Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी इकाई और मार्किंग स्कीम देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी इकाई और मार्किंग स्कीम देखें

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी इकाई और मार्किंग स्कीम देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 11 Sep 2026, 09:39 AM IST

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम जारी किया गया है। सामाजिक विज्ञान विषय में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र शामिल हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 70 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन/प्रोजेक्ट कार्य शामिल है।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान मार्किंग स्कीम 2026-27
    3. इकाई 1: भारत और समकालीन विश्व-2 - 20 अंक
    4. यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट कार्य 2026-27
    5. सामाजिक विज्ञान में यूनिट टेस्ट 2026-27
    6. यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी इकाई और मार्किंग स्कीम देखें
    up-board-class-10-social-science-syllabus-2026-27

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27 में चार प्रमुख इकाइयां हैं। इतिहास और भूगोल को 20-20 अंक, जबकि नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र को 15-15 अंक दिए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सामाजिक विज्ञान के पूरे सिलेबस और यूनिट-वाइज अंक विभाजन की जानकारी अवश्य देख लेनी चाहिए।

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश

    कक्षा

    10वीं

    शैक्षिक सत्र

    2026-27

    विषय

    सामाजिक विज्ञान

    लिखित परीक्षा

    70 अंक

    आंतरिक मूल्यांकन

    30 अंक

    कुल अंक

    100 अंक

    प्रमुख विषय

    इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र


    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान मार्किंग स्कीम 2026-27

    इकाई

    विषय

    अंक

    इकाई 1

    भारत और समकालीन विश्व-2 (इतिहास)

    20

    इकाई 2

    समकालीन भारत-2 (भूगोल)

    20

    इकाई 3

    लोकतांत्रिक राजनीति-2 (नागरिक शास्त्र)

    15

    इकाई 4

    आर्थिक विकास की समझ (अर्थशास्त्र)

    15

    कुल


    70

    आंतरिक मूल्यांकन

    प्रोजेक्ट कार्य/गतिविधि

    30

    कुल


    100

    महत्वपूर्ण लेख:

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    इकाई 1: भारत और समकालीन विश्व-2 - 20 अंक

    इतिहास के इस भाग में यूरोप में राष्ट्रवाद, भारत में राष्ट्रवाद, औद्योगीकरण, वैश्विक दुनिया का निर्माण तथा मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया जैसे विषय शामिल हैं।

    खंड 1: घटनाएं और प्रक्रियाएं - 8 अंक

    1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

    इस अध्याय में निम्नलिखित विषयों का अध्ययन किया जाएगा:

    • फ्रांसीसी क्रांति और राष्ट्र का विचार

    • यूरोप में राष्ट्रवाद का निर्माण

    • क्रांतियों का युग (1830-1848)

    • जर्मनी और इटली का निर्माण

    • राष्ट्र की दृश्य-कल्पना

    • राष्ट्रवाद और साम्राज्यवाद

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    2. भारत में राष्ट्रवाद

    इस अध्याय में विद्यार्थी भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन के विकास के बारे में पढ़ेंगे। प्रमुख विषय हैं:

    • प्रथम विश्व युद्ध

    • खिलाफत और असहयोग आंदोलन

    • आंदोलन के भीतर अलग-अलग धाराएं

    • सविनय अवज्ञा की ओर

    • सामूहिक अपनापन का भाव

    खंड 2: आजीविका, अर्थव्यवस्था एवं समाज - 7 अंक

    3. भूमंडलीकृत विश्व का बनना

    इस अध्याय में आधुनिक युग से पहले की दुनिया, उन्नीसवीं शताब्दी (1815-1914), महायुद्धों के बीच की अर्थव्यवस्था और युद्धोत्तर विश्व अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण का अध्ययन किया जाएगा।

    4. औद्योगीकरण का युग

    इसमें निम्न विषय शामिल हैं:

    • औद्योगिक क्रांति से पहले की स्थिति

    • हाथ का श्रम और भापशक्ति

    • उपनिवेशों में औद्योगीकरण

    • फैक्ट्रियों का आना

    • औद्योगिक विकास का अनूठापन

    • वस्तुओं के लिए बाजार

    खंड 3: रोजमर्रा की जिंदगी, संस्कृति और राजनीति

    5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

    इस अध्याय में निम्न विषय पढ़ाए जाएंगे:

    • शुरुआती छपी किताबें

    • यूरोप में मुद्रण का आना

    • मुद्रण क्रांति और उसका असर

    • पढ़ने का जुनून

    • उन्नीसवीं सदी

    • भारत का मुद्रण संसार

    • धार्मिक सुधार और सार्वजनिक बहसें

    • प्रकाशन के नए रूप

    • प्रिंट और प्रतिबंध

    6. मानचित्र कार्य - 5 अंक

    इतिहास में मानचित्र कार्य के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। इसमें भारत के राजनीतिक मानचित्र पर राष्ट्रवाद से संबंधित महत्वपूर्ण स्थानों की पहचान एवं नामांकन पूछा जाएगा।

    प्रमुख स्थान:

    • कलकत्ता - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन, सितंबर 1920

    • नागपुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन, दिसंबर 1920

    • मद्रास - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन, 1927

    • लाहौर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन, 1929

    • चंपारण - नील की खेती करने वाले किसानों का आंदोलन

    • खेड़ा - किसान सत्याग्रह

    • अहमदाबाद - सूती मिल श्रमिकों का सत्याग्रह

    • अमृतसर - जलियांवाला बाग

    • चौरी-चौरा - असहयोग आंदोलन

    • दांडी - सविनय अवज्ञा आंदोलन

    दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य से संबंधित पांच प्रश्न पूछे जाएंगे।

    1789029911567

    यूपी बोर्ड महत्वपूर्ण लिंक :

    इकाई 2: समकालीन भारत-2 - भूगोल - 20 अंक

    भूगोल में संसाधन एवं विकास, वन एवं वन्य जीव संसाधन, जल संसाधन, कृषि, खनिज तथा ऊर्जा संसाधन, विनिर्माण उद्योग और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं शामिल हैं।

    इकाई 1 - 9 अंक

    1. संसाधन एवं विकास

    इस अध्याय में निम्न विषय शामिल हैं:

    • संसाधनों का विकास

    • संसाधन नियोजन

    • भू-संसाधन

    • भू-उपयोग

    • भारत में भू-उपयोग प्रारूप

    • भूमि निम्नीकरण और संरक्षण उपाय

    • मृदा संसाधन

    • मृदाओं का वर्गीकरण

    • मृदा अपरदन और संरक्षण

    2. वन एवं वन्य जीव संसाधन

    • भारत में वनस्पतिजात और प्राणिजात

    • भारत में वन और वन्य जीवन का संरक्षण

    • वन एवं वन्य जीव संसाधनों के प्रकार और वितरण

    • समुदाय और वन संरक्षण

    3. जल संसाधन

    • जल दुर्लभता

    • जल संरक्षण एवं प्रबंधन की आवश्यकता

    • बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं

    • समन्वित जल संसाधन प्रबंधन

    • वर्षा जल संग्रहण

    4. कृषि

    इस अध्याय में कृषि के प्रकार और फसल प्रारूप का अध्ययन किया जाएगा।

    प्रमुख विषय:

    • कृषि के प्रकार

    • फसल प्रारूप

    • चावल

    • गेहूं

    • मोटे अनाज

    • मक्का

    • दालें

    • गन्ना

    • तिलहन

    • चाय

    • कॉफी

    • बागवानी फसलें

    • अखाद्य फसलें

    • रबर

    • रेशेदार फसलें

    • कपास

    • जूट

    • तकनीकी और संस्थागत सुधार

    इकाई 2 - 6 अंक

    5. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

    इस अध्याय में खनिज एवं ऊर्जा संसाधनों का अध्ययन किया जाएगा।

    • खनिज क्या हैं?

    • खनिजों की उपलब्धता

    • लौह खनिज

    • लौह अयस्क

    • मैंगनीज

    • अलौह खनिज

    • तांबा

    • बॉक्साइट

    • अधात्विक खनिज

    • अभ्रक

    • चूना पत्थर

    • खनिजों का संरक्षण

    ऊर्जा संसाधन

    परंपरागत ऊर्जा स्रोत:

    • पेट्रोलियम

    • प्राकृतिक गैस

    • कोयला

    • विद्युत

    गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत:

    • परमाणु अथवा आणविक ऊर्जा

    • सौर ऊर्जा

    • पवन ऊर्जा

    • बायोगैस

    • ज्वारीय ऊर्जा

    • भूतापीय ऊर्जा

    6. विनिर्माण उद्योग

    इस अध्याय में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

    • विनिर्माण का महत्व

    • कृषि आधारित उद्योग

    • वस्त्र उद्योग

    • सूती वस्त्र उद्योग

    • पटसन उद्योग

    • चीनी उद्योग

    • खनिज आधारित उद्योग

    • लोहा तथा इस्पात उद्योग

    • एल्यूमिनियम प्रगलन

    • रसायन उद्योग

    • उर्वरक उद्योग

    • मोटरगाड़ी उद्योग

    • सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक उद्योग

    • औद्योगिक प्रदूषण

    • पर्यावरण निम्नीकरण

    • विभिन्न प्रकार के प्रदूषण

    • पर्यावरण निम्नीकरण की रोकथाम

    7. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं

    इस अध्याय में परिवहन, संचार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन से संबंधित विषय पढ़ाए जाएंगे।

    • परिवहन का परिचय

    • स्थल परिवहन

    • रेल परिवहन

    • सड़क परिवहन

    • पाइपलाइन परिवहन

    • जल परिवहन

    • प्रमुख समुद्री पत्तन

    • वायु परिवहन

    • संचार सेवाएं

    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार

    • पर्यटन एक व्यापार के रूप में

    भूगोल मानचित्र कार्य - 5 अंक

    भारत के मानचित्र पर अध्याय 1 से 7 तक से संबंधित निर्धारित मानचित्र कार्य पूछे जाएंगे। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य से संबंधित पांच प्रश्न पूछे जाएंगे।

    इकाई 3: लोकतांत्रिक राजनीति-2 - नागरिक शास्त्र - 15 अंक

    नागरिक शास्त्र में सत्ता की साझेदारी, संघवाद, जाति-धर्म और लैंगिक मसले, राजनीतिक दल तथा लोकतंत्र के परिणाम जैसे अध्याय शामिल हैं।

    इकाई 1 - 9 अंक

    1. सत्ता की साझेदारी

    इस अध्याय में:

    • बेल्जियम और श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद

    • बेल्जियम की समझदारी

    • सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है?

    • सत्ता की साझेदारी के रूप

    2. संघवाद

    • संघवाद क्या है?

    • भारत में संघीय व्यवस्था

    • संघीय व्यवस्था कैसे चलती है?

    • भारत में विकेंद्रीकरण

    3. जाति, धर्म और लैंगिक मसले

    • लैंगिक मसले और राजनीति

    • महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व

    • धर्म

    • सांप्रदायिकता और राजनीति

    • जाति और राजनीति

    • भारत की सामाजिक एवं धार्मिक विविधता

    • जातिगत असमानता

    इकाई 2 - 6 अंक

    4. राजनीतिक दल

    इस अध्याय में राजनीतिक दलों की आवश्यकता, अर्थ और कार्यों का अध्ययन किया जाएगा।

    प्रमुख विषय:

    • राजनीतिक दलों की जरूरत क्यों?

    • राजनीतिक दल का अर्थ

    • राजनीतिक दलों के कार्य

    • राजनीतिक दलों की आवश्यकता

    • कितने राजनीतिक दल?

    • राजनीतिक दलों में जन-भागीदारी

    • राष्ट्रीय दल

    • क्षेत्रीय दल

    • राजनीतिक दलों के सामने चुनौतियां

    • राजनीतिक दलों में सुधार

    5. लोकतंत्र के परिणाम

    इस अध्याय में लोकतंत्र के परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा।

    • उत्तरदायी, जिम्मेदार और वैध शासन

    • आर्थिक संवृद्धि और विकास

    • असमानता और गरीबी में कमी

    • सामाजिक विविधताओं में सामंजस्य

    • नागरिकों की गरिमा और आजादी

    ये भी पढ़ें :

    इकाई 4: आर्थिक विकास की समझ - अर्थशास्त्र - 15 अंक

    अर्थशास्त्र में विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक, मुद्रा और साख, वैश्वीकरण एवं भारतीय अर्थव्यवस्था और उपभोक्ता अधिकार जैसे अध्याय शामिल हैं।

    इकाई 1 - 9 अंक

    1. विकास

    इस अध्याय में विकास की अलग-अलग अवधारणाओं को समझाया जाएगा।

    • विभिन्न व्यक्तियों के अलग-अलग लक्ष्य

    • आय और अन्य लक्ष्य

    • राष्ट्रीय विकास

    • विभिन्न देशों और राज्यों की तुलना

    • आय और अन्य मापदंड

    • सार्वजनिक सुविधाएं

    • मानव विकास रिपोर्ट

    • विकास की धारणीयता

    2. भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक

    • आर्थिक कार्यों के क्षेत्रक

    • तीनों क्षेत्रकों की तुलना

    • ऐतिहासिक परिवर्तन

    • भारत में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक

    • उत्पादन में तृतीयक क्षेत्रक का बढ़ता महत्व

    • अधिकतर लोग कहां नियोजित हैं?

    • अतिरिक्त रोजगार का सृजन

    • विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)

    • संगठित और असंगठित क्षेत्रक

    • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का संरक्षण

    • स्वामित्व आधारित क्षेत्रक

    • सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक

    3. मुद्रा और साख

    इस अध्याय में मुद्रा एवं बैंकिंग व्यवस्था से संबंधित विषय पढ़ाए जाएंगे।

    • मुद्रा विनिमय का एक माध्यम

    • मुद्रा के आधुनिक रूप

    • करेंसी

    • बैंकों में निक्षेप

    • बैंकों की ऋण संबंधी गतिविधियां

    • साख की दो विभिन्न स्थितियां

    • ऋण की शर्तें

    • विभिन्न प्रकार के साख प्रबंध

    • भारत में औपचारिक क्षेत्रक में साख

    • निर्धनों के स्वयं सहायता समूह

    इकाई 2 - 6 अंक

    4. वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था

    • अंतरदेशीय उत्पादन

    • विश्व भर के उत्पादन को एक-दूसरे से जोड़ना

    • विदेशी व्यापार और बाजारों का एकीकरण

    • वैश्वीकरण

    • वैश्वीकरण को संभव बनाने वाले कारक

    • विदेशी व्यापार तथा विदेशी निवेश का उदारीकरण

    • विश्व व्यापार संगठन

    • भारत में वैश्वीकरण का प्रभाव

    • न्यायसंगत वैश्वीकरण के लिए संघर्ष

    5. उपभोक्ता अधिकार

    • बाजार में उपभोक्ता

    • उपभोक्ता आंदोलन

    • उपभोक्ता अधिकार

    • उपभोक्ताओं को न्याय पाने के लिए कहां जाना चाहिए?

    • जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए आवश्यक बातें

    • ISI और एगमार्क

    • उपभोक्ता आंदोलन को आगे बढ़ाने के उपाय

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट कार्य 2026-27

    सामाजिक विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन के लिए 30 अंक निर्धारित हैं। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट कार्य और गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक और पर्यावरणीय विषयों का अध्ययन कराया जाएगा।

    प्रोजेक्ट/गतिविधि के लिए दिए गए प्रमुख विषयों में शामिल हैं:

    • भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की वेशभूषा तथा विशिष्ट ग्रामीण भवनों के छायाचित्र एकत्र करना और उनका अध्ययन करना।

    • खेती की पद्धति में पिछले दशक में आए परिवर्तनों पर संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार करना।

    • गांव में प्रचलित विभिन्न सिंचाई विधियों का अध्ययन करना।

    • एक फलदार पौधा लगाना।

    • क्षेत्र में जल प्रदूषण का अध्ययन करना।

    • वनों के संरक्षण तथा ग्रीनहाउस प्रभाव का अध्ययन करना।

    • महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों एवं दिव्यांगों की सुरक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट।

    • यातायात सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे वर्तमान मुद्दों से संबंधित घटनाओं का संकलन।

    • दिव्यांगजनों की सुरक्षा से संबंधित घटनाओं का अध्ययन और बचाव के सुझाव।

    • भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के योगदान की सूची तैयार करना।

    • स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं की सूची बनाकर समाधान के उपाय खोजना।

    • स्थानीय स्तर पर दिव्यांगों और वृद्धजनों की समस्याओं का अध्ययन।

    • शहरों में वर्तमान पर्यावरणीय समस्याओं और उनसे बचने के उपायों का अध्ययन।

    • लोकप्रिय संघर्ष तथा आंदोलनों से संबंधित प्रोजेक्ट।

    शिक्षक पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य गतिविधियां भी विद्यार्थियों को दे सकते हैं।

    प्रोजेक्ट कार्य के लिए अंक वितरण

    आधार

    अंक

    विषयवस्तु की मौलिकता एवं शुद्धता

    1

    प्रस्तुतीकरण एवं रचनात्मकता

    1

    प्रोजेक्ट पूरा करने की प्रक्रिया, पहल, सहयोग, सहभागिता एवं समयबद्धता

    1

    विषयवस्तु को आत्मसात करने के लिए मौखिक अथवा लिखित परीक्षा

    2

    कुल

    5

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान आंतरिक मूल्यांकन 2026-27

    शैक्षिक सत्र 2026-27 में सामाजिक विज्ञान के लिए आंतरिक मूल्यांकन 30 अंकों का होगा।

    आंतरिक मूल्यांकन

    अंक

    समय

    प्रथम आंतरिक मूल्यांकन - प्रोजेक्ट कार्य/गतिविधि

    10

    अगस्त

    द्वितीय आंतरिक मूल्यांकन - प्रोजेक्ट कार्य/गतिविधि

    10

    दिसंबर

    तृतीय आंतरिक मूल्यांकन - चार यूनिट टेस्ट के आधार पर

    10

    -

    कुल

    30



    सामाजिक विज्ञान में यूनिट टेस्ट 2026-27

    आंतरिक मूल्यांकन के तीसरे भाग के लिए चार यूनिट टेस्ट के अंकों को आधार बनाया जाएगा।

    यूनिट टेस्ट

    प्रकार

    समय

    अंक

    पहला यूनिट टेस्ट

    MCQ आधारित

    जुलाई, द्वितीय सप्ताह

    20

    दूसरा यूनिट टेस्ट

    वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    अगस्त, अंतिम सप्ताह

    20

    तीसरा यूनिट टेस्ट

    MCQ आधारित

    नवंबर, अंतिम सप्ताह

    20

    चौथा यूनिट टेस्ट

    वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    दिसंबर, अंतिम सप्ताह

    20

    पहले यूनिट टेस्ट में 10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य और 10 अंक यूनिट टेस्ट के होंगे। चारों यूनिट टेस्ट में प्राप्त अंकों के योग को 10 अंकों में परिवर्तित करके आंतरिक मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

    सामाजिक विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र के सभी अध्यायों को नियमित रूप से पढ़ना चाहिए। मानचित्र कार्य को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इतिहास और भूगोल में मानचित्र कार्य के लिए कुल 10 अंक निर्धारित हैं।

    विद्यार्थी प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण तथ्यों के संक्षिप्त नोट्स बना सकते हैं। साथ ही, यूनिट टेस्ट में पूछे जाने वाले वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करना उपयोगी रहेगा। प्रोजेक्ट कार्य को भी समय पर पूरा करना चाहिए क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन के 30 अंकों में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026-27 में कितनी इकाइयां हैं?
    A:

    कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के सिलेबस में चार प्रमुख इकाइयां हैं—इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र।

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान की लिखित परीक्षा कितने अंकों की होगी?
    A:

    सामाजिक विज्ञान की लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी।

    Q: सामाजिक विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन कितने अंकों का है?
    A:

    सामाजिक विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन 30 अंकों का है।

    Q: सामाजिक विज्ञान में इतिहास के कितने अंक हैं?
    A:

    इतिहास यानी ‘भारत और समकालीन विश्व-2’ के लिए 20 अंक निर्धारित हैं।

    Q: सामाजिक विज्ञान में भूगोल के कितने अंक हैं?
    A:

    भूगोल यानी ‘समकालीन भारत-2’ के लिए 20 अंक निर्धारित हैं।

    Q: नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र के कितने-कितने अंक हैं?
    A:

    नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र दोनों के लिए 15-15 अंक निर्धारित हैं।

    Q: सामाजिक विज्ञान में मानचित्र कार्य कितने अंकों का है?
    A:

    इतिहास में 5 अंक और भूगोल में 5 अंक यानी कुल 10 अंक के मानचित्र कार्य का प्रावधान है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hi Ananya Gupta

    For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers

    https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers

    Hello Student,

    You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26