Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 14 Sep 2026, 12:21 PM IST

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12 रसायन विज्ञान का पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। यूपी बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 70 अंकों का लिखित प्रश्नपत्र और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा शामिल होगी। विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 और प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम 10 अंक प्राप्त करने होंगे। इस प्रकार कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक है।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान मार्किंग स्कीम 2026-27
    3. यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान यूनिट वाइज मार्किंग स्कीम
    4. यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: यूनिट वाइज विवरण
    5. यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27
    6. आंतरिक मूल्यांकन के लिए रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट
    7. उपचारात्मक शिक्षण के लिए यूनिट टेस्ट
    8. यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान की तैयारी कैसे करें?
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27 में विलयन, वैद्युत रसायन, रासायनिक बलगतिकी, d एवं f-ब्लॉक के तत्व, उपसहसंयोजन यौगिक, हैलोऐल्केन एवं हैलोऐरीन, ऐल्कोहॉल-फिनॉल-ईथर, ऐल्डिहाइड-कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल, ऐमीन तथा जैव अणु जैसे महत्वपूर्ण अध्याय शामिल हैं।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड

    माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश

    कक्षा

    12वीं

    विषय

    रसायन विज्ञान

    शैक्षिक सत्र

    2026-27

    पूर्णांक

    100

    लिखित परीक्षा

    70 अंक

    प्रायोगिक परीक्षा

    30 अंक

    लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक

    23 अंक

    प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक

    10 अंक

    कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक

    33 अंक


    यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान मार्किंग स्कीम 2026-27

    रसायन विज्ञान के लिखित प्रश्नपत्र के लिए कुल 70 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ 2, 3, 4 और 5 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    प्रश्नपत्र का प्रारूप

    प्रश्न संख्या

    प्रश्न का प्रकार

    अंक

    1

    बहुविकल्पीय प्रश्न

    6

    2

    प्रत्येक प्रश्न 2 अंक

    8

    3

    प्रत्येक प्रश्न 2 अंक

    8

    4

    प्रत्येक प्रश्न 3 अंक

    12

    5

    प्रत्येक प्रश्न 4 अंक

    16

    6

    प्रत्येक प्रश्न 5 अंक

    10

    7

    प्रत्येक प्रश्न 5 अंक

    10

    कुल


    70

    नोट: प्रश्नपत्र में कम से कम 8 अंकों के संख्यात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान यूनिट वाइज मार्किंग स्कीम

    यूनिट

    यूनिट का नाम

    अंक

    1

    विलयन

    8

    2

    वैद्युत रसायन

    7

    3

    रासायनिक बलगतिकी

    7

    4

    d और f-ब्लॉक के तत्व

    6

    5

    उपसहसंयोजन यौगिक

    7

    6

    हैलोऐल्केन और हैलोऐरीन

    7

    7

    ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर

    7

    8

    ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल

    8

    9

    ऐमीन

    6

    10

    जैव अणु

    7

    कुल


    70

    महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: यूनिट वाइज विवरण

    यूनिट 1: विलयन — 8 अंक

    इस यूनिट में विभिन्न प्रकार के विलयनों तथा उनकी सांद्रता से संबंधित अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।

    मुख्य विषय:

    • विलयनों के प्रकार

    • ठोसों के द्रवों में बने विलयनों की सांद्रता व्यक्त करना

    • गैसों की द्रवों में विलेयता

    • ठोस विलयन

    • अणुसंख्य गुणधर्म

    • वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन

    • राउल्ट का नियम

    • क्वथनांक का उन्नयन

    • हिमांक का अवनमन

    • परासरण दाब

    • अणुसंख्य गुणधर्मों द्वारा आणविक द्रव्यमान ज्ञात करना

    • असामान्य आणविक द्रव्यमान

    • वान्ट हॉफ गुणांक

    University of Liverpool, Bengaluru Campus

    Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

    Illinois Tech Mumbai

    Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai


    यूनिट 2: वैद्युत रसायन — 7 अंक

    इस यूनिट में ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाओं, विद्युत अपघटन तथा विद्युत रासायनिक सेलों का अध्ययन करना होगा।

    मुख्य विषय:

    • ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाएं

    • वैद्युत अपघटनी विलयनों का चालकत्व

    • विशिष्ट एवं मोलर चालकता

    • सांद्रता के साथ चालकत्व में परिवर्तन

    • कोलरॉश का नियम

    • विद्युत अपघटन

    • फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम

    • शुष्क सेल

    • वैद्युत अपघटनी सेल

    • गैल्वेनी सेल

    • सीसा संचायक सेल

    • सेल का विद्युत वाहक बल

    • मानक इलेक्ट्रोड विभव

    • नर्न्स्ट समीकरण

    • रासायनिक सेलों में नर्न्स्ट समीकरण का अनुप्रयोग

    • गिब्स मुक्त ऊर्जा और सेल के EMF में परिवर्तन के बीच संबंध

    • ईंधन सेल

    • संक्षारण

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    यूनिट 3: रासायनिक बलगतिकी — 7 अंक

    इस यूनिट में रासायनिक अभिक्रियाओं की गति और उसे प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन किया जाएगा।

    मुख्य विषय:

    • अभिक्रिया का वेग

    • औसत एवं तात्कालिक अभिक्रिया वेग

    • अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक

    • सांद्रता

    • ताप

    • उत्प्रेरक

    • अभिक्रिया की कोटि

    • आणविकता

    • वेग नियम

    • विशिष्ट दर स्थिरांक

    • समाकलित वेग समीकरण

    • शून्य कोटि एवं प्रथम कोटि की अभिक्रियाओं के लिए अर्ध-आयु

    • संघट्ट सिद्धांत की अवधारणा

    • सक्रियण ऊर्जा

    • आर्हेनियस समीकरण

    University of York, Mumbai

    UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

    संघट्ट सिद्धांत का केवल प्रारंभिक परिचय निर्धारित है; इसकी गणितीय विवेचना पाठ्यक्रम में शामिल नहीं है।

    यूनिट 4: d और f-ब्लॉक के तत्व — 6 अंक

    इस यूनिट में संक्रमण तत्वों तथा लैंथेनाइड और ऐक्टिनाइड तत्वों के गुणों का अध्ययन किया जाएगा।

    संक्रमण तत्व

    • सामान्य परिचय

    • इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

    • संक्रमण धातुओं के अभिलक्षण

    • संक्रमण धातुओं की उपलब्धता

    • प्रथम श्रेणी के संक्रमण तत्वों के सामान्य गुणों की प्रवृत्तियां

    • धात्विक अभिलक्षण

    • आयनन एन्थैल्पी

    • ऑक्सीकरण अवस्थाएं

    • आयनिक त्रिज्या

    • वर्ण

    • उत्प्रेरकीय गुण

    • चुम्बकीय गुणधर्म

    • अंतराकाशी यौगिक

    • मिश्रधातु बनाना

    • KMnO₄ और K₂Cr₂O₇ का विरचन एवं गुणधर्म

    लैंथेनाइड

    • इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

    • ऑक्सीकरण अवस्थाएं

    • रासायनिक अभिक्रियाशीलता

    • लैंथेनाइड आकुंचन और उसका प्रभाव

    ऐक्टिनाइड

    • इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

    • ऑक्सीकरण अवस्थाएं

    • लैंथेनाइड से तुलना


    यूनिट 5: उपसहसंयोजन यौगिक — 7 अंक

    इस यूनिट में समन्वय या उपसहसंयोजन यौगिकों की संरचना, नामकरण और बंधन से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाएगा।

    मुख्य विषय:

    • उपसहसंयोजन यौगिक का परिचय

    • लिगैंड

    • उपसहसंयोजन संख्या

    • रंग

    • चुम्बकीय गुणधर्म

    • आकृतियां

    • एक नाभिकीय उपसहसंयोजन यौगिकों का IUPAC पद्धति से नामकरण

    • आबंधन

    • वर्नर का सिद्धांत

    • VBT

    • CFT

    • संरचना एवं त्रिविम समावयवता

    • धातुओं का निष्कर्षण

    • गुणात्मक विश्लेषण

    • जैविक निकायों में उपसहसंयोजन यौगिकों का महत्व


    यूनिट 6: हैलोऐल्केन और हैलोऐरीन — 7 अंक

    इस यूनिट में हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन की संरचना, नामकरण और रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन करना होगा।

