University of Liverpool, Bengaluru Campus
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस 2026-27 : यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस 2026-27 माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया है। कक्षा 12 हिंदी विषय की परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें एक प्रश्नपत्र होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करने होंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी पाठ्यक्रम को चार प्रमुख इकाइयों में बांटा गया है। इसमें हिंदी गद्य साहित्य का इतिहास, गद्य खंड, कहानी, हिंदी पद्य साहित्य का इतिहास, पद्य खंड, खंडकाव्य, काव्य-सौंदर्य, संस्कृत खंड, निबंध, पत्र लेखन और व्याकरण शामिल हैं।
This Story also Contains
इस लेख में यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस 2026-27, इकाईवार अंक विभाजन, प्रश्नपत्र पैटर्न और निर्धारित पाठ्य सामग्री की पूरी जानकारी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
बोर्ड | माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश |
कक्षा | 12वीं |
शैक्षिक सत्र | 2026-27 |
विषय | हिंदी |
पूर्णांक | 100 |
प्रश्नपत्र | 1 |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | 33 |
मुख्य खंड | गद्य, पद्य, संस्कृत, निबंध, पत्र लेखन और व्याकरण |
महत्वपूर्ण लेख:
इकाई | विषय | अंक |
इकाई 1 | हिंदी गद्य साहित्य का इतिहास | 5 |
गद्य खंड | 15 | |
कहानी | 5 | |
इकाई 2 | हिंदी पद्य साहित्य का इतिहास | 5 |
पद्य खंड | 15 | |
खंडकाव्य | 5 | |
काव्य-सौंदर्य के तत्व | 6 | |
इकाई 3 | संस्कृत खंड | 18 |
इकाई 4 | निबंध | 9 |
पत्र लेखन | 8 | |
व्याकरण | 9 | |
कुल | 100 |
Get your results instantly with our calculator!
खंड 'क' में हिंदी गद्य-पद्य साहित्य, कहानी और खंडकाव्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस खंड का कुल अंक विभाजन पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयों के अनुसार किया गया है।
हिंदी गद्य साहित्य का विकास
इसमें हिंदी गद्य के उद्भव एवं विकास तथा विभिन्न युगों का अध्ययन शामिल है। विद्यार्थियों को निम्न विषयों की जानकारी होनी चाहिए:
हिंदी गद्य का उद्भव एवं विकास
शुक्ल युग
शुक्लोत्तर युग
हिंदी गद्य की प्रमुख विधाएं
निबंध
उपन्यास
कहानी
आलोचना आदि
इस भाग से 5 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
आधुनिक काल के हिंदी काव्य साहित्य के विकास से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल हैं:
भारतेंदु युग
द्विवेदी युग
छायावाद
प्रगतिवाद
नई कविता आदि
इस भाग के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
निर्धारित गद्यांश
पाठ्यक्रम में निर्धारित गद्य पाठों के अंशों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग से कुल 10 अंक के प्रश्न होंगे।
निर्धारित पद्यांश
पाठ्यक्रम में शामिल कविताओं के पद्यांशों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग के लिए भी 10 अंक निर्धारित हैं।
संबंधित लेख पढ़ें :
संकलित गद्य के पाठों के लेखकों का परिचय, उनकी रचनाएं और भाषा-शैली से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी प्रकार कवियों का परिचय, उनकी प्रमुख कृतियां और साहित्यिक विशेषताओं का अध्ययन करना होगा।
कहानी
कहानी के चरित्र-चित्रण, कहानी के तत्वों और प्रमुख तथ्यों पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
खंडकाव्य
खंडकाव्य से संबंधित लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को खंडकाव्य की विशेषताओं, पात्रों के चरित्र-चित्रण और प्रमुख घटनाओं का अध्ययन करना होगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस: खंड 'ख'
खंड 'ख' में संस्कृत खंड, काव्य-सौंदर्य, निबंध, संस्कृत व्याकरण और पत्र लेखन शामिल हैं।
संस्कृत गद्य का हिंदी अनुवाद
निर्धारित पाठ्यपुस्तक में दिए गए संस्कृत गद्य पाठों का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद पूछा जाएगा। इसके लिए 7 अंक निर्धारित हैं।
संस्कृत पद्य का हिंदी अनुवाद
पाठ्यपुस्तक में निर्धारित संस्कृत पद्यों का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद करना होगा। इस भाग के लिए भी 7 अंक निर्धारित हैं।
संस्कृत में लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्धारित पाठों पर आधारित अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में देने होंगे। इसमें किसी दो प्रश्नों का उत्तर देना होगा और इसके लिए 4 अंक निर्धारित हैं।
काव्य-सौंदर्य के तत्व
काव्य-सौंदर्य के अंतर्गत रस, अलंकार और छंद का अध्ययन करना होगा।
रस
सभी प्रमुख रसों की परिभाषा, उदाहरण और पहचान का अध्ययन पाठ्यक्रम में शामिल है। इसके लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
अलंकार
अलंकार को दो प्रमुख वर्गों में पढ़ाया जाएगा:
शब्दालंकार
अनुप्रास
यमक
श्लेष
अर्थालंकार
उपमा
रूपक
उत्प्रेक्षा
संदेह
भ्रांतिमान
अनन्वय
प्रतीप
दृष्टांत
अतिशयोक्ति
छंद
छंद के अंतर्गत मात्रिक, वर्णवृत्त और मुक्तक छंदों का अध्ययन करना होगा।
मात्रिक छंद
चौपाई
दोहा
सोरठा
रोला
कुण्डलिया
हरिगीतिका
बरवै
वर्णवृत्त
इन्द्रवज्रा
उपेन्द्रवज्रा
सवैया
मतगयंद
सुमुखी
सुन्दरी
वसंततिलका
मुक्तक
मनहर
विद्यार्थियों को निर्धारित छंदों के लक्षण एवं उदाहरण का अध्ययन करना चाहिए।
निबंध लेखन के लिए 9 अंक निर्धारित हैं। विद्यार्थियों को दिए गए विषय पर मौलिक अभिव्यक्ति के साथ निबंध लिखना होगा।
निबंध के लिए संभावित विषयों में शामिल हैं:
जनसंख्या
पर्यावरण
स्वास्थ्य
शिक्षा
यातायात के नियम
सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषय
निबंध लिखते समय विषय की भूमिका, मुख्य विचार, उदाहरण और उपसंहार को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करना चाहिए।
ये भी देखें :
पत्र लेखन के लिए 8 अंक निर्धारित हैं। पाठ्यक्रम में पत्रों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है।
औपचारिक पत्र
आवेदन/प्रार्थना पत्र
कार्यालयी पत्र
व्यावसायिक पत्र
अनौपचारिक पत्र
व्यक्तिगत पत्र
पारिवारिक पत्र
सामाजिक पत्र
विद्यार्थियों को पत्र के प्रारूप, संबोधन, विषय-वस्तु और समापन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें :
हिंदी के साथ संस्कृत व्याकरण से संबंधित प्रश्न भी पाठ्यक्रम में शामिल हैं। क्रम संख्या 12 और 13 से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
संधि
स्वर संधि
एचोऽयवायावः
एडः पदान्तादति
एङि पररूपम्
व्यंजन संधि
स्तोः श्चुना श्चुः
ष्टुना ष्टुः
झलां जश् झशि
खरि च
मोऽनुस्वारः
तोर्लि
अनुस्वारस्य ययि पर सवर्णः
विसर्ग संधि
विसर्जनीयस्य सः
सरोजुवो रुः
अतोर रप्लुतादप्लुते
हशि च
रो रि
समास
अव्ययीभाव
कर्मधारय
बहुव्रीहि
प्रत्यय
कृत् प्रत्यय
क्त
क्त्वा
तव्यत्
अनीयर्
तद्धित प्रत्यय
त्व
मतुप्
वतुप्
विभक्ति परिचय
पाठ्यक्रम में निम्न विभक्ति प्रयोगों का अध्ययन शामिल है:
अभितः
परितः
समयानिकषा
प्रति योगे
येनाङ्गविकारः
सहयुक्तेऽप्रधाने
नमः
स्वस्ति
स्वाहा
स्वधा
अलंकार आदि के प्रयोग
षष्ठीशेष
यतश्च निर्धारणम्
खंडकाव्य की निर्धारित पुस्तकें
खंडकाव्य के लिए निर्धारित सहायक पुस्तकों में निम्न कृतियां शामिल हैं:
क्रम | पुस्तक/कृति | लेखक |
1 | मुक्ति यज्ञ | सुमित्रानंदन पंत |
2 | सत्य की जीत | द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी |
3 | रश्मिरथी | रामधारी सिंह 'दिनकर' |
4 | आलोकवृत्त | गुलाब खंडेलवाल |
5 | त्याग पथी | रामेश्वर शुक्ल 'अंचल' |
6 | श्रवण कुमार | शिव बालक शुक्ल |
पाठ्यक्रम में निर्धारित जिलों के विद्यार्थियों के लिए संबंधित खंडकाव्य का अध्ययन निर्धारित किया गया है। अन्य जिलों और नवसृजित जिलों में भी खंडकाव्य पूर्व की भांति पढ़ाए जाने का प्रावधान दिया गया है।
गद्य खंड के लिए पाठ्यक्रम में विभिन्न लेखकों की रचनाएं निर्धारित हैं। इनमें राष्ट्र, समाज, संस्कृति, भाषा, नैतिकता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े पाठ शामिल हैं।
प्रमुख पाठों में शामिल हैं:
राष्ट्र का स्वरूप — वासुदेवशरण अग्रवाल
रॉबर्ट नर्सिंग होम में — कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर'
अशोक के फूल — डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
सिद्धांत और नीति के संपादित अंश — पं. दीनदयाल उपाध्याय
भाषा और आधुनिकता — प्रो. जी. सुंदर रेड्डी
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से संबंधित पाठ
तेजस्वी मन के संपादित अंश
भाग्य और पुरुषार्थ — हरिशंकर परसाई
निंदा रस — हरिशंकर परसाई
इन पाठों से संबंधित लेखक परिचय, रचना और भाषा-शैली को परीक्षा की दृष्टि से तैयार करना चाहिए।
पद्य खंड में आधुनिक हिंदी के प्रमुख कवियों की रचनाएं शामिल हैं। इनमें भारतेंदु हरिश्चंद्र, जगन्नाथदास 'रत्नाकर', अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध', मैथिलीशरण गुप्त, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह 'दिनकर', अज्ञेय और अन्य कवियों की रचनाएं शामिल हैं।
प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं:
प्रेम माधुरी
यमुना-छवि
उद्धव प्रसंग
गंगावतरण
पवन दूतिका
कैकेयी का अनुताप
गीत
श्रद्धा-मनु
बादल-राग
संध्या-सुंदरी
नौका विहार
बापू के प्रति
परिवर्तन
गीत
अभिनव-मनुष्य
पुरुषोत्तम
उर्वशी
मैंने आहुति बनकर देखा
हिरोशिमा
मधु की एक बूंद
बूंद
एक नभ से
कदम-कदम पर
चित्रमय धरती
धर्मवीर भारती आदि की निर्धारित रचनाएं
विद्यार्थियों को प्रत्येक कवि का जीवन परिचय, प्रमुख रचनाएं और साहित्यिक विशेषताओं के साथ निर्धारित कविताओं का भावार्थ एवं काव्य-सौंदर्य तैयार करना चाहिए।
कहानी साहित्य के अंतर्गत निम्न प्रमुख रचनाएं निर्धारित हैं:
पंचलाइट — फणीश्वरनाथ 'रेणु'
बहादुर — अमरकांत
कर्मनाशा की हार — शिवप्रसाद सिंह
खून का रिश्ता — भीष्म साहनी
लाटी — शिवानी
कहानी से प्रश्नों की तैयारी के लिए कथानक, पात्र, चरित्र-चित्रण, कहानी के उद्देश्य और प्रमुख घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए।
संस्कृत खंड की निर्धारित पाठ्य सामग्री
संस्कृत खंड में निम्न पाठ निर्धारित हैं:
भोजस्यौदार्यम्
संस्कृत भाषायाः महत्त्वम्
आत्मज्ञः एवं सर्वज्ञः
ऋतुवर्णनम्
जातक कथा
नृपति दिलीपः
महर्षि दयानन्दः
सुभाषित रत्नानि
महामना मालवीयः
पंचशीलसिद्धान्ताः
दूतवाक्यम्
इन पाठों से संस्कृत गद्य एवं पद्य का हिंदी अनुवाद और संस्कृत में लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति सुधारने के लिए विद्यालय स्तर पर चार यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के अंक बोर्ड परीक्षा के परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।
यूनिट टेस्ट | समय | प्रकार | अंक |
प्रथम | जुलाई, द्वितीय सप्ताह | MCQ आधारित | 20 |
द्वितीय | अगस्त, अंतिम सप्ताह | वर्णनात्मक प्रश्न | 20 |
तृतीय | नवंबर, अंतिम सप्ताह | MCQ आधारित | 20 |
चतुर्थ | दिसंबर, अंतिम सप्ताह | वर्णनात्मक प्रश्न | 20 |
प्रथम यूनिट टेस्ट के 20 अंकों में 10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य और 10 अंक यूनिट टेस्ट के होंगे। ये सभी टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
कक्षा 12 हिंदी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम को भागों में बांटकर तैयारी करनी चाहिए।
सबसे पहले हिंदी साहित्य के इतिहास के प्रमुख बिंदुओं को तैयार करें।
गद्य और पद्य के प्रत्येक निर्धारित पाठ को ध्यान से पढ़ें।
लेखक और कवि परिचय के साथ उनकी प्रमुख रचनाओं को याद करें।
कहानी और खंडकाव्य के पात्रों तथा प्रमुख घटनाओं का अभ्यास करें।
रस, अलंकार और छंद के लक्षण एवं उदाहरण तैयार करें।
संस्कृत गद्य-पद्य के अनुवाद का नियमित अभ्यास करें।
संधि, समास, प्रत्यय और विभक्ति का अभ्यास करें।
निबंध और पत्र लेखन के प्रारूप को समझें।
पिछले प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर को हल करके समय प्रबंधन का अभ्यास करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी विषय की परीक्षा 100 अंकों की होगी।
यूपी बोर्ड हिंदी विषय में न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक निर्धारित हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी पाठ्यक्रम को चार प्रमुख इकाइयों में बांटा गया है।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी के प्रश्न पत्र में निबंध लेखन के लिए 9 अंक निर्धारित हैं।
संस्कृत खंड के लिए 18 अंक निर्धारित हैं।
नहीं। उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित यूनिट टेस्ट के प्राप्तांक परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।
On Question asked by student community
Hi Mohammad Anas Khan
You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.
https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026
You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:
https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026
Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.
Hi Sunil Kumar,
You can download the model paper.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-12th-model-paper
if you need more resources please let us know.
Hi Priyam,
Since you did not mention which class question paper you need. Here I am providing you class 10th and 12th question papers.
Hi DP,
you can download the up board question paper
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-12th-question-paper-2026
If you need any other resources please let us know.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.
Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes