अटल आवासीय विद्यालय एडमिशन 2026-27 - अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम कानपुर क्षेत्र के लिए 25 मार्च, 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र प्रत्येक क्षेत्र की संबंधित वेबसाइट के माध्यम से अटल आवासीय विद्यालय परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्रों के लिए AAV प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 मार्च, 2026 को किया गया था। सभी मंडलों का रिजल्ट धीरे-धीरे जारी हो रहा है। कानपुर के साथ ललितपुर मंडल, सोनभद्र मंडल, गोरखपुर मंडल, सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल,आजमगढ़ मंडल, प्रयागराज मंडल, लखनऊ मंडल ने रिजल्ट जारी कर दिया है। संबंधित मंडल के श्रम विभाग के कार्यालय से या मंडल के संबंधित स्कूल से संपर्क कर उनके नोटिस बोर्ड पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वाराणसी मंडल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। श्रम विभाग के नोटिस बोर्ड पर भी रिजल्ट दिया गया है। वाराणसी मंडल का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। श्रम विभाग के संबंधित कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अटल आवासीय विद्यालय चयन सूची 2026 कानपुर क्षेत्र के लिए डाउनलोड करें।
अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा सोनभद्र की सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम
This Story also Contains

गोंडा जिले के मनकापुर सिसवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा 2026-27 का परिणाम 30 मार्च 2026 सोमवार को घोषित कर दिया गया है। कक्षा 6 और कक्षा 9 में कुल 771 अभ्यर्थियों में से 221 सफल हुए हैं। 8 मार्च को जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में देवी पाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों से बच्चों ने हिस्सा लिया था। इन सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
ये सभी अभ्यर्थी श्रमिक परिवारों से हैं या ऐसे बच्चे हैं जिनके माता-पिता का कोविड काल में निधन हो गया था। काउंसलिंग अटल आवासीय विद्यालय, सिसवा, मनकापुर (गोंडा) परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। उपश्रमायुक्त द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 और 2 अप्रैल 2026 को होगी, जबकि कक्षा 9 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4 और 6 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।
जारी परिणाम के अनुसार, कक्षा-06 में कुल 160 सीटों (80 बालक और 80 बालिका) के लिए 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं, कक्षा-09 में 61 सीटों (31 बालक और 30 बालिका) के सापेक्ष 61 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची श्रेणीवार जारी की गई है, जिसमें अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी शामिल हैं।
उपश्रमायुक्त अनुभव वर्मा ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय सभी आवश्यक मूल अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर अभिलेखों में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और अभिभावकों से निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित होने की अपील की है।
Get your results instantly with our calculator!
अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार 29 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 6 के लिए 160 तथा कक्षा 9 के लिए 64 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। जिलेवार चयन की बात करें तो मिर्जापुर से कक्षा 6 में 87 व कक्षा 9 में 30 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। वहीं भदोही से कक्षा 6 में 22 व कक्षा 9 में 14 छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। सोनभद्र जिले से कक्षा 6 में 51 व कक्षा 9 में 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
विद्यालय प्रशासन ने मीडिया को बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 6 अप्रैल को कक्षा 6 तथा 7 अप्रैल को कक्षा 9 के लिए आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जा रही है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को समय से उपस्थित होना होगा तथा प्रवेश के समय स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) जमा करना अनिवार्य होगा। बिना टीसी के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम संबंधित जिलों की एनआईसी वेबसाइटों के साथ-साथ श्रम विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी उपलब्ध करा दिया गया है।
सहजनवा के पिपरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार 28 मार्च 2026 को घोषित कर दिया गया। इस प्रवेश परीक्षा में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन मेधावी छात्रों के चयन के लिए गत 8 मार्च को मंडल के विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। कड़े मूल्यांकन के बाद शनिवार को अंतिम चयन सूची जारी की गई। कक्षा 6 में कुल 160 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कक्षा 9 में कुल 65 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।
मुरादाबाद मंडल के ग्राम पीपली (बिलारी) स्थित अटल आवासीय विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह विद्यालय उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित है। इस प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में श्रमिक परिवारों के बच्चों ने भाग लिया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 में 160 और कक्षा 9 में 66 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। यह परीक्षा 8 मार्च को मुरादाबाद परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पात्र बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया था।
चयनित छात्र-छात्राओं की सूची संबंधित जिलों के श्रम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। अभिभावक और विद्यार्थी वहां जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए विद्यालय प्रबंधन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छात्र या उनके अभिभावक कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच 6205945812 और 9953856085 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ मंडल का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
आजमगढ़ मंडल का रिजल्ट
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च 2026 को जारी होना था लेकिन इसमें विलंब हो रहा है। जिन मंडलों का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, उनका रिजल्ट जल्द आने की संभावना है। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अटल आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होनी थी लेकिन ये अब रिजल्ट जारी होने के बाद होगा। रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से होगी। अटल आवासीय विद्यालय सत्र 26-27 में प्रवेश के लिए 8 मार्च रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा छह के लिए हुई परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण यानी रीजनिंग के सवाल मुश्किल रहे। कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का समय सुबह 11 से लेकर दोपहर 1 बजे तक का समय रखा गया था, जबकि कक्षा 9 में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का समय सुबह 11 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।
ये भी पढ़ें : अटल आवासीय स्कूल रिजल्ट कैसे चेक करें
कक्षा 6 की परीक्षा के लिए कुल 80 सवाल आए थे। इनमें 40 सवाल मानसिक क्षमता परीक्षण यानी रीजनिंग, 20 सवाल गणित, 10 सवाल हिंदी व 10 अंग्रेजी भाषा के आए थे। केंद्र से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि रीजनिंग के सवाल मुश्किल आए थे, जबकि बाकी सवाल सामान्य रहे। निगेटिव मार्किंग न होने के कारण सभी 80 सवाल हल किया। उधर, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में कुल 100 सवाल हल करने के लिए आए थे। परीक्षार्थियों का कहना था कि अंग्रेजी व गणित के सवाल आसान रहे। जबकि विज्ञान के सवाल मुश्किल आए थे।
अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित की गई। अटल आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रवेश परीक्षा सूचना के अनुसार समस्त पात्र अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अपने स्थानीय श्रम कार्यालय से संपर्क करना था। समस्त पात्र अभ्यर्थी समय से प्रवेश पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र 26 फरवरी 2026 से वितरित किया जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालय (एएवी) में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो गई।
अटल आवासीय विद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 से 31 जनवरी, 2026 तक सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों के लिए आयोजित की जा रही थी जिसे बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया गया था। कई जिलों में आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग के बाद आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी कर दी गई है। छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जा सकते हैं। उन्हें अंतिम तिथि से पहले अटल आवासीय विद्यालय 2026-26 सत्र के प्रवेश के लिए आवेदन करना होता है।
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
उम्मीदवार अपने-अपने जिलों में श्रम विभाग के कार्यालय से संपर्क करके अटल आवासीय विद्यालय 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को राज्य भर में आयोजित की जाएगी। अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश 2026-27 के बारे में अधिक जानने के लिए लेख पढ़ें।
विषय | विवरण |
योजना | अटल आवासीय विद्यालय योजना |
आयोजक | उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड |
प्रवेश | Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026-27 |
उद्देश्य | कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करना। |
प्रवेश प्रावधान | प्रवेश परीक्षा में प्राप्त योग्यता के आधार पर |
आवेदन की तिथियां |
1 जनवरी से 15 फरवरी, 2026 |
कक्षाओं | कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्र |
स्कूलों की संख्या | 18 अटल आवासीय विद्यालय |
आधिकारिक वेबसाइट | upbocw.in |
विवरण | तिथि |
एएवी प्रवेश आवेदन शुरू होने की तिथि | 1 जनवरी, 2026 |
एएवी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि |
15 फरवरी 2026 |
| आवेदन पत्र का सत्यापन | 25 फरवरी 2026 तक |
प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड की तिथि |
26 फरवरी, 2026 से (स्थानीय श्रम कार्यालय से) |
एएवी प्रवेश परीक्षा तिथि |
8 मार्च 2026 |
| अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट तिथि | 25 मार्च 2026 (कानपुर और अन्य मंडल के लिए जारी) |
| काउंसलिंग प्रक्रिया | मार्च-अप्रैल 2026 6 और 7 अप्रैल 2026 (सोनभद्र के लिए) |
| नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत | 1 अप्रैल 2026 से |
छात्रों को अटल आवासीय प्रवेश 2026-27 का फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित पात्रता मानदंडों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं को देखें।
केवल विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक ही पात्र हैं, जिन्होंने 30 नवंबर, 2025 तक पंजीकरण के बाद कम से कम तीन वर्ष की यूपीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्यता पूरी कर ली हो। प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे ही पात्र हैं।
एएवी कक्षा VI में प्रवेश के लिए छात्रों की आयु 1 मई, 2014 से 31 जुलाई, 2016 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
एएवी कक्षा IX में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 मई, 2011 से 31 जुलाई, 2013 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
आयु पात्रता नियम सभी श्रेणियों के छात्रों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/सामान्य वर्ग) पर लागू होगा।
छठी कक्षा के लिए, छात्र को सत्र 2025-26 में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए और उत्तीर्ण होना चाहिए।
कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार का सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना और उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
वंचित वर्ग के लिए, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड) के अंतर्गत आने वाले बच्चे अटल आवासीय प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
जो उम्मीदवार अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत अटल आवास 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे प्रवेश के लिए आवेदन करने के तरीके के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: upbocw.in पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर मौजूद "लिंक" अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।
चरण 3:आगे बढ़ने से पहले सभी सामान्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और “ आगे बढ़ें" बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : श्रेणी का चयन करें और श्रम पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
चरण 5 : छात्र, अभिभावक और अन्य विवरण भरें और एएवी प्रवेश प्रपत्र 2026-27 को पूरा करें।
चरण 6 : आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और घोषणा पर निशान लगाएं।
चरण 7 : "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
चरण-1 : अभ्यर्थियों को अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत बने स्कूल में जाकर आवेदन करना होगा।
चरण-2 : आपको कार्यालय से योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
चरण-3 : आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें।
चरण-4 : इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
चरण-5 : आपके आवेदन पत्र की जांच करने के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा, जिसके बाद ही आप योजना का लाभ उठा पाएंगे।
निर्माण श्रमिक का पंजीकरण कार्ड
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट आकार की तीन तस्वीरें
पिछली कक्षा की मार्कशीट
आय/जाति प्रमाण पत्र
चिकित्सा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें -
उत्तर प्रदेश स्थित अटल आवासीय विद्यालय में 22 फरवरी, 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा छात्रों को अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाएगी। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के विवरण नीचे देखें।
विवरण | विवरण |
परीक्षा का नाम | अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 |
संचालन निकाय | Atal Awasiya Vidyalaya, Uttar Pradesh |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
कक्षा | छठी और नौवीं कक्षा के छात्र |
परीक्षा का समय | सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
माध्यम | अंग्रेजी और हिंदी भाषा |
नोट : | दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 40 मिनट दिए जाएंगे। |
क्रम | परीक्षण का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
1 | मानसिक क्षमता परीक्षण | 40 | 50 | 60 मिनट |
2 | अंकगणित परीक्षा | 20 | 25 | 30 मिनट |
3 | भाषा परीक्षण | 20 | 25 | 30 मिनट |
योग | 80 | 100 | 2 घंटे |
क्रम सं. | परीक्षण का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
1 | अंग्रेजी | 15 | 15 | 20 मिनट |
2 | हिंदी | 15 | 15 | 20 मिनट |
3 | गणित | 35 | 35 | 40 मिनट |
4 | विज्ञान | 35 | 35 | 40 मिनट |
योग | 100 | 100 | 2 घंटे |

