Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28: आवेदन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां
    • लेख
    • सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28: आवेदन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां

    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28: आवेदन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 12 Oct 2026, 12:21 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28 (Sainik School Gopalganj Admission 2027-28 in Hindi): सैनिक स्कूल गोपालगंज में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2027 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद अपडेट की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन की तिथि, पात्रता मानदंड, प्रवेश परीक्षा का पैटर्न, रिजल्ट और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट यहां उपलब्ध कराए जाएंगे।

    This Story also Contains

    1. सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027 तिथियां
    2. सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2026 तिथियां
    3. एआईएसएसईई गोपालगंज 2027 एडमिशन - पात्रता मानदंड
    4. सैनिक स्कूल गोपालगंज 2027-28 प्रवेश प्रक्रिया
    5. सैनिक स्कूल आवेदन सुधार के दौरान क्या सुधार कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते?
    6. सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027-28 परीक्षा पैटर्न
    7. सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027 - प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम
    8. सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिट कार्ड 2027
    9. सैनिक स्कूल गोपालगंज रिजल्ट 2027
    10. सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027-28: आवश्यक दस्तावेज
    11. सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश शुल्क 2026-27
    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28: आवेदन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां
    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28: पात्रता, परीक्षा तिथियां, पाठ्यक्रम, रिजल्ट

    सैनिक स्कूल गोपालगंज में एडमिशन दो चरणों में होगा : पहला, लिखित परीक्षा व फिर ई-काउंसलिंग और मेडिकल परीक्षा। लिखित परीक्षा के बाद, छात्रों को ऑनलाइन ई-काउंसलिंग देनी होगी और अगर वे सीट स्वीकार करते हैं, तो उन्हें मेडिकल परीक्षा देनी होगी। मेडिकल परीक्षा के बाद, फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। एआईएसएसईई 2027 सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2027-28, परीक्षा तिथि, आवेदन, पात्रता और अन्य जानकारी के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027 तिथियां

    शैक्षणिक वर्ष 2027-28, गोपालगंज के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश तिथियों का अंदाजा लगाने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

    इवेंट्स

    तिथियां (2027-28)

    आवेदन पत्र जारी करना

    अक्टूबर 2026

    आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि

    अक्टूबर 2026

    सुधार विंडो तिथियां

    नवंबर 2026

    एआईएसएसईई एडमिट कार्ड जारी

    जनवरी 2026

    एआईएसएसईई 2027 परीक्षा तिथि

    जनवरी 2027

    एआईएसएसईई आंसर की 2027 (प्रोविजनल)

    फरवरी 2027

    रिजल्ट की घोषणा

    फरवरी 2027

    चिकित्सा परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    अंतिम मेरिट सूची

    सूचित किया जाएगा

    सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2026 तिथियां

    विद्यार्थी संदर्भ के लिए पिछले सत्र की तिथि देख सकते हैं। शैक्षणिक वर्ष 2027-28, गोपालगंज के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश तिथियों का अंदाजा लगाने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

    इवेंट्स

    तिथियां (2026-27)

    तिथियां (2025-26)

    आवेदन पत्र जारी करना

    10 अक्टूबर 2025

    24 दिसंबर, 2024

    आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि

    31 अक्टूबर 2025

    9 नवंबर 2025

    23 जनवरी, 2025

    सुधार विंडो तिथियां

    2 से 4 नवंबर 2025

    12 से 14 नवंबर 2025

    26 से 28 जनवरी, 2025

    एआईएसएसईई एडमिट कार्ड जारी

    12 जनवरी 2025

    26 मार्च, 2025

    एआईएसएसईई 2026 परीक्षा तिथि

    18 जनवरी 2026

    5 अप्रैल, 2025

    एआईएसएसईई आंसर की 2026 (प्रोविजनल)

    11 फरवरी 2026

    5 मई, 2025

    रिजल्ट की घोषणा

    27 फरवरी 2026

    22 मई, 2025

    चिकित्सा परीक्षा

    -

    जून 2025

    अंतिम मेरिट सूची

    -

    जून 2025

    1761820848685

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एआईएसएसईई गोपालगंज 2027 एडमिशन - पात्रता मानदंड

    एआईएसएसईई 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले एआईएसएसईई पात्रता मानदंड 2027-28 की जांच करना अनिवार्य है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे देखें:

    • कक्षा 6 के लिए लड़के और लड़कियां दोनों पात्र हैं, जबकि कक्षा 9 के लिए केवल लड़के पात्र हैं।

    • कक्षा 6 के लिए छात्रों की आयु 31 मार्च 2027 तक 10-12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    • कक्षा 9 के लिए - 31 मार्च 2027 तक 13-15 वर्ष के बीच होना चाहिए।

