Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार, आवेदन, अंतिम तिथि, प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार, आवेदन, अंतिम तिथि, प्रक्रिया

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार, आवेदन, अंतिम तिथि, प्रक्रिया

    Mithilesh KumarUpdated on 06 May 2026, 11:27 AM IST

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद मार्कशीट में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार के संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2026 में यदि किसी की मार्कशीट में विद्यार्थी के नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि, माता का नाम या फोटो में गड़बड़ी है तो उसे सुधरवा सकते हैं। शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 27 अप्रैल से शुरू हुआ है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 तक है। इस लेख में जानेंगे कि किन विवरणों में त्रुटि होने पर सुधार कर सकते हैं और उसकी प्रक्रिया क्या है?
    लेटेस्ट अपडेट : यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2026 जारी करने के बाद रिजल्ट से संतुष्ट विद्यार्थियों के लिए स्क्रूटनी आवेदन 25 अप्रैल 2026 से शुरू कर दिया है। स्क्रूटनी आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2026 है।
    विस्तार से पढ़ें : यूपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रुटिनी 2026 - ऑनलाइन आवेदन करें, अंतिम तिथि, शुल्क

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 मार्कशीट त्रुटि सुधार तिथि (UP Board Result 2026: Correction in Educational Details)
    2. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 : शैक्षिक विवरणों में संशोधन (UP Board Result 2026: Correction in Educational Details)
    3. तिथि बीतने के बाद होगी दंडात्मक कार्रवाई
    4. यूपी बोर्ड (UPMSP) 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिणाम में शैक्षिक विवरणों का संशोधन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण बातें
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार, आवेदन, अंतिम तिथि, प्रक्रिया
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

    यूपी बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने छात्रों को अपने एकेडमिक विवरणों में सुधार करने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने सभी संबंधित छात्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि या फोटो से संबंधित किसी भी त्रुटि को तत्काल ठीक कर लें, ताकि मूल अंक-पत्र और प्रमाण-पत्र पूरी तरह से त्रुटि-मुक्त जारी किए जाएं। त्रुटि सुधार की तिथि बीत जाने के बाद स्कूलों से मार्कशीट जारी की जाएगी।

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 मार्कशीट त्रुटि सुधार तिथि (UP Board Result 2026: Correction in Educational Details)

    निम्न तालिका के माध्यम से छात्र यूपीएमएसपी कक्षा 10 और कक्षा 12 परिणाम 2026 (UPMSP class 10 result 2026 in hindi) के बाद मार्कशीट में त्रुटि सुधार से संबंधित घटनाओं की महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विवरण

    तिथि

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा तिथि (UP Board 10th Examination 2026 Dates in hindi)

    18 फरवरी से 12 मार्च, 2026

    कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 यूपी बोर्ड तिथि (Class 10th result 2026 UP board date)

    23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे (जारी)

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2026

    24 जनवरी से 13 फरवरी 2026

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखें

    23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे (जारी)

    यूपी बोर्ड मार्कशीट 10वीं और 12वीं में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि

    27 अप्रैल 2026

    यूपी बोर्ड मार्कशीट 10वीं और 12वीं में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

    6 मई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

    upb

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 : शैक्षिक विवरणों में संशोधन (UP Board Result 2026: Correction in Educational Details)

    यूपी बोर्ड ने एक सूचना में कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को घोषित किया जा चुका है। इन परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में संशोधन हेतु पूर्व में कई अवसर प्रदान किए जा चुके हैं। परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र में त्रुटिरहित विवरण सुनिश्चित करने तथा छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को अनावश्यक असुविधा से बचाने के उद्देश्य से परिषद् द्वारा शैक्षिक विवरणों में संशोधन हेतु अवसर प्रदान किया जा रहा है।

    यदि शैक्षिक विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि, जैसे-छात्र/छात्रा का नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन अपेक्षित हो, तो संबंधित प्रधानाचार्य परिषद् की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल डाउनलोड कर लें। उसके बाद प्रधानाचार्य द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवश्यक संशोधन का विवरण मैन्युअल (संलग्नक) के अनुरूप स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए, स्वयं सत्यापित कर, संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमोदन प्राप्त कर विद्यालय द्वारा पुनः वेबसाइट पर लॉगिन करते हुए पूरित प्रारूप एवं समस्त आवश्यक अभिलेख/साक्ष्य परिषद् की वेबसाइट पर दिनांक: 27.04.2026 से 06.05.2026 सायं 06:00 बजे तक अपलोड कर देना आवश्यक है।

    ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स | यूपी बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    तिथि बीतने के बाद होगी दंडात्मक कार्रवाई

    अगर इस अवधि में संशोधन नहीं कराया गया, तो बाद में प्रमाणपत्र जारी होने के बाद भी अपेक्षा की गई तो विद्यालय पर दंडात्मक कार्यवाही (शासनादेश 26 दिसंबर 2022 के अनुसार) हो सकती है। सूचना में बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि में, संशोधन अपेक्षित होने के बावजूद, पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता तथा प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र निर्गत होने के उपरांत संशोधन की अपेक्षा की जाती है, तो ऐसे विद्यालय को चिह्नित करते हुए शासनादेश दिनांक 26 दिसंबर, 2022 के अनुसार माध्यमिक की शर्तों के प्रस्तर-18 में उल्लिखित परिशिष्ट ‘ख’ के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

    यूपी बोर्ड (UPMSP) 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिणाम में शैक्षिक विवरणों का संशोधन प्रक्रिया :

    यह प्रक्रिया प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र (Original Marksheet + Certificate) में आने वाली त्रुटियों को सुधारने के लिए है, जैसे:

    • छात्र/छात्रा का नाम में वर्तनी त्रुटि

    • माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि

    • जन्मतिथि (Date of Birth) में गलती

    • फोटो में समस्या

    • अन्य शैक्षिक विवरण (जैसे लिंग, श्रेणी आदि)

    संशोधन की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

    1. छात्र/छात्रा का काम (पहला चरण):

      • अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।

      • प्रमाणपत्र/अंकपत्र (या प्रोविजनल रिजल्ट) में जो त्रुटि है, उसे स्पष्ट रूप से बताएं।

      • जरूरी दस्तावेज तैयार रखें (जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल रिकॉर्ड, पुराना मार्कशीट आदि)।

    2. प्रधानाचार्य द्वारा डाउनलोड

      • प्रधानाचार्य upmsp.edu.in वेबसाइट पर लॉगिन करें।

      • निर्धारित प्रारूप (फॉर्म) और मैन्युअल डाउनलोड करें।

    3. मैन्युअल भरना:

      • मैन्युअल (संलग्नक) के अनुसार स्पष्ट रूप से संशोधन का विवरण अंकित करें।

      • प्रधानाचार्य स्वयं सत्यापित (verify) करें।

      • सभी जरूरी अभिलेख/साक्ष्य (supporting documents) संलग्न करें।

    4. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से अनुमोदन:

      • भरा हुआ मैन्युअल और दस्तावेज लेकर संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक के पास जाएं।

      • उनसे अनुमोदन (approval) प्राप्त करें।

    5. ऑनलाइन अपलोड:

      • अनुमोदन के बाद प्रधानाचार्य फिर से upmsp.edu.in पर लॉगिन करें।

      • पूरित प्रारूप (filled form) और सभी आवश्यक अभिलेख/साक्ष्य ऑनलाइन अपलोड करें।

      • अंतिम तिथि: 06.05.2026 शाम 6:00 बजे तक।

    6. बोर्ड द्वारा प्रोसेसिंग:

      • बोर्ड अपलोडेड विवरणों की जाँच करेगा।

      • सही पाए जाने पर संशोधित प्रमाणपत्र/अंकपत्र जारी किया जाएगा।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    ये भी देखें :

    यूपी बोर्ड (UPMSP) 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिणाम में शैक्षिक विवरणों का संशोधन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण बातें

    • यह प्रक्रिया केवल शैक्षिक विवरणों (नाम, DOB, फोटो आदि) के संशोधन के लिए है। अंकों (marks) में सुधार के लिए अलग स्क्रूटनी/री-चेकिंग की प्रक्रिया है (जिसकी अलग फीस और समयसीमा होती है)।

    • पूरी प्रक्रिया स्कूल के माध्यम से ही होनी चाहिए। छात्र सीधे बोर्ड को आवेदन नहीं कर सकते।

    • अपलोड के समय सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही होने चाहिए, अन्यथा आवेदन रद्द हो सकता है।

    • समय पर संशोधन न करने पर बाद में दिक्कतें हो सकती हैं और विद्यालय पर भी दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

    यूपी बोर्ड वर्ष 2003 से अबतक का रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

    जितनी जल्दी हो सके प्रधानाचार्य से संपर्क करें और सभी दस्तावेज तैयार रखें। वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए स्कूल के क्रेडेंशियल्स (username/password) का इस्तेमाल होता है। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in चेक करते रहें।

    हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा-2026

    मास्टर डेटा फ़ाइल का प्रारूप और भरने की विधि – ज़िला/स्कूल कोड :

    Sr. No.

    Highschool/ Intermediate

    Roll Number

    Field Code No.

    Update Data

    1





    2





    3





    4





    5





    प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर एवं मुहर

    प्रधानाचार्य का नाम : ___________________________हस्ताक्षर

    जिला विद्यालय निरीक्षक

    नोट: यह फॉर्म CC-09 नाम से जाना जाता है। इसमें जितने भी छात्रों का संशोधन करना है, उतनी पंक्तियों में विवरण भरना होता है।

    भरने का तरीका :

    • Column 2: Highschool या Intermediate लिखें

    • Column 3: छात्र का Roll Number

    • Column 4: Field Code No. (जिस विवरण को बदलना है, उसका कोड — बोर्ड द्वारा अलग से दिया जाता है)

    • Column 5: Update Data (नया सही विवरण लिखें)


    1777265807415

    मैन्युअल (Manual)

    • इस प्रक्रिया का प्रयोग परीक्षार्थी के नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि के संशोधन हेतु किया जाएगा।

    • कॉलम-2 में उल्लिखित के लिए हाई स्कूल अथवा इंटरमीडिएट के लिए 1 अंकित किया जाएगा।

    • कॉलम-3 में अनुक्रमांक को पंजी-पत्रित रूप स्पष्ट अंकित करें तथा इसे चेक कर लें।

    • कॉलम-4 में Field Code Number में अपेक्षित संशोधन के प्रकार के अनुसार निम्नलिखित में से कोई कोड का चयन करना होगा, जैसे हाईस्कूल के परीक्षार्थी के नाम में संशोधन हेतु

    01, हाई स्कूल इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी के पिता के नाम के संशोधन हेतु 02 लिखें।

    उदाहरण

    Field Code Number

    संशोधन के प्रकार

    01

    Candidate Name

    02

    Father Name

    03

    Date of Birth

    15

    Mother Name

    20

    Photo

    इंटरमीडिएट

    Field Code Number

    संशोधन के प्रकार

    06

    Candidate Name

    07

    Father Name

    15

    Mother Name

    20

    Photo

    • कॉलम-5 में जो अपेक्षित संशोधन है, उसका स्पष्ट उल्लेख करें। नाम में वर्तनी त्रुटि के संशोधन हेतु नई स्पष्ट एवं सही नाम लिखा जाए।

    • फोटो अपलोड हेतु केवल जेपीजी फॉर्मेट में नाम लिखकर करें।

    नोट- संशोधन हेतु आवश्यक अभिलेख / साक्ष्य :

    क्र.सं.

    संशोधन का प्रकार

    आवश्यक प्रमाण

    1-

    परीक्षार्थी के नाम अथवा माता/पिता का नाम में वर्तनी त्रुटि

    प्रधानाचार्य द्वारा अभिलेखावधि आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, उच्च माध्यमिक स्तर की प्रमाणित प्रति, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित/सत्यापित आदि मूल, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित प्रति, परीक्षार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो (08/10), परीक्षार्थी का पहचान पत्र

    2-

    परीक्षार्थी की जन्मतिथि में संशोधन

    प्रधानाचार्य द्वारा अभिलेखावधि आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, उच्च माध्यमिक स्तर की प्रमाणित प्रति, परीक्षार्थी का जन्म प्रमाण पत्र, परीक्षार्थी का आधार कार्ड (आधार नंबर 1111 के अंतिम चार अंक की प्रतिलिपि सहित), जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित प्रति, परीक्षार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो (08/10), जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित प्रति

    3-

    परीक्षार्थी की फोटो में संशोधन

    प्रधानाचार्य द्वारा अभिलेखावधि आवेदन पत्र, परीक्षार्थी द्वारा सत्यापित एवं स्वयं प्रमाणित फोटो, परीक्षार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो (08/10), जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित प्रति

    UPMSP 2026 संशोधन प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न :

    प्रश्न 1: संशोधन प्रक्रिया क्या है और यह कब शुरू हुई है?

    उत्तर: यह प्रक्रिया परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र में आने वाली त्रुटियों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि) को सुधारने के लिए है। यह प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

    प्रश्न 2: संशोधन की अंतिम तिथि क्या है?

    उत्तर: अंतिम तिथि 06 मई 2026 शाम 6:00 बजे तक है। इस तिथि के बाद अपलोड नहीं किया जा सकेगा।

    प्रश्न 3: संशोधन किन-किन चीजों में किया जा सकता है?

    उत्तर:

    • परीक्षार्थी का नाम (वर्तनी त्रुटि)

    • माता का नाम

    • पिता का नाम

    • जन्मतिथि (Date of Birth)

    • फोटो (अंकों में सुधार के लिए यह प्रक्रिया नहीं है)

    प्रश्न 4: संशोधन की पूरी प्रक्रिया क्या है? (Step-by-Step)

    उत्तर:

    1. छात्र प्रधानाचार्य से संपर्क करें और त्रुटि बताएं।

    2. प्रधानाचार्य upmsp.edu.in पर लॉगिन करके CC-09 फॉर्म और मैन्युअल डाउनलोड करें।

    3. मैन्युअल में विवरण भरें।

    4. प्रधानाचार्य स्वयं सत्यापित करें।

    5. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से अनुमोदन लें।

    6. अनुमोदन के बाद फिर से वेबसाइट पर लॉगिन करके फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    प्रश्न 5: CC-09 फॉर्म में क्या-क्या भरना होता है?

    उत्तर:

    कॉलम

    क्या भरना है

    2

    Highschool या Intermediate

    3

    छात्र का Roll Number

    4

    Field Code Number (नीचे दी गई सूची से)

    5

    Update Data (नया सही विवरण)

    प्रश्न 6: Field Code Number क्या हैं?

    उत्तर: हाईस्कूल के लिए:

    • 01 : Candidate Name (छात्र/छात्रा का नाम)

    • 02 : Father Name (पिता का नाम)

    • 03 : Date of Birth (जन्मतिथि)

    • 15 : Mother Name (माता का नाम)

    • 20 : Photo (फोटो)

    इंटरमीडिएट के लिए:

    • 06 : Candidate Name

    • 07 : Father Name

    • 15 : Mother Name

    • 20 : Photo

    प्रश्न 7: संशोधन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?

    उत्तर: (मैन्युअल के अनुसार)1. नाम या माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि के लिए:

    • प्रधानाचार्य का आवेदन पत्र

    • प्रवेश पत्र की प्रमाणित प्रति

    • जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित दस्तावेज

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • परीक्षार्थी का पहचान पत्र

    2. जन्मतिथि में संशोधन के लिए:

    • उपरोक्त दस्तावेज + जन्म प्रमाण पत्र + आधार कार्ड (आखिरी 4 अंक दिखाकर)

    3. फोटो में संशोधन के लिए:

    • प्रधानाचार्य का आवेदन पत्र

    • नई फोटो (पासपोर्ट साइज)

    • जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणित प्रति

    प्रश्न 8: क्या छात्र सीधे बोर्ड को आवेदन कर सकता है?

    उत्तर: नहीं। पूरी प्रक्रिया स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से ही होनी चाहिए। छात्र खुद सीधे अपलोड नहीं कर सकता।

    प्रश्न 9: समय पर संशोधन न करने पर क्या होगा?

    उत्तर: अगर संशोधन अपेक्षित होने के बावजूद समय पर नहीं किया गया, तो प्रमाणपत्र जारी होने के बाद भी दिक्कत होगी और विद्यालय पर शासनादेश 26 दिसंबर 2022 के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही हो सकती है।

    प्रश्न 10: फोटो अपलोड कैसे करना है?

    उत्तर: फोटो केवल JPEG फॉर्मेट में ही अपलोड करें। नाम साफ-साफ लिखकर रखें।
    1777265807476

    यूपी बोर्ड दसवीं रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया गया।

    1771691038520

    यूपी बोर्ड मार्कशीट में बदलाव

    यूपी बोर्ड की मार्कशीट में बड़ा बदलाव हुआ है। यूपी बोर्ड अंक व प्रमाण पत्र अब नॉन-टियरएबल होगें। इस मार्कशीट मे लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर होगें, कुछ नंगी आंखों से, कुछ यूवी रेज और कुछ लेंस के जरिए देखे जा सकेंगे। अब नकली मार्कशीट बनाना नामुमकिन होगा। मार्कशीट में क्यूआर कोड की सिक्यूरिटी कोडिंग के साथ होलोग्राम भी होगा जो ओरिजनल मार्कशीट की पहचान होगा।

    1773375423563

    जरूरी लेख -

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26

    Hello Student,

    Soon, an Important Questions eBook for UP Board Class 10 will be available on Careers360. You can use it for focused exam preparation and practice.