Careers360 Logo
ask-icon
share
    सैनिक स्कूल 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा?, एआईएसएसई 2026 कक्षा 6 और 9 का हॉल टिकट डेट जानें
    • लेख
    • सैनिक स्कूल 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा?, एआईएसएसई 2026 कक्षा 6 और 9 का हॉल टिकट डेट जानें

    सैनिक स्कूल 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा?, एआईएसएसई 2026 कक्षा 6 और 9 का हॉल टिकट डेट जानें

    Mithilesh KumarUpdated on 12 Jan 2026, 04:53 PM IST

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर ऑनलाइन जारी किया। छात्र लॉगिन विंडो में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने 6 जनवरी, 2026 को एआईएसएसईई के लिए परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना भी जारी की।
    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    This Story also Contains

    1. सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा? (sainik school ka admit card kab aaega)
    2. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026
    3. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 की तिथियां
    4. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
    5. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण
    सैनिक स्कूल 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा?, एआईएसएसई 2026 कक्षा 6 और 9 का हॉल टिकट डेट जानें
    सैनिक स्कूल 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा

    सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा? (sainik school ka admit card kab aaega)

    एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले एआईएसएसई 2026 का एडमिट कार्ड जारी करता है। उम्मीदवार यह सर्च कर रहे हैं कि सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड कब आएगा (sainik school ka admit card kab aaega) या सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा? पिछले वर्ष 5 अप्रैल 2025 को परीक्षा आयोजित की गई और 26 मार्च 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया गया। इस ट्रेंड के अनुसार इस बार 18 जनवरी 2026 को परीक्षा है अब एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया। छात्रों की सुविधा के लिए हम इस लेख में एआईएसएसई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक प्रदान किया गया है। एआईएसएसई 2026 एडमिट कार्ड, इसे डाउनलोड करने के चरण, इसमें दी गई जानकारी आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026

    एनटीए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2026 एडमिट कार्ड जारी होने से पहले प्रकाशित करता है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची 6 जनवरी, 2026 को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ या nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को दिए गए फ़ील्ड में अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसी आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। सैनिक स्कूल शहर सूचना पर्ची में परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी शामिल होती है, जहां उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए आवंटित किया गया है। इसके विपरीत, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड (sainik school exam admit card 2026 in Hindi) कुछ दिनों बाद अलग से जारी किया जाता है।
    यहां डाउनलोड करें : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 की तिथियां

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को ऑनलाइन जारी हुआ। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (admit card sainik school 2026 in Hindi) से संबंधित सभी आगामी घटनाओं और तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    कार्यक्रम

    तिथि

    सैनिक स्कूल सिटी स्लिप 2026

    6 जनवरी, 2026

    एनटीए सैनिक स्कूल के एडमिट कार्ड जारी होने की घोषणा

    12 जनवरी 2026 (जारी)

    अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 (AISSEE)

    18 जनवरी, 2026

    सैनिक स्कूल परीक्षा का समय

    कक्षा 6 - दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक

    कक्षा 9 - दोपहर 2 बजे से शाम 5:00 बजे तक

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा प्रोविजनल आंसर की

    फरवरी 2026

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर की

    फरवरी 2026

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट तिथि

    मार्च 2026

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

    एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एआईएसएसईई का एडमिट कार्ड ऑनलाइन प्रकाशित करता है। परीक्षा में बैठने वाले छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एआईएसएसईई 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका जान सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध लिंक 'सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 का चयन करें।

    • एक लॉगिन विंडो नए टैब में खुलेगी।

    • उसमें सैनिक स्कूल आवेदन पत्र पंजीकरण के समय जनरेट किया गया नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दोबारा जांच लें।

    • सैनिक स्कूल का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए "सबमिट" टैब पर क्लिक करें।

    • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे aissee.nta.nic.in के एडमिट कार्ड 2026 की कम से कम 2-3 फोटोकॉपी करवा लें।

    • प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक इसे सुरक्षित रखें।

    सैनिक स्कूल से जुड़े लेख पढ़ें

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध होते ही सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड (admit card sainik school 2026 in Hindi) डाउनलोड कर लें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें :

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र (sainik school exam admit card 2026 in Hindi में निम्नलिखित जानकारी होगी:

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता का नाम

    • जन्म तिथि

    • लिंग

    • वर्ग

    • उम्मीदवार का पता

    • पंजीकरण संख्या

    • आधार नंबर

    • परीक्षा तिथि

    • परीक्षा का समय

    • रोल नंबर

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा?
    A:

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया।

    Q: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परीक्षा 2026 का आयोजन 18 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।

    Q: अगर मैं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असफल हो जाऊं तो क्या होगा?
    A:

    यदि किसी छात्र को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है, तो वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या NTA को ईमेल aissee@nta.ac.in भेज सकते हैं।

    Q: मुझे सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड कहां मिल सकता है?
    A:

    छात्र exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर ऑनलाइन सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AISSEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AISSEE ?

    Hello students! If you are looking for Sainik School Class 6 previous years' question papers, you can refer to the article below. It provides Sainik School Class 6 PYQs from multiple years.
    https://school.careers360.com/articles/sainik-school-question-papers

    The Sainik School answer key 2026 for Class 9 has been released on February 11, 2026. You can get the set-wise answer key PDF from the official website. To log in, you have to enter your application number and password.

    Hello there,

    Solving question papers is one of the best methods of preparation. It gives you a proper idea about the exam pattern and important topics to cover. It will even boost your confidence in real examination as well.

    Here is the link attached from the official website of Careers360