Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027 (MP Board 11th Syllabus 2027), सभी यूनिट चेक करें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027 (MP Board 11th Syllabus 2027), सभी यूनिट चेक करें

    एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027 (MP Board 11th Syllabus 2027), सभी यूनिट चेक करें

    Mithilesh KumarUpdated on 08 Sep 2026, 12:24 PM IST

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं गणित का पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027 में कुल 14 अध्याय शामिल हैं। इसमें समुच्चय, संबंध एवं फलन, त्रिकोणमितीय फलन, सम्मिश्र संख्याएं, क्रमचय-संचय, द्विपद प्रमेय, अनुक्रम तथा श्रेणी, सरल रेखाएं, शंकु परिच्छेद, त्रिविमीय ज्यामिति, सीमा एवं अवकलज, सांख्यिकी और प्रायिकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

    This Story also Contains

    1. एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027: एक नजर में
    2. एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027
    3. एमपी बोर्ड 11वीं गणित की तैयारी कैसे करें?
    एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027 (MP Board 11th Syllabus 2027), सभी यूनिट चेक करें
    एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027

    विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे दिए गए अध्यायवार सिलेबस और सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को चेक कर सकते हैं।

    एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027: एक नजर में

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल

    कक्षा

    11वीं

    विषय

    गणित

    परीक्षा सत्र

    2026-27

    परीक्षा वर्ष

    2027

    कुल अध्याय

    14

    यह भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027

    अध्याय 1: समुच्चय

    इस अध्याय में समुच्चयों की मूल अवधारणाओं और उन पर होने वाली संक्रियाओं का अध्ययन किया जाएगा।

    • भूमिका

    • समुच्चय और उनका निरूपण

    • रिक्त समुच्चय

    • परिमित और अपरिमित समुच्चय

    • समान समुच्चय

    • उपसमुच्चय

    • सार्वत्रिक समुच्चय

    • वेन आरेख

    • समुच्चयों पर संक्रियाएं

    • समुच्चय का पूरक

    अध्याय 2: संबंध एवं फलन

    इस अध्याय में समुच्चयों के कार्तीय गुणन, संबंध और फलन से संबंधित अवधारणाएं शामिल हैं।

    • भूमिका

    • समुच्चयों का कार्तीय गुणन

    • संबंध

    • फलन

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    अध्याय 3: त्रिकोणमितीय फलन

    त्रिकोणमितीय फलन कक्षा 11वीं गणित का महत्वपूर्ण अध्याय है। इसमें निम्नलिखित टॉपिक शामिल हैं:

    • भूमिका

    • कोण

    • त्रिकोणमितीय फलन

    • दो कोणों के योग और अंतर के त्रिकोणमितीय फलन

    अध्याय 4: सम्मिश्र संख्याएं और द्विघातीय समीकरण

    इस अध्याय में सम्मिश्र संख्याओं तथा उनके बीजगणितीय और ज्यामितीय निरूपण का अध्ययन किया जाएगा।

    • भूमिका

    • सम्मिश्र संख्याएं

    • सम्मिश्र संख्याओं का बीजगणित

    • सम्मिश्र संख्या का मापांक और संयुग्मी

    • आगड तल और ध्रुवीय निरूपण

    अध्याय 5: रैखिक असमिकाएं

    इस अध्याय में एक चर वाली रैखिक असमिकाओं के हल और उनके आलेखीय निरूपण को समझना होगा।

    • भूमिका

    • असमिकाएं

    • एक चर राशि की रैखिक असमिकाओं का बीजगणितीय हल

    • रैखिक असमिकाओं का आलेखीय निरूपण

    अध्याय 6: क्रमचय और संचय

    क्रमचय और संचय में गणना के आधारभूत सिद्धांत तथा वस्तुओं की व्यवस्थाओं से संबंधित अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।

    • भूमिका

    • गणना का आधारभूत सिद्धांत

    • क्रमचय

    • संचय

    अध्याय 7: द्विपद प्रमेय

    इस अध्याय में धन पूर्णांकों के लिए द्विपद प्रमेय का अध्ययन करना होगा।

    • भूमिका

    • धन पूर्णांकों के लिए द्विपद प्रमेय

    अध्याय 8: अनुक्रम तथा श्रेणी

    इस अध्याय में अनुक्रम और श्रेणी के साथ गुणोत्तर श्रेणी तथा माध्य से संबंधित विषय शामिल हैं।

    • भूमिका

    • अनुक्रम

    • श्रेणी

    • गुणोत्तर श्रेणी

    • समांतर माध्य तथा गुणोत्तर माध्य के बीच संबंध

    अध्याय 9: सरल रेखाएं

    इस अध्याय में निर्देशांक ज्यामिति में सरल रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।

    • भूमिका

    • रेखा की ढाल

    • रेखा के समीकरण के विविध रूप

    • एक बिंदु की रेखा से दूरी

    अध्याय 10: शंकु परिच्छेद

    शंकु परिच्छेद अध्याय में विभिन्न शंकु परिच्छेदों और उनके समीकरणों का अध्ययन करना होगा।

    • भूमिका

    • शंकु के परिच्छेद

    • वृत्त

    • परवलय

    • दीर्घवृत्त

    • अतिपरवलय

    अध्याय 11: त्रिविमीय ज्यामिति का परिचय

    इस अध्याय में त्रिविमीय अंतरिक्ष में निर्देशांक और दो बिंदुओं के बीच दूरी से संबंधित विषय शामिल हैं।

    • भूमिका

    • त्रिविमीय अंतरिक्ष में निर्देशांक अक्ष और निर्देशांक तल

    • अंतरिक्ष में एक बिंदु के निर्देशांक

    • दो बिंदुओं के बीच की दूरी

    अध्याय 12: सीमा और अवकलज

    इस अध्याय में सीमा और अवकलज की मूल अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।

    • भूमिका

    • अवकलजों का सहजानुभूत बोध

    • सीमाएं

    • त्रिकोणमितीय फलनों की सीमाएं

    • अवकलज

    अध्याय 13: सांख्यिकी

    सांख्यिकी में आंकड़ों के प्रकीर्णन और उसके मापन से संबंधित टॉपिक शामिल हैं।

    • भूमिका

    • प्रकीर्णन की माप

    • परिसर

    • माध्य विचलन

    • प्रसरण

    • मानक विचलन

    अध्याय 14: प्रायिकता

    कक्षा 11वीं गणित के अंतिम अध्याय में घटना और प्रायिकता की अभिगृहीतीय दृष्टिकोण का अध्ययन करना होगा।

    • घटना

    • प्रायिकता की अभिगृहीतीय दृष्टिकोण

    1788849864729

    यह भी पढ़ें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड 11वीं गणित की तैयारी कैसे करें?

    गणित की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक अध्याय की अवधारणाओं को समझने के साथ-साथ पर्याप्त प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए। विशेष रूप से त्रिकोणमिति, सम्मिश्र संख्याएं, क्रमचय-संचय, द्विपद प्रमेय, शंकु परिच्छेद, सीमा एवं अवकलज और सांख्यिकी जैसे अध्यायों में नियमित अभ्यास जरूरी है।

    तैयारी के दौरान विद्यार्थी इन बातों का ध्यान रख सकते हैं :

    • पूरे सिलेबस को अध्यायवार बांटकर पढ़ें।

    • प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण सूत्रों की सूची बनाएं।

    • उदाहरण और अभ्यास प्रश्नों को स्वयं हल करें।

    • जिन अध्यायों में गणना अधिक है, उनका नियमित अभ्यास करें।

    • त्रिकोणमिति के सूत्रों को दोहराते रहें।

    • निर्देशांक ज्यामिति के प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • सांख्यिकी में विभिन्न मापों की गणना करना सीखें।

    • प्रायिकता की मूल अवधारणाओं को उदाहरणों के साथ समझें।

    • मॉडल पेपर और पिछले प्रश्नपत्रों को हल करें।

    • परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का रिवीजन करें।

    एमपी बोर्ड 11वीं गणित सिलेबस 2027 में कुल 14 अध्याय शामिल हैं। विद्यार्थियों को समुच्चय और फलन से शुरुआत करते हुए त्रिकोणमिति, बीजगणित, क्रमचय-संचय, ज्यामिति, कलन, सांख्यिकी और प्रायिकता तक सभी अध्यायों की तैयारी करनी होगी। बेहतर परिणाम के लिए अवधारणाओं को समझने के साथ प्रश्नों और सूत्रों का नियमित अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    APOSS SSC Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APOSS Intermediate Application Date

    12 Jun'26 - 15 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.