Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    • लेख
    • यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 14 Sep 2026, 12:08 PM IST

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12 जीव विज्ञान का पाठ्यक्रम जारी किया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल 100 अंक होंगे। इसमें 70 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा शामिल होगी। कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27 को कुल पांच इकाइयों में विभाजित किया गया है। इनमें जनन, आनुवंशिकी तथा विकास, मानव कल्याण में जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और पारिस्थितिकी शामिल हैं।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी
    2. यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान मार्किंग स्कीम 2026-27
    3. यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27: विस्तृत पाठ्यक्रम
    4. यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिकल सिलेबस 2026-27
    5. यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिकल: प्रयोगों की सूची
    6. व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा
    7. यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान यूनिट टेस्ट 2026-27
    8. यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान की तैयारी कैसे करें?
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026

    छात्रों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यूनिट-वाइज अंकभार के साथ प्रत्येक अध्याय में शामिल विषयों की जानकारी होना जरूरी है। इस लेख में यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27, मार्किंग स्कीम, प्रैक्टिकल सिलेबस और यूनिट टेस्ट की पूरी जानकारी दी गई है।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    शैक्षणिक सत्र

    2026-27

    कक्षा

    12वीं

    विषय

    जीव विज्ञान

    पूर्णांक

    100

    लिखित परीक्षा

    70 अंक

    प्रायोगिक परीक्षा

    30 अंक

    कुल इकाइयां

    5

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान मार्किंग स्कीम 2026-27

    लिखित परीक्षा के 70 अंक पांच इकाइयों में बांटे गए हैं।

    इकाई

    विषय

    अंक

    इकाई 6

    जनन

    14

    इकाई 7

    आनुवंशिकी तथा विकास

    18

    इकाई 8

    मानव कल्याण में जीव विज्ञान

    14

    इकाई 9

    जैव प्रौद्योगिकी

    10

    इकाई 10

    पारिस्थितिकी

    14

    कुल


    70

    आनुवंशिकी तथा विकास 18 अंकों के साथ सबसे अधिक अंकभार वाली इकाई है। वहीं जैव प्रौद्योगिकी से 10 अंक निर्धारित हैं।

    महत्वपूर्ण लेख:

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान सिलेबस 2026-27: विस्तृत पाठ्यक्रम

    इकाई 6: जनन — 14 अंक

    इस इकाई में पादपों और मानवों में जनन से जुड़े महत्वपूर्ण अध्याय शामिल हैं।

    1. पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन

    इस अध्याय में निम्नलिखित विषय पढ़ाए जाएंगे:

    • पुष्प की संरचना

    • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद् का विकास

    • परागण के प्रकार

    • परागण के कारक एवं उदाहरण

    • बहिःपरागण युक्तियां

    • पराग-स्त्रीकेसर संकर्षण

    • दोहरा निषेचन

    • निषेचन के बाद की घटनाएं

    • भ्रूणपोष एवं भ्रूण का परिवर्धन

    • बीज का विकास एवं फल का निर्माण

    • विशेष विधियां — एपोमिक्सिस (असंगतता), अनिषेकफलन और बहुभ्रूणता

    • बीज प्रकीर्णन का महत्व एवं फल निर्माण

    University of Liverpool, Bengaluru Campus

    Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

    Illinois Tech Mumbai

    Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai

    2. मानव जनन

    इस अध्याय में मानव नर एवं मादा जनन तंत्र और जनन की प्रक्रिया का अध्ययन किया जाएगा। प्रमुख विषय हैं:

    • नर एवं मादा जनन तंत्र

    • वृषण एवं अंडाशय की सूक्ष्मदर्शी शरीर रचना

    • युग्मकजनन

    • शुक्राणुजनन एवं अंडजनन

    • मासिक चक्र

    • निषेचन

    • भ्रूणीय परिवर्धन

    • ब्लास्टोसिस्ट निर्माण तक की प्रक्रिया

    • अंतरोपण

    • गर्भावस्था एवं प्लेसेंटा निर्माण

    • प्रसव एवं दुग्ध स्रवण का सामान्य परिचय

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    3. जनन स्वास्थ्य

    इस अध्याय में जनन स्वास्थ्य और उससे संबंधित समस्याओं की जानकारी दी गई है।

    • जनन स्वास्थ्य की आवश्यकता

    • यौन संचारित रोगों की रोकथाम

    • परिवार नियोजन की आवश्यकता एवं विधियां

    • गर्भ निरोध

    • चिकित्सीय गर्भसमापन (MTP)

    • एम्नियोसेंटेसिस

    • बांझपन

    • सहायक जनन प्रौद्योगिकियां

    • IVF, ZIFT और GIFT का सामान्य परिचय

    University of York, Mumbai

    UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

    काई 7: आनुवंशिकी तथा विकास — 18 अंक

    यह जीव विज्ञान की सबसे अधिक अंकभार वाली इकाई है। इसमें आनुवंशिकता, DNA, जीन और विकास से संबंधित विषय शामिल हैं।

    4. वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत

    इस अध्याय में पढ़े जाने वाले प्रमुख विषय हैं:

    • मेंडल का वंशागति सिद्धांत

    • मेंडल के अनुपात से विचलन

    • अपूर्ण प्रभाविता

    • सहप्रभाविता

    • गुणात्मक विकल्पी

    • रक्त समूहों की वंशागति

    • बहुप्रभाविता

    • बहुजीनी वंशागति का प्रारंभिक ज्ञान

    • वंशागति का गुणसूत्र सिद्धांत

    • गुणसूत्र और जीन

    • लिंग निर्धारण

    • मनुष्य, पक्षी एवं मधुमक्खी में लिंग निर्धारण

    • सहलग्नता एवं जीन विनिमय

    • लिंग सहलग्न वंशागति

    • हीमोफीलिया

    • वर्णांधता

    • मनुष्य में मेंडलियन विकार

    • थैलेसीमिया

    • मनुष्य में गुणसूत्रीय विकार

    • डाउन सिंड्रोम

    • क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम

    • टर्नर सिंड्रोम


    5. वंशागति के आणविक आधार

    इस अध्याय में आनुवंशिक पदार्थ और DNA की संरचना से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाएगा।

    • आनुवंशिक पदार्थ की खोज

    • DNA एक आनुवंशिक पदार्थ

    • DNA और RNA की संरचना

    • DNA पैकेजिंग

    • DNA प्रतिकृति

    • सेंट्रल डॉग्मा

    • अनुलेखन

    • आनुवंशिक कूट

    • रूपांतरण

    • जीन अभिव्यक्ति एवं नियमन

    • लैक ऑपेरॉन

    • जीनोम एवं मानव जीनोम प्रोजेक्ट

    • DNA फिंगरप्रिंटिंग


    6. विकास

    इस अध्याय में जीवन की उत्पत्ति और जैव विकास से संबंधित सिद्धांत पढ़ाए जाएंगे।

    • जीवन की उत्पत्ति

    • जैव विकास

    • जैव विकास के प्रमाण

    • पुराजीवी

    • तुलनात्मक शरीर रचना

    • भ्रूणिकी एवं आणविक प्रमाण

    • डार्विन का योगदान

    • आधुनिक संश्लेषणात्मक सिद्धांत

    • विकास की क्रियाविधि

    • उत्परिवर्तन एवं पुनर्योजन

    • प्राकृतिक चयन

    • प्राकृतिक चयन के प्रकार

    • जीन प्रवाह एवं आनुवंशिक अपवाह

    • हार्डी-वीनबर्ग सिद्धांत

    • अनुकूली विकिरण

    • मानव का विकास

    संबंधित लेख पढ़ें :

    इकाई 7: मानव कल्याण में जीव विज्ञान — 14 अंक

    7. मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    इस अध्याय में मानव स्वास्थ्य, रोगजनक और रोगों की रोकथाम से संबंधित विषय शामिल हैं।

    • रोगजनक

    • मानव में रोग उत्पन्न करने वाले परजीवी

    • मलेरिया

    • डेंगू

    • चिकनगुनिया

    • फाइलेरियासिस

    • एस्केरियासिस

    • टाइफाइड

    • जुकाम

    • निमोनिया

    • अमीबायसिस

    • रिंग वर्म

    • रोगों की रोकथाम

    • प्रतिरक्षा विज्ञान की मूलभूत संकल्पनाएं

    • टीके

    • कैंसर

    • HIV और एड्स

    • किशोरावस्था

    • नशीले पदार्थ और अल्कोहल का दुरुपयोग


    8. मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    इस अध्याय में मानव जीवन में सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता का अध्ययन किया जाएगा।

