा 9 के लिए इंटरव्यू अधिकतम 50 अंकों का होगा।

    Q: आरएमएस सीईटी में मेडिकल टेस्ट कहां होगा?
    A:

    मेडिकल टेस्ट निर्धारित मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) या कमांड हॉस्पिटल (CH) में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार को उपलब्ध अस्पतालों में से मेडिकल सेंटर का चयन करना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RMS CET

    On Question asked by student community

    Have a question related to RMS CET ?

    Hello, if you are referring to the Rashtriya Military Schools (RMS) entrance exam, admission is through the Common Entrance Test (CET). You can apply through the official RMS admission process when the application form is released. The entrance test is generally conducted for admission to Classes 6 and 9.

    Hi Student

    The Rashtriya Military School result for Class 6 was announced on February 9, 2026. You can check, access, and download the RMS CET result 2026 using your registration ID and password in the login window.

    Hi Student

    The RMS CET examination was held on December 7, 2025. Rashtriya Military Schools have declared the results on February 9, 2026. Click on the link below to access and download the RMS result scorecard.

    Rashtriya Military School declared the RMS CET 2026 result on February 9, 2026. The RMS CET exam was held on December 7, 2025.