नियमों के अनुसार, अटल आवासीय विद्यालय (AAV) में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27%, अनुसूचित जाति के लिए 21% और अनुसूचित जनजाति के लिए 2% सीटें आरक्षित होंगी। लड़कों और लड़कियों के लिए कुल सीटों का अनुपात 50:50 होगा। 2026-27 सत्र के प्रवेश के लिए विस्तृत सीट आरक्षण के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
कक्षा | लड़के | ||||
कुल | सामान्य | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | |
कक्षा 6 | 80 | 42 | 21 | 16 | 1 |
कक्षा 9 | 30 | 16 | 8 | 6 | 0 |
कुल सीटें | 110 | 58 | 29 | 22 | 1 |
कक्षा | लड़कियां | ||||
कुल | सामान्य | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | |
कक्षा 6 | 80 | 42 | 21 | 16 | 1 |
कक्षा 9 | 31 | 17 | 8 | 6 | 0 |
कुल सीटें | 111 | 59 | 29 | 22 | 1 |
इसके अलावा, यह भी जांच लें -
इन विद्यालयों में शिक्षा का पाठ्यक्रम नवोदय विद्यालय की तरह अंग्रेजी माध्यम के सीबीएसई बोर्ड से होगा।
प्रत्येक विद्यालय की छात्र क्षमता 1000 होगी, जिसमें 500 लड़के और 500 लड़कियां शामिल होंगी।
हर साल, निर्माण श्रमिकों के बच्चों और बेसहारा बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही योग्यता के आधार पर विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
अटल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति भोजन, चिकित्सा, गुणवत्तापूर्ण छात्रावास, खेलकूद, सुरक्षा आदि जैसी विद्यालय सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होगी।
अटल आवासीय विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने की स्थिति में समिति निर्णय लेने और कोई भी दिशा निर्देश या आदेश जारी करने के लिए सक्षम होगी।
मंडल | स्कूल का पता |
आगरा | गाँव: कोराई, तहसील किरावाली ज़िलाआगरा |
अलीगढ़ | गाँव: तमकोली, तहसील: गभाना,ज़िला: अलीगढ़ |
अयोध्या | गाँव अमराई तहसील: रुदौली, ज़िला : अयोध्या |
आजमगढ़ | गाँव: गंभीरबन, तहसील: सदर, ज़िला: आजमगढ़ |
बस्ती | गाँव: बेसवराई, तहसील हरिया ज़िला: बस्ती |
बरेली | गाँव: अधकाटा नज़राना, तहसील नवाबगंज ज़िला बरेली |
चित्रकूट | गाँव: अचरोडा,तहसील: सदर बांदा, ज़िला: चित्रकूट |
देवीपटनम | गाँव: सिसवां, तहसील: मनकापुर, ज़िला: गोंडा |
झांसी | गाँव: दौरा, तहसील: ललितपुर, ज़िला: ललितपुर |
कानपुर | गाँव रामपुर नरुआ तहसील बिल्हौरा, ज़िला कानपुर |
लखनऊ | गाँव: सिथौली कलां, तहसील: मोहनलाल गंज, ज़िला लखनऊ |
मेरठ | गाँव: कौंडू, तहसील: सिकंदराबाद, ज़िला: बुलंदशहर |
मिर्जापुर | गाँव: कोटा, तहसील: रॉबर्ट गंज, जिला: सोनभद्र |
प्रयागराज | गाँव: बेलहाट, तहसील कौरवान ज़िला प्रयागराज |
गोरखपुर | गाँव: पिपरा, तहसील: सहजनवान, ज़िला गोरखपुर |
मुरादाबाद | गाँव: पीपली ,तहसील बिलहारी ज़िला: मुरादाबाद |
सहारनपुर | गांव: नगला बुजुर्ग, तहसील: जानसठ, ज़िला मुजफ्फरनगर |
वाराणसी | गाँव: चौबेपुर, तहसील: चौबेपुर, ज़िला वाराणसी |
ये भी पढ़ें :
Frequently Asked Questions (FAQs)
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड में कार्यरत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक पहल है।
अटल आवासीय विद्यालय योजना के माध्यम से गैर सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त स्कूली शिक्षा का लाभ दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए मजदूरों के बच्चों की उम्र 6 से 16 साल के बीच होनी चाहिए।
अटल आवासीय विद्यालय योजना वर्ष 2021 में शुरू की गई थी।
छात्र 1 जनवरी से 15 फरवरी, 2026 तक अटल आवासीय विद्यालय 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते थे।
यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी 18 मंडलों में शुरू की गई है।
उम्मीदवार अटल आवासीय विद्यालय में 2026-27 सत्र के प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जा सकते हैं।
एएवी में 2026-27 में प्रवेश अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों को दिया जाएगा।
अटल आवासीय विद्यालय 8 मार्च, 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
कक्षा VI और कक्षा IX के छात्र AAV प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the UP Board Class 10 Social Science 2022 question paper PDF, refer to the article given below:
Hello student,
Please mention your class, subject, and board so I can help you find relevant previous-year question papers and important questions for your upcoming exam. These can help you prepare for the exam.
Please check the relevant resources shared below.
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper
Hi Ananya Gupta
For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers
https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers
Hi Student!
Given below is the link to access the UP Board Class 10 Question Paper:
https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions
You can check the link below,apply relevant filters, find suitable resources:
https://school.careers360.com/download/ebooks-and-sample-papers
Hi!
Given below is the link to access the Class 10th UP Board Question Papers:
सहारनपुर मंडल का रिजल्ट