मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हायर सेकेंडरी परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र का पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। एमपी बोर्ड 11वीं भौतिक शास्त्र सिलेबस 2027 में कुल 14 अध्याय शामिल हैं। इनमें मात्रक एवं मापन, गति, गति के नियम, कार्य-ऊर्जा-शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, ऊष्मागतिकी, अणुगति सिद्धांत, दोलन और तरंगें जैसे महत्वपूर्ण अध्याय शामिल हैं।
This Story also Contains
विद्यार्थी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए पूरे सिलेबस को यूनिट के अनुसार समझ सकते हैं। यहां एमपी बोर्ड 11वीं भौतिक शास्त्र सिलेबस 2027 के सभी अध्याय और टॉपिक दिए गए हैं।
विवरण | जानकारी |
बोर्ड | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल |
कक्षा | 11वीं |
विषय | भौतिक शास्त्र |
परीक्षा सत्र | 2026-27 |
परीक्षा वर्ष | 2027 |
कुल अध्याय | 14 |
सिलेबस | भौतिक शास्त्र |
यह भी पढ़ें :
अध्याय 1: मात्रक एवं मापन
इस अध्याय में भौतिक राशियों के मापन और मात्रकों से संबंधित अवधारणाओं का अध्ययन करना होगा। इसमें निम्नलिखित टॉपिक शामिल हैं:
भूमिका
मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली
सार्थक अंक
भौतिक राशियों की विमाएं
विमीय सूत्र एवं विमीय समीकरण
विमीय विश्लेषण एवं इसके अनुप्रयोग
अध्याय 2: सरल रेखा में गति
इस अध्याय में एक आयाम में वस्तुओं की गति और उससे संबंधित अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।
भूमिका
तात्क्षणिक वेग एवं चाल
त्वरण
एकसमान त्वरण से गतिमान वस्तु के शुद्धगतिकीय संबंधी समीकरण
अध्याय 3: समतल में गति
समतल में गति के अंतर्गत अदिश और सदिश राशियों तथा प्रक्षेप्य गति आदि का अध्ययन करना होगा।
भूमिका
अदिश एवं सदिश
सदिशों का वास्तविक संख्या से गुणा
सदिशों का संकलन एवं व्यवकलन: ग्राफीय विधि
सदिशों का वियोजन
सदिशों का योग: विश्लेषणात्मक विधि
किसी समतल में गति
किसी समतल में एकसमान त्वरण से गति
प्रक्षेप्य गति
एकसमान वृत्तीय गति
अध्याय 4: गति के नियम
इस अध्याय में न्यूटन के गति के नियम और संवेग संरक्षण जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाएं शामिल हैं।
भूमिका
अरस्तू की भ्रामकता
जड़त्व का नियम
न्यूटन का गति का प्रथम नियम
न्यूटन का गति का द्वितीय नियम
न्यूटन का गति का तृतीय नियम
संवेग संरक्षण
किसी कण की साम्यावस्था
यांत्रिकी में सामान्य बल
वर्तुल (वृत्तीय) गति
यांत्रिकी में समस्याओं को हल करना
यूनिट 4: कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति
अध्याय 5: कार्य, ऊर्जा और शक्ति
इस अध्याय में कार्य, गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा और शक्ति से संबंधित विषय पढ़ने होंगे।
भूमिका
कार्य और गतिज ऊर्जा की धारणा
कार्य-ऊर्जा प्रमेय
कार्य
गतिज ऊर्जा
परिवर्ती बल द्वारा किया गया कार्य
परिवर्ती बल के लिए कार्य-ऊर्जा प्रमेय
स्थितिज ऊर्जा की अभिधारणा
यांत्रिक ऊर्जा का संरक्षण
किसी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा
शक्ति
संघट
यूनिट 5: कणों के निकाय तथा घूर्णी गति
अध्याय 6: कणों के निकाय तथा घूर्णी गति
इस अध्याय में द्रव्यमान केंद्र, कोणीय संवेग और घूर्णी गति जैसी अवधारणाएं शामिल हैं।
भूमिका
द्रव्यमान केंद्र
द्रव्यमान केंद्र की गति
कणों के निकाय का रेखीय संवेग
दो सदिशों का सदिश गुणनफल
कोणीय वेग और इसका रेखीय वेग से संबंध
बल आघूर्ण एवं कोणीय संवेग
दृढ़ पिंडों का संतुलन
जड़त्व आघूर्ण
अचल अक्ष के परितः शुद्ध घूर्णी गतिकी
अचल अक्ष के परितः घूर्णी गतिकी
अचल अक्ष के परितः घूर्णी गति का कोणीय संवेग
यूनिट 6: गुरुत्वाकर्षण
अध्याय 7: गुरुत्वाकर्षण
गुरुत्वाकर्षण अध्याय में ग्रहों की गति, गुरुत्वीय त्वरण और उपग्रहों से संबंधित महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल हैं।
भूमिका
केप्लर के नियम
गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम
गुरुत्वीय नियतांक
पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण
पृथ्वी के पृष्ठ के नीचे तथा ऊपर गुरुत्वीय त्वरण
गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा
पलायन चाल
भू-उपग्रह
कक्षा में गतिशील उपग्रह की ऊर्जा
यूनिट 7: ठोसों के यांत्रिक गुण
अध्याय 8: ठोसों के यांत्रिक गुण
इस अध्याय में ठोस पदार्थों के प्रत्यास्थ व्यवहार और उससे जुड़ी अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।
भूमिका
प्रतिबल तथा विकृति
हुक का नियम
प्रतिबल-विकृति वक्र
प्रत्यास्थता गुणांक
द्रव्यों के प्रत्यास्थ व्यवहार के अनुप्रयोग
यूनिट 8: तरलों के यांत्रिक गुण
अध्याय 9: तरलों के यांत्रिक गुण
इस अध्याय में तरल पदार्थों के दाब, प्रवाह और पृष्ठ तनाव आदि का अध्ययन करना होगा।
भूमिका
दाब
धारारेखी प्रवाह
बर्नूली का सिद्धांत
श्यानता
पृष्ठ तनाव
यूनिट 9: द्रव्य के तापीय गुण
अध्याय 10: द्रव्य के तापीय गुण
इस अध्याय में ताप, ऊष्मा, तापीय प्रसार और ऊष्मा स्थानांतरण जैसे विषय शामिल हैं।
भूमिका
ताप तथा ऊष्मा
ताप मापन
आदर्श गैस समीकरण तथा परम ताप
तापीय प्रसार
विशिष्ट ऊष्मा धारिता
ऊष्मामिति
अवस्था परिवर्तन
ऊष्मा स्थानांतरण
न्यूटन का शीतलन नियम
यूनिट 10: ऊष्मागतिकी
अध्याय 11: ऊष्मागतिकी
ऊष्मागतिकी में ऊष्मा, आंतरिक ऊर्जा, कार्य और ऊष्मागतिकीय नियमों से संबंधित विषय शामिल हैं।
भूमिका
तापीय साम्य
ऊष्मागतिकी का शून्य कोटि नियम
ऊष्मा, आंतरिक ऊर्जा तथा कार्य
ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम
विशिष्ट ऊष्मा धारिता
ऊष्मागतिकीय अवस्था चर तथा अवस्था का समीकरण
ऊष्मागतिकीय प्रक्रम
ऊष्मागतिकी का द्वितीय नियम
उत्क्रमणीय व अनुत्क्रमणीय प्रक्रम
कार्नो इंजन
अध्याय 12: अणुगति सिद्धांत
अणुगति सिद्धांत में गैसों के व्यवहार और उनकी आण्विक प्रकृति से संबंधित विषय पढ़ाए जाएंगे।
भूमिका
द्रव्य की आण्विक प्रकृति
गैसों का व्यवहार
आदर्श गैसों का अणुगति सिद्धांत
ऊर्जा के समविभाजन का नियम
विशिष्ट ऊष्मा धारिता
माध्य मुक्त पथ
अध्याय 13: दोलन
इस अध्याय में दोलन और सरल आवर्त गति से संबंधित अवधारणाओं का अध्ययन करना होगा।
भूमिका
दोलन और आवर्ती गति
सरल आवर्त गति
सरल आवर्त गति तथा एकसमान वर्तुल गति
सरल आवर्त गति में वेग तथा त्वरण
सरल आवर्त गति के लिए बल का नियम
सरल आवर्त गति में ऊर्जा
सरल आवर्त गति निष्पादित करने वाले कुछ निकाय
अध्याय 14: तरंगें
कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र के अंतिम अध्याय में तरंगों के प्रकार, उनके परावर्तन और अध्यारोपण आदि का अध्ययन किया जाएगा।
भूमिका
अनुप्रस्थ तथा अनुदैर्ध्य तरंगें
प्रगामी तरंगों में विस्थापन संबंध
प्रगामी तरंग की चाल
तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत
तरंगों का परावर्तन
विस्पंद

यह भी पढ़ें :
Get your results instantly with our calculator!
भौतिक शास्त्र की तैयारी करते समय विद्यार्थियों को केवल सिद्धांत पढ़ने के बजाय सूत्रों, संख्यात्मक प्रश्नों और अवधारणाओं का नियमित अभ्यास करना चाहिए। प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण सूत्रों की अलग सूची बनाना उपयोगी रहेगा।
सबसे पहले पूरे सिलेबस को अध्यायवार बांटें।
महत्वपूर्ण सूत्रों को नोटबुक में लिखकर दोहराएं।
विमीय विश्लेषण और सदिश जैसे बेसिक टॉपिक अच्छी तरह समझें।
गति, कार्य-ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण और घूर्णी गति के संख्यात्मक प्रश्नों का अभ्यास करें।
ऊष्मागतिकी और अणुगति सिद्धांत की अवधारणाओं को समझकर पढ़ें।
दोलन और तरंगों के सूत्रों एवं ग्राफ का अभ्यास करें।
मॉडल पेपर और पिछले प्रश्नपत्रों को हल करें।
परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का रिवीजन जरूर करें।
एमपी बोर्ड 11वीं भौतिक शास्त्र सिलेबस 2027 में कुल 14 अध्यायों के माध्यम से यांत्रिकी, गुरुत्वाकर्षण, पदार्थ के गुण, ऊष्मा एवं ऊष्मागतिकी और दोलन-तरंगों जैसे प्रमुख भौतिकी विषयों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए प्रत्येक अध्याय के सिद्धांतों के साथ-साथ सूत्र और संख्यात्मक प्रश्नों का भी अभ्यास करना चाहिए।
On Question asked by student community
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hi Jaspreet
Pease refer to the given links:
1. MP Board Class 10 Question Paper 2026 - 2027 https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-question-paper-2026
2. MP Board Class 10 Question Paper 2025-2026 https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-pre-board-question-paper-2025-26
Hi Chintu,
Please refer to the link to this article for the MP Board Class 10 English Question Paper: https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-english-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Hi Ayush,
Here you can download the class 9th mp board question paper.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026
if you need any other resources, please let us know.
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.
Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes