Careers360 Logo
ask-icon
share
    अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026 लिंक - कक्षा 6 और 9 चयन सूची पीडीएफ
    • लेख
    • अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026 लिंक - कक्षा 6 और 9 चयन सूची पीडीएफ

    अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026 लिंक - कक्षा 6 और 9 चयन सूची पीडीएफ

    Mithilesh KumarUpdated on 06 Jun 2026, 11:28 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026 लिंक - अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम कानपुर क्षेत्र के लिए 25 मार्च, 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र प्रत्येक क्षेत्र की संबंधित वेबसाइट के माध्यम से अटल आवासीय विद्यालय परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्रों के लिए AAV प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 मार्च, 2026 को किया गया था। अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026 संबंधित स्कूलों के सूचना पट्‌ट पर चस्पा की जाएगी। आप स्कूल के नोटिस बोर्ड से भी रिजल्ट देख सकते हैं। सभी मंडलों का रिजल्ट धीरे-धीरे जारी हो रहा है। कानपुर के साथ देवीपाटन मंडल, ललितपुर मंडल, सोनभद्र मंडल, गोरखपुर मंडल, सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल,आजमगढ़ मंडल, प्रयागराज मंडल, लखनऊ मंडल ने रिजल्ट जारी कर दिया है। संबंधित मंडल के श्रम विभाग के कार्यालय से या मंडल के संबंधित स्कूल से संपर्क कर उनके नोटिस बोर्ड पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वाराणसी मंडल का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। श्रम विभाग के नोटिस बोर्ड पर भी रिजल्ट दिया गया है।
    अटल आवासीय विद्यालय चयन सूची 2026 कानपुर क्षेत्र के लिए डाउनलोड करें।
    अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा सोनभद्र की सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम

    Live | Oct 15, 2026 | 3:59 PM IST

    This Story also Contains

    1. अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 कक्षा 6 एवं 9 का परीक्षा परिणाम ललितपुर का जारी
    2. वाराणसी मंडल का रिजल्ट जारी
    3. मिर्जापुर मंडल का रिजल्ट जारी
    4. गोरखपुर मंडल का रिजल्ट जारी
    5. अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ मंडल का रिजल्ट जारी
    6. अटल आवासीय विद्यालय परिणाम 2026 रिलीज की तारीख
    7. अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 अवलोकन
    8. अटल आवासीय विद्यालय 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद क्या होगा?
    अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026 लिंक - कक्षा 6 और 9 चयन सूची पीडीएफ
    अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026 लिंक

    वाराणसी मंडल का रिजल्ट जारी

    1775455316319

    देवीपाटन मंडल के गोंडा अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित : 771 अभ्यर्थियों में से 221 अभ्यर्थी हुए सफल, 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक होगी काउंसलिंग

    गोंडा जिले के मनकापुर सिसवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा 2026-27 का परिणाम 30 मार्च 2026 सोमवार को घोषित कर दिया गया है। कक्षा 6 और कक्षा 9 में कुल 771 अभ्यर्थियों में से 221 सफल हुए हैं। 8 मार्च को जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में देवी पाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों से बच्चों ने हिस्सा लिया था। इन सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

    ये सभी अभ्यर्थी श्रमिक परिवारों से हैं या ऐसे बच्चे हैं जिनके माता-पिता का कोविड काल में निधन हो गया था। काउंसलिंग अटल आवासीय विद्यालय, सिसवा, मनकापुर (गोंडा) परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। उपश्रमायुक्त द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 और 2 अप्रैल 2026 को होगी, जबकि कक्षा 9 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4 और 6 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।

    जारी परिणाम के अनुसार, कक्षा-06 में कुल 160 सीटों (80 बालक और 80 बालिका) के लिए 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं, कक्षा-09 में 61 सीटों (31 बालक और 30 बालिका) के सापेक्ष 61 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची श्रेणीवार जारी की गई है, जिसमें अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी शामिल हैं।

    उपश्रमायुक्त अनुभव वर्मा ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय सभी आवश्यक मूल अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर अभिलेखों में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और अभिभावकों से निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित होने की अपील की है।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    मिर्जापुर मंडल का रिजल्ट जारी

    अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार 29 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 6 के लिए 160 तथा कक्षा 9 के लिए 64 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। जिलेवार चयन की बात करें तो मिर्जापुर से कक्षा 6 में 87 व कक्षा 9 में 30 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। वहीं भदोही से कक्षा 6 में 22 व कक्षा 9 में 14 छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। सोनभद्र जिले से कक्षा 6 में 51 व कक्षा 9 में 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।

    विद्यालय प्रशासन ने मीडिया को बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 6 अप्रैल को कक्षा 6 तथा 7 अप्रैल को कक्षा 9 के लिए आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जा रही है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को समय से उपस्थित होना होगा तथा प्रवेश के समय स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) जमा करना अनिवार्य होगा। बिना टीसी के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम संबंधित जिलों की एनआईसी वेबसाइटों के साथ-साथ श्रम विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी उपलब्ध करा दिया गया है।

    गोरखपुर मंडल का रिजल्ट जारी

    सहजनवा के पिपरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार 28 मार्च 2026 को घोषित कर दिया गया। इस प्रवेश परीक्षा में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन मेधावी छात्रों के चयन के लिए गत 8 मार्च को मंडल के विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। कड़े मूल्यांकन के बाद शनिवार को अंतिम चयन सूची जारी की गई। कक्षा 6 में कुल 160 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कक्षा 9 में कुल 65 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।

    अटल आवासीय विद्यालय मुरादाबाद मंडल का रिजल्ट जारी, स्कूल के नोटिस बोर्ड पर देखें रिजल्ट

    मुरादाबाद मंडल के ग्राम पीपली (बिलारी) स्थित अटल आवासीय विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह विद्यालय उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित है। इस प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में श्रमिक परिवारों के बच्चों ने भाग लिया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 में 160 और कक्षा 9 में 66 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। यह परीक्षा 8 मार्च को मुरादाबाद परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पात्र बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया था।

    चयनित छात्र-छात्राओं की सूची संबंधित जिलों के श्रम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। अभिभावक और विद्यार्थी वहां जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए विद्यालय प्रबंधन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छात्र या उनके अभिभावक कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच 6205945812 और 9953856085 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

    अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ मंडल का रिजल्ट जारी

    अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ मंडल का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट स्कूल और श्रम विभाग के नोटिस बोर्ड या कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

    1774586349976आजमगढ़ मंडल का रिजल्ट

    1774668768518सहारनपुर मंडल का रिजल्ट

    1774693934840

    प्रयागराज मंडल का रिजल्ट


    1774694107375

    अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट संबंधित मंडलों द्वारा जारी किया जा रहा है। एएवी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 मार्च, 2026 को किया गया था। कक्षा 6 और 9 के छात्रों के लिए अटल आवासीय विद्यालय चयन सूची 2026 संंबंधित जिलों की वेबसाइट और आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर उपलब्ध होगी। अटल आवासीय स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च को जारी होना था लेकिन इसमें विलंब हो रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक यहां प्रदान किया जाएगा।

    जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, वे काउंसलिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगे और अटल आवासीय प्रवेश 2026-27 की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष, अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की चयन सूची 19 मार्च, 2025 को जारी की गई थी। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ और पढ़ें।

    अटल आवासीय विद्यालय परिणाम 2026 रिलीज की तारीख

    अटल आवासीय विद्यालय 2026 का रिजल्ट 18 मार्च, 2026 को घोषित होने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई तालिका में प्राप्त करें।

    कार्यक्रम

    तिथि

    अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026

    8 मार्च, 2026

    अटल आवासीय विद्यालय रिजल्ट 2026

    18 मार्च 2026

    25 मार्च 2026 (कानपुर व अन्य मंडल के लिए जारी)

    मार्च, 2026 के अंंतिम सप्ताह में (बचे हुए मंडल में संभावित)

    अटल आवासीय विद्यालय चयन सूची 2026

    25 से 30 मार्च 2026 के बीच

    काउंसलिंग प्रक्रिया

    20 से 29 मार्च, 2026

    मार्च-अप्रैल, 2026

    6 और 7 अप्रैल 2026 (मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र के लिए)

    1 से 6 अप्रैल 2026 (देवी पाटन मंडल, गोंडा)

    नया शैक्षणिक सत्र

    1 अप्रैल, 2026 से

    अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 अवलोकन

    विषय

    विवरण

    संचालन

    उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड

    परीक्षा

    अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026

    अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम स्थिति

    जारी

    अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 परिणाम जारी होने की तारीख

    25 मार्च 2026 (कानपुर व अन्य मंडल के लिए जारी)

    कक्षा

    कक्षा 6 और कक्षा 9

    आधिकारिक वेबसाइट

    upbocw.in

    अटल आवासीय विद्यालय 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद क्या होगा?

    एएवी प्रवेश परीक्षा 2026 के रिजल्ट घोषित होने के बाद, चयनित छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय की काउंसलिंग 20 से 29 मार्च, 2026 तक होगी। इसके बाद, छात्र प्रवेश प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे और नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें -

    • सैनिक स्कूल प्रवेश

    • राष्ट्रीय सैन्य विद्यालयों में प्रवेश

    • जेएनवीएसटी कक्षा 6 में प्रवेश

    • जेएनवीएसटी कक्षा 9 में प्रवेश



    • अटल आवासीय विद्यालय यूपी स्कूलों की सूची

      मंडल

      स्कूल का पता

      आगरा

      गाँव: कोराई, तहसील किरावाली ज़िलाआगरा

      अलीगढ़

      गाँव: तमकोली, तहसील: गभाना,ज़िला: अलीगढ़

      अयोध्या

      गाँव अमराई तहसील: रुदौली, ज़िला : अयोध्या

      आजमगढ़

      गाँव: गंभीरबन, तहसील: सदर, ज़िला: आजमगढ़

      बस्ती

      गाँव: बेसवराई, तहसील हरिया ज़िला: बस्ती

      बरेली

      गाँव: अधकाटा नज़राना, तहसील नवाबगंज ज़िला बरेली

      चित्रकूट

      गाँव: अचरोडा,तहसील: सदर बांदा, ज़िला: चित्रकूट

      देवीपटनम

      गाँव: सिसवां, तहसील: मनकापुर, ज़िला: गोंडा

      झांसी

      गाँव: दौरा, तहसील: ललितपुर, ज़िला: ललितपुर

      कानपुर

      गाँव रामपुर नरुआ तहसील बिल्हौरा, ज़िला कानपुर

      लखनऊ

      गाँव: सिथौली कलां, तहसील: मोहनलाल गंज, ज़िला लखनऊ

      मेरठ

      गाँव: कौंडू, तहसील: सिकंदराबाद, ज़िला: बुलंदशहर

      मिर्जापुर

      गाँव: कोटा, तहसील: रॉबर्ट गंज, जिला: सोनभद्र

      प्रयागराज

      गाँव: बेलहाट, तहसील कौरवान ज़िला प्रयागराज

      गोरखपुर

      गाँव: पिपरा, तहसील: सहजनवान, ज़िला गोरखपुर

      मुरादाबाद

      गाँव: पीपली ,तहसील बिलहारी ज़िला: मुरादाबाद

      सहारनपुर

      गांव: नगला बुजुर्ग, तहसील: जानसठ, ज़िला मुजफ्फरनगर

      वाराणसी

      गाँव: चौबेपुर, तहसील: चौबेपुर, ज़िला वाराणसी

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: अटल आवासीय विद्यालय 2026-27 का रिजल्ट कब घोषित होगा?
    A:

    अटल आवासीय विद्यालय 2026 का रिजल्ट 25 मार्च, 2026 को कानपुर मंडल के लिए जारी किया गया।

    Q: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 कैसे चेक करें?
    A:

    अटल आवासीय विद्यालय परीक्षा 2026-27 का रिजल्ट संबंधित विद्यालयों द्वारा अलग-अलग जारी न कर इस बार एक साथ जारी करने की तैयारी है। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपने-अपने विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    HPBOSE 12th Application Date

    8 Sep'26 - 15 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello student,

    Please mention your class, subject, and board so I can help you find relevant previous-year question papers and important questions for your upcoming exam. These can help you prepare for the exam.

    Please check the relevant resources shared below.

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-previous-year-question-papers-class-10-pdf-download

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-10-last-5-year-question-paper


    Hi Ananya Gupta

    For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers

    https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers