Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 टाइम टेबल जारी : थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें
    • लेख
    • बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 टाइम टेबल जारी : थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें

    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 टाइम टेबल जारी : थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 12 Nov 2026, 12:47 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने कक्षा 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) दिसंबर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल (BBOSE 12th Time Table 2026) जारी कर दिया है। बीबोस 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा की विषयवार डेटशीट (BBOSE 12th Date Sheet 2026) जारी कर दी है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
    बीबोस 10वीं परीक्षा दिसंबर 2026 टाइम टेबल चेक करें

    This Story also Contains

    1. बीबोस 12वीं थ्योरी परीक्षा टाइम टेबल दिसंबर 2026 (BBOSE 12th Theory Exam Date 2026)
    2. बीबोस 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा टाइम टेबल दिसंबर 2026 (BBOSE 12th Practical Exam Date 2026)
    3. बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 : महत्वपूर्ण निर्देश
    4. बीबोस 12वीं परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?
    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 टाइम टेबल जारी : थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें
    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 टाइम टेबल जारी : थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि चेक करें

    बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीबोस 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exam) 4 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बीबोस 12वीं टाइम टेबल 2026 के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।

    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थी इस लेख में विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय और प्रायोगिक परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। बीबोस 12वीं डेटशीट 2026 के परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना टाइम टेबल ध्यानपूर्वक देख लें।

    बीबोस 12वीं थ्योरी परीक्षा टाइम टेबल दिसंबर 2026 (BBOSE 12th Theory Exam Date 2026)

    बीबोस कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू होगी। बिहार ओपन बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 (Bihar Open Board 12th Time Table 2026) का आयोजन 23 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में विषयवार परीक्षा तिथि और समय देख सकते हैं।

    परीक्षा तिथि एवं दिन

    प्रथम पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक)

    9 दिसंबर 2026 (बुधवार)

    मैथिली (306), बांग्ला (307)

    मगही (309)

    10 दिसंबर 2026 (गुरुवार)

    हिंदी (301)

    अंग्रेजी (302)

    11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)

    गणित (310)

    रसायन विज्ञान (312)

    14 दिसंबर 2026 (सोमवार)

    जीव विज्ञान (313)

    भौतिक विज्ञान (311)

    15 दिसंबर 2026 (मंगलवार)

    भूगोल (315)

    इतिहास (314)

    16 दिसंबर 2026 (बुधवार)

    संस्कृत (303), अरबी (308)

    मनोविज्ञान (321)

    17 दिसंबर 2026 (गुरुवार)

    अर्थशास्त्र (317)

    गृह विज्ञान (320)

    18 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)

    राजनीति विज्ञान (316)

    समाजशास्त्र (323)

    19 दिसंबर 2026 (शनिवार)

    योग एवं शारीरिक शिक्षा (328)

    कंप्यूटर विज्ञान (322)

    21 दिसंबर 2026 (सोमवार)

    संगीत (327)

    चित्रकला (326)

    22 दिसंबर 2026 (मंगलवार)

    व्यवसाय अध्ययन (318)

    शिक्षाशास्त्र (324), दर्शनशास्त्र (325)

    23 दिसंबर 2026 (बुधवार)

    उर्दू (304),

    लेखाशास्त्र (319)

    भोजपुरी (305)


    ये भी देखें : 

    बीबोस 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा टाइम टेबल दिसंबर 2026 (BBOSE 12th Practical Exam Date 2026)

    बीबोस कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं (BBOSE 12th Practical Exam 2026) 4 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है।

    विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका में विषयवार बीबोस 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा डेटशीट 2026 देख सकते हैं।

    परीक्षा तिथि एवं दिन

    प्रथम पाली (सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक)

    द्वितीय पाली (दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक)

    4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)

    भौतिक विज्ञान (311), चित्रकला (326)

    रसायन विज्ञान (312), भूगोल (315)

    5 दिसंबर 2026 (शनिवार)

    जीव विज्ञान (313), मनोविज्ञान (321)

    योग एवं शारीरिक शिक्षा (328), गृह विज्ञान (320)

    7 दिसंबर 2026 (सोमवार)

    कंप्यूटर विज्ञान (322)

    संगीत (327)

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 : महत्वपूर्ण निर्देश

    बीबोस 12वीं दिसंबर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना होगा।

    • सभी पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त प्रारंभिक समय दिया जाएगा।

    • थ्योरी परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित होगी।

    • थ्योरी परीक्षा की द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

    • प्रायोगिक परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।

    • प्रायोगिक परीक्षा की द्वितीय पाली दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    • परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

    • परीक्षा कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से बदलाव किया जा सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

    बीबोस 12वीं परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अब अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

    1. टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें: अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार सभी विषयों की तैयारी के लिए समय निर्धारित करें।

    2. महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन करें: प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण अध्यायों और टॉपिक्स को दोहराएं।

    3. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से परीक्षा के प्रश्नों के प्रारूप को समझने में मदद मिलेगी।

    4. प्रैक्टिकल की तैयारी करें: जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा है, उनके प्रयोगों और संबंधित विषयवस्तु का अभ्यास करें।

    5. परीक्षा के निर्देश पढ़ें: परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।

    बीबोस 12वीं परीक्षा दिसंबर 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं की तैयारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी करें।

    ये भी देखें 

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीबोस 12वीं परीक्षा 2026 कब से शुरू होगी?
    A:

    बीबोस 12वीं दिसंबर परीक्षा 2026 की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी।

    Q: बीबोस 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 कब होगी?
    A:

    बीबोस 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

    Q: बीबोस 12वीं परीक्षा 2026 कितनी पालियों में होगी?
    A:

    बीबोस 12वीं की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

    Q: बीबोस 12वीं टाइम टेबल 2026 कैसे चेक करें?
    A:

    विद्यार्थी इस लेख में दी गई तालिका के माध्यम से बीबोस 12वीं दिसंबर परीक्षा 2026 का विषयवार टाइम टेबल और परीक्षा का समय चेक कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    TOSS SSC Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TOSS Intermediate Late Fee Application Date

    29 Jul'26 - 12 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe