Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आपका बच्चा एलिजिबल है? जानें जरूरी मानदंड, उम्र, शैक्षणिक योग्यता
    • लेख
    • सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आपका बच्चा एलिजिबल है? जानें जरूरी मानदंड, उम्र, शैक्षणिक योग्यता

    सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आपका बच्चा एलिजिबल है? जानें जरूरी मानदंड, उम्र, शैक्षणिक योग्यता

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 28 Oct 2025, 02:24 PM IST

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करती है। अधिसूचना में एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड का जिक्र भी होगा है। अपने बच्चे का सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए इच्छुक पेरेंट्स को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 देने के लिए पात्रता के तहत आयु, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आवश्यकताओं की जांच करना भी महत्वपूर्ण है। सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने के लिए पात्रता मानदंड को जानना उन छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं।

    सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आपका बच्चा एलिजिबल है? जानें जरूरी मानदंड, उम्र, शैक्षणिक योग्यता
    सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आपका बच्चा एलिजिबल है

    वर्तमान में, देश भर में 33 पुराने सैनिक स्कूल और 69 नए सैनिक स्कूल हैं। कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल 2026 एडमिशन (sainik school 2026 admission in hindi) एआईएसएसईई परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन और ऑनलाइन काउंसलिंग में चुने गए विकल्पों के आधार पर प्रदान किया जाएगा। साल 2026 से, एनटीए ने सैनिक स्कूल परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 850 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये तक बढ़ा दिया है।

    सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए पात्रता (Eligibility for sainik school admission in hindi)

    देशभर में लाखों माता-पिता अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में भेजने का सपना देखते हैं, क्योंकि ये स्कूल न केवल बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी करते हैं। यहां बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुण भी सिखाए जाते हैं। कक्षा 6 एआईएसएसईई (class 6 AISSEE in hindi) के लिए लड़कियां और लड़के, दोनों आवेदन कर सकते हैं। एआईएसएसईई 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आयु क्रमशः 10-12 वर्ष और 13-15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    क्या आपका बच्चा सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए पात्रता को पूरा करता है? सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए कौन-कौन से मानदंड हैं, इसे जानने के लिए सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड (Sainik School 2026 eligibility criteria in hindi) पर आधारित इस लेख को पूरा पढ़ें।

    इन्हें भी देखें-

    सैनिक स्कूल प्रवेश पात्रता मानदंड क्या है? (what is Sainik School Admission Eligibility?)

    क्या आपका बच्चा सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए एलिजिबल है? रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक छात्रों को इस लेख के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।

    सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) उत्तीर्ण करना आवश्यक है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

    लड़के और लड़कियां दोनों कक्षा 6 और 9 के लिए एआईएसएसईई के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो उसका आवेदन पत्र एनटीए द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा।
    सैनिक स्कूल एग्जाम पैटर्न

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता (Sainik school admission exam eligibility in Hindi) - क्लास 6 और 9 के लिए

    सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के लिए एक निर्धारित आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता है। सैनिक स्कूलों में प्रवेश कक्षा 6 और कक्षा 9 में होता है, और दोनों कक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं।

    यदि उम्मीदवार इन पात्रता मानदंडों को पूरा करता है, तो वह सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए पात्र होगा। केवल भारतीय नागरिक ही कक्षा 6 और 9 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल के लिए पात्रता मानदंड देखें -

    सैनिक स्कूल कक्षा 6 के लिए पात्रता मानदंड

    • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए बच्चे की आयु जिस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहा है, उस वर्ष की 31 मार्च तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    • छात्र को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में नामांकित होना चाहिए।

    सैनिक स्कूल कक्षा 9 के लिए पात्रता मानदंड

    छात्र को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में नामांकित होना चाहिए।

    सैनिक स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा वर्ष में बच्चे की आयु 31 मार्च तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सैनिक स्कूल एडमिशन चयन मानदंड- आवश्यक डॉक्यूमेंट

    एआईएसएसईई 2026 (AISSEE 2026 in hindi) की लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एडमिशन के लिए छात्रों को दोनों परीक्षाएं पास करनी होंगी। इसके बाद सैनिक स्कूल एडमिशन फाइनल मेरिट लिस्ट ( Sainik school admission Final merit list in hindi) तैयार की जाएगी।

    एआईएसएसईई 2026 मेरिट लिस्ट (AISSEE 2026 merit list in hindi) अप्रैल 2026 में जारी की जाएगी। सैनिक स्कूल कक्षा 6 और कक्षा 9 के परिणाम भी उसी समय घोषित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    इसके बाद चयनित छात्रों को सैनिक स्कूल में प्रवेश मिलेगा। सैनिक स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्रों को उनके माता-पिता की आय के आधार पर छात्रवृत्ति मिलती है। इसके लिए उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए-

    • छात्रवृत्ति के लिए शपथ पत्र

    • आय प्रमाण पत्र (राजस्व अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित)

    • निवास प्रमाण पत्र (प्रमाणित प्रति)

    • पिछली परीक्षा की मार्कशीट (सत्यापित प्रति)

    • एससी/एसटी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें ? (How to Apply for Sainik School Admission? in hindi)

    एआईएसएसईई प्रवेश फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस (AISSEE admission forms and prospectus in hindi) ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। आवेदक सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए Exams.nta.ac.in आवेदन पर आवेदन कर सकते हैं। आगामी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए, छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं -

    चरण 1: सैनिक स्कूल पंजीकरण ऑनलाइन

    • आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए "एप्लिकेशन" लिंक पर क्लिक करें।

    • शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी वाला एक नया पृष्ठ प्रदर्शित किया जाएगा। इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद "आगे बढ़ें" (Proceed) टैब पर क्लिक करें।

    • सैनिक स्कूल फॉर्म (Sainik School Form) अब आपकी व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा माध्यम, जिस स्कूल के लिए आवेदन किया है, परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता, पिता और माता की जानकारी और स्थायी निवास पते के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए "सहेजें" पर क्लिक करें और फिर उन्हें सहेजें।

    चरण 2: फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें

    • एक स्कैन किया हुआ पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड करना होगा।

    • दिए गए आकार और प्रारूप में उम्मीदवार के हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • स्कैन की गई दोनों प्रतियां .jpg प्रारूप में होनी चाहिए।

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर छवियों का आकार 1 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

    चरण 3: ऑनलाइन शुल्क भुगतान

    • स्कैन की गई छवियां अपलोड करने के बाद छात्रों को सैनिक स्कूल की फीस 800/- रुपये (एससी/एसटी के लिए 650 रुपये) का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

    • छात्र शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

    चरण 4: दस्तावेज़ अपलोड करें

    • छात्रों को अब अपने जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।

    • यह .jpg, .png, या .pdf प्रारूप में होना चाहिए।

    • प्रत्येक दस्तावेज़ का आकार 2 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

    • सामान्य और रक्षा श्रेणियों (General and Defense categories) के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने से छूट दी गई है।

    चरण 5: पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें

    • उपरोक्त प्रक्रिया पूरी हो जाने पर एक पुष्टिकरण पृष्ठ तैयार किया जाएगा।

    • छात्रों को सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म के प्रत्येक विवरण को अच्छी तरह से जांचना चाहिए और अपने रिकॉर्ड के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करना चाहिए।

    चरण 6: सैनिक स्कूल प्रवेश 2026 फॉर्म जमा करें

    • प्रवेश पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के लिए, इस बिंदु पर "सबमिट" दबाएं।

    • आवेदन क्रमांक लिख लें/ याद कर लें।

    सैनिक स्कूल फीस स्ट्रक्चर के बारे में जानें

    महत्वपूर्ण नोट: एआईएसएसईई पंजीकरण फॉर्म भरते समय छात्र केवल एक सैनिक स्कूल के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए चार परीक्षा शहरों का चयन करना होगा।

    सैनिक स्कूल प्रवेश फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required to Fill Sainik School Admission Form in hindi)

    डॉक्यूमेंट

    डॉक्यूमेंट साइज

    छात्र/छात्रा की फोटो

    10 KB - 200 KB

    हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    4 KB - 30 KB

    अंगूठे के निशान का स्कैन

    3 KB - 30 KB

    जन्म प्रमाण पत्र

    50 KB - 300 KB

    डोमिसाइल प्रमाण पत्र

    50 KB - 300 KB

    जाति प्रमाण पत्र (जो इस दायरे में आता है, उसके लिए)

    50 KB - 300 KB

    सेवा प्रमाणपत्र (रक्षा श्रेणी-सेवारत के लिए) और पूर्व सैनिकों के लिए पीपीओ

    50 KB - 300 KB

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    सैनिक स्कूल एडमिशन शारीरिक मानदंड- फिट रहें, ध्यान और व्यायाम करें

    सैनिक स्कूल की तैयारी 2026 के लिए आखिरी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सलाह यह है कि अपने दिमाग को सतर्क रखने के लिए नियमित ध्यान और मामूली व्यायाम का अभ्यास करें। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त नींद लें। अंतिम कुछ सप्ताहों में विषयों का रिविजन करें। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ आहार पर ध्यान देना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

    ये भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए लिखित परीक्षा में पास होने के बाद मेडिकल परीक्षा में पास होना जरूरी है?
    A:

    हां, सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा के दोनों चरणों यानी लिखित और मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके आधार पर ही प्रवेश के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होता है।

    Q: सैनिक स्कूल क्लास 9 प्रवेश के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    सैनिक स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Q: सैनिक स्कूल क्लास 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    सैनिक स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए बच्चे की आयु जिस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहा है, उस वर्ष की 31 मार्च तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Q: सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए सबसे मुख्य मानदंड क्या है ?
    A:

    सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए लेख में पात्रता मानदंड के तहत बताए गए सभी बिंदु प्रमुख हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    Hello students! If you are looking for Sainik School Class 6 previous years' question papers, you can refer to the article below. It provides Sainik School Class 6 PYQs from multiple years.
    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360