Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026 जारी - डायरेक्ट लिंक @vimarsh.mp.gov.in, मार्कशीट देखें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026 जारी - डायरेक्ट लिंक @vimarsh.mp.gov.in, मार्कशीट देखें

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026 जारी - डायरेक्ट लिंक @vimarsh.mp.gov.in, मार्कशीट देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 05 Jun 2026, 11:44 AM IST

    एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं परिणाम 2026 : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, ने एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट रिजल्ट जारी कर दिया गया है और छात्र अपना रिजल्ट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। एमपी कक्षा 9 और 11 रिजल्ट सील बंद लिफाफे में विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है। छात्रों को विद्यालय से अपने परिणाम पता करना होगा। फिलहाल सीधे छात्रों को डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है। हालांकि एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया जाना था लेकिन रिजल्ट कंपाइल का काम पूरा नहीं हो पाने के कारण कुछ स्कूलों में इसमें विलंब हुआ। इन स्कूलों में रिजल्ट देर से जारी किया गया। स्कूलों ने एमपी बोर्ड कक्षा 9 और कक्षा 11 के रिजल्ट की घोषणा की। लाेक शिक्षण संचालनालय मप्र ने कक्षा 9वीं और 11वीं रिजल्ट के बाद पूरक परीक्षा का टाइम टेबल भी 1 मई 2026 को जारी किया है। एमपी बोर्ड 9वीं पूरक परीक्षा 3 जून से 12 जून 2026 तक और 11वीं द्वितीय परीक्षा 3 जून से 13 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 9 के रिजल्ट की घोषणा के बाद, नया सत्र 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    लेटेस्ट अपडेट : एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं की द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026 | एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026 | एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026
    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक 2026 | एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट
    एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026 जारी - डायरेक्ट लिंक @vimarsh.mp.gov.in, मार्कशीट देखें
    एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026

    एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026

    सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक और नवमीं और 11वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है और 23 मार्च को कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना था, कुछ जगह इसे जारी कर दिया गया है और कुछ देर से जारी किया गया। इस साल नवमीं और ग्यारहवीं के परीक्षार्थियों की अंकसूची अब स्कूलों में नहीं बनाई जाएगी, बल्कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा ईएमएस पोर्टल के माध्यम से अंकसूची ऑनलाइन जारी करने का प्रावधान था। ईमएस पोर्टल पर अपने यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते थे।

    कक्षा नवमीं और ग्यारहवी की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद पोर्टल पर अंकों की इंट्री करा दी गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सूची चस्पा की जाएगी, जबकि इस साल परीक्षार्थियों को अंकसूची ऑनलाइन ही मिलेंगी।

    जिन छात्रों ने एमपी बोर्ड 11वीं की परीक्षा 2026 में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट www.educationportal.mp.gov.in या vimarsh.mp.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। वे अपने एमपी बोर्ड कक्षा 11 के रिजल्ट कार्ड एमपीबीएसई बोर्ड से संबद्ध अपने-अपने स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 11वीं की परीक्षा 2026, 23 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।

    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026 लिंक

    ये भी देखें : एमपी बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2026 लिंक

    एमपी बोर्ड कक्षा 9 और कक्षा 11 रिजल्ट 2026 की मुख्य विशेषताएं

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    एमपीबीएसई कक्षा 9 और कक्षा 11 बोर्ड परीक्षा

    संचालन संस्था

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई)

    आधिकारिक वेबसाइट

    • vimarsh.mp.gov.in

    • mpbse.nic.in

    • educationportal.mp.gov.in

    • https://ems.educationportal3.in/

    क्रेडेंशियल

    छात्र का रोल नंबर

    एमपीबीएसई कक्षा 9 परीक्षा की तारीखें

    2 मार्च से 17 मार्च 2026

    एमपी बोर्ड 11वीं परीक्षा की तिथि

    23 फरवरी से 17 मार्च 2026

    रिजल्ट दिनांक

    23 मार्च 2026 (जारी)

    26 मार्च 2026 तक (शेष स्कूलों में)

    एमपी बोर्ड 9वीं कक्षा के रिजल्ट का तरीका

    ऑनलाइन

    एमपी बोर्ड 9वीं रिजल्ट की स्थिति

    जारी

    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 | एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 | एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर 2026 | एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करें

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (How to Check the MP Board 9th Result 2026 Online?)

    एमपी बोर्ड कक्षा 9 के रिजल्ट https://ems.educationportal3.in/ या vimarsh.mp.gov.in, educationportal.mp.gov.in और mpbse.nic.in पर ऑनलाइन प्रकाशित किए जाते हैं। एमपी बोर्ड IX रिजल्ट 2026 की जांच करने का सीधा लिंक घोषणा के बाद यहां दिया जाएगा। एजुकेशन पोर्टल 9वीं परिणाम 2026 को ऑनलाइन जांचने के सरल चरण यहां दिए गए हैं:ए

    • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in, educationportal.mp.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

    • चरण 2: होमपेज पर “एमपी बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • चरण 3: छात्र के रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें।

    • mp

    • चरण 4: “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    • चरण 5: एमपी बोर्ड कक्षा 9 रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • चरण 6: एमपीबीएसई 9वीं रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट | एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट

    विमर्श पोर्टल पर एमपी बोर्ड 11वीं कक्षा 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे जांचें? (How to Check the MP Board 11th Class 2026 Result Online at Vimarsh Portal ?)