    ये भी पढ़ें : सैनिक स्कूल आरक्षण मानदंड

    सैनिक स्कूल गोपालगंज 2027-28 प्रवेश प्रक्रिया

    सैनिक स्कूल गोपालगंज की पूरी प्रवेश प्रक्रिया देखें

    • एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in/ के माध्यम से एआईएसएसईई आवेदन पत्र भरें।

    • सैनिक स्कूल प्रवेश फॉर्म 2027 भरने के बाद, स्कैन की गई तस्वीरें और दस्तावेज अपलोड करें।

    • इसके बाद पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • अब, एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करें।

    • कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पूर्णतः योग्यता क्रम के अनुसार होगा। योग्यता सूची मेडिकल परीक्षा के सफल आयोजन के बाद ही जारी की जाएगी।

    सैनिक स्कूल गोपालगंज 2027 पंजीकरण शुल्क

    वर्ग

    शुल्क

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति

    700 रुपये

    अन्य श्रेणियों के लिए

    850 रुपये

    सैनिक स्कूल आवेदन सुधार के दौरान क्या सुधार कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते?

    आवेदन सुधार करने के लिए सुधार लिंक पर लॉगिन करना होगा। आवेदन सुधार के दौरान उम्मीदवार का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता, ये विवरण सुधार विंडो में संशोधित नहीं किए जा सकेंगे। अन्य विवरण जैसे पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, कक्षा, माध्यम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और विभिन्न प्रमाण पत्रों को उम्मीदवार बदल सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा शहर की प्राथमिकता भी बदली जा सकती है, लेकिन यह बदलाव केवल उसी राज्य या संघ राज्य क्षेत्र के भीतर किया जा सकेगा।

    कार्रवाई

    फील्ड

    नहीं बदले जा सकने वाले फ़ील्ड

    अभ्यर्थी का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता (स्थायी और वर्तमान)

    बदले जा सकने वाले फील्ड

    पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और उप-श्रेणी, कक्षा (आवेदित), माध्यम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, श्रेणी प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

    सीमित बदलाव की अनुमति वाले फील्ड

    परीक्षा शहर का चयन (सभी 4 प्राथमिकताएं - केवल एक ही राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में)

    सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027-28 परीक्षा पैटर्न

    लिखित परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी और यह एक ओएमआर आधारित परीक्षा होगी। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न 2027-28 की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित तालिका में दिया गया है।

    विवरण

    कक्षा 9

    कक्षा 6

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी/हिंदी और क्षेत्रीय भाषा

    कवर किए गए सेक्शन

    गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और बुद्धि

    गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता

    कुल अंक

    400

    300

    सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027 - प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम

    सैनिक स्कूल सोसाइटी कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा के लिए एआईएसएसईई पाठ्यक्रम 2027-28 निर्धारित करती है।

    • कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा में कक्षा 5 सीबीएसई में शामिल विषयों से प्रश्न शामिल होंगे, और कक्षा 9 के लिए विषय सीबीएसई कक्षा 8 से होंगे।

    • कक्षा 6 के लिए गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बौद्धिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • कक्षा 9 के लिए गणित, विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अंग्रेजी और भूगोल से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिट कार्ड 2027

    एआईएसएसईई 2027 एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया। छात्र सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ से डाउनलोड कर सकेंगे। एआईएसएसईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, आवेदन पत्र भरते समय प्राप्त आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2027 में दिए गए सभी विवरणों की जांच अवश्य करें। साथ ही, उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उन्हें परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से ले जाना होगा।

    सैनिक स्कूल गोपालगंज रिजल्ट 2027

    सैनिक स्कूल गोपालगंज 2027-28 परीक्षा योग्यता अंक

    वर्ग

    योग्यता अंक

    सामान्य श्रेणी और रक्षा सेवाओं और पूर्व सैन्य कर्मियों के बच्चे

    प्रत्येक विषय में 25% और कुल मिलाकर 40%

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति

    कोई न्यूनतम योग्यता मानक नहीं

    सैनिक स्कूल गोपालगंज 2027 कटऑफ

    एनटीए एआईएसएसईई कटऑफ सूची जारी करेगा। कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सैनिक स्कूल गोपालगंज के लिए कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं के लिए अलग से सूची जारी की जाएगी। पिछले वर्ष के सैनिक स्कूल कटऑफ का विवरण नीचे दिया गया है:

    सैनिक स्कूल 2025 कक्षा 6 की कटऑफ (होम स्टेट)

    क्रमांक

    स्कूल के नाम

    राज्य का नाम

    वर्ग

    लड़कियों के अंक

    लड़कियों की AI रैंक

    लड़कों के अंक

    लड़कों की AI रैंक

    1

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_डिफ़

    272

    1682

    277

    955

    2

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_ओबीसी

    282

    473

    281

    495

    3

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_एससी

    273

    1511

    272

    1676

    4

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_एसटी

    252

    6553

    253

    6133

    5

    सैनिक स्कूल गोपालगंज

    बिहार

    होम_यूएन

    288

    172

    284

    348

    सैनिक स्कूल 2024 कक्षा 6 की कटऑफ

    वर्ग

    लड़कों के अंक

    लड़कों की AI रैंक

    लड़कियों के अंक

    लड़कियों की AI रैंक

    होम_डिफ़

    268

    658



    होम_ओबीसी

    273

    319

    277

    154

    होम_एससी

    260

    1485

    259

    1659

    होम_एसटी

    239

    5637

    266

    808

    होम_यूएन

    278

    143

    279

    119

    सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश 2027-28: आवश्यक दस्तावेज

    छात्रों को दस्तावेजों की जांच कर उन्हें सैनिक स्कूल गोपालगंज में जमा करना होगा।

    • कक्षा 5 और कक्षा 9 की छात्र अंकतालिका

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • जन्मतिथि प्रमाण पत्र

    • एससी/एसटी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • माता-पिता द्वारा हलफनामा

    • रक्षा सेवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश शुल्क 2026-27

    सैनिक स्कूल गोपालगंज- संपर्क विवरण

    Tele Fax : 06150-295114
    Email : ssgopalganj@sainikschoolsociety.in

    सैनिक स्कूल गोपालगंज
    Sainik School Gopalganj
    पोस्ट : सिपाया (कुचायकोट)
    PO : Sipaya via Kuchaikote
    जिला : गोपालगंज (बिहार)
    Dist : Gopalganj (Bihar)
    पिन/PIN : 841 501

    No. SSGJ/Accts/3023 21 May 2026

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शुल्क संरचना
    कक्षा VI से XII

    क्र.सं.

    विवरण

    नया कैडेट

    पुराना कैडेट



    सामान्य/रक्षा/अ.पि.व.

    अ.जा./अ.ज.जा.

    1

    ट्यूशन फीस

    1,28,615.00

    1,28,615.00

    2

    जेब खर्च

    3,000.00

    3,000.00

    3

    आकस्मिक शुल्क

    3,000.00

    3,000.00

    4

    आहार शुल्क

    47,200.00

    47,200.00

    5

    सुरक्षा राशि

    3,000.00

    1,500.00

    6

    धुलाई शुल्क

    4,000.00

    4,000.00


    कुल

    1,88,815.00

    1,87,315.00

    1791786719576

    सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रवेश शुल्क 2023-24

    1691559339461

    अन्य सैनिक स्कूल

    सैनिक स्कूल गोपालगंज एडमिशन 2026-27 (Sainik School Gopalganj Admission 2026-27 in Hindi)

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया गया। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कक्षा 6 और 9 के लिए 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया। सैनिक स्कूल रिजल्ट के साथ सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 7 की फाइनल आंसर की भी जारी की गई। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया गया। सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर अपडेट किया गया। रजिस्टर्ड उम्मीदवाराें को एडमिट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड से पहले 6 जनवरी को सैनिक स्कूल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया गया जिसमें उम्मीदवार के परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है। सैनिक स्कूल गोपालगंज में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होकर 9 नवंबर 2025 को संपन्न हुई।

    एआईएसएसईई (AISSEE) एडमिशन फॉर्म 2026-27 आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 18 जनवरी 2026 को एआईएसएसईई परीक्षा आयोजित की, जिसके लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2025 को जारी किया गया।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: अंतिम मेरिट सूची कब जारी होगी?
    A:

    सैनिक स्कूल गोपालगंज में प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची जून 2027 में जारी की जाएगी।

    Q: एआईएसएसईई परीक्षा 2027 कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्ष् ा जनवरी 2027 में आयोजित होगी। इससे पहले एनटीए ने 18 जनवरी 2026 को एआईएसएसईई परीक्षा आयोजित की।

    Q: क्या मैं गोपालगंज के साथ-साथ अन्य सैनिक स्कूलों के लिए भी आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    हां, छात्र ऑनलाइन आवेदन करते समय गोपालगंज सैनिक स्कूल के साथ-साथ तीन और सैनिक स्कूलों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    HPBOSE 12th Application Date

    8 Sep'26 - 15 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    Hello students! If you are looking for Sainik School Class 6 previous years' question papers, you can refer to the article below. It provides Sainik School Class 6 PYQs from multiple years.
    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360