एमपी बोर्ड 11वीं रसायन विज्ञान सिलेबस 2027 : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं रसायन विज्ञान का पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। एमपी बोर्ड 11वीं रसायन विज्ञान सिलेबस 2027 में रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएं, परमाणु संरचना, तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता, रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना, ऊष्मागतिकी, साम्यावस्था, अपचयोपचय अभिक्रियाएं, कार्बनिक रसायन और हाइड्रोकार्बन जैसे प्रमुख अध्याय शामिल हैं।
This Story also Contains
कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए सभी अध्यायों के साथ उनके अंतर्गत दिए गए टॉपिक भी अच्छी तरह समझने चाहिए। नीचे एमपी बोर्ड 11वीं रसायन विज्ञान सिलेबस 2027 की पूरी जानकारी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
बोर्ड | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल |
कक्षा | 11वीं |
विषय | रसायन विज्ञान |
परीक्षा सत्र | 2026-27 |
परीक्षा वर्ष | 2027 |
कुल अध्याय | 9 |
पाठ्यक्रम | रसायन विज्ञान |
यह भी पढ़ें :
अध्याय 1: रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएं
इस अध्याय में रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाओं, द्रव्य, मोल संकल्पना और रासायनिक गणनाओं का अध्ययन किया जाएगा। इसमें निम्नलिखित टॉपिक शामिल हैं:
रसायन विज्ञान का महत्व
द्रव्य की प्रकृति
द्रव्य के गुणधर्म एवं उनके मापन
मापन में अनिश्चितता
रासायनिक संयोजन के नियम
डॉल्टन का परमाणु सिद्धांत
परमाणु द्रव्यमान और आणविक द्रव्यमान
मोल संकल्पना और मोलर द्रव्यमान
प्रतिशत संघटन
स्टॉइकियोमीट्री
स्टॉइकियोमेट्रिक परिकलन
अध्याय 2: परमाणु संरचना
इस अध्याय में परमाणु की संरचना और विभिन्न परमाणु मॉडलों के बारे में पढ़ाया जाएगा।
अवपरमाण्विक कण
परमाणु मॉडल
बोर के परमाणु मॉडल के विकास की पृष्ठभूमि
हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोर मॉडल
परमाणु के क्वांटम यांत्रिकीय मॉडल की ओर
परमाणु का क्वांटम यांत्रिकीय मॉडल
अध्याय 3: तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता
इस अध्याय में आवर्त सारणी और तत्वों के आवर्ती गुणों का अध्ययन करना होगा।
तत्वों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है
आवर्त सारणी की उत्पत्ति
आधुनिक आवर्त नियम
आवर्त सारणी का वर्तमान स्वरूप
100 से अधिक परमाणु क्रमांक वाले तत्वों का नामकरण
तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास तथा आवर्त सारणी
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास और तत्वों के प्रकार
s, p, d, f ब्लॉक
तत्वों के गुणधर्मों में आवर्तिता
ये भी पढ़ें :
अध्याय 4: रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना
इस अध्याय में रासायनिक आबंधों और अणुओं की संरचना से संबंधित महत्वपूर्ण अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।
रासायनिक आबंधन की कॉसेल-लुईस अवधारणा
आयनिक या वैद्युत संयोजी आबंध
आबंध प्राचल
संयोजकता कोश इलेक्ट्रॉन युग्म प्रतिकर्षण सिद्धांत
संयोजकता आबंध सिद्धांत
संकरण
आण्विक कक्षक सिद्धांत
समनाभिकीय द्विपरमाणुक अणुओं में आबंधन
हाइड्रोजन आबंधन
अध्याय 5: ऊष्मागतिकी
ऊष्मागतिकी अध्याय में ऊष्मा, एन्थैल्पी, स्वतः प्रवर्तिता और गिब्ज ऊर्जा जैसी अवधारणाएं शामिल हैं।
ऊष्मागतिकी के तकनीकी शब्द
ऊष्मागतिकी के अनुप्रयोग
ΔU एवं ΔH का मापन
कैलोरीमिति
अभिक्रिया के लिए एन्थैल्पी परिवर्तन
ΔH अभिक्रिया एन्थैल्पी
विभिन्न प्रकार की अभिक्रियाओं के लिए एन्थैल्पी
स्वतः प्रवर्तिता
गिब्ज ऊर्जा परिवर्तन एवं साम्यावस्था
अध्याय 6: साम्यावस्था
इस अध्याय में भौतिक और रासायनिक प्रक्रियाओं में साम्यावस्था तथा आयनिक साम्यावस्था का अध्ययन किया जाएगा।
भौतिक एवं रासायनिक साम्यावस्था
भौतिक प्रक्रमों में साम्यावस्था
रासायनिक प्रक्रमों में साम्यावस्था
गतिक साम्य
