Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी कक्षा 1 से 8 तक अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Half Yearly Exam Time Table 2026-27): पैटर्न
    • लेख
    • यूपी कक्षा 1 से 8 तक अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Half Yearly Exam Time Table 2026-27): पैटर्न

    यूपी कक्षा 1 से 8 तक अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Half Yearly Exam Time Table 2026-27): पैटर्न

    Mithilesh KumarUpdated on 13 Nov 2026, 04:02 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UP Basic Education Board) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Half Yearly Exam Time Table 2026-27) के अनुसार, परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. यूपी कक्षा 1 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27: महत्वपूर्ण जानकारी
    2. यूपी कक्षा 1 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
    3. यूपी कक्षा 6 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
    4. यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का समय (UP Half Yearly Exam Timing)
    5. यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न 2026-27 (UP Half Yearly Exam Pattern)
    6. यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्नों की शब्द सीमा
    7. यूपी कक्षा 1 से 8 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार
    8. यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
    9. यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी किसकी होगी?
    यूपी कक्षा 1 से 8 तक अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Half Yearly Exam Time Table 2026-27): पैटर्न
    यूपी कक्षा 1 से 8 तक अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 (UP Half Yearly Exam Time Table 2026-27): पैटर्न

    यूपी कक्षा 1 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा डेटशीट 2026 (UP Class 1 to 8 Half Yearly Exam Date Sheet 2026) के अनुसार, कक्षा 1 की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं होंगी, जबकि कक्षा 6 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। कक्षा 2 एवं 3 में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत तथा कक्षा 4 एवं 5 में क्रमशः 70 और 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

    ये भी पढ़ें : 

    यूपी हाफ ईयरली एग्जाम 2026-27 (UP Half Yearly Exam 2026-27) में लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। विद्यार्थियों को अपनी कक्षा के अनुसार परीक्षा तिथि, विषय, परीक्षा का समय और प्रश्नपत्र पैटर्न की जानकारी प्राप्त करने के लिए यह लेख देखना चाहिए।

    यूपी कक्षा 1 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27: महत्वपूर्ण जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27

    बोर्ड

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद

    शैक्षिक सत्र

    2026-27

    कक्षाएं

    1 से 8 तक

    परीक्षा शुरू होने की तिथि

    17 नवंबर 2026

    परीक्षा समाप्त होने की तिथि

    21 नवंबर 2026

    परीक्षा का माध्यम

    लिखित एवं मौखिक

    लिखित परीक्षा के कुल अंक

    50 अंक

    लिखित परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    प्रथम पाली

    सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक

    द्वितीय पाली

    दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक

    परीक्षा का स्तर

    परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय

    ये भी पढ़ें :

    यूपी कक्षा 1 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी यूपी हाफ ईयरली एग्जाम डेटशीट 2026 (UP Half Yearly Exam Date Sheet 2026) के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर 2026 से शुरू होंगी। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में अपनी कक्षा के अनुसार यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख और विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी कक्षा 1 से 5 अर्धवार्षिक परीक्षा डेटशीट 2026-27

    कक्षा

    17 नवंबर 2026

    18 नवंबर 2026

    19 नवंबर 2026

    20 नवंबर 2026

    21 नवंबर 2026

    कक्षा 1

    —

    —

    —

    —

    मौखिक परीक्षा

    कक्षा 2

    गणित (प्रथम पाली)

    अंग्रेजी

    (द्वितीय पाली)

    हिन्दी (प्रथम पाली)

    —

    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा

    कक्षा 3

    गणित (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)

    हिन्दी (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)

    सामाजिक विषय  (प्रथम पाली), कला/संगीत (द्वितीय पाली)

    कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा (प्रथम पाली)

    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा

    कक्षा 4

    हिन्दी (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)

    सामाजिक विषय (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)

    गणित (प्रथम पाली), कला/संगीत (द्वितीय पाली)

    कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा (प्रथम पाली)

    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा

    कक्षा 5

    हिन्दी (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)

    सामाजिक विषय (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)

    गणित (प्रथम पाली), कला/संगीत (द्वितीय पाली)

    कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा (प्रथम पाली)

    सभी विषयों की मौखिक परीक्षा

    नोट: तालिका में विषयों का क्रम प्रथम एवं द्वितीय पाली के अनुसार है। जिन पालियों में परीक्षा निर्धारित नहीं है, वहां डैश (—) दिया गया है।

    ये भी देखें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी कक्षा 6 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

    कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों की यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी नीचे दी गई यूपी कक्षा 6, 7 और 8 परीक्षा डेटशीट में विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

    कक्षा

    17 नवंबर 2026

    18 नवंबर 2026

    19 नवंबर 2026  

    20 नवंबर 2026

    21 नवंबर 2026


    प्रथम पाली

    द्वितीय पाली

    प्रथम पाली

    द्वितीय पाली

    प्रथम पाली

    द्वितीय पाली

    प्रथम पाली

    द्वितीय पाली

    प्रथम पाली

    द्वितीय पाली

    कक्षा 6

    हिन्दी, 

    संस्कृत/उर्दू

    सामाजिक विषय, 

    अंग्रेजी

    गणित, 

    कला/संगीत

    विज्ञान, 

    पर्यावरण अध्ययन

    बेसिक क्राफ्ट/सम्बद्ध कला/कृषि/गृह शिल्प,

     खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग

    कक्षा 7

    विज्ञान, 

    संस्कृत/उर्दू

    सामाजिक विषय, 

    अंग्रेजी

    गणित, 

    कला/संगीत

    हिन्दी, 

    पर्यावरण अध्ययन

    बेसिक क्राफ्ट/सम्बद्ध कला/कृषि/गृह शिल्प, 

    खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग

    कक्षा 8

    विज्ञान, 

    संस्कृत/उर्दू

    सामाजिक विषय, 

    अंग्रेजी

    गणित, 

    कला/संगीत

    हिन्दी, 

    पर्यावरण अध्ययन

    बेसिक क्राफ्ट/सम्बद्ध कला/कृषि/गृह शिल्प, 

    खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग

    ये भी पढ़ें : यूपी सैनिक स्कूल एडमिशन प्रक्रिया 2027-28

    यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का समय (UP Half Yearly Exam Timing)

    यूपी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। यूपी हाफ ईयरली एग्जाम टाइमिंग 2026 के अनुसार परीक्षा का समय निम्नलिखित है।

    परीक्षा पाली

    परीक्षा का समय

    प्रथम पाली

    सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

    द्वितीय पाली

    दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

    विद्यार्थियों को अपनी निर्धारित परीक्षा पाली के अनुसार समय से विद्यालय पहुंचना चाहिए।

    यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न 2026-27 (UP Half Yearly Exam Pattern)

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2026-27 की लिखित अर्धवार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न 2026-27 में चार प्रकार के प्रश्न शामिल किए जाएंगे। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं।

    यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्र का अंक विभाजन

    प्रश्नों का प्रकार

    प्रश्नों की संख्या

    प्रति प्रश्न अंक

    कुल अंक

    बहुविकल्पीय प्रश्न

    10

    1

    10

    अति लघु उत्तरीय प्रश्न

    10

    1

    10

    लघु उत्तरीय प्रश्न

    4

    5

    20

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

    2

    5

    10

    कुल

    26

    —

    50

    इस प्रकार यूपी कक्षा 2 से 8 तक की लिखित अर्धवार्षिक परीक्षा का प्रश्नपत्र कुल 50 अंकों का होगा। विद्यार्थियों को सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित शब्द सीमा के अनुसार देने होंगे।

    यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्नों की शब्द सीमा

    यूपी हाफ ईयरली एग्जाम 2026-27 में प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए कक्षा के अनुसार अलग-अलग शब्द सीमा निर्धारित की गई है।

    कक्षा

    अति लघु उत्तरीय प्रश्न

    लघु उत्तरीय प्रश्न

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

    कक्षा 2 एवं 3

    1 शब्द

    अधिकतम 10 शब्द

    अधिकतम 20 शब्द

    कक्षा 4 एवं 5

    1 शब्द

    अधिकतम 25 शब्द

    अधिकतम 40 शब्द

    कक्षा 6 से 8

    1 शब्द

    अधिकतम 35 शब्द

    अधिकतम 75 शब्द

    विद्यार्थियों को यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र हल करते समय निर्धारित शब्द सीमा का ध्यान रखना चाहिए।

    यूपी कक्षा 1 से 8 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार

    यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा पद्धति निर्धारित की है। कक्षा 1 की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 2 से 5 तक लिखित एवं मौखिक दोनों परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा लिखित होगी।

    कक्षा

    परीक्षा का प्रकार

    लिखित परीक्षा का अधिभार

    मौखिक परीक्षा का अधिभार

    कक्षा 1

    मौखिक

    —

    100%

    कक्षा 2

    लिखित एवं मौखिक

    50%

    50%

    कक्षा 3

    लिखित एवं मौखिक

    50%

    50%

    कक्षा 4

    लिखित एवं मौखिक

    70%

    30%

    कक्षा 5

    लिखित एवं मौखिक

    70%

    30%

    कक्षा 6 से 8

    लिखित

    100%

    —

    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 जारी 

    यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी हाफ ईयरली एग्जाम 2026-27 के सफल आयोजन एवं मूल्यांकन के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    1. मॉडल प्रश्नपत्र का निर्माण: अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र (लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी) का निर्माण जनपद स्तर पर संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) द्वारा कराया जाएगा। तैयार प्रश्नपत्र समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे।

    2. प्रश्नपत्रों का मुद्रण एवं वितरण: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रश्नपत्रों का समय से मुद्रण कराकर विद्यालय स्तर पर उनका वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

    3. कक्षा 1 की परीक्षा: कक्षा 1 की अर्धवार्षिक परीक्षा मौखिक रूप से आयोजित की जाएगी।

    4. कक्षा 2 से 5 की परीक्षा: कक्षा 2 से 5 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित एवं मौखिक दोनों माध्यमों से होगी। कक्षा 2 एवं 3 में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत तथा कक्षा 4 एवं 5 में क्रमशः 70 और 30 प्रतिशत होगा।

    5. कक्षा 6 से 8 की परीक्षा: कक्षा 6 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी।

    6. लिखित परीक्षा के अंक: लिखित अर्धवार्षिक परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न 20 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 अंक के होंगे।

    7. प्रश्नों की शब्द सीमा: कक्षा 2 एवं 3 में अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर एक शब्द, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 10 शब्द और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 20 शब्दों में देने होंगे। कक्षा 4 एवं 5 में लघु उत्तरीय प्रश्नों के लिए अधिकतम 25 शब्द और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए अधिकतम 40 शब्द निर्धारित हैं। कक्षा 6 से 8 तक लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 35 शब्द और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 75 शब्दों में देने होंगे।

    8. परीक्षा की अवधि: जारी निर्देश के अनुसार लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक द्वारा आवश्यकतानुसार तय की जाएगी।

    9. प्रश्नपत्रों की छपाई एवं सुरक्षा: प्रश्नपत्रों की छपाई एक पेपर के दोनों तरफ की जाएगी। प्रश्नपत्रों की पैकिंग इस प्रकार की जाएगी कि उनकी गोपनीयता एवं सुरक्षा बनी रहे।

    10. अभिलेखों का रखरखाव: अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन से संबंधित अभिलेख, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का प्राप्ति रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और अन्य सभी आवश्यक अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।

    11. परीक्षाफल एवं उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदर्शन: अर्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित करने के दिन छात्र-अभिभावक स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों की मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को दिखाई जाएंगी। इसी समय विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड भी दिया जाएगा।

    12. शासनादेशों के अनुसार परीक्षा आयोजन: परीक्षा का संचालन शासनादेश संख्या 529/79-6-2016, शिक्षा अनुभाग-6, लखनऊ, दिनांक 26 अगस्त 2016 तथा शासनादेश संख्या 124/79-6-2016, दिनांक 2 फरवरी 2016 में दी गई व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।

    लेटेस्ट : यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 | यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027 

    यूपी अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी किसकी होगी?

    शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी अलग-अलग स्तरों पर निर्धारित की गई है।

    • विद्यालय स्तर पर: संबंधित प्रधानाध्यापक परीक्षा एवं मूल्यांकन के लिए उत्तरदायी होंगे।

    • विकास खंड स्तर पर: संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।

    • जनपद स्तर पर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य के लिए उत्तरदायी होंगे।

    परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संबंधी कार्यवाही समय से, सुचारू रूप से और पारदर्शी तरीके से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    लेटेस्ट : यूपी बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर | यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2026-27

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here:

    Hello student!

    You can check the UP Board Class 10 English Question Paper 2026 and the Class 10 question papers with solutions using the links below. These resources will help you practise previous exam questions and review your preparation.

    UP Board Class 10 English Question Paper 2026:
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-english-question-paper-2026

    UP Board

    Hello Prince

    In the UP Board Class 10 curriculum, "Business and Office Organisation" is not a standalone subject; instead, it is a major and vital component of the core Commerce syllabus. You can download the question paper from the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-half-yearly-question-paper-2026-27

    Hope it helps