    कक्षा 11 का रिजल्ट एमपी बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2026 के साथ ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। छात्र अपने स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने एमपीबीएसई कक्षा 11 के रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें।

    • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।

    • चरण 2: होमपेज पर “एमपी बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • चरण 3: रोल नंबर जैसे विवरण दर्ज करें।

    • चरण 4: “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    • चरण 5: एमपी बोर्ड कक्षा 11 रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट डाउनलोड करें और ले लें।

    एमपीबीएसई कक्षा 9 और 11वीं कक्षा 2026 रिजल्ट में उल्लिखित विवरण

    छात्र रिजल्ट की घोषणा के 2 या 3 महीने बाद अपने संबंधित स्कूलों से अंतिम मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। तब तक वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को एमपी बोर्ड अधिकारियों के ध्यान में लाना चाहिए।

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • योग्यता स्थिति

    • विषयवार अंक

    • विषय कोड

    • अधिकतम अंक

    • कुल प्राप्त अंक

    ये भी देखें :

    एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं रिजल्ट 2026

    एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में परिणाम घोषित करने की तैयारी है, वहीं निजी स्कूल संचालक अभी तक शिक्षा विभाग से दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा फल पत्रक किस प्रकार बनाना है और अनुमोदन कब कराना है इसकी जानकारी अभी तक निजी स्कूल संचालकों को नहीं दी गई है। प्राइवेट स्कूलों ने मांग की है कि तत्काल दिशा निर्देश जारी किया जाए जिससे परीक्षा परिणाम तैयार किया जा सके।

    वार्षिक परीक्षा अब दो बार होगी

    मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों में नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा अब वर्ष में दो बार होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब कक्षा 9वीं और 11वीं में पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    यह व्यवस्था पिछले सत्र से कक्षा 10वीं और 12वीं में लागू है। नई व्यवस्था माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की परीक्षा प्रणाली के अनुरूप लागू की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को असफल होने पर बेहतर मौका मिलेगा और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। यह निर्णय विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं या अनुपस्थित रहते हैं।

    डीपीआई की ओर से पहली वार्षिक परीक्षा 23 फरवरी से आयोजित की गई। इसके बाद मार्च या अप्रैल माह में द्वितीय वार्षिक परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए जल्द ही विस्तृत समय-सारिणी जारी की जाएगी। इस बदलाव से मध्य प्रदेश के करीब 20 लाख विद्यार्थियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। डीपीआई ने सभी स्कूलों को नई व्यवस्था के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

    इन विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

    • यदि कोई विद्यार्थी मुख्य वार्षिक परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होता है या किसी कारणवश परीक्षा में अनुपस्थित रहता है।
    • ऐसे विद्यार्थी, जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हों, वे भी अंक सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
    • प्रथम परीक्षा में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थी भी एक या एक से अधिक विषयों में द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेगा।
    • प्रायोगिक विषयों में कोई विद्यार्थी प्रथम परीक्षा की प्रायोगिक/आंतरिक परीक्षा के केवल अनुत्तीर्ण भाग में शामिल होने के लिए पात्र होगा।

    द्वितीय परीक्षा के लिए करना होगा आवेदन

    द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी को शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन-पत्र भरना अनिवार्य होगा, लेकिन द्वितीय परीक्षा के दौरान विद्यार्थी द्वारा प्रथम परीक्षा में लिए गए विषय में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। इस बार पहली बार नौवीं व 11वीं की द्वितीय वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा। वे अपना परिणाम सुधार सकते हैं।

    इस साल से नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में बेस्ट ऑफ फाइव योजना समाप्त होगी। इसमें पांच विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने वाले को छठे विषय में पास मानकर उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाता था। इसकी नौबत सवा लाख से अधिक विद्यार्थियों को अधिकतर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में आती थी। योजना खत्म होने के बाद परिणामों पर इसका असर दिख सकता है।

    इससे बचने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने रेमेडियल कक्षाओं पर जोर बढ़ा दिया है। प्राचार्यों को अलग से कक्षाएं लगाने, कमजोर विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। नौवीं व 10वीं कक्षा की पढ़ाई को लेकर अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को हर रोज कम से कम 10 स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजनी होगी। इसमें शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर रेमेडियल कक्षाओं के संचालन की निगरानी करनी होगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    जैसे ही एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं के नतीजे घोषित होंगे, छात्र vimarsh.mp.gov.in या educationportal.mp.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। पिछले वर्षों की तरह ही, छात्र अपना रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    APOSS SSC Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APOSS Intermediate Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.