Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जनपदवार एग्जाम सेंटर पीडीएफ डाउनलोड करें, आपत्ति (21 नवंबर तक)
    • लेख
    • यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जनपदवार एग्जाम सेंटर पीडीएफ डाउनलोड करें, आपत्ति (21 नवंबर तक)

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जनपदवार एग्जाम सेंटर पीडीएफ डाउनलोड करें, आपत्ति (21 नवंबर तक)

    Mithilesh KumarUpdated on 16 Nov 2026, 05:41 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 (UP Board Class 12th Exam 2027) के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जिलेवार सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने 16 नवंबर 2026 को जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची विद्यालयों में छात्र आवंटन के विवरण सहित अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट सेंटर लिस्ट 2027 (UP Board 12th Exam Centre List 2027) में अपने जिले के परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर लिस्ट 2027 पीडीएफ डाउनलोड (UP Board 12th Exam Centre List 2027 PDF Download)
    3. यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जिलेवार पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    4. यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 कैसे डाउनलोड करें?
    5. यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    6. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:
    7. यूपी बोर्ड 12वीं की फाइनल परीक्षा केंद्र सूची 2027 कब जारी होगी?
    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जनपदवार एग्जाम सेंटर पीडीएफ डाउनलोड करें, आपत्ति (21 नवंबर तक)
    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027

    इस सूची में उन विद्यालयों का विवरण शामिल है, जिन्हें इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित केंद्रों पर आवंटित विद्यालयों और विद्यार्थियों की जानकारी भी दी गई है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने किया है।

    बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 21 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। यदि किसी परीक्षार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या विद्यालय प्रबंधक को आवंटित परीक्षा केंद्र अथवा छात्र आवंटन को लेकर कोई शिकायत है, तो वे उचित कारणों और साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं। इसके लिए संबंधित विद्यालय के डीआईओएस (DIOS) के माध्यम से परिषद के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
    डायरेक्ट ऑफिशियल लिंक : जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027 

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

    इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची और आपत्ति प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

    कार्यक्रम

    महत्वपूर्ण तिथि

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची जारी

    16 नवंबर 2026

    परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि

    21 नवंबर 2026

    अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी होने की तिथि

    27 नवंबर 2026


    यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर लिस्ट 2027 पीडीएफ डाउनलोड (UP Board 12th Exam Centre List 2027 PDF Download)

    यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 के लिए जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी अपने जिले के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों और वहां आवंटित विद्यालयों एवं परीक्षार्थियों का विवरण चेक कर सकते हैं।

    यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027 (UP Board 12th Centre List 2027) में प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों की जानकारी दी गई है। विद्यार्थी प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली सहित अपने जिले की परीक्षा केंद्र सूची पीडीएफ के माध्यम से देख सकते हैं।

    नीचे दी गई तालिका में जिलेवार परीक्षा केंद्र सूची के लिंक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यार्थी अपने जिले के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र सूची 2027 डाउनलोड कर सकते हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027: जिलेवार पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रदेश के 75 जिलों की जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्र सूची जारी की गई है। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में अपने जिले का नाम और संबंधित परीक्षा केंद्र सूची का डाउनलोड लिंक देख सकते हैं।

    जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027 (UPMSP Class 12 Exam Centre List 2027)

    जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027 (UPMSP Exam Centre List 2027)

    जिला कोड

    जिले का नाम

    जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्र सूची

    1

    आगरा

    लिंक चेक करें  

    2

    फिरोजाबाद

    लिंक चेक करें

    3

    मैनपुरी

    लिंक चेक करें  

    4

    एटा

    लिंक चेक करें 

    5

    मथुरा

    लिंक चेक करें  

    6

    अलीगढ़

    लिंक चेक करें 

    7

    हाथरस

    लिंक चेक करें 

    8

    कासगंज

    लिंक चेक करें  

    9

    बुलंदशहर

    लिंक चेक करें  

    10

    गाजियाबाद

    लिंक चेक करें  

    11

    गौतम बुद्ध नगर

    लिंक चेक करें 

    12

    मेरठ

    लिंक चेक करें   

    13

    बागपत

    लिंक चेक करें  

    14

    हापुड़

    लिंक चेक करें   

    15

    मुजफ्फरनगर

    लिंक चेक करें 

    16

    सहारनपुर

    लिंक चेक करें  

    17

    शामली

    लिंक चेक करें  

    21

    मुरादाबाद

    लिंक चेक करें

    22

    अमरोहा

    लिंक चेक करें  

    23

    बिजनौर

    लिंक चेक करें  

    24

    रामपुर

    लिंक चेक करें  

    25

    संभल

    लिंक चेक करें  

    26

    बरेली

    लिंक चेक करें  

    27

    बदायूं

    लिंक चेक करें  

    28

    शाहजहांपुर

    लिंक चेक करें 

    29

    पीलीभीत

    लिंक चेक करें 

    31

    लखीमपुर खीरी

    लिंक चेक करें  

    32

    सीतापुर

    लिंक चेक करें 

    33

    हरदोई

    लिंक चेक करें 

    34

    लखनऊ

    लिंक चेक करें  

    35

    उन्नाव

    लिंक चेक करें  

    36

    रायबरेली

    लिंक चेक करें  

    38

    कानपुर नगर

    लिंक चेक करें

    39

    कानपुर देहात

    लिंक चेक करें 

    40

    फर्रुखाबाद

    लिंक चेक करें  

    41

    इटावा

    लिंक चेक करें  

    42

    कन्नौज

    लिंक चेक करें

    43

    औरैया

    लिंक चेक करें 

    45

    जालौन

    लिंक चेक करें 

    47

    झांसी

    लिंक चेक करें  

    48

    ललितपुर

    लिंक चेक करें  

    49

    हमीरपुर

    लिंक चेक करें 

    50

    महोबा

    लिंक चेक करें   

    51

    बांदा

    लिंक चेक करें  

    52

    चित्रकूट

    लिंक चेक करें 

    54

    प्रतापगढ़

    लिंक चेक करें  

    55

    प्रयागराज

    लिंक चेक करें  

    56

    फतेहपुर

    लिंक चेक करें  

    57

    कौशांबी

    लिंक चेक करें  

    61

    सुल्तानपुर

    लिंक चेक करें  

    62

    अयोध्या

    लिंक चेक करें  

    63

    बाराबंकी

    लिंक चेक करें  

    64

    अंबेडकर नगर

    लिंक चेक करें  

    65

    अमेठी

    लिंक चेक करें  

    66

    बहराइच

    लिंक चेक करें  

    67

    श्रावस्ती

    लिंक चेक करें  

    68

    गोंडा

    लिंक चेक करें

    69

    बलरामपुर

    लिंक चेक करें  

    71

    बस्ती

    लिंक चेक करें

    72

    संत कबीर नगर

    लिंक चेक करें 

    73

    सिद्धार्थनगर

    लिंक चेक करें 

    75

    गोरखपुर

    लिंक चेक करें 

    76

    महाराजगंज

    लिंक चेक करें 

    77

    देवरिया

    लिंक चेक करें 

    78

    कुशीनगर

    लिंक चेक करें 

    80

    आजमगढ़

    लिंक चेक करें 

    81

    मऊ

    लिंक चेक करें  

    82

    बलिया

    लिंक चेक करें  

    83

    जौनपुर

    लिंक चेक करें  

    84

    गाजीपुर

    लिंक चेक करें 

    85

    वाराणसी

    लिंक चेक करें  

    86

    चंदौली

    लिंक चेक करें  

    88

    भदोही

    लिंक चेक करें  

    89

    मिर्जापुर

    लिंक चेक करें 

    90

    सोनभद्र

    लिंक चेक करें 

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा केंद्र सूची 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अपने जिले की परीक्षा केंद्र सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम सेंटर लिस्ट 2027 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

    1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर परीक्षा वर्ष 2027 की परीक्षा केंद्र सूची से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    3. जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची का विकल्प चुनें।

    4. इसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    5. अपने जिले का नाम चुनकर संबंधित परीक्षा केंद्र सूची खोलें।

    6. पीडीएफ में अपने विद्यालय और आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण चेक करें।

    7. परीक्षा केंद्र की जानकारी भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    यूपी बोर्ड 12वीं सेंटर लिस्ट 2027 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची को लेकर आपत्ति और शिकायत दर्ज कराने की ऑनलाइन सुविधा दी है। यदि किसी विद्यार्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र को लेकर परेशानी है या अभिभावक, प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधक को छात्र आवंटन अथवा केंद्र निर्धारण में कोई गलती दिखाई देती है, तो वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

    इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी (School ID) के माध्यम से परिषद के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। शिकायत में उचित कारण बताना और उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज एवं साक्ष्य अपलोड करना अनिवार्य है। प्रत्यावेदन संबंधित विद्यालय के डीआईओएस (District Inspector of Schools) के माध्यम से परिषद तक भेजा जाएगा।

    यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा केंद्र सूची पर आपत्ति की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2026 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    आपत्ति लिंक : परीक्षा वर्ष 2027 के परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्रधानाचार्यों/प्रबंधक/परीक्षार्थीयों/अभिभावकों द्वारा आपत्ति/शिकायत विषयक प्रत्यावेदन को पूर्णता भरकर अपलोड करने हेतु यहां क्लिक करें ।


    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. परीक्षा वर्ष 2027 के परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्ति/शिकायत लिंक खोलें।

    3. संबंधित विद्यालय की आईडी के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।

    4. परीक्षा केंद्र या विद्यार्थी आवंटन से जुड़ी समस्या का स्पष्ट विवरण दर्ज करें।

    5. आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य अपलोड करें।

    6. संबंधित विद्यालय के डीआईओएस के माध्यम से प्रत्यावेदन ऑनलाइन जमा करें।

    7. आवेदन जमा होने के बाद उसकी जानकारी अपने पास सुरक्षित रखें।

    आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2026 है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस तारीख के बाद प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    यूपी बोर्ड 12वीं की फाइनल परीक्षा केंद्र सूची 2027 कब जारी होगी?

    यूपी बोर्ड ने 16 नवंबर 2026 को जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा अनुमोदित प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची जारी की है। फिलहाल इस सूची पर परीक्षार्थियों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों से आपत्तियां मांगी गई हैं।

    आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों और प्रत्यावेदनों की जांच की जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण पूरा होने के बाद बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी करेगा।

    यूपी बोर्ड की ओर से अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 27 नवंबर 2026 तक जारी किए जाने का कार्यक्रम है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले के परीक्षा केंद्र और आवंटित विद्यालय की जानकारी के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka PUC Board Application Date

    8 Oct'26 - 17 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 12th ?

    Hello Student,

    The UP Board half-yearly exam question papers are readily available for download for all subjects, including physics. Kindly refer to the link attached below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-11-half-yearly-question-papers-2025-26

    Hope it helps!

    Hi Mohammad Anas Khan

    You can download the UP Board Class 12 Biology Question Paper 2026 from Careers360. The page provides the original 2026 Biology question paper for practice and revision.

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-question-paper-2026

    You can also check the UP Board Class 12 Biology Answer Key 2026 here:

    https://school.careers360.com/download/ebooks/up-board-class-12-biology-answer-key-2026

    Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

    UP Board Class 12 Question Papers 2026