Careers360 Logo
ask-icon
share
    स्कूल की शीतकालीन अवकाश तिथियां 2025-26 (School Winter Breaks 2025-26): राज्यवार स्कूल अवकाश
    • लेख
    • स्कूल की शीतकालीन अवकाश तिथियां 2025-26 (School Winter Breaks 2025-26): राज्यवार स्कूल अवकाश

    स्कूल की शीतकालीन अवकाश तिथियां 2025-26 (School Winter Breaks 2025-26): राज्यवार स्कूल अवकाश

    Mithilesh KumarUpdated on 15 Jan 2026, 09:16 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    स्कूल की शीतकालीन अवकाश तिथियां 2025-26 (School Winter Breaks 2025-26) : सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और यह छात्रों के लिए सबसे प्रतीक्षित अवकाशों में से एक है। सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्य बोर्डों के लिए 2025-26 की सर्दियों की छुट्टियों की तिथियां संबद्ध विद्यालयों द्वारा अलग-अलग जारी की जाती हैं। अधिकांश राज्यों में शीतकालीन अवकाश क्रिसमस से या उससे कुछ दिन पहले शुरू हो जाते हैं, जो क्षेत्रीय मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है। छात्र अवकाश संबंधी जानकारी अपने संबंधित विद्यालय के अधिकारियों या कक्षा शिक्षकों से प्राप्त कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. राज्यवार स्कूल शीतकालीन अवकाश की तिथियां 2025-26 (School Winter Vacation Dates 2025-26 in Hindi)
    2. उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-2026
    3. पंजाब के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    4. केन्द्रीय विद्यालय के लिए शीतकालीन अवकाश 2025-26 (Winter Vacation for Kendriya Vidyalaya 2025-26)
    5. जम्मू और कश्मीर के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    6. दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    7. हरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    8. केरल के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    9. राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    10. मध्य प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    11. पीएम श्री स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26
    12. बिहार के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां
    13. ओडिशा के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां
    14. आंध्र प्रदेश के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां
    15. पश्चिम बंगाल शीतकालीन अवकाश 2025-26
    16. झारखंड में अवकाश 2026
    17. चंडीगढ़ में अवकाश 2026
    स्कूल की शीतकालीन अवकाश तिथियां 2025-26 (School Winter Breaks 2025-26): राज्यवार स्कूल अवकाश
    स्कूल की शीतकालीन अवकाश तिथियां 2025

    शीतकालीन अवकाश की समय सारिणी आमतौर पर आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की जाती है। हालांकि, शीतकालीन अवकाश की अवधि 10 से 20 दिनों के बीच होती है। यह दिसंबर के मध्य से शुरू होगा और स्कूल जनवरी 2026 की शुरुआत में खुलेंगे। हालांकि, अवकाश की अवधि बोर्ड, राज्य, क्षेत्र और मौसम की स्थिति पर निर्भर करती है। यहां हमने उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्यों और पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालयों के लिए 2025-26 की शीतकालीन अवकाश तिथियां साझा की हैं।

    राज्यवार स्कूल शीतकालीन अवकाश की तिथियां 2025-26 (School Winter Vacation Dates 2025-26 in Hindi)

    छात्र नीचे दी गई तालिका से राज्यवार शीतकालीन अवकाश 2025-26 की तिथियां देख सकते हैं। शीतकालीन अवकाश की सटीक तिथियों की जानकारी संबंधित विद्यालयों द्वारा छात्रों को दी जाएगी।

    राज्य

    शीतकालीन अवकाश की तिथियां

    उत्तर प्रदेश

    20 दिसंबर से 5 जनवरी, 2026

    20 दिसंबर से 8 जनवरी, 2026 (कई जिलों में अवकाश विस्तार)

    पंजाब

    21 से 31 दिसंबर, 2025

    13 जनवरी, 2026 तक छु्ट्‌टी

    जम्मू और कश्मीर

    कक्षा 1 से 8 के लिए : 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक

    कक्षा 9 से 12 के लिए : 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक

    दिल्ली

    23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक

    हरियाणा

    1 से 15 जनवरी, 2026

    केरल

    24 दिसंबर, 2025 से 4 जनवरी, 2026 तक

    राजस्थान

    25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक

    कक्षा 1 से 5 : 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक

    कक्षा 6 से 8 : 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक

    मध्यप्रदेश

    23 दिसंबर, 2025 से

    केंद्रीय विद्यालय (सभी रिजन)

    23 दिसंबर, 2025 से

    पीएम श्री स्कूल

    23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक

    बिहार25 से 13 जनवरी, 2026
    ओडिशा23 से 31 दिसंबर, 2025

    आंध्र प्रदेश

    सामान्य स्कूल: 25 दिसंबर, 2025 (1 दिन)

    ईसाई अल्पसंख्यक संस्थान: 21 से 28 दिसंबर, 2025

    पश्चिम बंगाल25 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक
    झारखंड14 जनवरी 2026 तक (कई जिलों में अवकाश विस्तार)

    ये भी पढ़ें :

    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-2026

    भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन के तहत लिया गया है। यह आदेश जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (आईसीएसई), आईबी, उत्तर प्रदेश बोर्ड तथा अन्य बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश बोर्ड के संबद्ध विद्यालयों के लिए 2025-26 की शीतकालीन अवकाश 20 दिसंबर, 2025 से शुरू हुआ। स्कूल को 31 दिसंबर, 2025 तक बंद रहना था और 1 जनवरी, 2026 को फिर से खुलना था। उत्तर प्रदेश में अवकाश 12 दिनों का था लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। कुछ स्कूल मौसम की स्थिति के आधार पर अवकाश बढ़ा सकते हैं। शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं कक्षा 8 तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

    ये भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    पंजाब के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    पंजाब के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान ने राज्य में भीषण ठंड के कारण सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने 2025-26 की शीतकालीन अवकाश तिथियों की घोषणा कर दी है और 21 से 31 दिसंबर 2025 तक स्कूल बंद थे। लेकिन पंजाब सरकार ने प्रदेश में चल रही भीषण शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी हैं। यह घोषणा राज्य भर के सभी निजी, सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होती है।

    केन्द्रीय विद्यालय के लिए शीतकालीन अवकाश 2025-26 (Winter Vacation for Kendriya Vidyalaya 2025-26)

    केंद्रीय विद्यालय स्कूल के छुट्टियों से संबंधित विवरण इस साल की शुरुआत में जारी किए गए थे। आगरा, जबलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया और वाराणसी क्षेत्रों के केंद्रीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 11 जनवरी, 2026 तक रहेगा। जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर और भोपाल क्षेत्रों में स्कूल 23 दिसंबर से 1 जनवरी, 2026 तक बंद रहेंगे।

    ये भी पढ़ें :

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    JEE Main Important Mathematics Formulas

    As per latest syllabus. Maths formulas, equations, & theorems of class 11 & 12th chapters

    जम्मू और कश्मीर के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    जम्मू-कश्मीर बोर्ड के संबद्ध विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश कक्षा 1 से 8 तक के लिए 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक शीतकालीन अवकाश शुरू हो चुका है। कक्षा 9 से 12 तक के लिए शीतकालीन अवकाश 11 दिसंबर, 2025 से 22 फरवरी, 2026 तक शुरू हो चुका है। पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूल 26 नवंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक बंद रहेंगे। कश्मीर घाटी में सभी प्री-प्राइमरी कक्षाओं में 26 नवंबर से 28 फरवरी, 2026 तक सर्दियों की छुट्टियां हैं। 1 से 8वीं क्लास तक की सभी क्लास में 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 2026 तक बंद हैं। जबकि क्लास 9 से 12 तक की विंटर वेकेशन 11 दिसंबर से शुरू होकर 22 फरवरी, 2026 को खत्म होगी।

    दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    दिल्ली में शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक रहेगा। खराब मौसम और वायु गुणवत्ता के स्तर के कारण अवकाश की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। स्कूल अपनी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से शीतकालीन अवकाश की समय-सारणी की घोषणा करेंगे या सीधे अभिभावकों को सूचित करेंगे।

    ये भी पढ़ें :

    हरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    हरियाणा बोर्ड के स्कूलों ने शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। स्कूलों ने समय में संशोधन किया है और अब वे सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे। शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा और 15 जनवरी, 2026 तक चलेगा। फरीदाबाद जैसे कुछ निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश पहले ही शुरू हो चुका है।

    केरल के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    केरल में स्कूलों में 24 दिसंबर से 4 जनवरी, 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल 5 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे। छात्रों को 12 दिनों का अवकाश मिलेगा।

    इन्हें भी देखें-

    राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप देखते हुए कई जिलों में अवकाश बढ़ गया है। पहले 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था लेकिन अब कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जयपुर सहित आधा दर्जन जिला प्रशासन की ओर से स्कूली बच्चों को राहत देते हुए छुट्टियां आगे बढ़ाई है। सीकर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया। ऐसे में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी है।

    • जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कक्षा एक से 5 वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 12 और 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 6 साल तक के बच्चों की छुट्टियां कर दी गई।

    • जालोर में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कक्षा एक से 5 वीं तक के बच्चों के लिए 12 से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    • दौसा में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कक्षा एक से 8 वीं तक के बच्चों के लिए सोमवार 12 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

    • नागौर में जिला कलेक्टर की ओर से प्री प्राइमरी से लेकर 5 वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सोमवार 12 जनवरी और मंगलवार 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

    • झुंझुनूं में जिला कलेक्टर की ओर से कक्षा एक से 8 वीं तक के बच्चों के लिए 12 और 13 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    • जैसलमेर में जिला कलेक्टर की ओर से कक्षा एक से लेकर 8 वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 12 जनवरी से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    • सीकर में जिला कलेक्टर की ओर से कक्षा एक से 5 वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 12 जनवरी से 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कक्षा 6 से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

    इससे पहले राजस्थान के स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश कार्यक्रम की घोषणा की गई। राजस्थान के निजी और सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर, 2025 से शीतकालीन अवकाश शुरू हुआ। स्कूल 5 जनवरी, 2026 को फिर से खुलने थे, जिससे छात्रों को 12 दिन का अवकाश मिला लेकिन राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते राज्य के स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी गई हैं।

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    मध्य प्रदेश बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर, 2025 से शुरू हुआ। विद्यालय जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में पुनः खुलने थे लेकिन कई जगह शीतलहर के कारण छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इंदौर कलेक्टर की ओर से जारी सूचना के अनुसार इंदौर जिला में नर्सरी से कक्षा 8 तक छु‌टि्टयां 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं भोपाल में नर्सरी से कक्षा 8वी तक की कक्षाएं प्रातः 9:30 के बाद संचालित होंगी, जिसकी सूचना कलेक्टर की ओर से जारी की गई है। सटीक तिथियों की सूचना संबंधित विद्यालयों द्वारा छात्रों को दी गई हैं।

    1767585720216

    1767586669747

    इन्हें भी देखें :

    पीएम श्री स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025-26

    पीएम श्री स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छुट्टियां 23 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक रहेंगी। स्कूल 2 जनवरी 2026 को फिर से खुलेंगे।

    ये भी पढ़ें :

    बिहार के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां

    पटना में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। सारण डीएम ने भी छपरा जिले में 13 जनवरी तक छुट्‌टी की घोषणा की है। बिहार के कई जिलों में भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी गई हैं। पटना और अन्य जिलों के डीएम ने आदेश जारी कर 13 जनवरी, 2026 तक कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वर्त्तमान में जारी शीतलहर के आलोक में जिला दंडाधिकारी सारण द्वारा सारण जिला के सभी विद्यालयों में (आंगनबाड़ी सहित) कक्षा 10 वीं तक पठन पाठन गतिविधि पर दिनांक 13.01.2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है। 10 वीं से ऊपर की कक्षाएं 10 AM से 04.30 PM के बीच संचालित होंगी। अन्य जिलों में भी छुटि्टयां बढ़ाई गई हैं। इलाके में कड़ाके की ठंड के कारण शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन छुट्टियों को बढ़ाने की घोषणा कर सकता है। छात्र और अभिभावक सर्दियों की छुट्टियों के बारे में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए अपने-अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।

    ओडिशा के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां

    ओडिशा के स्कूल अब 23 से 31 दिसंबर, 2025 तक सर्दियों की छुट्टियों के लिए बंद हैं। स्कूल 1 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे। कुछ स्कूल 2 जनवरी, 2026 को खुल सकते हैं, क्योंकि वे नए साल पर छुट्टी मनाते हैं। छुट्टियों का शेड्यूल नर्सरी से लेकर क्लास 12 तक लागू है।

    आंध्र प्रदेश के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां

    उत्तरी भारत के स्कूलों के विपरीत, आंध्र प्रदेश में सर्दियों की छुट्टियां आमतौर पर संक्रांति त्योहार के लिए जनवरी से शुरू होती हैं। सामान्य स्कूलों और ईसाई अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए क्रिसमस की छुट्टियों का विवरण नीचे दिया गया है।

    • सामान्य स्कूल: 25 दिसंबर, 2025 (1 दिन)
    • ईसाई अल्पसंख्यक संस्थान: 21 से 28 दिसंबर, 2025 (7 दिन)

    पश्चिम बंगाल शीतकालीन अवकाश 2025-26

    कई स्कूलों में, पश्चिम बंगाल में 2025-26 की सर्दियों की छुट्टियाँ 25 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गई हैं। स्कूल 1 जनवरी, 2026 तक बंद रहेंगे, और स्कूल 2 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे। पश्चिम बंगाल के स्कूल अपनी सर्दियों की छुट्टियाँ शायद न बढ़ाएँ क्योंकि दुर्गा पूजा की छुट्टियों के दौरान स्कूलों को लंबी छुट्टियाँ मिलती हैं।

    झारखंड में अवकाश 2026

    झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। रांची जिले में कक्षा 1 से 6 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 7 से 12 तक की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन इनके लिए समय में बदलाव किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा 7 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    चंडीगढ़ में अवकाश 2026

    चंडीगढ़ में लगातार जारी ठंड और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को लेकर एक अहम फैसला किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए स्कूलों के समय और विंटर वेकेशन से जुड़े नियमों को 17 जनवरी तक बढ़ा दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है पिछले आदेश में जिन स्कूल टाइमिंग और विंटर वेकेशन से संबंधित निर्देश दिए गए थे, वही पूरी तरह लागू रहेंगे। यानी स्कूलों के समय में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि पहले से तय नियम ही अब 17 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। पिछले आदेश में कहा गया था कि आठवीं तक और नान बोर्ड कक्षाएं 9वीं व 11वीं की पढ़ाई फिलहाल फिजिकल मोड में नहीं होगी। 10वीं, 12वीं की बोर्ड कक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। स्कूल इन कक्षाओं के लिए सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    1 May'26 - 17 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Dentistry and Human Life
    Via Seoul National University, Seoul
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CBSE Class 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CBSE Class 10th ?

    Dear Student,
    We don't have chapter-wise question papers. You can check the link provided below for the previous year science question papers: https://school.careers360.com/boards/cbse/cbse-previous-year-question-papers-class-10-science
    If you need any other resource, do let us know.

    Dear Student,
    The half-yearly exam for this academic session has yet to take place. You can refer to the previous year's question paper for reference: https://school.careers360.com/boards/cbse/cbse-class-10-mid-term-exam-question-paper-answer-key-2025-26
    If you need any other resources, do let us know.

    Hey there,

    For +1 Medical (PCB) admission, your son should apply to government or private senior secondary schools after the Class 10 CBSE results are declared. Admission is usually based on Class 10 marks, though some schools may conduct an entrance test or interview. Please mention your city/state for suitable