एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हायर सेकेण्डरी त्रैमासिक परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी गई है, जिसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से व्यवस्थित कार्यक्रम तैयार किया गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 11 की त्रैमासिक परीक्षा 7 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक चल रही है। इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा दिवस से पहले विद्यालय समय में प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन का प्रावधान रखा गया है, ताकि विद्यार्थी परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
एमपी बोर्ड कक्षा 9, 10, 11 और 12 त्रैमासिक परीक्षा टाइट टेबल ऑफिशियल पीडीएफ 2026–27 डाउनलोड करें
This Story also Contains
मुरैना (मध्य प्रदेश) जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन में कठिनाई पैदा हो रही है। विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक/स्था./2026/8688, दिनांक 6 सितंबर 2026 के अनुसार, जिला मुरैना अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में यह अवकाश लागू रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि संचालक, लोक शिक्षण, मध्य प्रदेश, भोपाल के पत्र (क्रमांक/अक्रा/त्रैमा.प.स्था.अ./2026-27/1193-1194, दिनांक 31 अगस्त 2026) के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 से 17 सितंबर 2026 तक चल रही हैं। निर्देशों के मुताबिक, परीक्षा अवधि में स्थानीय अवकाश घोषित होने पर उस दिन की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के भीतर किसी अन्य दिन करानी होगी।
इसके अनुपालन में 7 सितंबर को निर्धारित त्रैमासिक परीक्षा को स्थगित कर 16 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
समस्त प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया गया है कि वे संबंधित विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयीन स्टाफ को इसकी सूचना तुरंत दें। यह आदेश कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जारी किया गया है।
.png)
कक्षा 11वीं की समय-सारणी में अंग्रेजी, संस्कृत/उर्दू, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिन्दी, राजनीति शास्त्र, जीव विज्ञान, भूगोल, व्यवसाय अध्ययन सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएँ क्रमबद्ध तरीके से रखी गई हैं। प्रायोगिक और व्यावसायिक विषयों को भी ध्यान में रखते हुए यह सारणी तैयार की गई है। विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील है कि वे समय-सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और परीक्षा की तैयारी को गंभीरता से लें, ताकि बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सकें।
ये भी पढ़ें :
दिनांक | दिन | कक्षा 11वीं (समय : दोप. 2:00 बजे से 5:00 बजे तक) |
07 सितंबर 2026 | सोमवार | अंग्रेजी |
08 सितंबर 2026 | मंगलवार | संस्कृत / उर्दू |
09 सितंबर 2026 | बुधवार | भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / एनीमल हसबैण्ड्री, मिल्क प्रोड्यूसिंग फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व |
10 सितंबर 2026 | गुरुवार | हिन्दी |
11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान |
12 सितंबर 2026 | शनिवार | भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया एवं स्वास्थ्य |
15 सितंबर 2026 | मंगलवार | रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलीमेंट्स ऑफ साइन्स एण्ड मैथमैटिक्स म्यूजिक फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
16 सितंबर 2026 | बुधवार | एन एस यू एफ के समस्त विषय |
17 सितंबर 2026 | गुरुवार | गणित |

सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभाँति नोट कर लें कि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।
समय सारणी अनुसार प्रतिदिन परीक्षा उपरांत परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाएगा।
प्रायोगिक विषयों की परीक्षा तथा ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है परन्तु विद्यालय में संचालित हैं, की परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करेंगे।
विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
विषयमान अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएँ जैसे-जैसे समाप्त होती जाएँ, विद्यार्थियों की अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएँ अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाएँ।

यह भी पढ़ें :
Get your results instantly with our calculator!
शैक्षणिक सत्र 2026–2027 की कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा की समय–सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन हेतु निम्नानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें–
त्रैमासिक परीक्षाएँ निर्धारित संलग्न समय–सारणी अनुसार आयोजित की जाएगी।
ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है उनकी परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करेंगे।
परिशिष्ट अनुसार विषयों की त्रैमासिक परीक्षा हेतु दिनांक 21.08.2026 तक विमर्श पोर्टल पर DEO लॉग इन पर ब्लूप्रिंट उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लूप्रिंट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी जिला उपयुक्त विद्यालय प्राचार्य के माध्यम से दिनांक 02.09.2026 तक आवश्यकतानुसार माध्यमांतर प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। प्रश्नपत्र निर्माण हेतु जिला आकलन प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। कक्षा 10वीं में गणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक हेतु एक ही प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा।
अन्य विषयों एवं व्यावसायिक विषयों के प्रश्नपत्रों का निर्माण मध्यांचल शिक्षा मण्डल द्वारा जारी अर्द्ध योजना एवं शैक्षणिक कैलेण्डर में वर्णित अगस्त माह 2026 तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्राचार्य विषय शिक्षक से कराएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी जिला प्रश्नपत्र अपने जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों को एक-एक सेट सीलबंद लिफाफों में दिनांक 03.09.2026 तक उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए प्रश्नपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर संबंधित विद्यालय के डाइस कोड/बोर्ड कोड का वाटर मार्क/सील अनिवार्य रूप से लगाकर प्रश्नपत्र सीलबंद करेंगे।
सभी प्राचार्य आवश्यकतानुसार प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रित कराएंगे। प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय प्रश्नपत्रों की पूर्ण गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए एक शिक्षक को अधिकृत करें जो फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय दुकान पर उपलब्ध रहेगा। अधिकृत शिक्षक अपने साथ ही फोटोकॉपी/मुद्रण कराकर प्रश्नपत्रों को सीलबंद करेगा। अधिकृत शिक्षक यह भी सुनिश्चित करेगा कि दुकान पर किसी तरह की प्रश्नपत्र संबंधी स्टेशनरी शेष नहीं रह जाए। फोटोकॉपी मशीन/सिस्टम से स्कैन कॉपी डिलीट कर दी गई है।
विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिवस की परीक्षा के विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्यतः सुनिश्चित किया जाए। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर पश्चात् है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें :
On Question asked by student community
Hello Student,
You can access and download the relevant link given below.
https://school.careers360.com/boards/mp-board-previous-year-question-paper-class-12-solutions-pdf
https://school.careers360.com/boards/mpsos/mpsos-class-12-question-paper-2025-26
Hi Swarnim,
You can download the MP board previous year question paper.
https://school.careers360.com/boards/mp-board-previous-year-question-paper-class-12-solutions-pdf
Hi Student,
The MP Board Class 12 Quarterly exams for 2026-27 were conducted from September 7 to September 17, 2026. You can check the MP Board Class 12 Quarterly Question Papers 2026-27 here:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-12-quarterly-question-paper-2026
Hope it helps, thank you.
Dear Student,
MP Board Class 12 Economics ke quarterly exam ke liye MPBSE ka prescribed syllabus aur paper pattern dekhna jaroori hai. Careers360 par board-specific question papers, syllabus aur exam preparation resources available hain.
Check : MP Board Quarterly Exam Blueprint 2026-27 for Classes 9 to 12 – Subject-wise Blueprint
Hi Rishi Raj,
Yes, you may be eligible for the MPSOS Improvement Exam, depending on your passing year and the current eligibility rules. Please share your MP Board Class 12 marksheet so we can guide you more accurately. Also, don’t lose hope. You cleared physics on your next attempt, and
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs