Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीबोस 10वीं परीक्षा दिसंबर 2026 डेटशीट जारी, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें
    • लेख
    • बीबोस 10वीं परीक्षा दिसंबर 2026 डेटशीट जारी, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें

    बीबोस 10वीं परीक्षा दिसंबर 2026 डेटशीट जारी, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 12 Nov 2026, 12:54 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 डेटशीट (BBOSE 10th December Exam 2026 Date Sheet) - बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने माध्यमिक (10वीं) दिसंबर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बीबोस 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बीबोस 10वीं डेटशीट 2026 (BBOSE 10th Date Sheet 2026) के अनुसार परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 टाइम टेबल चेक करें

    This Story also Contains

    1. बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026: मुख्य तिथियां
    2. बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 टाइम टेबल (थ्योरी)
    3. बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 प्रैक्टिकल टाइम टेबल
    4. बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण निर्देश
    5. बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?
    बीबोस 10वीं परीक्षा दिसंबर 2026 डेटशीट जारी, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें
    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 डेटशीट जारी, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें

    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बीबोस 10वीं टाइम टेबल 2026 (BBOSE 10th Time Table 2026) के मुताबिक प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए भी दो पालियां निर्धारित की गई हैं। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। इस लेख में परीक्षार्थी बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 का विषयवार टाइम टेबल, प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश देख सकते हैं।

    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026: मुख्य तिथियां

    बीबोस दिसंबर परीक्षा 2026 विवरण

    तिथि एवं समय

    थ्योरी परीक्षा शुरू होने की तिथि

    15 दिसंबर 2026

    थ्योरी परीक्षा की अंतिम तिथि

    23 दिसंबर 2026

    प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने की तिथि

    10 दिसंबर 2026

    प्रायोगिक परीक्षा की अंतिम तिथि

    14 दिसंबर 2026

    बीबोस दिसंबर परीक्षा 2026 थ्योरी परीक्षा की पहली पाली

    सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे

    थ्योरी परीक्षा की दूसरी पाली

    दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे


    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 टाइम टेबल (थ्योरी)

    बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीबोस 10वीं की थ्योरी परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषय शामिल हैं। परीक्षार्थी नीचे दी गई तालिका में विषयवार परीक्षा तिथि और पाली की जानकारी देख सकते हैं।

    परीक्षा तिथि एवं दिन

    प्रथम पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक)

    15 दिसंबर 2026 (मंगलवार)

    विज्ञान (216)

    चित्रकला (223)

    16 दिसंबर 2026 (बुधवार)

    गृह विज्ञान (220)

    सामाजिक विज्ञान (217)

    17 दिसंबर 2026 (गुरुवार)

    अंग्रेजी (202)

    गणित (215)

    18 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)

    हिंदी (201)

    भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222)

    19 दिसंबर 2026 (शनिवार)

    योग एवं शारीरिक शिक्षा (218)

    बेसिक कंप्यूटर (221)

    21 दिसंबर 2026 (सोमवार)

    उर्दू (203)

    संस्कृत (204)

    22 दिसंबर 2026 (मंगलवार)

    व्यवसाय अध्ययन (219)

    मैथिली (206)

    23 दिसंबर 2026 (बुधवार)

    भोजपुरी (205), बांग्ला (207)

    अरबी (208), फारसी (209)


    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 प्रैक्टिकल टाइम टेबल

    बीबोस 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं दिसंबर 2026 में थ्योरी परीक्षा से पहले आयोजित की जाएंगी। बीबोस दिसंबर परीक्षा 2026 प्रैक्टिकल 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। परीक्षार्थी नीचे दी गई तालिका से प्रायोगिक विषयों की परीक्षा तिथि और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    परीक्षा तिथि एवं दिन

    प्रथम पाली (सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक)

    10 दिसंबर 2026 (गुरुवार)

    गृह विज्ञान (220)

    बेसिक कंप्यूटर (221)

    11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)

    योग एवं शारीरिक शिक्षा (218)

    विज्ञान (216)

    14 दिसंबर 2026 (सोमवार)

    चित्रकला (223)

    —

    नोट: प्रायोगिक परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी।

    यह भी देखें

    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण निर्देश

    बीबोस माध्यमिक दिसंबर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना और परीक्षा संबंधी नियमों की जानकारी रखना जरूरी है।

    • प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय: सभी पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त प्रारंभिक समय दिया जाएगा।

    • प्रथम पाली में प्रवेश का समय: पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।

    • द्वितीय पाली में प्रवेश का समय: दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है।

    • देर से पहुंचने पर प्रवेश नहीं: निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • लेखक की सुविधा: स्वयं लिखने में असमर्थ परीक्षार्थियों को नियमानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुमति से नॉन-मैट्रिक स्तर का लेखक रखने की सुविधा मिलेगी।

    • अतिरिक्त समय: लेखक की सुविधा लेने वाले पात्र परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा अवधि में प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

    बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को विषयवार तैयारी और समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए निम्नलिखित सुझाव उपयोगी हो सकते हैं:

    1. टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें: परीक्षा की विषयवार तिथियों को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों के लिए अध्ययन योजना बनाएं।

    2. महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करें: प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण अध्यायों और प्रश्नों को दोहराएं।

    3. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: बीबोस 10वीं के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से परीक्षा के प्रश्नों के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी।

    4. समय प्रबंधन का अभ्यास करें: निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास करें, ताकि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्नों के उत्तर देने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

    5. प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी करें: प्रैक्टिकल विषयों के प्रयोगों और संबंधित पाठ्यक्रम का पहले से अभ्यास करें।

    ये भी पढ़ें : 


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 कब से शुरू होगी?
    A:

    बीबोस 10वीं की थ्योरी परीक्षा 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और 23 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

    Q: बीबोस 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा 2026 कब होगी?
    A:

    बीबोस 10वीं दिसंबर 2026 की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

    Q: बीबोस 10वीं की पहली पाली की परीक्षा कितने बजे शुरू होगी?
    A:

    पहली पाली की थ्योरी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित होगी।

    Q: बीबोस 10वीं की दूसरी पाली की परीक्षा का समय क्या है?
    A:

    दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

    Q: क्या बीबोस 10वीं परीक्षा 2026 में प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा?
    A:

    हां, सभी पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त प्रारंभिक समय दिया जाएगा।

    Q: बीबोस 10वीं दिसंबर परीक्षा 2026 में देर से पहुंचने पर क्या परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा?
    A:

    नहीं, निर्धारित प्रवेश समय के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS SSC Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe