Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 14 Sep 2026, 12:36 PM IST

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12 भौतिक विज्ञान का पाठ्यक्रम जारी किया गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12 फिजिक्स परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 70 अंकों का लिखित प्रश्नपत्र और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में क्रमशः न्यूनतम 23 और 10 अंक प्राप्त करने होंगे। यानी कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक है।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड 12वीं फिजिक्स मार्किंग स्कीम 2026-27
    3. यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: यूनिट वाइज विवरण
    4. यूपी बोर्ड 12वीं भौतिक विज्ञान प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27
    5. यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान प्रैक्टिकल की सूची
    6. उपचारात्मक शिक्षण के लिए यूनिट टेस्ट
    7. यूपी बोर्ड 12वीं भौतिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें?
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27

    यूपी बोर्ड 12वीं भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27 में विद्युत, चुम्बकत्व, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, प्रत्यावर्ती धारा, विद्युत चुम्बकीय तरंगें, प्रकाशिकी, पदार्थ की द्वैत प्रकृति, परमाणु एवं नाभिक तथा इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले यूनिट-वाइज अंक विभाजन और निर्धारित पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश

    कक्षा

    12वीं

    विषय

    भौतिक विज्ञान

    शैक्षिक सत्र

    2026-27

    पूर्णांक

    100

    लिखित परीक्षा

    70 अंक

    प्रायोगिक परीक्षा

    30 अंक

    न्यूनतम उत्तीर्णांक

    33 अंक

    लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक

    23 अंक

    प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम अंक

    10 अंक


    यूपी बोर्ड 12वीं फिजिक्स मार्किंग स्कीम 2026-27

    कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के 70 अंकों के लिखित प्रश्नपत्र को दो खंडों में बांटा गया है। खंड-द में पांच यूनिट से कुल 35 अंक और खंड-ख में चार यूनिट से कुल 35 अंक निर्धारित हैं।

    खंड-द

    यूनिट

    यूनिट का नाम

    अंक

    1

    स्थिर विद्युतिकी

    8

    2

    धारा विद्युत

    7

    3

    विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व

    8

    4

    वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धाराएं

    8

    5

    विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    4

    कुल


    35

    खंड-ख

    यूनिट

    यूनिट का नाम

    अंक

    1

    प्रकाशिकी

    13

    2

    द्रव्य और द्वैत प्रकृति

    6

    3

    परमाणु तथा नाभिक

    8

    4

    इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां

    8

    कुल


    35

    इस प्रकार लिखित परीक्षा में कुल 70 अंक होंगे।

    महत्वपूर्ण लेख:

    University of Liverpool, Bengaluru Campus

    Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

    Illinois Tech Mumbai

    Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27: यूनिट वाइज विवरण

    यूनिट 1: स्थिर विद्युतिकी — 8 अंक

    इस यूनिट में विद्युत आवेश, विद्युत क्षेत्र, विद्युत विभव, धारिता और संधारित्र से संबंधित विषयों का अध्ययन करना होगा।

    इसमें निम्न टॉपिक शामिल हैं:

    • विद्युत आवेश एवं आवेश का संरक्षण

    • कूलॉम का नियम

    • दो बिंदु आवेशों के बीच बल

    • बहुत से आवेशों के बीच बल

    • अध्यारोपण सिद्धांत

    • सतत आवेश वितरण

    • विद्युत क्षेत्र एवं विद्युत क्षेत्र रेखाएं

    • विद्युत द्विध्रुव एवं द्विध्रुव के कारण विद्युत क्षेत्र

    • एकसमान विद्युत क्षेत्र में द्विध्रुव पर बल आघूर्ण

    • विद्युत फ्लक्स

    • गॉस का नियम

    • अनंत लंबाई के एकसमान आवेशित सीधे तार के कारण विद्युत क्षेत्र

    • एकसमान आवेशित अनंत समतल चादर के कारण विद्युत क्षेत्र

    • एकसमान आवेशित पतले गोलीय खोल के अंदर और बाहर विद्युत क्षेत्र

    • विद्युत विभव और विभवांतर

    • बिंदु आवेश और विद्युत द्विध्रुव के कारण विद्युत विभव

    • समविभव पृष्ठ

    • स्थिर विद्युत क्षेत्र में आवेशों के निकाय तथा विद्युत द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा

    • चालक एवं विद्युत रोधी

    • चालक के अंदर मुक्त और बद्ध आवेश

    • परावैद्युत पदार्थ एवं विद्युत ध्रुवण

    • संधारित्र एवं धारिता

    • श्रेणीक्रम तथा समांतर क्रम में संधारित्रों का संयोजन

    • परावैद्युत माध्यम होने और न होने पर समानांतर पट्टिका संधारित्र की धारिता

    • संधारित्र में संचित ऊर्जा

    • विद्युत क्षेत्र तथा विद्युत विभव में संबंध

    • स्थिर विद्युत परिरक्षण

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now


    यूनिट 2: धारा विद्युत — 7 अंक

    इस यूनिट में विद्युत धारा तथा विद्युत परिपथ से संबंधित मूल अवधारणाओं का अध्ययन कराया जाएगा।

    मुख्य विषय:

    • विद्युत धारा

    • धात्विक चालकों में विद्युत आवेशों का प्रवाह

    • अपवाह वेग (Drift Velocity)

    • गतिशीलता और विद्युत धारा से इसका संबंध

    • ओम का नियम

    • विद्युत प्रतिरोध की V-I अभिलाक्षणिकता

    • रैखिक तथा अरैखिक चालक

    • विद्युत ऊर्जा एवं शक्ति

    • विद्युत प्रतिरोधकता एवं चालकता

    • प्रतिरोध की ताप पर निर्भरता

    • सेल का आंतरिक प्रतिरोध

    • सेल का विद्युत वाहक बल (e.m.f.) एवं विभवांतर

    • सेलों का श्रेणीक्रम एवं समांतर संयोजन

    • किरचॉफ के नियम तथा उनके अनुप्रयोग

    • व्हीटस्टोन सेतु

    University of York, Mumbai

    UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes


    यूनिट 3: विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व — 8 अंक

    इस यूनिट में चुम्बकीय क्षेत्र, धारावाही चालक और चुम्बकीय पदार्थों से जुड़े विषय शामिल हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • चुम्बकीय क्षेत्र की संकल्पना

    • ओर्स्टेड का प्रयोग

    • बायो-सावर्ट नियम तथा धारावाही लूप में इसका अनुप्रयोग

    • एम्पियर का नियम तथा अनंत लंबाई के सीधे तार में इसका अनुप्रयोग

    • सीधी परिनालिका

    • एकसमान विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर बल

    • एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर बल

    • दो समानांतर धारावाही चालकों के बीच बल

    • एम्पियर की परिभाषा

    • एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही लूप द्वारा बल आघूर्ण

    • चल-कुंडली गैल्वेनोमीटर

    • गैल्वेनोमीटर की धारा सुग्राहिता

    • गैल्वेनोमीटर को अमीटर एवं वोल्टमीटर में बदलना

    • धारा लूप को चुम्बकीय द्विध्रुव के रूप में समझना

    • चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण

    • चुम्बकीय द्विध्रुव पर बल आघूर्ण

    • अक्ष के अनुदिश एवं अक्ष के अभिलंब चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता

    • एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कण की गति

    • चुम्बकीय बल एवं चुम्बकीय तीव्रता

    • चुम्बकीय द्विध्रुव पर बल आघूर्ण

    • तुल्यांकी परिनालिका के रूप में चुम्बकीय द्विध्रुव

    • चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं

    • चुम्बकीय क्षेत्र में गॉस का प्रमेय

    • अनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय एवं लौह चुम्बकीय पदार्थ

    • परमाणुक चुम्बकीय मॉडल

    • परिनालिका

    संबंधित लेख पढ़ें :

    यूनिट 4: वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धाराएं — 8 अंक

    इस यूनिट में विद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा AC परिपथ से संबंधित अवधारणाओं को शामिल किया गया है।

    मुख्य विषय:

    • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    • फैराडे के नियम

    • प्रेरित e.m.f. एवं धारा

    • लेंज का नियम

    • स्वप्रेरण तथा अन्योन्य प्रेरण

    • चुम्बकीय फ्लक्स

    • परिनालिका के लिए स्वप्रेरकत्व एवं अन्योन्य प्रेरकत्व गुणांक

    • R परिपथ

    • L तथा C परिपथ

    • L-C, R-L और C-R परिपथ

    • प्रत्यावर्ती धारा

    • प्रत्यावर्ती धारा तथा वोल्टता के शिखर एवं वर्गमाध्य-मूल मान

    • प्रतिघात एवं प्रतिबाधा

    • श्रेणीबद्ध LCR परिपथ

    • अनुनाद

    • AC परिपथों में शक्ति

    • शक्ति गुणांक

    • वाटहीन धारा

    • AC जनित्र

    • ट्रांसफॉर्मर

    • गतिज विद्युत वाहक बल


    यूनिट 5: विद्युत चुम्बकीय तरंगें — 4 अंक

    इस यूनिट में विद्युत चुम्बकीय तरंगों की मूल अवधारणाओं और उनके स्पेक्ट्रम का अध्ययन करना होगा।

    मुख्य विषय:

    • विस्थापन धारा की आवश्यकता

    • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    • विद्युत चुम्बकीय तरंगों के अभिलक्षण

    • विद्युत चुम्बकीय तरंगों की अनुप्रस्थ प्रकृति

    • विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम

    • रेडियो तरंगें

    • सूक्ष्म तरंगें

    • अवरक्त किरणें

    • दृश्य प्रकाश

    • पराबैंगनी किरणें

    • X-किरणें

    • गामा किरणें

    • विभिन्न विद्युत चुम्बकीय तरंगों के उपयोग से संबंधित मौलिक तथ्य


    खंड-ख का सिलेबस

    यूनिट 1: प्रकाशिकी — 13 अंक

    यह भौतिक विज्ञान के सबसे अधिक अंक वाले यूनिट में से एक है। इसमें ज्यामितीय तथा तरंग प्रकाशिकी दोनों को शामिल किया गया है।

    मुख्य विषय:

    • प्रकाश का परावर्तन

    • गोलीय दर्पण

    • दर्पण सूत्र

    • प्रकाश का अपवर्तन

    • पूर्ण आंतरिक परावर्तन एवं इसके अनुप्रयोग

    • प्रकाशीय तंतु

    • गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन

    • लेंस

    • पतले लेंसों का सूत्र

    • लेंस मेकर सूत्र

    • आवर्धन

    • लेंस की शक्ति

    • संपर्क में रखे पतले लेंसों का संयोजन

    • प्रिज्म से होकर प्रकाश का अपवर्तन

    • प्रकाश का प्रकीर्णन

    • सूक्ष्मदर्शी एवं खगोलीय दूरदर्शक

    • परावर्ती एवं अपवर्ती दूरदर्शक

    • सूक्ष्मदर्शी एवं दूरदर्शक की आवर्धन क्षमताएं

    • तरंग प्रकाशिकी

    • तरंगाग्र

    • हाइगेन्स का सिद्धांत

    • तरंगाग्रों के उपयोग से समतल तरंगों का समतल पृष्ठों पर परावर्तन एवं अपवर्तन

    • हाइगेन्स सिद्धांत द्वारा परावर्तन एवं अपवर्तन के नियमों का सत्यापन

    • व्यतिकरण

    • यंग का द्वि-झिरी प्रयोग

    • फ्रिंज चौड़ाई के लिए व्यंजक

    • कला-संबद्ध स्रोत

    • प्रकाश का प्रगामी व्यतिकरण

    • एकल झिरी के कारण विवर्तन

    • केंद्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई

    • ध्रुवण

    • अपवर्तन द्वारा ध्रुवण

    • समतल ध्रुवित प्रकाश

    • पोलरॉइड का उपयोग

    • मैलस का नियम

    महत्वपूर्ण लेख:


    यूनिट 2: द्रव्य और विकिरणों की द्वैत प्रकृति — 6 अंक

    इस यूनिट में प्रकाश और पदार्थ की कण तथा तरंग प्रकृति का अध्ययन किया जाएगा।

    मुख्य विषय:

    • विकिरणों की द्वैत प्रकृति

    • प्रकाश विद्युत प्रभाव

    • हर्ट्ज एवं लेनार्ड के प्रेक्षण

    • आइंस्टीन का प्रकाश विद्युत समीकरण

    • प्रकाश की कणात्मक प्रकृति

    • द्रव्य की तरंग प्रकृति

    • द्रव्य तरंग कणों की तरंगात्मक प्रकृति

    • डी-ब्रॉग्ली संबंध

    • फोटॉन


    यूनिट 3: परमाणु तथा नाभिक — 8 अंक

    इस यूनिट में परमाणु की संरचना और नाभिकीय भौतिकी के महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • अल्फा-कण प्रकीर्णन प्रयोग

    • परमाणु का रदरफोर्ड मॉडल

    • बोहर मॉडल

    • ऊर्जा स्तर

    • हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम का गुणात्मक अध्ययन

    • नाभिकों की संरचना एवं आकार

    • परमाणु द्रव्यमान

    • समस्थानिक

    • समभारिक

    • समन्यूट्रॉनिक

    • द्रव्यमान-ऊर्जा संबंध

    • द्रव्यमान क्षति

    • बंधन ऊर्जा प्रति न्यूक्लिऑन

    • द्रव्यमान संख्या के साथ बंधन ऊर्जा में परिवर्तन

    • नाभिकीय विखंडन एवं संलयन

    • रेडियोएक्टिविटी

    • नाभिकीय बल

    • तारों में ऊर्जा

    • तारकीय ऊर्जा (Stellar Energy)


    यूनिट 4: इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां — 8 अंक

    इस यूनिट में ठोसों में ऊर्जा बैंड और अर्धचालक युक्तियों की मूल अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा। यह यूनिट गुणात्मक आख्यान मात्र के रूप में निर्धारित है।

    मुख्य विषय:

    ठोसों में ऊर्जा बैंड

    • चालक

    • कुचालक

    • अर्धचालक

    अर्धचालक के प्रकार

    1. निज अर्धचालक

    2. वाह्य अर्धचालक


      • n-type अर्धचालक

      • p-type अर्धचालक

    p-n संधि

    • p-n संधि डायोड

    • अर्धचालक डायोड

    • I-V अभिलाक्षणिकता

    • अग्रदिशिक बायस

    • पश्चदिशिक बायस

    • डायोड को दिष्टकारी के रूप में उपयोग

    1789116780392

    यूपी बोर्ड 12वीं भौतिक विज्ञान प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27

    भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसके लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 10 अंक निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा की अवधि 4 घंटे होगी।

    बाह्य मूल्यांकन — 15 अंक

    मूल्यांकन

    अंक

    दो प्रयोग — एक खंड-द और एक खंड-ख से

    10

    प्रयोग आधारित मौखिकी

    5

    कुल

    15

    आंतरिक मूल्यांकन — 15 अंक

    मूल्यांकन

    अंक

    प्रायोगिक रिकॉर्ड

    4

    प्रोजेक्ट कार्य एवं उस पर आधारित मौखिकी

    8

    सत्रीय कार्य एवं सतत मूल्यांकन

    3

    कुल

    15

    प्रत्येक प्रयोग के लिए 5 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें क्रियात्मक कौशल एवं आवश्यक सावधानियां, प्रेक्षणों की पर्याप्त संख्या एवं उचित सारणी, गणनात्मक कौशल या ग्राफ, परिणाम/निष्कर्ष तथा आरेख जैसे पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान प्रैक्टिकल की सूची

    खंड-द से प्रयोग

    1. चल-सूक्ष्मदर्शी द्वारा कांच के गुटके का अपवर्तनांक ज्ञात करना।

    2. समतल दर्पण तथा उत्तल लेंस द्वारा किसी द्रव का अपवर्तनांक ज्ञात करना।

    3. अवतल दर्पण के लिए uu के विभिन्न मानों के लिए vv का मान ज्ञात करके दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करना।

    4. अमीटर तथा वोल्टमीटर द्वारा ओम के नियम का सत्यापन करना तथा तार के पदार्थ का विशिष्ट प्रतिरोध ज्ञात करना।

    5. उत्तल लेंस का उपयोग करके उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करना।

    6. uu तथा vv अथवा 1/u1/u तथा 1/v1/v के बीच ग्राफ बनाकर उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।

    7. उत्तल लेंस का उपयोग करके अवतल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।

    8. दिए गए प्रिज्म के लिए आपतन कोण तथा विचलन कोण के बीच ग्राफ बनाकर न्यूनतम विचलन कोण तथा प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात करना।

    9. मीटर सेतु द्वारा दिए गए तार का प्रतिरोध तथा उसके पदार्थ का विशिष्ट प्रतिरोध ज्ञात करना।

    10. मीटर सेतु द्वारा प्रतिरोधकों के श्रेणी/समांतर संयोजन के नियमों का सत्यापन करना।

    11. वोल्टमीटर तथा प्रतिरोध बॉक्स की सहायता से किसी सेल का आंतरिक प्रतिरोध ज्ञात करना।

    खंड-ख से प्रयोग

    1. विभवमापी द्वारा दो दी गई प्राथमिक सेलों के विद्युत वाहक बलों की तुलना करना।

    2. विभवमापी द्वारा दी गई प्राथमिक सेल का आंतरिक प्रतिरोध ज्ञात करना।

    3. विस्थापन विधि से उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।

    4. अर्ध-विक्षेपण विधि द्वारा धारामापी का प्रतिरोध एवं दक्षतांक ज्ञात करना।

    5. दिए गए धारामापी को वांछित परास के अमीटर में परिवर्तित करना।

    6. दिए गए धारामापी को वांछित परास के वोल्टमीटर में परिवर्तित करना।

    7. जेनर डायोड का अभिलाक्षणिक वक्र खींचना।

    8. डायोड का अभिलाक्षणिक वक्र खींचना तथा अग्रअभिनति प्रतिरोध ज्ञात करना।

    9. जेनर डायोड के अभिलाक्षणिक वक्र की सहायता से उत्क्रम भंजन वोल्टता ज्ञात करना।

    उपचारात्मक शिक्षण के लिए यूनिट टेस्ट

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान में उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत स्कूल स्तर पर चार यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन यूनिट टेस्ट के प्राप्तांक परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    यूनिट टेस्ट

    समय

    प्रश्न का प्रकार

    अंक

    प्रथम यूनिट टेस्ट

    जुलाई द्वितीय सप्ताह

    MCQ आधारित

    20

    द्वितीय यूनिट टेस्ट

    अगस्त अंतिम सप्ताह

    वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    20

    तृतीय यूनिट टेस्ट

    नवंबर अंतिम सप्ताह

    MCQ आधारित

    20

    चतुर्थ यूनिट टेस्ट

    दिसंबर अंतिम सप्ताह

    वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    20

    पहले यूनिट टेस्ट में 10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य और 10 अंक यूनिट टेस्ट के होंगे। इन परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कमियों की पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम से उन्हें दूर करना है।


    यूपी बोर्ड 12वीं भौतिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

    भौतिक विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ संख्यात्मक प्रश्नों और प्रायोगिक कार्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

    • सबसे पहले यूनिट-वाइज सिलेबस को पूरा करें।

    • 13 अंकों वाली प्रकाशिकी यूनिट को पर्याप्त समय दें।

    • विद्युत और चुम्बकत्व से जुड़े सूत्रों का नियमित अभ्यास करें।

    • संख्यात्मक प्रश्नों को केवल पढ़ने के बजाय स्वयं हल करें।

    • महत्वपूर्ण परिभाषाओं और नियमों की सूची बनाएं।

    • किर्चॉफ के नियम, गॉस का नियम, फैराडे के नियम और लेंज के नियम का अभ्यास करें।

    • प्रकाशिकी में किरण आरेख और आवश्यक ग्राफ का अभ्यास करें।

    • प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रयोगों की प्रक्रिया, प्रेक्षण, गणना और निष्कर्ष को समझें।

    • पिछले प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर से परीक्षा पैटर्न का अभ्यास करें।

    • प्रत्येक यूनिट के महत्वपूर्ण सूत्रों का नियमित रिवीजन करें।

    ये भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान में कितने अंक होते हैं?
    A:

    कक्षा 12 भौतिक विज्ञान विषय कुल 100 अंकों का है। इसमें 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक प्रायोगिक परीक्षा के लिए निर्धारित हैं।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं फिजिक्स में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
    A:

    दिए गए पाठ्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 और प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम 10 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक है।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं फिजिक्स में सबसे अधिक अंक किस यूनिट के हैं?
    A:

    खंड-ख में प्रकाशिकी यूनिट के लिए सबसे अधिक 13 अंक निर्धारित हैं।

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा कितने अंकों की होगी?
    A:

    भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसमें 15 अंक बाह्य मूल्यांकन और 15 अंक आंतरिक मूल्यांकन के हैं।

    Q: क्या यूनिट टेस्ट के अंक बोर्ड परीक्षा परिणाम में शामिल होंगे?
    A:

    नहीं। उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत आयोजित चार यूनिट टेस्ट स्कूल स्तर पर होंगे और इनके प्राप्तांक परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hi Mohammad Anas Khan

    You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026

    You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026

    Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

    UP Board Class 12 Question Papers 2026