Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : एग्जाम सेंटर निर्धारण के लिए टाइमलाइन जारी, दावा–आपत्ति, शिकायत डेट
    • लेख
    • यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : एग्जाम सेंटर निर्धारण के लिए टाइमलाइन जारी, दावा–आपत्ति, शिकायत डेट

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : एग्जाम सेंटर निर्धारण के लिए टाइमलाइन जारी, दावा–आपत्ति, शिकायत डेट

    Mithilesh KumarUpdated on 27 Aug 2026, 09:30 AM IST

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र 2027 (UP Board Exam Centre 2027) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। नई समय-सीमा के अनुसार, परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण 2027 की संशोधित टाइमलाइन
    2. सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
    3. 8 अक्टूबर तक अपलोड होंगी आपत्तियां
    4. 29 अक्टूबर तक अंतिम रूप से तय होंगे परीक्षा केंद्र
    5. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र 2027: महत्वपूर्ण बातें
    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : एग्जाम सेंटर निर्धारण के लिए टाइमलाइन जारी, दावा–आपत्ति, शिकायत डेट
    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : एग्जाम सेंटर निर्धारण के लिए टाइमलाइन जारी, दावा आपत्ति, शिकायत डेट

    यूपी बोर्ड सबसे पहले 21 सितंबर 2026 को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी करेगा। इसके बाद स्कूलों को इस सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 सितंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्राेविजनल परीक्षा केंद्र सूची 2027 17 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इस सूची के संबंध में स्कूल 22 अक्टूबर 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद यूपी बोर्ड की ओर से अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 2027 29 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। छात्र यूपी बोर्ड की जिला-वार निर्धारित परीक्षा केंद्र सूची आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया और सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण से संबंधित विज्ञप्ति भी उपलब्ध है।

    संशोधित समय-सारिणी के अनुसार विद्यालयों द्वारा परीक्षा केंद्रों से संबंधित आधारभूत सुविधाओं और भौतिक संसाधनों की जानकारी अपलोड करने से लेकर आपत्तियों के निस्तारण और अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण तक की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

    महत्वपूर्ण लेख:

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण 2027 की संशोधित टाइमलाइन

    क्रमांक

    परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया

    निर्धारित तिथि

    संशोधित तिथि

    1

    विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा परीक्षा केंद्रों से संबंधित भौतिक संसाधन और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना

    20 जुलाई 2026

    24 अगस्त 2026

    2

    अपलोड की गई सूचनाओं का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय समिति के माध्यम से कराना

    3 अगस्त 2026

    3 सितंबर 2026

    3

    भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की सूचना को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड/अपडेट करना

    10 अगस्त 2026

    12 सितंबर 2026

    4

    जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित सूचनाओं के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिए विद्यालयों की सूची तैयार करना

    17 अगस्त 2026

    21 सितंबर 2026

    5

    डिबार और अनर्ह विद्यालयों की सूची पोर्टल पर प्रदर्शित करना

    18 अगस्त 2026

    23 सितंबर 2026

    6

    ऑनलाइन चयनित केंद्र पर परिषद के पोर्टल के माध्यम से आपत्ति शिकायत प्राप्त करने की तिथि

    22 अगस्त 2026

    28 सितंबर 2026

    7

    जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रधानाचार्यों और छात्र-छात्राओं से प्राप्त आपत्तियों को परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना

    1 सितंबर 2026

    8 अक्टूबर 2026

    8

    परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित परीक्षा केंद्रों की सूची पर जनसामान्य और विद्यालयों के लिए अपलोड करना

    7 सितंबर 2026

    17 अक्टूबर 2026

    9

    जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा प्राप्त आपत्तियों पर विचार करते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची में आवश्यक संशोधन करना

    14 सितंबर 2026

    22 अक्टूबर 2026

    10

    जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों का अंतिम रूप से निर्धारण करना

    18 सितंबर 2026

    29 अक्टूबर 2026

    महत्वपूर्ण लेख:

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    1787204279593

    महत्वपूर्ण लेख:

    सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। विद्यालयों को अपने यहां उपलब्ध भौतिक संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद संबंधित समितियों द्वारा इन सूचनाओं का सत्यापन किया जाएगा और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जाएगी।

    इस प्रक्रिया का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पारदर्शिता बनाए रखना और बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करना है।

    महत्वपूर्ण लेख:

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    8 अक्टूबर तक अपलोड होंगी आपत्तियां

    संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रधानाचार्यों और छात्र-छात्राओं से प्राप्त आपत्तियों को 8 अक्टूबर 2026 तक परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर जनसामान्य, छात्र-छात्राओं और संबंधित विद्यालयों से 17 अक्टूबर 2026 तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

    प्राप्त आपत्तियों पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति विचार करेगी। आवश्यक संशोधन के बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी।

    महत्वपूर्ण लेख:

    29 अक्टूबर तक अंतिम रूप से तय होंगे परीक्षा केंद्र

    यूपी बोर्ड की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों और छात्र आवंटन को अंतिम रूप देगी। यह प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

    यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं से संबंधित पंजीकरण और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं भी उपलब्ध हैं।

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र 2027: महत्वपूर्ण बातें

    • परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन और सॉफ्टवेयर आधारित होगी।

    • विद्यालयों को अपनी आधारभूत सुविधाओं और भौतिक संसाधनों की जानकारी अपलोड करनी होगी।

    • तहसील और जिला स्तरीय समितियां विद्यालयों की सूचनाओं का सत्यापन करेंगी।

    • प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची पर विद्यालय और जनसामान्य आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

    • आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    • संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 तक समाप्त की जाएगी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों से संबंधित आगे की जानकारी और अंतिम सूची के लिए छात्र एवं विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upmsp.edu.in/ देख सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP Board 10th ?

    Hi Ananya Gupta

    For UP Board Class 10 Sample Papers 2026-27, you can download subject-wise model papers and use them for 2027 board exam preparation. Check the link given below:

    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-model-papers

    https://school.careers360.com/hi/articles/up-board-10th-model-papers

    Hello Student,

    You can refer to the UP Board Class 9 Half-Yearly Sample/Question Papers 2025-26 from the link given below. Subject-wise papers are available for Maths, Science, Social Science, Hindi and English.
    https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-class-9-half-yearly-exam-question-paper-2025-26