Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कक्षा 9, 10, 11, 12 (MP Board Quarterly Exam Time Table Out)
    • लेख
    • एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कक्षा 9, 10, 11, 12 (MP Board Quarterly Exam Time Table Out)

    एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कक्षा 9, 10, 11, 12 (MP Board Quarterly Exam Time Table Out)

    Mithilesh KumarUpdated on 07 Sep 2026, 10:39 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कक्षा 9, 10, 11, 12 (MP Board Quarterly Exam Time Table Out) : मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होंगी। परीक्षाएं 7 सितंबर 2026 से शुरू होकर 17 सितंबर 2026 तक चलेंगी, जिनमें गणित, हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान समेत विभिन्न विषयों का विस्तृत शेड्यूल निर्धारित किया गया है।
    एमपी बोर्ड कक्षा 9, 10, 11 और 12 त्रैमासिक परीक्षा टाइट टेबल ऑफिशियल पीडीएफ 2026–27 डाउनलोड करें

    मुरैना में भारी बारिश के कारण सोमवार को स्कूलों में अवकाश, त्रैमासिक परीक्षा स्थगित

    This Story also Contains

    1. कक्षा 9 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27
    2. एमपी बोर्ड हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : परीक्षार्थियों के निर्देश जारी
    3. हाईस्कूल कक्षा 10 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 (कक्षा 10वीं)
    4. एमपी बोर्ड कक्षा 11 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026–27
    5. एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक (तिमाही) परीक्षा तिथियां 2026-27 : टाइम टेबल देखें
    6. शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा हेतु समय-सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश
    एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कक्षा 9, 10, 11, 12 (MP Board Quarterly Exam Time Table Out)
    एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026

    मुरैना (मध्य प्रदेश) जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन में कठिनाई पैदा हो रही है। विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

    जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक/स्था./2026/8688, दिनांक 6 सितंबर 2026 के अनुसार, जिला मुरैना अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में यह अवकाश लागू रहेगा।

    आदेश में कहा गया है कि संचालक, लोक शिक्षण, मध्य प्रदेश, भोपाल के पत्र (क्रमांक/अक्रा/त्रैमा.प.स्था.अ./2026-27/1193-1194, दिनांक 31 अगस्त 2026) के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 से 17 सितंबर 2026 तक चल रही हैं। निर्देशों के मुताबिक, परीक्षा अवधि में स्थानीय अवकाश घोषित होने पर उस दिन की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के भीतर किसी अन्य दिन करानी होगी।

    इसके अनुपालन में 7 सितंबर को निर्धारित त्रैमासिक परीक्षा को स्थगित कर 16 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

    समस्त प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया गया है कि वे संबंधित विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयीन स्टाफ को इसकी सूचना तुरंत दें। यह आदेश कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जारी किया गया है।

    image%20(5)

    हालांकि टाइम टेबल के साथ जारी नोटिस में कहा गया था कि परीक्षा अवधि में यदि कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है तो भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होंगी। प्रायोगिक विषयों और समय सारणी में शामिल नहीं किए गए विषयों की परीक्षाएं 7 से 17 सितंबर के बीच विद्यालय स्तर पर प्राचार्य द्वारा आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पहले उपस्थित होना अनिवार्य है तथा परीक्षा समाप्त होते ही नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी, ताकि पढ़ाई में कोई व्यवधान न आए।

    कक्षा 9 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27

    दिनांक

    दिन

    कक्षा 9वीं (समय: प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक)

    07 सितंबर 2026

    सोमवार

    गणित

    08 सितंबर 2026

    मंगलवार

    हिन्दी

    09 सितंबर 2026

    बुधवार

    अंग्रेजी

    10 सितंबर 2026

    गुरुवार

    संस्कृत/उर्दू

    11 सितंबर 2026

    शुक्रवार

    विज्ञान

    11 सितंबर 2026

    शुक्रवार

    परीक्षा उपरांत अगले प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन

    12 सितंबर 2026

    शनिवार

    सामाजिक विज्ञान

    15 सितंबर 2026

    मंगलवार

    एनएसक्यूएफ के समस्त विषय

    नोट: परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है।

    1787432785163

    एमपी बोर्ड हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : परीक्षार्थियों के निर्देश जारी

    1. सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभाँति नोट कर लें कि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।

    2. समय सारणी अनुसार प्रतिदिन परीक्षा उपरांत आगामी दिवस की परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाएगा।

    3. प्रायोगिक विषयों की परीक्षा एवं ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है परन्तु विद्यालय में संचालित हैं, की परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करेंगे।

    4. विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    5. परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ।

    6. विषयमान अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएं जैसे-जैसे समाप्त होती जाएँ, विद्यार्थियों की अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएँ अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाएंगी।

    1787432785185

    ये भी पढ़ें :

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    हाईस्कूल कक्षा 10 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 (कक्षा 10वीं)

    दिनांक

    दिन

    कक्षा 10वीं (समय: प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक)

    07 सितंबर 2026

    सोमवार

    अंग्रेजी

    08 सितंबर 2026

    मंगलवार

    संस्कृत/उर्दू

    09 सितंबर 2026

    बुधवार

    गणित

    10 सितंबर 2026

    गुरुवार

    हिन्दी

    11 सितंबर 2026

    शुक्रवार

    सामाजिक विज्ञान

    12 सितंबर 2026

    शनिवार

    विज्ञान

    15 सितंबर 2026

    मंगलवार

    एनएसक्यूएफ के समस्त विषय


    1787432785212

    यह भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड कक्षा 11 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026–27

    दिनांक

    दिन

    कक्षा 11वीं (समय : दोप. 2:00 बजे से 5:00 बजे तक)

    07 सितंबर 2026

    सोमवार

    अंग्रेजी

    08 सितंबर 2026

    मंगलवार

    संस्कृत / उर्दू

    09 सितंबर 2026

    बुधवार

    भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनीमल हसबैण्ड्री, मिल्क प्रोड्यूसिंग फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व

    10 सितंबर 2026

    गुरुवार

    हिन्दी

    11 सितंबर 2026

    शुक्रवार

    राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान

    12 सितंबर 2026

    शनिवार

    भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया एवं स्वास्थ्य

    15 सितंबर 2026

    मंगलवार

    रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलीमेंट्स ऑफ साइन्स एण्ड मैथमैटिक्स म्यूजिक फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान

    16 सितंबर 2026

    बुधवार

    एन एस यू एफ के समस्त विषय

    17 सितंबर 2026

    गुरुवार

    गणित

    यह भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक (तिमाही) परीक्षा तिथियां 2026-27 : टाइम टेबल देखें

    दिनांक

    दिन

    विषय (समय: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक)

    07 सितंबर 2026

    सोमवार

    भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनीमल हसबैण्ड्री, मिल्क प्रोड्यूसिंग फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व

    08 सितंबर 2026

    मंगलवार

    भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया एवं स्वास्थ्य

    09 सितंबर 2026

    बुधवार

    हिन्दी

    10 सितंबर 2026

    गुरुवार

    एन एस यू एफ के समस्त विषय

    11 सितंबर 2026

    शुक्रवार

    अंग्रेजी

    12 सितंबर 2026

    शनिवार

    राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान

    15 सितंबर 2026

    मंगलवार

    गणित

    16 सितंबर 2026

    बुधवार

    संस्कृत / उर्दू

    17 सितंबर 2026

    गुरुवार

    रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलीमेंट्स ऑफ साइन्स एण्ड मैथमैटिक्स म्यूजिक फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान

    नोट:

    • प्रत्येक परीक्षा वाले दिन से पहले विद्यालय समय में प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन होगा।

    • प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 07 से 17 सितंबर 2026 के बीच विद्यालय स्तर पर निर्धारित की जाएगी।



    1787432785241

    ये भी देखें :

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा हेतु समय-सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की त्रैमासिक परीक्षाओं की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीनतम निर्देशों में परीक्षा समय-सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण, गोपनीयता बनाए रखने तथा परीक्षा संचालन संबंधी स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षाओं को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

    इन निर्देशों में न केवल परीक्षा की तिथियों और विषयों का विस्तृत उल्लेख है, बल्कि अवकाश की स्थिति में भी परीक्षाएँ यथावत चलाने, प्रायोगिक विषयों की अलग व्यवस्था करने तथा परीक्षा समाप्त होते ही नियमित कक्षाएँ शुरू करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे इन नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।

    निर्देश :-

    1. सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभाँति नोट कर लें कि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।

    2. समय सारणी अनुसार प्रतिदिन परीक्षा उपरांत परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाए।

    3. प्रायोगिक विषयों की परीक्षा तथा ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है परन्तु विद्यालय में संचालित हैं, की परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करें।

    4. विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    5. परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ।

    6. विषयमान अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएँ जैसे-जैसे समाप्त होती जाएँ, विद्यार्थियों की अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएँ अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाएँ।

    1787432785263

    ये भी पढ़ें :


    शैक्षणिक सत्र 2026–2027 की कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा की समय–सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन हेतु निम्नानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें–

    • त्रैमासिक परीक्षाएँ निर्धारित संलग्न समय–सारणी अनुसार आयोजित की जाए।

    • ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है उनकी परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करें।

    • परिशिष्ट अनुसार विषयों की त्रैमासिक परीक्षा हेतु दिनांक 21.08.2026 तक विमर्श पोर्टल पर DEO लॉग इन पर ब्लूप्रिंट उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लूप्रिंट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी जिला उपयुक्त विद्यालय प्राचार्य के माध्यम से दिनांक 02.09.2026 तक आवश्यकतानुसार माध्यमांतर प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। प्रश्नपत्र निर्माण हेतु जिला आकलन प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए।

    • अन्य विषयों एवं व्यावसायिक विषयों के प्रश्नपत्रों का निर्माण मध्यांचल शिक्षा मण्डल द्वारा जारी अर्द्ध योजना एवं शैक्षणिक कैलेण्डर में वर्णित अगस्त माह 2026 तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्राचार्य विषय शिक्षक से कराएंगे।

    • जिला शिक्षा अधिकारी जिला प्रश्नपत्र अपने जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों को एक-एक सेट सीलबंद लिफाफों में दिनांक 03.09.2026 तक उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए प्रश्नपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर संबंधित विद्यालय के डाइस कोड/बोर्ड कोड का वाटर मार्क/सील अनिवार्य रूप से लगाकर प्रश्नपत्र सीलबंद करेंगे।

    • सभी प्राचार्य आवश्यकतानुसार प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रित कराएंगे। प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय प्रश्नपत्रों की पूर्ण गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए एक शिक्षक को अधिकृत करें जो फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय दुकान पर उपलब्ध रहेगा। अधिकृत शिक्षक अपने साथ ही फोटोकॉपी/मुद्रण कराकर प्रश्नपत्रों को सीलबंद करेगा। अधिकृत शिक्षक यह भी सुनिश्चित करेगा कि दुकान पर किसी तरह की प्रश्नपत्र संबंधी स्टेशनरी शेष नहीं रह जाए। फोटोकॉपी मशीन/सिस्टम से स्कैन कॉपी डिलीट कर दी गई है।

    • विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिवस की परीक्षा के विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्यतः सुनिश्चित किया जाए। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर पश्चात् है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जाए।

    ये भी पढ़ें :

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    1 Aug'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hello Student,

    You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
    Hope this helps with your exam preparation. Good luck!

    Hi Ayush,

    Here you can download the class 9th mp board question paper.

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026

    if you need any other resources, please let us know.