    • घरेलू खाद्य उत्पादों में सूक्ष्मजीव

    • औद्योगिक उत्पादन

    • मल-जल उपचार

    • ऊर्जा उत्पादन

    • जैव नियंत्रक कारक के रूप में सूक्ष्मजीव

    • जैव उर्वरक


    इकाई 9: जैव प्रौद्योगिकी — 10 अंक

    9. जैव प्रौद्योगिकी: सिद्धांत एवं प्रक्रम

    इस अध्याय में जैव प्रौद्योगिकी की मूल अवधारणाओं और तकनीकों का अध्ययन किया जाएगा।

    • आनुवंशिक इंजीनियरिंग

    • पुनर्योगज DNA तकनीक


    10. जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    इस अध्याय में जैव प्रौद्योगिकी के स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में उपयोगों को शामिल किया गया है।

    • जैव प्रौद्योगिकी का स्वास्थ्य एवं कृषि में उपयोग

    • मानव इंसुलिन उत्पादन

    • वैक्सीन उत्पादन

    • जीन चिकित्सा

    • आनुवंशिक रूपांतरित जीव

    • BT फसलें

    • ट्रांसजेनिक जीव

    • जैव सुरक्षा समस्याएं

    • बायोपायरेसी

    • पेटेंट

    इकाई 10: पारिस्थितिकी — 14 अंक


    11. जीव और समष्टियां

    इस अध्याय में जीव और उसकी समष्टि के बीच संबंधों का अध्ययन किया जाएगा।

    • समष्टि

    • समष्टि गुण एवं वृद्धि

    • जन्म एवं मृत्यु दर

    • आयु वितरण

    • समष्टि पारस्परिक क्रियाएं

    • सहोपकारिता

    • स्पर्धा

    • परभक्षण

    • परजीविता


    12. पारितंत्र

    इस अध्याय में पारितंत्र की संरचना और उसमें ऊर्जा के प्रवाह को समझाया जाएगा।

    • पारितंत्र की संरचना

    • पारितंत्र के घटक

    • उत्पादकता एवं अपघटन

    • ऊर्जा प्रवाह

    • पारिस्थितिक पिरामिड

    • जीव संख्या का पिरामिड

    • भार का पिरामिड

    • ऊर्जा का पिरामिड


    13. जैव विविधता एवं संरक्षण

    इस अध्याय में जैव विविधता और उसके संरक्षण से संबंधित विषय शामिल हैं।

    • जैव विविधता की संकल्पना

    • जैव विविधता के प्रतिरूप

    • जैव विविधता का महत्व

    • जैव विविधता की क्षति

    • जैव विविधता का संरक्षण

    • हॉट स्पॉट

    • संकटग्रस्त जीव

    • विलुप्ति

    • रेड डाटा बुक

    • बायोस्फीयर रिजर्व

    • राष्ट्रीय उद्यान

    • सेंक्चुअरी

    1789190965725

    महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिकल सिलेबस 2026-27

    जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसमें बाह्य और आंतरिक परीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

    प्रैक्टिकल परीक्षा की अंक योजना

    मूल्यांकन

    अंक

    स्लाइड निर्माण

    5

    स्पॉटिंग

    6

    सत्रीय कार्य संकलन एवं मौखिकी

    4

    एक दीर्घ प्रयोग

    5

    एक लघु प्रयोग

    4

    प्रोजेक्ट कार्य एवं मौखिकी

    6

    कुल

    30

    विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के समय अपनी अभ्यास पुस्तिका और प्रोजेक्ट कार्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिकल: प्रयोगों की सूची

    प्रयोग

    1. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि घनत्व का अध्ययन।

    2. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि फ्रिक्वेंसी का अध्ययन।

    3. अस्थायी स्लाइड से पराग अंकुरण का अध्ययन।

    4. समसूत्री विभाजन का अध्ययन करने के लिए प्याज की जड़ के शीर्ष की अस्थायी स्लाइड तैयार करना।

    5. उपलब्ध पादप सामग्री जैसे पालक, हरी मटर, पपीता आदि से DNA को पृथक करना।

    निम्नलिखित का अध्ययन/प्रेक्षण

    1. स्थायी स्लाइड की सहायता से वर्तिकाग्र पर पराग अंकुरण का अध्ययन।

    2. नियंत्रित परागण, बंधीकरण, टैगिंग और बैगिंग का अभ्यास।

    3. वायु, कीट और पक्षी जैसे विभिन्न कारकों द्वारा परागण के लिए पुष्पों में पाए जाने वाले अनुकूलनों का अध्ययन।

    4. स्थायी स्लाइड की सहायता से किसी स्तनधारी के वृषण और अंडाशय के अनुप्रस्थ काट में युग्मक परिवर्धन की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन।

    5. स्थायी स्लाइड की सहायता से प्याज की मूल कोशिका अथवा टिड्डे के वृषण में अर्धसूत्री विभाजन का अध्ययन।

    6. स्थायी स्लाइड की सहायता से स्तनधारी के ब्लास्टुला का अनुप्रस्थ काट देखना।

    7. किसी पौधे के विभिन्न रंग एवं आकार के बीजों की सहायता से मेंडलियन वंशागति का अध्ययन।

    8. तैयार वंशावली चार्ट की सहायता से आनुवंशिक विशेषताओं जैसे जीभ को गोल करना, रक्त समूह, विडो पीक और वर्णांधता का अध्ययन।

    9. स्थायी स्लाइड अथवा प्रतिरूप की सहायता से सामान्य रोगकारक जीवों जैसे एस्केरिस, एंटअमीबा, प्लाज्मोडियम और रिंगवर्म की पहचान तथा उनके द्वारा उत्पन्न रोगों के लक्षणों पर टिप्पणी।

    10. लेग्यूमिनस पादपों के मूल मॉडल में सहजीवी एसोसिएशन का मॉडल स्पेसिमेन द्वारा प्रदर्शन।

    11. समजात एवं समवृत्ति अंगों के उदाहरण का फ्लैश कार्ड मॉडल द्वारा प्रदर्शन।

    व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा

    व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए संबंधित विद्यालय के विषय अध्यापक/प्रधानाचार्य आंतरिक परीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। आंतरिक परीक्षक द्वारा 50 प्रतिशत अंक तथा बाह्य परीक्षक द्वारा शेष 50 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे।

    प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थियों का मूल्यांकन आंतरिक और बाह्य परीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान यूनिट टेस्ट 2026-27

    उपचारात्मक शिक्षण के लिए विद्यालय स्तर पर चार यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन यूनिट टेस्ट के अंक परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    यूनिट टेस्ट

    समय

    परीक्षा का प्रकार

    अंक

    प्रथम यूनिट टेस्ट

    जुलाई, द्वितीय सप्ताह

    MCQ आधारित

    20

    द्वितीय यूनिट टेस्ट

    अगस्त, अंतिम सप्ताह

    वर्णनात्मक प्रश्न

    20

    तृतीय यूनिट टेस्ट

    नवंबर, अंतिम सप्ताह

    MCQ आधारित

    20

    चतुर्थ यूनिट टेस्ट

    दिसंबर, अंतिम सप्ताह

    वर्णनात्मक प्रश्न

    20

    प्रथम यूनिट टेस्ट के 20 अंकों में 10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य और 10 अंक यूनिट टेस्ट के होंगे।

    नोट: ये यूनिट टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे और इनके प्राप्तांक परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

    जीव विज्ञान में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले यूनिट-वाइज सिलेबस पूरा करना चाहिए। आनुवंशिकी तथा विकास 18 अंकों के साथ सबसे अधिक अंकभार वाली इकाई है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान देना उपयोगी रहेगा। इसके अलावा जनन, मानव कल्याण में जीव विज्ञान और पारिस्थितिकी से 14-14 अंक निर्धारित हैं।

    छात्रों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल की भी नियमित तैयारी करनी चाहिए। स्लाइड, स्पॉटिंग, प्रयोग और प्रोजेक्ट से संबंधित विषयों का अभ्यास पहले से करने पर प्रायोगिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान में कितने अंक होते हैं?
    A:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान विषय के कुल 100 अंक होते हैं। इनमें 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक प्रायोगिक परीक्षा के होते हैं।

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान में सबसे अधिक अंक किस यूनिट के हैं?
    A:

    आनुवंशिकी तथा विकास इकाई के लिए सबसे अधिक 18 अंक निर्धारित हैं।

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिकल कितने अंकों का है?
    A:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की है।

    Q: यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान में कितनी इकाइयां हैं?
    A:

    यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान के पाठ्यक्रम में पांच प्रमुख इकाइयां हैं—जनन, आनुवंशिकी तथा विकास, मानव कल्याण में जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और पारिस्थितिकी।

    Q: क्या जीव विज्ञान के यूनिट टेस्ट के अंक बोर्ड रिजल्ट में जुड़ेंगे?
    A:

    नहीं। दिए गए पाठ्यक्रम के अनुसार ये यूनिट टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे और इनके प्राप्तांक परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hi Mohammad Anas Khan

    You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026

    You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026

    Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

    UP Board Class 12 Question Papers 2026