Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Time Table 2026-27)
    • लेख
    • यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Time Table 2026-27)

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Time Table 2026-27)

    Mithilesh KumarUpdated on 13 Nov 2026, 03:56 PM IST
    Trusted Source Image

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Time Table 2026-27) : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UP Basic Education Board) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8 की अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के अनुसार, परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित है।

    This Story also Contains

    1. यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27: महत्वपूर्ण जानकारी
    2. यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
    3. यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा का समय 2026-27
    4. यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Pattern)
    5. यूपी कक्षा 8 परीक्षा में उत्तर लिखने की शब्द सीमा
    6. यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
    7. यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी किसकी होगी?
    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Time Table 2026-27)
    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Time Table 2026-27): पैटर्न

    यूपी कक्षा 8 की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र 50 अंकों का होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions), अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। विद्यार्थियों को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय, संस्कृत/उर्दू, पर्यावरण अध्ययन और अन्य विषयों की परीक्षा देनी होगी।

    ये भी पढ़ें : 

    इस लेख में यूपी कक्षा 8 परीक्षा डेटशीट 2026-27 (UP Class 8 Exam Date Sheet 2026-27), विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, प्रश्नपत्र पैटर्न, अंक विभाजन, उत्तर लिखने की शब्द सीमा और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है।

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27: महत्वपूर्ण जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27

    बोर्ड

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद

    शैक्षिक सत्र

    2026-27

    कक्षा

    8वीं

    परीक्षा का प्रकार

    लिखित

    परीक्षा शुरू होने की तिथि

    17 नवंबर 2026

    परीक्षा समाप्त होने की तिथि

    21 नवंबर 2026

    लिखित परीक्षा के कुल अंक

    50 अंक

    लिखित परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    प्रथम पाली

    सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक

    द्वितीय पाली

    दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक

    परीक्षा का स्तर

    परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय


    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा डेटशीट 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Date Sheet 2026-27) के अनुसार, परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 तक चलेंगी। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में विषयवार परीक्षा तिथि और परीक्षा की पाली की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी कक्षा 8 विषयवार परीक्षा डेटशीट 2026-27

    परीक्षा तिथि

    प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक)

    17 नवंबर 2026

    विज्ञान

    संस्कृत/उर्दू

    18 नवंबर 2026

    सामाजिक विषय

    अंग्रेजी

    19 नवंबर 2026

    गणित

    कला/संगीत

    20 नवंबर 2026

    हिन्दी

    पर्यावरण अध्ययन

    21 नवंबर 2026

    बेसिक क्राफ्ट/सम्बद्ध कला/कृषि/गृह शिल्प

    खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग

    विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा डेटशीट के अनुसार विषयवार तैयारी करें। परीक्षा से पहले अपने विद्यालय से भी परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि कर लें।

    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 जारी 

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा का समय 2026-27

    यूपी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 8 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय निम्नलिखित है।

    परीक्षा पाली

    परीक्षा का समय

    प्रथम पाली

    सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

    द्वितीय पाली

    दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

    लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। विद्यार्थियों को अपनी निर्धारित परीक्षा पाली के अनुसार समय से विद्यालय पहुंचना चाहिए।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न 2026-27 (UP Class 8 Half Yearly Exam Pattern)

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कक्षा 8 की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का प्रश्नपत्र कुल 50 अंकों का होगा। प्रश्नपत्र में चार प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं।

    यूपी कक्षा 8 प्रश्नपत्र का अंक विभाजन

    प्रश्नों का प्रकार

    प्रश्नों की संख्या

    प्रति प्रश्न अंक

    कुल अंक

    बहुविकल्पीय प्रश्न

    10

    1

    10

    अति लघु उत्तरीय प्रश्न

    10

    1

    10

    लघु उत्तरीय प्रश्न

    4

    5

    20

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

    2

    5

    10

    कुल

    26

    —

    50

    इस प्रकार यूपी कक्षा 8 की अर्धवार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों को कुल 26 प्रश्न हल करने होंगे। प्रश्नपत्र 50 अंकों का होगा। विद्यार्थियों को सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित शब्द सीमा के अनुसार लिखने होंगे।

    यूपी कक्षा 8 परीक्षा में उत्तर लिखने की शब्द सीमा

    बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नों के उत्तर लिखने की शब्द सीमा निर्धारित की गई है।

    प्रश्नों का प्रकार

    उत्तर की निर्धारित शब्द सीमा

    अति लघु उत्तरीय प्रश्न

    1 शब्द

    लघु उत्तरीय प्रश्न

    अधिकतम 35 शब्द

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

    अधिकतम 75 शब्द

    विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा में उत्तर देते समय निर्धारित शब्द सीमा का ध्यान रखना चाहिए। प्रश्न के अनुसार सटीक और स्पष्ट उत्तर लिखना जरूरी होगा।

    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 | यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षा के सफल आयोजन और मूल्यांकन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    1. मॉडल प्रश्नपत्र का निर्माण: अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र का निर्माण जनपद स्तर पर संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) द्वारा कराया जाएगा। तैयार प्रश्नपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे।

    2. प्रश्नपत्रों का मुद्रण एवं वितरण: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रश्नपत्रों का समय से मुद्रण कराकर विद्यालय स्तर पर वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

    3. लिखित परीक्षा: कक्षा 8 की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी।

    4. प्रश्नपत्र के कुल अंक: लिखित अर्धवार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न 20 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 अंक के होंगे।

    5. प्रश्नों की शब्द सीमा: कक्षा 8 में अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर एक शब्द, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 35 शब्द और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 75 शब्दों में देने होंगे।

    6. परीक्षा की अवधि: लिखित अर्धवार्षिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

    7. प्रश्नपत्रों की छपाई एवं सुरक्षा: प्रश्नपत्रों की छपाई एक पेपर के दोनों तरफ की जाएगी। प्रश्नपत्रों की पैकिंग इस प्रकार की जाएगी कि उनकी गोपनीयता एवं सुरक्षा बनी रहे।

    8. अभिलेखों का रखरखाव: अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन से संबंधित अभिलेख, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का प्राप्ति रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और अन्य सभी आवश्यक अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।

    9. परीक्षाफल एवं उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदर्शन: अर्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करने के दिन छात्र-अभिभावक स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों की मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को दिखाई जाएंगी। इसी समय विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड भी दिया जाएगा।

    10. शासनादेशों के अनुसार परीक्षा आयोजन: परीक्षा का संचालन शासनादेश संख्या 529/79-6-2016, शिक्षा अनुभाग-6, लखनऊ, दिनांक 26 अगस्त 2016 तथा शासनादेश संख्या 124/79-6-2016, दिनांक 2 फरवरी 2016 में दी गई व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर | यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2026-27

    यूपी कक्षा 8 अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी किसकी होगी?

    शैक्षिक सत्र 2026-27 की कक्षा 8 की अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी अलग-अलग स्तरों पर निर्धारित की गई है।

    • विद्यालय स्तर पर: संबंधित प्रधानाध्यापक परीक्षा एवं मूल्यांकन के लिए उत्तरदायी होंगे।

    • विकास खंड स्तर पर: संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।

    • जनपद स्तर पर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य के लिए उत्तरदायी होंगे।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संबंधी कार्यवाही समय से, सुचारू रूप से और पारदर्शी तरीके से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    ये भी देखें :

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here:

    Hello student!

    You can check the UP Board Class 10 English Question Paper 2026 and the Class 10 question papers with solutions using the links below. These resources will help you practise previous exam questions and review your preparation.

    UP Board Class 10 English Question Paper 2026:
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-english-question-paper-2026

    UP Board

    Hello Prince

    In the UP Board Class 10 curriculum, "Business and Office Organisation" is not a standalone subject; instead, it is a major and vital component of the core Commerce syllabus. You can download the question paper from the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-half-yearly-question-paper-2026-27

    Hope it helps