Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 10 Sep 2026, 11:33 AM IST

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 हिंदी विषय का पाठ्यक्रम जारी किया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी की लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी, जबकि 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं। हिंदी विषय के पाठ्यक्रम को गद्य, पद्य, संस्कृत, व्याकरण, पत्र लेखन और निबंध लेखन सहित विभिन्न इकाइयों में बांटा गया है।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27: एक नजर में
    2. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी मार्किंग स्कीम 2026-27
    3. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 यूनिट वाइज
    4. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी आंतरिक मूल्यांकन 2026-27
    5. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के निर्धारित गद्य पाठ
    6. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के निर्धारित पद्य पाठ
    7. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी संस्कृत खंड
    8. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी खंड काव्य
    9. यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ यूनिट-वाइज अंक विभाजन और प्रश्नपत्र की मार्किंग स्कीम की जानकारी होना जरूरी है। इससे विद्यार्थी अधिक अंक वाले अध्यायों और टॉपिक्स पर बेहतर तरीके से फोकस कर सकते हैं।

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27: एक नजर में

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद

    कक्षा

    10वीं

    विषय

    हिंदी

    शैक्षणिक सत्र

    2026-27

    लिखित परीक्षा

    70 अंक

    आंतरिक मूल्यांकन

    30 अंक

    कुल अंक

    100 अंक

    प्रश्नपत्र के खंड

    2

    खंड-अ

    बहुविकल्पीय प्रश्न

    खंड-ब

    वर्णनात्मक प्रश्न


    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी मार्किंग स्कीम 2026-27

    कक्षा 10 हिंदी की लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र को दो खंडों में बांटा गया है।

    • खंड-अ: बहुविकल्पीय प्रश्न – 20 अंक

    • खंड-ब: वर्णनात्मक प्रश्न – 50 अंक

    इस प्रकार लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों को कुल 70 अंकों के प्रश्न हल करने होंगे।

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 यूनिट वाइज

    हिंदी विषय के पाठ्यक्रम को चार प्रमुख यूनिट में विभाजित किया गया है।

    यूनिट

    विषय

    अंक

    यूनिट 1

    गद्य साहित्य का इतिहास

    5


    गद्य खंड

    11

    कुल


    16

    यूनिट 2

    पद्य साहित्य का इतिहास

    5


    पद्य खंड

    11


    खंड काव्य

    3


    काव्य सौंदर्य के तत्व

    3

    कुल


    22

    यूनिट 3

    संस्कृत खंड

    14

    कुल


    14

    यूनिट 4

    पत्र लेखन

    4


    व्याकरण

    7


    निबंध

    7

    कुल


    18

    इस तरह चारों यूनिट से लिखित परीक्षा के लिए कुल 70 अंक निर्धारित हैं।

    खंड-अ: बहुविकल्पीय प्रश्न 20 अंक

    बहुविकल्पीय प्रश्नों के खंड में साहित्य, काव्य सौंदर्य, हिंदी व्याकरण, संस्कृत व्याकरण और वाक्य संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे।

    1. हिंदी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय — 5 अंक

    इस भाग में शुक्ल युग तथा शुक्लोत्तर युग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    5 प्रश्न × 1 अंक = 5 अंक

    2. हिंदी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय — 5 अंक

    इसमें रीतिकाल एवं आधुनिककाल से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

    5 प्रश्न × 1 अंक = 5 अंक

    3. काव्य सौंदर्य के तत्व — 3 अंक

    इसमें निम्नलिखित टॉपिक शामिल हैं:

    • रस: हास्य एवं करुण रस — परिभाषा, उदाहरण और पहचान

    • अलंकार: उपमा, रूपक और उत्प्रेक्षा — लक्षण एवं उदाहरण

    • छंद: सोरठा एवं रोला — लक्षण एवं उदाहरण

    प्रत्येक से 1 अंक का प्रश्न पूछा जाएगा।

    4. हिंदी व्याकरण — 3 अंक

    शब्द रचना के तत्वों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    उपसर्ग: अ, अन्, अधि, अप, अनु, उप, सह, निर्, अभि, परि, सु आदि।

    समास: द्वंद्व, द्विगु, कर्मधारय और बहुव्रीहि।

    इसके अलावा तद्भव, तत्सम शब्द एवं पर्यायवाची शब्द भी पाठ्यक्रम में शामिल हैं।

    5. संस्कृत व्याकरण — 1 अंक

    इसमें सर्वनाम तद् और युष्मद् से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

    6. वाक्य का स्वरूप — 1 अंक

    वाक्य के स्वरूप से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    7. वाच्य — 1 अंक

    वाच्य, प्रयोग और वाच्य परिवर्तन से प्रश्न आएंगे।

    8. पद परिचय — 1 अंक

    इसमें विकारी एवं अविकारी शब्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।


    खंड-ब: वर्णनात्मक प्रश्न 50 अंक

    वर्णनात्मक खंड में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में निर्धारित गद्य, पद्य और संस्कृत पाठों के आधार पर प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

    1. गद्यांश आधारित प्रश्न — 6 अंक

    निर्धारित गद्य पाठ्यवस्तु से गद्यांश दिया जाएगा और उस पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    3 प्रश्न × 2 अंक = 6 अंक

    2. पद्यांश आधारित प्रश्न — 6 अंक

    निर्धारित पद्य पाठ्यवस्तु से पद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    3 प्रश्न × 2 अंक = 6 अंक

    3. संस्कृत गद्यांश का हिंदी अनुवाद — 5 अंक

    संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी अनुवाद करना होगा।

    2 + 3 = 5 अंक

    4. संस्कृत पद्यांश का हिंदी अनुवाद — 5 अंक

    संस्कृत पद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी अनुवाद पूछा जाएगा।

    2 + 3 = 5 अंक

    5. खंड काव्य आधारित प्रश्न — 3 अंक

    निर्धारित खंड काव्य से कथानक, चरित्र-चित्रण एवं तथ्य आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    3 × 1 = 3 अंक

    6. लेखक एवं कवि परिचय — 10 अंक

    निर्धारित गद्य खंड से संबंधित लेखकों के जीवन परिचय एवं प्रमुख रचनाओं पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

    इसी प्रकार निर्धारित पद्य खंड से संबंधित कवियों के जीवन परिचय एवं प्रमुख रचनाओं से भी प्रश्न होंगे।

    • गद्य लेखकों का जीवन परिचय एवं प्रमुख रचना — 5 अंक

    • पद्य कवियों का जीवन परिचय एवं प्रमुख रचना — 5 अंक

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    7. संस्कृत खंड से श्लोक — 2 अंक

    संस्कृत खंड के पाठ्यक्रम से कंठस्थ एक श्लोक पूछा जाएगा, जो प्रश्नपत्र में दिए गए श्लोकों में से नहीं होगा।

    2 × 1 = 2 अंक

    8. पत्र लेखन — 4 अंक

    विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार पत्र लेखन करना होगा।

    4 × 1 = 4 अंक

    9. संस्कृत में उत्तर — 2 अंक

    संस्कृत खंड की पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्नों में से किसी दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत भाषा में देने होंगे।

    1 + 1 = 2 अंक

    10. निबंध लेखन — 7 अंक

    निबंध के लिए वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याओं एवं जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण तथा यातायात के नियमों आदि से संबंधित विषय निर्धारित किए गए हैं।

    निबंध — 7 अंक

    1789020013152

    महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी आंतरिक मूल्यांकन 2026-27

    लिखित परीक्षा के 70 अंकों के अलावा हिंदी विषय में 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं।

    आंतरिक मूल्यांकन

    समय

    अंक

    प्रथम आंतरिक मूल्यांकन

    अगस्त

    10

    द्वितीय आंतरिक मूल्यांकन

    दिसंबर

    10

    तृतीय आंतरिक मूल्यांकन

    चार यूनिट टेस्ट के आधार पर

    10

    कुल


    30

    प्रथम आंतरिक मूल्यांकन

    अगस्त महीने में मौखिक अभिव्यक्ति आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

    द्वितीय आंतरिक मूल्यांकन

    दिसंबर महीने में रचनात्मक लेखन आधारित परीक्षा होगी। इसके लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

    तृतीय आंतरिक मूल्यांकन

    चार यूनिट टेस्ट के आधार पर 10 अंक निर्धारित किए जाएंगे।

    चारों यूनिट टेस्ट में निम्न व्यवस्था रहेगी:

    • प्रथम यूनिट टेस्ट: जुलाई के दूसरे सप्ताह में, MCQ आधारित

    • द्वितीय यूनिट टेस्ट: अगस्त के अंतिम सप्ताह में, वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    • तृतीय यूनिट टेस्ट: नवंबर के अंतिम सप्ताह में, MCQ आधारित

    • चतुर्थ यूनिट टेस्ट: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    पहले यूनिट टेस्ट में ग्रीष्मावकाश गृहकार्य के 10 अंक + यूनिट टेस्ट के 10 अंक = 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

    चारों यूनिट टेस्ट में प्राप्त अंकों के योग को 10 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के निर्धारित गद्य पाठ

    2026-27 के लिए निर्धारित गद्य पाठ्यवस्तु में प्रमुख रूप से निम्न पाठ शामिल हैं:

    1. मित्रता — रामचंद्र शुक्ल

    2. ममता — जयशंकर प्रसाद

    3. भारतीय संस्कृति — राजेंद्र प्रसाद

    4. अजंता — भगवत शरण उपाध्याय

    5. क्या लिखूँ? — पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

    6. ईर्ष्या, तू न गई मेरे मन से — रामधारी सिंह दिनकर

    7. पानी में चंदा और चाँद पर आदमी — जयप्रकाश भारती

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के निर्धारित पद्य पाठ

    पद्य खंड में विभिन्न काल और प्रमुख कवियों की रचनाएं निर्धारित की गई हैं। इनमें शामिल हैं:

    1. सूरदास — पद

    2. तुलसीदास — धनुष भंग, वन पथ पर

    3. रसखान — सवैये, कवित्त

    4. बिहारी लाल — भक्ति-नीति

    5. रामनरेश त्रिपाठी — स्वदेश प्रेम

    6. मैथिलीशरण गुप्त — भारतमाता का मंदिर यह

    7. महादेवी वर्मा — हिमालय से, वर्षा सुंदरी के प्रति

    8. सुमित्रानंदन पंत — चींटी, चंद्रलोक में प्रथम बार

    9. माखनलाल चतुर्वेदी — पुष्प की अभिलाषा, जवानी

    10. सुभद्रा कुमारी चौहान — झाँसी की रानी की समाधि पर

    11. अज्ञेय/अन्य निर्धारित आधुनिक काव्य पाठ

    12. श्याम नारायण पांडेय — हल्दीघाटी

    13. केदारनाथ सिंह — नदी

    विद्यार्थियों को अपने विद्यालय द्वारा निर्धारित पुस्तक और पाठ्यक्रम के अनुसार संबंधित पाठों का अध्ययन करना चाहिए।

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी संस्कृत खंड

    संस्कृत खंड के लिए निम्न पाठ्यवस्तु निर्धारित है:

    • वाराणसी

    • देशभक्तः चंद्रशेखरः

    • भारतीयाः संस्कृतिः

    • वीरः वीरेण पूज्यते

    • आरुणि-श्वेतकेतु संवादः

    • जीवन-सूत्राणि

    • प्रबुद्धोग्रामीणः

    • केन किं वर्धते?

    • अन्योक्तिविलासः

    विद्यार्थियों को संस्कृत गद्य एवं पद्यांश के साथ-साथ व्याकरण और संस्कृत में उत्तर लिखने का भी अभ्यास करना चाहिए।

    1789020013185

    ये भी देखें :

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी खंड काव्य

    खंड काव्य के लिए 'मुक्तिदूत', 'ज्योति', 'अग्रपूजा', 'मेवाड़ मुकुट', 'जय सुभाष', 'मातृभूमि के लिए', 'कर्मवीर भरत' और अन्य निर्धारित खंड काव्यों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। खंड काव्य के लिए निर्धारित पुस्तकों का जिलेवार वितरण भी किया गया है।

    नोट के अनुसार, निर्धारित जिलों के अतिरिक्त अन्य जिलों तथा नए सृजित जिलों में खंड काव्य की पाठ्यवस्तु पूर्व वर्षों की तरह यथावत पढ़ाई जाएगी।

    यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

    हिंदी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम को समय रहते पूरा करना चाहिए। खासतौर पर गद्यांश, पद्यांश, संस्कृत अनुवाद, व्याकरण, पत्र और निबंध लेखन का नियमित अभ्यास करना उपयोगी रहेगा।

    तैयारी के दौरान इन बातों का ध्यान रखें:

    • सबसे पहले पूरा सिलेबस और अंक विभाजन समझें।

    • 20 अंकों के MCQ भाग की नियमित तैयारी करें।

    • गद्य और पद्य पाठों के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • संस्कृत से हिंदी अनुवाद का लगातार अभ्यास करें।

    • उपसर्ग, समास, तत्सम-तद्भव और पर्यायवाची जैसे व्याकरण के टॉपिक तैयार करें।

    • पत्र और निबंध लिखने का अभ्यास करें।

    • लेखक एवं कवि परिचय को प्रमुख रचनाओं सहित याद करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर हल करें।

    • आंतरिक मूल्यांकन के लिए यूनिट टेस्ट और रचनात्मक लेखन पर भी ध्यान दें।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    APOSS SSC Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APOSS Intermediate Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26

    Hello Student,

    Soon, an Important Questions eBook for UP Board Class 10 will be available on Careers360. You can use it for focused exam preparation and practice.