एमपी बोर्ड कक्षा 9 त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी (MP Board Class 9 Quaterly Exam Time Table Out) : मध्य प्रदेश में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की त्रैमासिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षाएं 7 सितंबर 2026 से शुरू हुई। परीक्षा में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत/उर्दू, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 9, 10, 11 और 12 त्रैमासिक परीक्षा टाइट टेबल ऑफिशियल पीडीएफ 2026–27 डाउनलोड करें
This Story also Contains
मुरैना (मध्य प्रदेश) जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन में कठिनाई पैदा हो रही है। विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक/स्था./2026/8688, दिनांक 6 सितंबर 2026 के अनुसार, जिला मुरैना अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में यह अवकाश लागू रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि संचालक, लोक शिक्षण, मध्य प्रदेश, भोपाल के पत्र (क्रमांक/अक्रा/त्रैमा.प.स्था.अ./2026-27/1193-1194, दिनांक 31 अगस्त 2026) के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 से 17 सितंबर 2026 तक चल रही हैं। निर्देशों के मुताबिक, परीक्षा अवधि में स्थानीय अवकाश घोषित होने पर उस दिन की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के भीतर किसी अन्य दिन करानी होगी।
इसके अनुपालन में 7 सितंबर को निर्धारित त्रैमासिक परीक्षा को स्थगित कर 16 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
समस्त प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया गया है कि वे संबंधित विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयीन स्टाफ को इसकी सूचना तुरंत दें। यह आदेश कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जारी किया गया है।
.png)
हाईस्कूल त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षा संचालन भी किया जाएगा। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र नीचे दी गई तालिका में विषयवार परीक्षा तिथि और दिन की पूरी जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा उपरांत अगले प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :
दिनांक | दिन | कक्षा 9वीं (समय: प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक) |
07 सितंबर 2026 | सोमवार | गणित |
08 सितंबर 2026 | मंगलवार | हिन्दी |
09 सितंबर 2026 | बुधवार | अंग्रेजी |
10 सितंबर 2026 | गुरुवार | संस्कृत/उर्दू |
11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | विज्ञान |
11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | परीक्षा उपरांत अगले प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन |
12 सितंबर 2026 | शनिवार | सामाजिक विज्ञान |
15 सितंबर 2026 | मंगलवार | एनएसक्यूएफ के समस्त विषय |
नोट: परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है।

यह भी पढ़ें :
सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभाँति नोट कर लें कि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।
समय सारणी अनुसार प्रतिदिन परीक्षा उपरांत आगामी दिवस की परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाएगा।
प्रायोगिक विषयों की परीक्षा एवं ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है परन्तु विद्यालय में संचालित हैं, की परीक्षा दिनांक 07 सितंबर 2026 से दिनांक 17 सितंबर 2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करेंगे।
विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ।
विषयमान अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएं जैसे-जैसे समाप्त होती जाएँ, विद्यार्थियों की अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएँ अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाएंगी।

Get your results instantly with our calculator!
मध्यप्रदेश बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026–2027 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा की समय–सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन हेतु निम्नानुसार निर्देश जारी किया है जिसका पालन सुनिश्चित करना होगा–
त्रैमासिक परीक्षाएँ निर्धारित संलग्न समय–सारणी अनुसार आयोजित की जाएगी।
ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है उनकी परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करें।
विषयों की त्रैमासिक परीक्षा हेतु दिनांक 21.08.2026 तक विमर्श पोर्टल पर DEO लॉग इन पर ब्लूप्रिंट उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लूप्रिंट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी जिला उपयुक्त विद्यालय प्राचार्य के माध्यम से दिनांक 02.09.2026 तक आवश्यकतानुसार माध्यमांतर प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। प्रश्नपत्र निर्माण हेतु जिला आकलन प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। कक्षा 9वीं के प्रश्नपत्रों में पूर्णांक में से 50% अंक के प्रश्न ब्रिजकोर्स से लिए जाने हैं व अंग्रेजी स्टैंडर्ड एवं बेसिक हेतु एक ही प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। इसी तरह कक्षा 9वीं एवं 10वीं में गणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक हेतु एक ही प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा।
परिशिष्ट–3 के अतिरिक्त अन्य विषयों एवं व्यावसायिक विषयों के प्रश्नपत्रों का निर्माण मध्यांचल शिक्षा मण्डल द्वारा जारी अर्द्ध योजना एवं शैक्षणिक कैलेण्डर में वर्णित अगस्त माह 2026 तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्राचार्य विषय शिक्षक से कराएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी जिला प्रश्नपत्र अपने जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों को एक-एक सेट सीलबंद लिफाफों में दिनांक 03.09.2026 तक उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए प्रश्नपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर संबंधित विद्यालय के डाइस कोड/बोर्ड कोड का वाटर मार्क/सील अनिवार्य रूप से लगाकर प्रश्नपत्र सीलबंद करेंगे।
सभी प्राचार्य आवश्यकतानुसार प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रित कराएंगे। प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय प्रश्नपत्रों की पूर्ण गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए एक शिक्षक को अधिकृत करें जो फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय दुकान पर उपलब्ध रहेगा। अधिकृत शिक्षक अपने साथ ही फोटोकॉपी/मुद्रण कराकर प्रश्नपत्रों को सीलबंद करेगा। अधिकृत शिक्षक यह भी सुनिश्चित करेगा कि दुकान पर किसी तरह की प्रश्नपत्र संबंधी स्टेशनरी शेष नहीं रह जाए। फोटोकॉपी मशीन/सिस्टम से स्कैन कॉपी डिलीट कर दी गई है।
विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिवस की परीक्षा के विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्यतः सुनिश्चित किया जाए। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर पश्चात् है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जाए।
यह भी पढ़ें :
On Question asked by student community
Hello Students,
Click on the link given below to access and download the MP Board Class 10 Science Question Paper 2026 with Solution.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-science-question-paper-2026
Hi Vivek Saket
MP Board Class 10 Half-Yearly Syllabus 2026-27 is based on the latest MPBSE Class 10 syllabus. You can check the subject-wise syllabus and marking scheme on Careers360 here:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-syllabus
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
Hello Student,
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs