Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड कक्षा 10 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी (MP Board Class 10 Quaterly Exam Time Table Out)
    • लेख
    • एमपी बोर्ड कक्षा 10 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी (MP Board Class 10 Quaterly Exam Time Table Out)

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी (MP Board Class 10 Quaterly Exam Time Table Out)

    Mithilesh KumarUpdated on 24 Aug 2026, 12:59 PM IST

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी (MP Board Class 10 Quaterly Exam Time Table Out) : मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की त्रैमासिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षाएं 7 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत/उर्दू, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं।
    एमपी बोर्ड कक्षा 9, 10, 11 और 12 त्रैमासिक परीक्षा टाइट टेबल ऑफिशियल पीडीएफ 2026–27 डाउनलोड करें

    This Story also Contains

    1. हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 (कक्षा 10वीं)
    2. मध्यप्रदेश बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल कक्षा 10 के लिए निर्देश
    3. शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा हेतु समय-सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश
    एमपी बोर्ड कक्षा 10 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी (MP Board Class 10 Quaterly Exam Time Table Out)
    मध्यप्रदेश बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल कक्षा 10

    हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षा संचालन भी किया जाएगा। कक्षा 10वीं के छात्र नीचे दी गई तालिका में विषयवार परीक्षा तिथि और दिन की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 (कक्षा 10वीं)

    दिनांक

    दिन

    कक्षा 10वीं (समय: प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक)

    07.09.2026

    सोमवार

    अंग्रेजी

    08.09.2026

    मंगलवार

    संस्कृत/उर्दू

    09.09.2026

    बुधवार

    गणित

    10.09.2026

    गुरुवार

    हिन्दी

    11.09.2026

    शुक्रवार

    सामाजिक विज्ञान

    12.09.2026

    शनिवार

    विज्ञान

    15.09.2026

    मंगलवार

    एनएसक्यूएफ के समस्त विषय


    1787423959348

    यह भी पढ़ें :

    मध्यप्रदेश बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल कक्षा 10 के लिए निर्देश

    • सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभाँति नोट कर लें कि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।

    • समय सारणी अनुसार प्रतिदिन परीक्षा उपरांत आगामी दिवस की परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाएगा।

    • प्रायोगिक विषयों की परीक्षा एवं ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है परन्तु विद्यालय में संचालित हैं, की परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करेंगे।

    • विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    • परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।

    • विषयमान अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएं जैसे-जैसे समाप्त होती जाएँ, विद्यार्थियों की अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएँ अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाएंगी।

    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    1787423959404

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा हेतु समय-सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश

    शैक्षणिक सत्र 2026–2027 की कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा की समय–सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन हेतु निम्नानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें–

    • त्रैमासिक परीक्षाएँ निर्धारित संलग्न समय–सारणी अनुसार आयोजित की जाए।

    • ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है उनकी परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करें।

    • परिशिष्ट अनुसार विषयों की त्रैमासिक परीक्षा हेतु दिनांक 21.08.2026 तक विमर्श पोर्टल पर DEO लॉग इन पर ब्लूप्रिंट उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लूप्रिंट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी जिला उपयुक्त विद्यालय प्राचार्य के माध्यम से दिनांक 02.09.2026 तक आवश्यकतानुसार माध्यमांतर प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। प्रश्नपत्र निर्माण हेतु जिला आकलन प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। कक्षा 10वीं में गणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक हेतु एक ही प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा।

    • अन्य विषयों एवं व्यावसायिक विषयों के प्रश्नपत्रों का निर्माण मध्यांचल शिक्षा मण्डल द्वारा जारी अर्द्ध योजना एवं शैक्षणिक कैलेण्डर में वर्णित अगस्त माह 2026 तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्राचार्य विषय शिक्षक से कराएंगे।

    • जिला शिक्षा अधिकारी जिला प्रश्नपत्र अपने जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों को एक-एक सेट सीलबंद लिफाफों में दिनांक 03.09.2026 तक उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए प्रश्नपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर संबंधित विद्यालय के डाइस कोड/बोर्ड कोड का वाटर मार्क/सील अनिवार्य रूप से लगाकर प्रश्नपत्र सीलबंद करेंगे।

    • सभी प्राचार्य आवश्यकतानुसार प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रित कराएंगे। प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय प्रश्नपत्रों की पूर्ण गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए एक शिक्षक को अधिकृत करें जो फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय दुकान पर उपलब्ध रहेगा। अधिकृत शिक्षक अपने साथ ही फोटोकॉपी/मुद्रण कराकर प्रश्नपत्रों को सीलबंद करेगा। अधिकृत शिक्षक यह भी सुनिश्चित करेगा कि दुकान पर किसी तरह की प्रश्नपत्र संबंधी स्टेशनरी शेष नहीं रह जाए। फोटोकॉपी मशीन/सिस्टम से स्कैन कॉपी डिलीट कर दी गई है।

    • विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिवस की परीक्षा के विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्यतः सुनिश्चित किया जाए। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर पश्चात् है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जाए।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    यह भी पढ़ें :

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    JEE Main Important Mathematics Formulas

    As per latest syllabus. Maths formulas, equations, & theorems of class 11 & 12th chapters

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    NIOS Class 12 Application Date

    1 May'26 - 31 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Dentistry and Human Life
    Via Seoul National University, Seoul
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 10th ?

    Hi Student

    We will soon upload the MP Board 10th computer book soon. Till then, you can refer to the syllabus by clicking on the link below.

    Hi,

    Please provide the board or exam name so we can help you with Class 11 Geography question paper. If you are looking for MP Board Class 11 Geography Question Paper then you can click on the link given below. Careers360 will provide you with MP Board Class 11 Question

    You can check details of MP Board Class 5th time table: https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-5th-time-table . Other than time table, can you specify the details that you need regarding the MP Board Class 5th?

    Hi,

    Please provide the board or exam name so we can help you with Class 9 Hindi model papers.