रासायनिक साम्यावस्था का नियम तथा साम्यावस्था स्थिरांक
समांग साम्यावस्था
विषमांग साम्यावस्था
साम्यावस्था स्थिरांक के अनुप्रयोग
साम्यावस्था स्थिरांक K, अभिक्रिया भागफल Q तथा गिब्ज ऊर्जा G में संबंध
साम्य को प्रभावित करने वाले कारक
ये भी पढ़ें :
विलयन में आयनिक साम्यावस्था
अम्ल, क्षारक एवं लवण
अम्लों एवं क्षारकों का आयनन
बफर विलयन
अल्पविलेय लवणों की विलेयता साम्यावस्था
अध्याय 7: अपचयोपचय अभिक्रियाएं
इस अध्याय में अपचयोपचय यानी रेडॉक्स अभिक्रियाओं और इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण की अवधारणा का अध्ययन किया जाएगा।
अपचयोपचय अभिक्रियाएं
इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण अभिक्रियाओं के रूप में अपचयोपचय अभिक्रियाएं
ऑक्सीकरण संख्या
अपचयोपचय अभिक्रियाएं तथा इलेक्ट्रोड प्रक्रम
ये भी पढ़ें :
अध्याय 8: कार्बनिक रसायन: कुछ आधारभूत सिद्धांत तथा तकनीके
यह अध्याय कार्बनिक रसायन की मूल अवधारणाओं को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।
सामान्य प्रस्तावना
कार्बन की चतुसंयोजकता
कार्बनिक यौगिकों की आकृतियां
कार्बनिक यौगिक का संरचनात्मक निरूपण
कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण
कार्बनिक यौगिकों की नाम पद्धति
समावयवता
कार्बनिक अभिक्रियाओं की क्रिया विधि में मूलभूत संकल्पनाएं
कार्बनिक यौगिकों के शोधन की विधियां
कार्बनिक यौगिकों का गुणात्मक विश्लेषण
मात्रात्मक विश्लेषण
अध्याय 9: हाइड्रोकार्बन
हाइड्रोकार्बन अध्याय में कार्बन और हाइड्रोजन से बने यौगिकों के विभिन्न प्रकारों का अध्ययन करना होगा।
हाइड्रोकार्बन का वर्गीकरण
ऐल्केन
ऐल्कीन
ऐल्काइन
ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन
हाइड्रोकार्बन के गुण
हाइड्रोकार्बन के उपयोग एवं संबंधित अवधारणाएं
कार्सिनोजेनिक (कैंसरजन्य) गुण
यह भी पढ़ें :
Get your results instantly with our calculator!
रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सैद्धांतिक अवधारणाओं के साथ-साथ रासायनिक समीकरणों और संख्यात्मक प्रश्नों का भी अभ्यास करना चाहिए। खासतौर पर मोल संकल्पना, परमाणु संरचना, ऊष्मागतिकी और साम्यावस्था जैसे अध्यायों में गणनात्मक प्रश्नों पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा।
तैयारी के दौरान विद्यार्थी इन बातों का ध्यान रख सकते हैं:
सबसे पहले पूरे सिलेबस को अध्यायवार विभाजित करें।
महत्वपूर्ण परिभाषाओं और नियमों को नोट करें।
रासायनिक सूत्रों और समीकरणों का नियमित अभ्यास करें।
मोल संकल्पना एवं स्टॉइकियोमेट्री के संख्यात्मक प्रश्न हल करें।
आवर्त सारणी और तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास को समझें।
रासायनिक आबंधन और आण्विक संरचना के सिद्धांतों का अभ्यास करें।
ऊष्मागतिकी और साम्यावस्था के महत्वपूर्ण सूत्रों को दोहराएं।
ऑक्सीकरण संख्या निकालने और रेडॉक्स अभिक्रियाओं का अभ्यास करें।
कार्बनिक रसायन में नामकरण, समावयवता और अभिक्रियाओं को अच्छी तरह समझें।
हाइड्रोकार्बन के वर्गीकरण और प्रमुख अभिक्रियाओं का रिवीजन करें।
एमपी बोर्ड 11वीं रसायन विज्ञान सिलेबस 2027 में रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाओं से लेकर परमाणु संरचना, आवर्त सारणी, रासायनिक आबंधन, ऊष्मागतिकी, साम्यावस्था, रेडॉक्स अभिक्रियाएं, कार्बनिक रसायन और हाइड्रोकार्बन तक के महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए निर्धारित सभी अध्यायों को समय पर पूरा करके नियमित रिवीजन और प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।
ये भी पढ़ें :
On Question asked by student community
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Hi Ayush,
Here you can download the class 9th mp board question paper.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026
if you need any other resources, please let us know.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs