यूपी बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान सिलेबस 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम जारी किया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान की कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा शामिल है। विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करने होंगे, जिसमें लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 अंक और प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम 10 अंक निर्धारित हैं।
This Story also Contains
कक्षा 10 विज्ञान के पाठ्यक्रम को पांच प्रमुख इकाइयों में बांटा गया है। इनमें रासायनिक पदार्थ-प्रकृति एवं व्यवहार, जीव जगत, प्राकृतिक घटनाएं, विद्युत का प्रभाव और प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक कार्य और प्रोजेक्ट कार्य पर भी ध्यान देना होगा।
विवरण | जानकारी |
बोर्ड | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद |
कक्षा | 10वीं |
विषय | विज्ञान |
शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
लिखित परीक्षा | 70 अंक |
प्रायोगिक परीक्षा | 30 अंक |
कुल अंक | 100 अंक |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | 33 अंक |
लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक | 23 अंक |
प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम अंक | 10 अंक |
ये भी पढ़ें :
विज्ञान विषय की 70 अंकों की लिखित परीक्षा में पांच इकाइयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्रमांक | इकाई | अंक |
1 | रासायनिक पदार्थ-प्रकृति एवं व्यवहार | 20 |
2 | जीव जगत | 20 |
3 | प्राकृतिक घटनाएं | 12 |
4 | विद्युत का प्रभाव | 13 |
5 | प्राकृतिक संसाधन | 5 |
कुल | 70 |
इसके अतिरिक्त विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इस प्रकार विज्ञान विषय के कुल अंक 100 होंगे।
महत्वपूर्ण लेख:
Get your results instantly with our calculator!
यह विज्ञान की सबसे अधिक अंक वाली इकाइयों में से एक है। इसमें रासायनिक अभिक्रियाओं से लेकर कार्बन और उसके यौगिकों तक के विषय शामिल हैं।
रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
इस भाग में निम्न टॉपिक शामिल हैं:
संतुलित रासायनिक समीकरण
संतुलित रासायनिक समीकरण का तात्पर्य
रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार
संयोजन अभिक्रिया
अपघटन या वियोजन अभिक्रिया
विस्थापन अभिक्रिया
द्विविस्थापन अभिक्रिया
अवक्षेपण अभिक्रिया
उदासीनीकरण
उपचयन तथा अपचयन अभिक्रियाएं
अम्ल, क्षार एवं लवण
इस अध्याय में H⁺ तथा OH⁻ आयनों के आधार पर अम्ल, क्षार और लवण की परिभाषा, सामान्य गुणधर्म, उदाहरण एवं उपयोग का अध्ययन किया जाएगा।
इसके अलावा:
pH पैमाने की अवधारणा
दैनिक जीवन में pH का महत्व
सोडियम हाइड्रॉक्साइड
विरंजक चूर्ण
बेकिंग सोडा
धोवन सोडा
प्लास्टर ऑफ पेरिस
प्लास्टर ऑफ पेरिस के निर्माण की विधि एवं उपयोग
धातु एवं अधातु
इसमें धातु और अधातुओं के गुणधर्म, आयनिक यौगिकों का निर्माण एवं गुणधर्म, क्रियाशीलता श्रेणी, धातुकर्म की आधारभूत विधियां तथा संक्षारण और उसके निवारण का अध्ययन करना होगा।
कार्बन एवं उसके यौगिक
इस भाग में कार्बन के यौगिकों से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल हैं:
कार्बन में सहसंयोजी आबंध
कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति
समजातीय श्रेणी
क्रियात्मक समूह वाले कार्बनिक यौगिक
हैलोजन
एल्कोहल
कीटोन
एल्डिहाइड
एल्केन
एल्काइन
संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन
कार्बनिक यौगिकों की नामपद्धति
दहन
ऑक्सीकरण
संकलन
प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं
एथेनॉल तथा एथेनोइक अम्ल के गुणधर्म एवं उपयोग
साबुन और अपमार्जक
इकाई 2: जीव जगत - 20 अंक
जीव जगत इकाई के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। इसमें जीवन प्रक्रियाओं, नियंत्रण एवं समन्वय, प्रजनन और आनुवंशिकता से संबंधित विषय शामिल हैं।
जीवन प्रक्रम
इसमें सजीव पौधों तथा जंतुओं में:
पोषण
श्वसन
परिवहन
उत्सर्जन
की मूलभूत अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।
नियंत्रण एवं समन्वय
इस भाग में निम्न विषय शामिल हैं:
पौधों में दिशिक गति
पादप हार्मोन
जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय
तंत्रिका तंत्र
ऐच्छिक पेशियां
अनैच्छिक पेशियां
प्रतिवर्ती क्रिया
रासायनिक समन्वय
जंतुओं में हार्मोन
जीव जनन कैसे करते हैं?
