Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027, सभी अध्याय देखें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027, सभी अध्याय देखें

    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027, सभी अध्याय देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 20 Nov 2026, 09:58 AM IST
    Trusted Source Image

    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए गणित विषय का पाठ्यक्रम जारी किया है। एमपी बोर्ड 10वीं गणित का सिलेबस गणित बेसिक (Basic) और गणित स्टैंडर्ड (Standard) दोनों के लिए समान है। हालांकि, दोनों विषयों की परीक्षाओं में प्रश्नों का कठिनाई स्तर अलग-अलग रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027 को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027
    2. एमपी बोर्ड 10वीं मैथ बेसिक और स्टैंडर्ड में अंतर
    3. एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027 की तैयारी कैसे करें?
    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027, सभी अध्याय देखें
    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 गणित के पाठ्यक्रम में कुल 14 अध्याय शामिल हैं। इनमें वास्तविक संख्याएं, बहुपद, दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म, द्विघात समीकरण, समांतर श्रेढ़ियां, त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति, त्रिकोणमिति, वृत्त, क्षेत्रफल, पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन, सांख्यिकी और प्रायिकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027

    नीचे एमपी बोर्ड कक्षा 10 गणित के सभी अध्याय और उनके अंतर्गत शामिल विषयों की जानकारी दी गई है।

    अध्याय

    अध्याय का नाम

    प्रमुख विषय

    अध्याय 1

    वास्तविक संख्याएँ

    अंकगणित की आधारभूत प्रमेय, अपरिमेय संख्याओं का पुनर्भमण

    अध्याय 2

    बहुपद

    बहुपद के शून्यकों का ज्यामितीय अर्थ, शून्यकों और गुणांकों में संबंध

    अध्याय 3

    दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म

    ग्राफीय विधि, प्रतिस्थापन विधि, विलोपन विधि

    अध्याय 4

    द्विघात समीकरण

    द्विघात समीकरण, गुणनखंडों द्वारा हल, मूलों की प्रकृति

    अध्याय 5

    समांतर श्रेढ़ियाँ

    A.P., A.P. का nवाँ पद, प्रथम n पदों का योग

    अध्याय 6

    त्रिभुज

    समरूप आकृतियाँ, त्रिभुजों की समरूपता, समरूपता की कसौटियाँ

    अध्याय 7

    निर्देशांक ज्यामिति

    दूरी सूत्र, विभाजन सूत्र

    अध्याय 8

    त्रिकोणमिति का परिचय

    त्रिकोणमितीय अनुपात, विशिष्ट कोणों के अनुपात, सर्वसमिकाएँ

    अध्याय 9

    त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग

    ऊँचाइयाँ और दूरियाँ

    अध्याय 10

    वृत्त

    वृत्त की स्पर्श रेखा, एक बिंदु से वृत्त पर स्पर्श रेखाओं की संख्या

    अध्याय 11

    वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल

    त्रिज्यखंड और वृत्तखंड के क्षेत्रफल

    अध्याय 12

    पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    ठोसों के संयोजन का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन

    अध्याय 13

    सांख्यिकी

    वर्गीकृत आंकड़ों का माध्य, बहुलक और माध्यक

    अध्याय 14

    प्रायिकता

    प्रायिकता का सैद्धांतिक दृष्टिकोण

    1788780356086

    यह भी पढ़ें : 

    University of York, Mumbai

    Applications are now open for 2027 intakes for both UG & PG programs.


    अध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    एमपी बोर्ड 10वीं गणित का पहला अध्याय वास्तविक संख्याएँ है। इसमें अंकगणित की आधारभूत प्रमेय और अपरिमेय संख्याओं से संबंधित अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा। विद्यार्थियों को इस अध्याय में दी गई मूल अवधारणाओं और प्रमेयों को समझकर प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • अंकगणित की आधारभूत प्रमेय

    • अपरिमेय संख्याओं का पुनर्भमण

    • सारांश

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    अध्याय 2: बहुपद

    इस अध्याय में बहुपद और उसके शून्यकों से संबंधित अवधारणाएं शामिल हैं। बहुपद के शून्यकों का ज्यामितीय अर्थ तथा शून्यकों और गुणांकों के बीच संबंध इस अध्याय के प्रमुख हिस्से हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • बहुपद के शून्यकों का ज्यामितीय अर्थ

    • किसी बहुपद के शून्यकों और गुणांकों में संबंध

    • सारांश

    अध्याय 3: दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म

    इस अध्याय में दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म को हल करने की विभिन्न विधियों का अध्ययन किया जाएगा। इसमें ग्राफीय विधि के साथ-साथ बीजगणितीय विधियां भी शामिल हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • रैखिक समीकरण युग्म का ग्राफीय विधि से हल

    • प्रतिस्थापन विधि

    • विलोपन विधि

    • सारांश

    अध्याय 4: द्विघात समीकरण

    द्विघात समीकरण एमपी बोर्ड 10वीं गणित के महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है। इसमें द्विघात समीकरण को गुणनखंडों की सहायता से हल करने और मूलों की प्रकृति का अध्ययन किया जाएगा।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • द्विघात समीकरण

    • गुणनखंडों द्वारा द्विघात समीकरण का हल

    • मूलों की प्रकृति

    • सारांश

    ये भी पढ़ें :

    अध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    इस अध्याय में समांतर श्रेढ़ी (A.P.) की अवधारणा, उसका nवाँ पद और प्रथम n पदों के योग से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • समांतर श्रेढ़ियाँ

    • A.P. का nवाँ पद

    • A.P. के प्रथम n पदों का योग

    • सारांश

    अध्याय 6: त्रिभुज

    त्रिभुज अध्याय में समरूप आकृतियों और त्रिभुजों की समरूपता का अध्ययन किया जाएगा। विद्यार्थियों को त्रिभुजों की समरूपता के लिए निर्धारित कसौटियों को अच्छी तरह समझना चाहिए।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • समरूप आकृतियाँ

    • त्रिभुजों की समरूपता

    • त्रिभुजों की समरूपता के लिए कसौटियाँ

    • सारांश

    अध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    निर्देशांक ज्यामिति में बिंदुओं के बीच की दूरी और किसी बिंदु द्वारा रेखाखंड के विभाजन से संबंधित अवधारणाओं को पढ़ाया जाएगा।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • दूरी सूत्र

    • विभाजन सूत्र

    • सारांश

    अध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    इस अध्याय में त्रिकोणमितीय अनुपात और विशिष्ट कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात का अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएं भी पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • त्रिकोणमितीय अनुपात

    • कुछ विशिष्ट कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात

    • त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ

    • सारांश

    अध्याय 9: त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग

    इस अध्याय में त्रिकोणमिति के व्यावहारिक उपयोग को समझाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से ऊँचाइयों और दूरियों से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • ऊँचाइयाँ और दूरियाँ

    • सारांश

    अध्याय 10: वृत्त

    वृत्त अध्याय में वृत्त की स्पर्श रेखा तथा एक बिंदु से वृत्त पर खींची जा सकने वाली स्पर्श रेखाओं की संख्या का अध्ययन किया जाएगा।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • वृत्त की स्पर्श रेखा

    • एक बिंदु से एक वृत्त पर स्पर्श रेखाओं की संख्या

    • सारांश

    अध्याय 11: वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल

    इस अध्याय में वृत्त से संबंधित विभिन्न आकृतियों के क्षेत्रफल का अध्ययन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से त्रिज्यखंड और वृत्तखंड के क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल

    • वृत्तखंड का क्षेत्रफल

    • सारांश

    अध्याय 12: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    इस अध्याय में विभिन्न ठोस आकृतियों के पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन से संबंधित अवधारणाओं को शामिल किया गया है। ठोसों के संयोजन से बनने वाली आकृतियों पर आधारित प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • ठोसों के संयोजन का पृष्ठीय क्षेत्रफल

    • ठोसों के संयोजन का आयतन

    • सारांश

    ये भी पढ़ें :

    अध्याय 13: सांख्यिकी

    सांख्यिकी अध्याय में वर्गीकृत आंकड़ों से संबंधित माध्य, बहुलक और माध्यक की गणना करना सिखाया जाएगा। इस अध्याय में सूत्रों को समझने के साथ प्रश्नों का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।

    मुख्य टॉपिक:

    • भूमिका

    • वर्गीकृत आंकड़ों का माध्य

    • वर्गीकृत आँकड़ों का बहुलक

    • वर्गीकृत आँकड़ों का माध्यक

    • सारांश

    अध्याय 14: प्रायिकता

    एमपी बोर्ड 10वीं गणित का अंतिम अध्याय प्रायिकता है। इसमें प्रायिकता को सैद्धांतिक दृष्टिकोण से समझाया जाएगा।

    मुख्य टॉपिक:

    • प्रायिकता का सैद्धांतिक दृष्टिकोण

    • सारांश

    यह भी पढ़ें :


    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ बेसिक और स्टैंडर्ड में अंतर

    एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में गणित के Basic और Standard दोनों विकल्पों का पाठ्यक्रम समान है। यानी दोनों के लिए ऊपर बताए गए सभी 14 अध्याय पढ़ने होंगे। हालांकि, दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर अलग रहेगा।

    इसलिए विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विकल्प के अनुसार प्रश्नों के स्तर और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। केवल पाठ्यक्रम पूरा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक अध्याय के उदाहरण, अभ्यास प्रश्न और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना भी उपयोगी रहेगा।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027 की तैयारी कैसे करें?

    एमपी बोर्ड 10वीं गणित की तैयारी करते समय विद्यार्थियों को सभी अध्यायों को समान महत्व देना चाहिए। सबसे पहले प्रत्येक अध्याय की मूल अवधारणाओं को समझें और उसके बाद सूत्रों एवं उदाहरणों का अभ्यास करें।

    • सबसे पहले पूरा सिलेबस देखें और पढ़ाई की योजना बनाएं।

    • गणित के महत्वपूर्ण सूत्रों की अलग से नोटबुक बनाएं।

    • प्रत्येक अध्याय के उदाहरण और अभ्यास प्रश्न हल करें।

    • ज्यामिति और त्रिकोणमिति के प्रश्नों में चित्र बनाकर अभ्यास करें।

    • सांख्यिकी और प्रायिकता के संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर हल करें।

    • परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का रिवीजन करें।

    एमपी बोर्ड 10वीं मैथ सिलेबस 2027 में कुल 14 अध्याय शामिल हैं। इसमें बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी और प्रायिकता से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल हैं। गणित Basic और गणित Standard का पाठ्यक्रम समान है, लेकिन दोनों के प्रश्न पत्रों का कठिनाई स्तर अलग रहेगा। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सिलेबस के प्रत्येक अध्याय को समझकर नियमित रूप से प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।

    ये भी देखें : 

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Karnataka SSLC Board Application Date

    9 Oct'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Students,

    Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026