    हैलोऐल्केन

    • नाम पद्धति

    • C-X आबंध की प्रकृति

    • भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

    • प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं की क्रियाविधि

    • ध्रुवण घूर्णन

    हैलोऐरीन

    • C-X आबंध की प्रकृति

    • प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं

    • मोनोप्रतिस्थापित यौगिकों में हैलोजन का दिशात्मक प्रभाव

    इसके अलावा निम्न यौगिकों के उपयोग एवं पर्यावरण पर प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा:

    • डाइक्लोरोमीथेन

    • ट्राइक्लोरोमीथेन

    • टेट्राक्लोरोमीथेन

    • आयडोफॉर्म

    • फ्रिऑन

    • DDT


    महत्वपूर्ण लेख:


    यूनिट 7: ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर — 7 अंक

    ऐल्कोहॉल

    • नाम पद्धति

    • विरचन की विधियां

    • भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

    • प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐल्कोहॉलों की पहचान

    • निर्जलीकरण की क्रियाविधि

    • मेथेनॉल एवं एथेनॉल के उपयोग

    फिनॉल

    • नाम पद्धति

    • विरचन की विधियां

    • भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

    • फिनॉल की अम्लीय प्रकृति

    • इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं

    • फिनॉल के उपयोग

    ईथर

    • नाम पद्धति

    • विरचन की विधियां

    • भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

    • ईथर के उपयोग


    यूनिट 8: ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल — 8 अंक

    यह 8 अंकों की महत्वपूर्ण यूनिट है।

    ऐल्डिहाइड और कीटोन

    • नाम पद्धति

    • कार्बोनिल समूह की प्रकृति

    • विरचन की विधियां

    • भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

    • नाभिकरागी योगात्मक अभिक्रियाओं की क्रियाविधि

    • ऐल्डिहाइडों के अल्फा हाइड्रोजन की क्रियाशीलता

    • ऐल्डिहाइड एवं कीटोन के उपयोग

    कार्बोक्सिलिक अम्ल

    • नाम पद्धति

    • अम्लीय प्रकृति

    • विरचन की विधियां

    • भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

    • उपयोग


    यूनिट 9: ऐमीन — 6 अंक

    इस यूनिट में ऐमीन के नामकरण, वर्गीकरण, संरचना और रासायनिक गुणों का अध्ययन किया जाएगा।

    मुख्य विषय:

    • ऐमीन का नाम पद्धति

    • वर्गीकरण

    • संरचना

    • विरचन की विधियां

    • भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

    • उपयोग

    • प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीनों की पहचान

    • डायऐजोनीयम लवण

    • डायऐजोनीयम लवण का विरचन

    • रासायनिक अभिक्रियाएं

    • कार्बनिक रसायन में संश्लेषणात्मक महत्व


    यूनिट 10: जैव अणु — 7 अंक

    इस यूनिट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और न्यूक्लिक अम्लों की मूल अवधारणाओं का अध्ययन होगा।

    कार्बोहाइड्रेट

    • वर्गीकरण

    • ऐल्डोज और कीटोज

    • मोनोसैकेराइड

    • ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज

    • D-L विन्यास

    • ओलिगोसैकेराइड

    • सुक्रोज

    • लैक्टोज

    • माल्टोज

    • पॉलीसैकेराइड

    • स्टार्च

    • सेलुलोज

    • ग्लाइकोजन

    • कार्बोहाइड्रेट का महत्व

    प्रोटीन

    • अमीनो अम्लों का प्रारंभिक परिचय

    • पेप्टाइड आबंध

    • पॉलीपेप्टाइड

    • प्रोटीन

    • प्रोटीन की प्राथमिक संरचना

    • द्वितीयक संरचना

    • तृतीयक संरचना

    • चतुष्क संरचना

    • प्रोटीन का विकृतीकरण

    • एंजाइम

    • हार्मोन का प्रारंभिक परिचय

    विटामिन

    • वर्गीकरण

    • कार्य

    न्यूक्लिक अम्ल

    • DNA

    • RNA

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27

    रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसमें 15 अंक बाह्य मूल्यांकन और 15 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं।

    बाह्य मूल्यांकन — 15 अंक

    मूल्यांकन

    अंक

    गुणात्मक विश्लेषण — सरल लवण

    4

    आयतनमितीय विश्लेषण — सरल अनुमापन

    4

    विषयवस्तु आधारित प्रयोग

    3

    मौखिक परीक्षा

    4

    कुल

    15

    आंतरिक मूल्यांकन — 15 अंक

    मूल्यांकन

    अंक

    प्रोजेक्ट एवं मौखिकी

    8

    कक्षा रिकॉर्ड

    4

    विषयवस्तु आधारित प्रयोग

    3

    कुल

    15

    व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए रिकॉर्ड के स्थान पर 4 अंक मौखिकी के निर्धारित हैं।

    संबंधित लेख पढ़ें :

    रसायन विज्ञान प्रैक्टिकल पाठ्यक्रम

    1. गुणात्मक विश्लेषण

    दिए गए लवण में एक धनायन और एक ऋणायन का परीक्षण करना होगा।

    धनायन

    Pb²⁺, Cu²⁺, As³⁺, Al³⁺, Fe³⁺, Mn²⁺, Ni²⁺, Zn²⁺, Co²⁺, Ca²⁺, Sr²⁺, Ba²⁺, Mg²⁺ और NH₄⁺।

    ऋणायन

    दिए गए पाठ्यक्रम में अम्लीय मूलकों से संबंधित गुणात्मक विश्लेषण निर्धारित है। अविलेय लवण नहीं दिए जाएंगे।

    2. आयतनमितीय विश्लेषण

    निम्न मानक विलयनों के विरुद्ध पोटेशियम परमैंगनेट विलयन का अनुमापन करके सांद्रता/मोलरता ज्ञात करनी होगी:

    • ऑक्सैलिक अम्ल

    • फेरस अमोनियम सल्फेट

    विद्यार्थियों से मानक विलयन स्वयं पदार्थ तौलकर तैयार करवाया जाएगा।

    3. विषयवस्तु आधारित प्रयोग

    क्रोमैटोग्राफी

    • पेपर क्रोमैटोग्राफी द्वारा पत्तियों एवं फूलों के रस से रंगीन कणों को अलग करना और Rf मान ज्ञात करना।

    • दो धनायनों वाले अकार्बनिक मिश्रण से घटकों को पृथक करना।

    कार्बनिक यौगिकों में क्रियात्मक समूह

    निम्न क्रियात्मक समूहों की पहचान:

    • असंतृप्तता

    • ऐल्कोहॉलिक समूह (-OH)

    • फिनॉलिक समूह (-OH)

    • ऐल्डिहाइड (-CHO)

    • कीटोन (>C=O)

    • कार्बोक्सिलिक अम्ल (-COOH)

    • प्राथमिक अमीन समूह

    खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व

    शुद्ध अवस्था में कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन की दिए गए खाद्य पदार्थों में उपस्थिति की जांच।

    पृष्ठ रसायन

    • एक द्रव स्नेही तथा द्रव विरोधी सॉल का निर्माण

    • तैयार किए गए सॉल का अपोहन (Dialysis)

    • पायसीकारक पदार्थों का विभिन्न तेलों के पायसों पर स्थिरीकरण प्रभाव

    आंतरिक मूल्यांकन के लिए रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट

    विद्यार्थियों को प्रयोगशाला परीक्षण तथा अन्य स्रोतों की सहायता से वैज्ञानिक अन्वेषण आधारित प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। निर्धारित प्रोजेक्ट में निम्न विषय शामिल हैं:

    1. अमरूद फल में पकने की विभिन्न अवस्थाओं पर ऑक्सेलेट आयनों की उपस्थिति का अध्ययन।

    2. दूध के विभिन्न प्रतिदर्शों में कैसीन की मात्रा का पता लगाना।

    3. दही निर्माण तथा तापमान के प्रभाव के संदर्भ में सोयाबीन दूध और प्राकृतिक दूध की तुलना।

    4. विभिन्न दशाओं में खाद्य पदार्थ परिरक्षक के रूप में पोटेशियम बाइसल्फाइट के प्रभाव का अध्ययन।

    5. सैलिवा-एमाइलेज द्वारा स्टार्च पाचन में तापमान तथा pH के प्रभाव का अध्ययन।

    6. गेहूं आटा, चना आटा, आलू रस, गाजर रस आदि पदार्थों पर किण्वन दर का तुलनात्मक अध्ययन।

    7. वसा, तेल, मक्खन, शक्कर, हल्दी, मिर्च आदि पदार्थों में सामान्य खाद्य मिलावट का अध्ययन।

    लगभग दस कार्य-दिवसों का समय लेने वाले अन्य शोध प्रोजेक्ट भी शिक्षक की अनुमति से चुने जा सकते हैं।

    उपचारात्मक शिक्षण के लिए यूनिट टेस्ट

    कक्षा 12 रसायन विज्ञान में उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत चार यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। ये परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी और इनके प्राप्तांक बोर्ड परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    यूनिट टेस्ट

    समय

    प्रश्नों का प्रकार

    अंक

    प्रथम यूनिट टेस्ट

    जुलाई द्वितीय सप्ताह

    MCQ आधारित

    20

    द्वितीय यूनिट टेस्ट

    अगस्त अंतिम सप्ताह

    वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    20

    तृतीय यूनिट टेस्ट

    नवंबर अंतिम सप्ताह

    MCQ आधारित

    20

    चतुर्थ यूनिट टेस्ट

    दिसंबर अंतिम सप्ताह

    वर्णनात्मक प्रश्न आधारित

    20

    प्रथम यूनिट टेस्ट में 10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य और 10 अंक यूनिट टेस्ट के होंगे।

    यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

    रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सैद्धांतिक विषयों के साथ-साथ संख्यात्मक प्रश्नों और प्रायोगिक कार्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

    • सबसे पहले यूनिट-वाइज सिलेबस पूरा करें।

    • विलयन, वैद्युत रसायन और रासायनिक बलगतिकी के संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

    • कार्बनिक रसायन की अभिक्रियाओं और उनकी क्रियाविधि को समझकर पढ़ें।

    • महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं और अभिकर्मकों की सूची बनाकर नियमित रिवीजन करें।

    • नामकरण और संरचना से संबंधित प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • d एवं f-ब्लॉक और उपसहसंयोजन यौगिकों के महत्वपूर्ण गुणों को दोहराते रहें।

    • जैव अणुओं के वर्गीकरण और संरचना से जुड़े तथ्यों का चार्ट बनाकर अध्ययन करें।

    • प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रयोग की प्रक्रिया, प्रेक्षण, गणना और निष्कर्ष को अच्छी तरह समझें।

    • कम से कम 8 अंकों के संख्यात्मक प्रश्न पूछे जाने के कारण गणनात्मक प्रश्नों को नजरअंदाज न करें।

    • मॉडल पेपर और पिछले प्रश्नपत्रों से लिखित परीक्षा का अभ्यास करें।

    ये भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान में कितने अंक होते हैं?
    A:

    कक्षा 12 रसायन विज्ञान विषय कुल 100 अंकों का है। इसमें 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक प्रायोगिक परीक्षा के लिए निर्धारित हैं।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
    A:

    दिए गए पाठ्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 अंक और प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम 10 अंक प्राप्त करने होंगे। कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक है।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान में सबसे अधिक अंक किस यूनिट के हैं?
    A:

    विलयन और ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल यूनिट के लिए सबसे अधिक 8-8 अंक निर्धारित हैं।

    Q: यूपी बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री की प्रैक्टिकल परीक्षा कितने अंकों की होगी?
    A:

    रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसमें 15 अंक बाह्य मूल्यांकन और 15 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए हैं।

    Q: क्या रसायन विज्ञान के यूनिट टेस्ट के अंक बोर्ड रिजल्ट में शामिल होंगे?
    A:

    नहीं। उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत आयोजित चार यूनिट टेस्ट स्कूल स्तर पर होंगे और इनके प्राप्तांक परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hi Mohammad Anas Khan

    You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026

    You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026

    Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

    UP Board Class 12 Question Papers 2026