इसमें जंतुओं तथा पौधों में प्रजनन का अध्ययन किया जाएगा।
लैंगिक प्रजनन
अलैंगिक प्रजनन
प्रजनन स्वास्थ्य
प्रजनन की आवश्यकता
परिवार नियोजन की विधियां
सुरक्षित यौन व्यवहार
HIV/AIDS
प्रसूति एवं जनन स्वास्थ्य
आनुवंशिकता
इस भाग में मेंडल के योगदान, लक्षणों की वंशागति के नियम तथा लिंग निर्धारण का संक्षिप्त परिचय शामिल है।
इकाई 3: प्राकृतिक घटनाएं - 12 अंक
प्राकृतिक घटनाएं इकाई के लिए 12 अंक निर्धारित हैं।
प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन
इसमें निम्न टॉपिक शामिल हैं:
वक्र पृष्ठ द्वारा प्रकाश का परावर्तन
गोलीय दर्पणों द्वारा प्रतिबिंब बनना
वक्रता केंद्र
मुख्य अक्ष
मुख्य फोकस
फोकस दूरी
दर्पण सूत्र
आवर्धन
प्रकाश का अपवर्तन
अपवर्तन के नियम
अपवर्तनांक
गोलीय लेंसों द्वारा अपवर्तन
गोलीय लेंसों द्वारा प्रतिबिंब निर्माण
लेंस द्वारा प्रतिबिंब निर्माण के नियम
लेंस सूत्र
आवर्धन
लेंस की क्षमता
मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार
इस भाग में:
मानव नेत्र में लेंस का कार्य
दृष्टि दोष एवं उनका निवारण
गोलीय दर्पण एवं लेंस के अनुप्रयोग
प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन
प्रकाश का विक्षेपण
प्रकाश का प्रकीर्णन
दैनिक जीवन में प्रकाश के अनुप्रयोग
का अध्ययन किया जाएगा।
इकाई 4: विद्युत का प्रभाव - 13 अंक
इस इकाई के लिए 13 अंक निर्धारित हैं।
विद्युत
इसमें निम्नलिखित टॉपिक शामिल हैं:
विद्युत धारा
विभवांतर
ओम का नियम
प्रतिरोध
प्रतिरोधकता
चालक के प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले कारक
प्रतिरोधों का श्रेणी क्रम संयोजन
प्रतिरोधों का समानांतर क्रम संयोजन
दैनिक जीवन में प्रतिरोधों के संयोजन का उपयोग
विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव
विद्युत धारा का दैनिक जीवन में उपयोग
विद्युत शक्ति
P, V, I और R में अंतर्संबंध
विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव
इसमें:
चुंबकीय क्षेत्र
क्षेत्र रेखाएं
विद्युत धारावाही चालक के कारण चुंबकीय क्षेत्र
परिनालिका में प्रवाहित विद्युत धारा के कारण चुंबकीय क्षेत्र
चुंबकीय क्षेत्र में विद्युत धारावाही चालक पर बल
फ्लेमिंग का बायां हाथ नियम
घरेलू विद्युत परिपथ
दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम
विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण चुंबकीय क्षेत्र
जैसे विषय शामिल हैं।
इकाई 5: प्राकृतिक संसाधन - 5 अंक
इस इकाई के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
हमारा पर्यावरण
इसमें निम्न टॉपिक पढ़ने होंगे:
पारितंत्र
पर्यावरणीय समस्याएं
ओजोन परत का अपक्षय
अपशिष्ट उत्पादन एवं निवारण
जैव निम्नीकरणीय पदार्थ
अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ

कक्षा 10 विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसमें 15 अंक बाह्य परीक्षक और 15 अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे।
बाह्य परीक्षक के लिए - 15 अंक
बाह्य परीक्षक द्वारा निम्न प्रकार से अंक दिए जाएंगे:
गतिविधि | अंक |
भौतिक विज्ञान का एक प्रयोग | 4 |
रसायन विज्ञान का एक प्रयोग | 4 |
जीव विज्ञान का एक प्रयोग | 4 |
मौखिकी | 3 |
कुल | 15 |
आंतरिक परीक्षक के लिए - 15 अंक
गतिविधि | अंक |
प्रोजेक्ट कार्य | 9 |
सत्रीय कार्य | 6 |
कुल | 15 |
प्रोजेक्ट कार्य में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से एक-एक प्रोजेक्ट तैयार करना अनिवार्य होगा।
यूपी बोर्ड महत्वपूर्ण लिंक :
पाठ्यक्रम में विज्ञान के विभिन्न प्रयोग निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रमुख हैं:
pH पेपर/सार्वत्रिक सूचक द्वारा विभिन्न नमूनों का pH ज्ञात करना।
अम्ल तथा क्षार के गुणों का अध्ययन करना।
विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं का निष्पादन एवं अवलोकन करना।
Zn, Fe, Cu और Al धातुओं की विभिन्न लवण विलयनों के साथ अभिक्रिया का अध्ययन करना।
किसी प्रतिरोधक में प्रवाहित विद्युत धारा और विभवांतर के संबंध का अध्ययन करना तथा V-I ग्राफ बनाना।
श्रेणी तथा समानांतर क्रम में प्रतिरोधों के संयोजन का तुल्य प्रतिरोध ज्ञात करना।
पत्ती में स्टोमेटा की अस्थायी स्लाइड तैयार करना।
श्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड निकलने की प्रक्रिया को प्रयोग द्वारा प्रदर्शित करना।
एसीटिक अम्ल के गुणों का अध्ययन करना।
मृदु एवं कठोर जल में साबुन के नमूनों के निर्मलीकरण का तुलनात्मक अध्ययन करना।
अवतल दर्पण और उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।
कांच की आयताकार स्लैब से गुजरने वाली प्रकाश किरण के पथ का अध्ययन करना।
कांच के प्रिज्म से प्रकाश किरणों के मार्ग का अनुरेखण करना।
दिए गए चुंबक का चुंबकीय बल रेखाओं का चित्र बनाना।
विज्ञान में प्रोजेक्ट कार्य के लिए 9 अंक निर्धारित हैं। विद्यार्थियों को दिए गए प्रोजेक्ट की सूची में से कुल तीन प्रोजेक्ट तैयार करने होंगे। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में से प्रत्येक से एक प्रोजेक्ट कार्य और प्रोजेक्ट फाइल तैयार करना अनिवार्य होगा।
प्रमुख प्रोजेक्ट विषयों में शामिल हैं:
प्राकृतिक उत्पादों के pH मान एवं रंग परिवर्तन का अध्ययन
रासायनिक उद्यान (केमिकल गार्डन) बनाना
विभिन्न अम्ल-क्षार उदासीनीकरण अभिक्रियाओं में उत्पन्न ऊष्मा का तुलनात्मक अध्ययन
मैडम क्यूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का अध्ययन
विद्युत घंटी का मॉडल तैयार करना
बहुरूपदर्शी (Kaleidoscope) का मॉडल तैयार करना
प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिकों और विज्ञान में उनके योगदान का अध्ययन
विद्युत क्विज बोर्ड का मॉडल तैयार करना
मनोरंजन में विज्ञान की भूमिका का सचित्र अध्ययन
दर्पण एवं लेंस से बने प्रतिबिंब की प्रकृति, स्थिति और आकार में परिवर्तन का अध्ययन
द्विलिंगी पुष्प के विभिन्न भागों एवं परागण का अध्ययन
मानव हृदय की संरचना का मॉडल तैयार करना
बीज की संरचना एवं अंकुरण का अध्ययन
विभिन्न पौधों का संग्रह कर हर्बेरियम तैयार करना
बिना मिट्टी के पौधे उगाने का प्रयोग एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना
पेट्रोल एवं डीजल से उत्पन्न वायु प्रदूषण और इसे कम करने के लिए CNG का प्रयोग
प्लास्टिक और पॉलीथीन का दैनिक जीवन तथा पर्यावरण प्रदूषण में योगदान
शहर में बढ़ते शोर के कारण और उसके हानिकारक प्रभावों का सचित्र अध्ययन
उपचारात्मक शिक्षण के लिए चार यूनिट टेस्ट निर्धारित किए गए हैं।
यूनिट टेस्ट | समय | पैटर्न | अंक |
प्रथम यूनिट टेस्ट | जुलाई, दूसरा सप्ताह | MCQ आधारित | 20 |
द्वितीय यूनिट टेस्ट | अगस्त, अंतिम सप्ताह | वर्णनात्मक | 20 |
तृतीय यूनिट टेस्ट | नवंबर, अंतिम सप्ताह | MCQ आधारित | 20 |
चतुर्थ यूनिट टेस्ट | दिसंबर, अंतिम सप्ताह | वर्णनात्मक | 20 |
प्रथम यूनिट टेस्ट में ग्रीष्मावकाश गृहकार्य के 10 अंक और यूनिट टेस्ट के 10 अंक शामिल होंगे।
विद्यार्थियों के चारों यूनिट टेस्ट के प्राप्तांकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ प्रायोगिक विषयों पर भी ध्यान देना चाहिए। विशेष रूप से रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल-क्षार-लवण, कार्बन यौगिक, जीवन प्रक्रियाएं, प्रकाश, विद्युत और चुंबकीय प्रभाव जैसे अधिक अंक वाले टॉपिक अच्छी तरह तैयार करें।
तैयारी के दौरान:
सबसे पहले यूनिट-वाइज अंक विभाजन समझें।
20-20 अंकों वाली रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान इकाइयों पर विशेष ध्यान दें।
रासायनिक समीकरणों और महत्वपूर्ण सूत्रों का अभ्यास करें।
प्रकाश और विद्युत के संख्यात्मक प्रश्न हल करें।
जीव विज्ञान के चित्रों और प्रक्रियाओं का नियमित अभ्यास करें।
प्रायोगिक परीक्षा के प्रयोगों की प्रक्रिया और निष्कर्ष समझें।
प्रोजेक्ट फाइल समय पर तैयार करें।
यूनिट टेस्ट में पूछे गए प्रश्नों का दोबारा अभ्यास करें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर हल करें।
ये भी पढ़ें :
Frequently Asked Questions (FAQs)
कक्षा 10 विज्ञान की कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक प्रायोगिक परीक्षा के होंगे।
विज्ञान विषय में कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक हैं। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 और प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम 10 अंक निर्धारित हैं।
रासायनिक पदार्थ-प्रकृति एवं व्यवहार और जीव जगत दोनों इकाइयों के लिए 20-20 अंक निर्धारित हैं।
विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की है। इसमें 15 अंक बाह्य परीक्षक और 15 अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे।
प्रोजेक्ट कार्य के लिए 9 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा सत्रीय कार्य के 6 अंक हैं।
कक्षा 10 विज्ञान के पाठ्यक्रम में कुल 5 प्रमुख इकाइयां हैं।
On Question asked by student community
Hi Ananya Gupta
For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers
https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers
Hi Student!
Given below is the link to access the UP Board Class 10 Question Paper:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions
You can check the link below,apply relevant filters, find suitable resources:
https://school.careers360.com/download/ebooks-and-sample-papers
Hi!
Given below is the link to access the Class 10th UP Board Question Papers:
Hi Rohit!
Given below are the links for UP Board Class 10th Previous Year Question Papers:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper
Hope it helps!
Hello Student,
You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs