Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 : जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र देखें, आपत्ति
    • लेख
    • यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 : जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र देखें, आपत्ति

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 : जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र देखें, आपत्ति

    Mithilesh KumarUpdated on 16 Nov 2026, 06:04 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जिलेवार सूची जारी कर दी है। परिषद ने 16 नवंबर 2026 को जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची विद्यालयों में छात्र आवंटन के विवरण सहित आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 (UP Board Exam Centre List 2027) में अपने जिले के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों और उनमें आवंटित विद्यालयों एवं विद्यार्थियों का विवरण देख सकते हैं।
    डायरेक्ट ऑफिशियल लिंक : जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027 

    This Story also Contains

    1. ऑनलाइन आपत्ति लिंक
    2. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 पीडीएफ डाउनलोड (UP Board Exam Centre List 2027 PDF Download)
    4. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027: जिलेवार पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    5. जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027
    6. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    7. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    8. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची कब जारी होगी?
    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 : जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्र देखें, आपत्ति
    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027

    ऑनलाइन आपत्ति लिंक

    यूपी बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से तैयार की गई है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति गठित की गई थी। समिति के अनुमोदन के बाद जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची सार्वजनिक की गई है। यह सूची फिलहाल प्रस्तावित है। यदि किसी परीक्षार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या विद्यालय प्रबंधक को परीक्षा केंद्र के निर्धारण अथवा छात्र आवंटन को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वे 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उचित कारणों और साक्ष्यों के साथ संबंधित विद्यालय के डीआईओएस (DIOS) के माध्यम से परिषद के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    आपत्ति लिंक : परीक्षा वर्ष 2027 के परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्रधानाचार्यों/प्रबंधक/परीक्षार्थीयों/अभिभावकों द्वारा आपत्ति/शिकायत विषयक प्रत्यावेदन को पूर्णता भरकर अपलोड करने हेतु यहां क्लिक करें ।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    विवरण

    महत्वपूर्ण तिथि

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची जारी

    16 नवंबर 2026

    ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि

    21 नवंबर 2026

    अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी होने की तिथि

    27 नवंबर 2026

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 पीडीएफ डाउनलोड (UP Board Exam Centre List 2027 PDF Download)

    यूपी बोर्ड ने परीक्षा वर्ष 2027 के लिए जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची जारी की है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों के साथ विद्यालयों और विद्यार्थियों के आवंटन का विवरण शामिल है। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने जिले की सूची देखकर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विद्यार्थी नीचे दी गई जिलेवार तालिका में अपने जिले का नाम खोजकर परीक्षा केंद्र सूची का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की सूची और आपत्ति दर्ज कराने से संबंधित जानकारी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध है।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027: जिलेवार पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रदेश के 75 जिलों की जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्र सूची उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में अपने जिले का नाम और संबंधित परीक्षा केंद्र सूची का डाउनलोड लिंक देख सकते हैं।

    जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027ऑनलाइन जारी की गई है। प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली समेत अन्य जिलों की परीक्षा केंद्र सूची पीडीएफ उपलब्ध होने के बाद नीचे दी गई तालिका में उनके डाउनलोड लिंक अपडेट किए गए हैं। 

    जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027 (UPMSP Exam Centre List 2027)

    जिला कोड

    जिले का नाम

    जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्र सूची

    1

    आगरा

    लिंक चेक करें  

    2

    फिरोजाबाद

    लिंक चेक करें

    3

    मैनपुरी

    लिंक चेक करें  

    4

    एटा

    लिंक चेक करें 

    5

    मथुरा

    लिंक चेक करें  

    6

    अलीगढ़

    लिंक चेक करें 

    7

    हाथरस

    लिंक चेक करें 

    8

    कासगंज

    लिंक चेक करें  

    9

    बुलंदशहर

    लिंक चेक करें  

    10

    गाजियाबाद

    लिंक चेक करें  

    11

    गौतम बुद्ध नगर

    लिंक चेक करें 

    12

    मेरठ

    लिंक चेक करें   

    13

    बागपत

    लिंक चेक करें  

    14

    हापुड़

    लिंक चेक करें   

    15

    मुजफ्फरनगर

    लिंक चेक करें 

    16

    सहारनपुर

    लिंक चेक करें  

    17

    शामली

    लिंक चेक करें  

    21

    मुरादाबाद

    लिंक चेक करें

    22

    अमरोहा

    लिंक चेक करें  

    23

    बिजनौर

    लिंक चेक करें  

    24

    रामपुर

    लिंक चेक करें  

    25

    संभल

    लिंक चेक करें  

    26

    बरेली

    लिंक चेक करें  

    27

    बदायूं

    लिंक चेक करें  

    28

    शाहजहांपुर

    लिंक चेक करें 

    29

    पीलीभीत

    लिंक चेक करें 

    31

    लखीमपुर खीरी

    लिंक चेक करें  

    32

    सीतापुर

    लिंक चेक करें 

    33

    हरदोई

    लिंक चेक करें 

    34

    लखनऊ

    लिंक चेक करें  

    35

    उन्नाव

    लिंक चेक करें  

    36

    रायबरेली

    लिंक चेक करें  

    38

    कानपुर नगर

    लिंक चेक करें

    39

    कानपुर देहात

    लिंक चेक करें 

    40

    फर्रुखाबाद

    लिंक चेक करें  

    41

    इटावा

    लिंक चेक करें  

    42

    कन्नौज

    लिंक चेक करें

    43

    औरैया

    लिंक चेक करें 

    45

    जालौन

    लिंक चेक करें 

    47

    झांसी

    लिंक चेक करें  

    48

    ललितपुर

    लिंक चेक करें  

    49

    हमीरपुर

    लिंक चेक करें 

    50

    महोबा

    लिंक चेक करें   

    51

    बांदा

    लिंक चेक करें  

    52

    चित्रकूट

    लिंक चेक करें 

    54

    प्रतापगढ़

    लिंक चेक करें  

    55

    प्रयागराज

    लिंक चेक करें  

    56

    फतेहपुर

    लिंक चेक करें  

    57

    कौशांबी

    लिंक चेक करें  

    61

    सुल्तानपुर

    लिंक चेक करें  

    62

    अयोध्या

    लिंक चेक करें  

    63

    बाराबंकी

    लिंक चेक करें  

    64

    अंबेडकर नगर

    लिंक चेक करें  

    65

    अमेठी

    लिंक चेक करें  

    66

    बहराइच

    लिंक चेक करें  

    67

    श्रावस्ती

    लिंक चेक करें  

    68

    गोंडा

    लिंक चेक करें

    69

    बलरामपुर

    लिंक चेक करें  

    71

    बस्ती

    लिंक चेक करें

    72

    संत कबीर नगर

    लिंक चेक करें 

    73

    सिद्धार्थनगर

    लिंक चेक करें 

    75

    गोरखपुर

    लिंक चेक करें 

    76

    महाराजगंज

    लिंक चेक करें 

    77

    देवरिया

    लिंक चेक करें 

    78

    कुशीनगर

    लिंक चेक करें 

    80

    आजमगढ़

    लिंक चेक करें 

    81

    मऊ

    लिंक चेक करें  

    82

    बलिया

    लिंक चेक करें  

    83

    जौनपुर

    लिंक चेक करें  

    84

    गाजीपुर

    लिंक चेक करें 

    85

    वाराणसी

    लिंक चेक करें  

    86

    चंदौली

    लिंक चेक करें  

    88

    भदोही

    लिंक चेक करें  

    89

    मिर्जापुर

    लिंक चेक करें 

    90

    सोनभद्र

    लिंक चेक करें 


    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपने जिले की परीक्षा केंद्र सूची डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर परीक्षा वर्ष 2027 की परीक्षा केंद्र सूची से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    3. जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची का विकल्प चुनें।

    4. इसके बाद प्रदेश के जिलों की सूची दिखाई देगी।

    5. अपने जिले के नाम पर क्लिक करके संबंधित परीक्षा केंद्र सूची खोलें।

    6. पीडीएफ में अपने विद्यालय और आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण देखें।

    7. भविष्य में उपयोग के लिए परीक्षा केंद्र सूची पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2027 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और छात्र आवंटन को लेकर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। यदि किसी परीक्षार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या विद्यालय प्रबंधक को जारी सूची में कोई त्रुटि दिखाई देती है या परीक्षा केंद्र को लेकर शिकायत है, तो वे निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

    आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

    1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. परीक्षा वर्ष 2027 के परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्ति/शिकायत के प्रत्यावेदन वाले लिंक पर क्लिक करें।

    3. संबंधित विद्यालय की आईडी (School ID) के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें।

    4. परीक्षा केंद्र या छात्र आवंटन से संबंधित आपत्ति का स्पष्ट कारण दर्ज करें।

    5. शिकायत के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य अपलोड करें।

    6. संबंधित विद्यालय के डीआईओएस के माध्यम से प्रत्यावेदन परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन भेजें।

    7. आवेदन जमा करने के बाद उसकी जानकारी और रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची कब जारी होगी?

    यूपी बोर्ड की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी परीक्षा केंद्र सूची जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा अनुमोदित प्रस्तावित सूची है। इस सूची पर 21 नवंबर 2026 तक प्राप्त होने वाली आपत्तियों और शिकायतों की जांच की जाएगी। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रत्यावेदनों का परीक्षण और निस्तारण किए जाने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 27 नवंबर 2026 तक जारी किए जाने का कार्यक्रम है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले के परीक्षा केंद्र और विद्यालय आवंटन की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Abhishek,

    Could you please specify the subject (Hindi, English, Mathematics, Science or Social Science) for which you need the Class 10 UP Board half-yearly examination question paper of Inter College Bhanwari, Chitrakoot?

    We have some UP Board Class 10 half-yearly question papers available here: