Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं टाइम टेबल देखें
    • लेख
    • एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं टाइम टेबल देखें

    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं टाइम टेबल देखें

    Mithilesh KumarUpdated on 07 Nov 2025, 10:04 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 (MP Board Half Yearly Time Table 2025-26 in Hindi) : एमपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025 26 के लिए कक्षा 9वीं, 10वीं 11वीं और 12वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा का समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षा 3 नवंबर 2025 से आयोजित की जा रही है। इस लेख में एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2025 (MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025-26 in Hindi) की पूरी जानकारी दी गई है।
    ये भी पढ़ें : एमपी बोर्ड 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025
    ये भी पढ़ें : UDISE+ स्टूडेंट मॉड्यूल क्या है?

    This Story also Contains

    1. एमपीबीएसई कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025–26
    2. एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26 (MP Board Ardhvaarshik Pariksha Time Table 2025 in Hindi)
    3. एमपी बोर्ड कक्षा 9 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26 (MP Board Class 9th 10th Half Yearly Exam Time Table 2025)
    4. एमपी बोर्ड कक्षा 10 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26 (MP Board Class 9th 10th Half Yearly Exam Time Table 2025)
    5. एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26
    6. एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26
    7. एमपी बोर्ड कक्षा 11वी 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2025-26 (MP Board Half Yearly Exam Syllabus 2025-26 in Hindi)
    8. एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 रिजल्ट कब आएगा
    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं टाइम टेबल देखें
    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं टाइम टेबल देखें

    विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल पीडीएफ (MP Board Class 9th 10th 11th 12th Half Yearly Time Table 2025 PDF in Hindi) भी डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड लिंक ऑफिशियल

    एमपी बोर्ड हाई स्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर से आरंभ होकर 11 नवंबर 2025 को संपन्न् होगा। वही एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल अर्थात कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 3 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिवस के परीक्षा के विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्यतः किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर बाद है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी और जिन विद्यार्थियों की परीक्षा पहली पाली में है, उनकी पहली पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली में अगले दिन की परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

    एमपीबीएसई कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025–26

    बोर्ड

    Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE)

    परीक्षा

    अर्धवार्षिक

    कक्षा

    9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं

    आधिकारिक वेबसाइट

    mpbse.nic.in

    ये भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26 (MP Board Ardhvaarshik Pariksha Time Table 2025 in Hindi)

    एमपी बोर्ड कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा में बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। अर्धवार्षिक परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का मूल्यांकन करते हैं। अर्धवार्षिक परीक्षा में अक्टूबर 2025 तक के सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने पर बोर्ड परीक्षा के लिए हौसला बढ़ेगा।

    एमपी बोर्ड कक्षा नवमी से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल अलग-अलग है। हाई स्कूल के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक है वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    ये भी पढ़ें :

    50+ Entrance Exams after 12th
    Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
    Download Now

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    एमपी बोर्ड कक्षा 9 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26 (MP Board Class 9th 10th Half Yearly Exam Time Table 2025)

    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 9 और 10 के लिए पहली पाली में संचालित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक होगा। इसमें प्रत्येक विषय की परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद अगले विषय की परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। परीक्षा के बाद अगले प्रश्न पत्र की परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा संचालित होगी।

    दिनांक

    कक्षा 9वीं (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक)

    3 नवंबर 2025 सोमवार

    सामाजिक विज्ञान

    4 नवंबर 2025 मंगलवार

    हिंदी

    6 नवंबर 2025 गुरुवार

    अंग्रेजी

    7 नवंबर 2025 शुक्रवार

    SNQF के समस्त विषय

    8 नवंबर 2025 शनिवार

    विज्ञान

    10 नवंबर 2025 सोमवार

    गणित

    11 नवंबर 2025 मंगलवार

    संस्कृत / उर्दू

    यह भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26 (MP Board Class 9th 10th Half Yearly Exam Time Table 2025)

    दिनांक

    कक्षा 10वीं (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक)

    3-11-2025 सोमवार

    विज्ञान

    4-11-2025 मंगलवार

    संस्कृत / उर्दू

    6-11-2025 गुरुवार

    गणित

    7-11-2025 शुक्रवार

    हिंदी

    8-11-2025 शनिवार

    SNQF के समस्त विषय

    10-11-2025 सोमवार

    अंग्रेजी

    11-11-2025 मंगलवार

    सामाजिक विज्ञान

    1761287564104एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल

    यह भी पढ़ें :

    एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

    एमपी बोर्ड कक्षा 11वी 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से प्रारंभ होकर 4:30 बजे तक होगा। कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 3 नवंबर से प्रारंभ होकर 13 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से प्रारंभ होगी। उसके पहले विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित तैयारी करवाई जाएगी।

    दिनांक

    कक्षा 11वीं (दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक)

    3-11-2025 सोमवार

    हिंदी

    4-11-2025 मंगलवार

    भौतिक शास्त्र/ अर्थशास्त्र /एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज

    6-11-2025 गुरुवार

    अंग्रेजी

    7-11-2025 शुक्रवार

    इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस/ राजनीति शास्त्र/ जीव विज्ञान

    8-11-2025 शनिवार

    NSQF के समस्त विषय

    10-11-2025 सोमवार

    रसायन शास्त्र /इतिहास /लेखाशास्त्र/ एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर

    11-11-2025 मंगलवार

    भूगोल/ व्यवसाय अध्ययन /क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं संबंध

    12-11-2025 बुधवार

    गणित /समाजशास्त्र

    13-11-2025 गुरुवार

    संस्कृत/उर्दू

    ये भी देखें :

    एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

    दिनांक

    कक्षा 12वीं (दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक)

    3-11-2025 सोमवार

    भौतिक शास्त्र/ अर्थशास्त्र/ एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्री

    4-11-2025 मंगलवार

    हिंदी

    6-11-2025 गुरुवार

    रसायन शास्त्र /इतिहास/ लेखाशास्त्र /एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर

    7-11-2025 शुक्रवार

    NSQF के समस्त विषय

    8-11-2025 शनिवार

    भूगोल/ व्यवसाय अध्ययन /क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं संबंध

    10-11-2025 सोमवार

    अंग्रेजी

    11-11-2025 मंगलवार

    इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस/ राजनीति शास्त्र/ जीव विज्ञान

    12-11-2025 बुधवार

    संस्कृत / उर्दू

    13-11-2025 गुरुवार

    गणित / समाजशास्त्र

    1761287610561एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं और 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल

    महत्वपूर्ण लेख :

    एमपी बोर्ड कक्षा 11वी 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2025-26 (MP Board Half Yearly Exam Syllabus 2025-26 in Hindi)

    एमपी बोर्ड कक्षा अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 मे कक्षा 9वीं से 12वीं तक की प्रश्न पत्र में अक्टूबर 2025 के सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अक्टूबर तक के पाठ्यक्रम की अच्छे से तैयारी करनी होगी। एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि टाइम टेबल में नहीं बताया गया है। विद्यालय प्राचार्य विद्यालय स्तर पर प्रायोगिक परीक्षा अपनी सुविधा अनुसार तय करेंगे।

    महत्वपूर्ण लेख :

    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 रिजल्ट कब आएगा

    एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया जाएगा। मूल्यांकन पूर्ण हो जाने के पश्चात रिजल्ट तैयार किया जाएगा एवं 20 नवंबर 2025 को सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर विद्यार्थी की उत्तर पुस्तिका दिखाई जाएगी। 20 नवंबर .2025 को PTM आयोजित कर विद्यार्थियों के परीक्षा रिजल्ट से अभिभावकों को अवगत कराते हुए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कराया जाएगा। इस दिन संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी अलग-अलग दल गठित कर न्यूनतम 10-10 विद्यालयों का भ्रमण कर प्रतिवेदन संभागीय संयुक्त संचालक के माध्यम से संचालनालय को भेजेंगे। स्कूल पदाधिकारियों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 24 नवंबर 2025 तक विमर्श पोर्टल पर प्रविष्ट किया जाना सुनिश्चित करना होगा।

    करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस क्या होगा?
    A:

    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा के सिलेबस के अनुसार अक्टूबर 2025 तक के पाठ्यक्रम से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Q: एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 कब होगी?
    A:

    एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 3 नवंबर 2025 से आरंभ होगी।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    UP Board 10th Others

    18 Jun'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    UP Board 12th Others

    18 Jun'26 - 28 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MP Board 12th

    On Question asked by student community

    Have a question related to MP Board 12th ?

    Hi Student,

    The MP Board Class 12 Quarterly exams for 2026-27 were conducted from September 7 to September 17, 2026. You can check the MP Board Class 12 Quarterly Question Papers 2026-27 here:

    https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-12-quarterly-question-paper-2026

    Hope it helps, thank you.

    Dear Student,

    MP Board Class 12 Economics ke quarterly exam ke liye MPBSE ka prescribed syllabus aur paper pattern dekhna jaroori hai. Careers360 par board-specific question papers, syllabus aur exam preparation resources available hain.

    Check : MP Board Quarterly Exam Blueprint 2026-27 for Classes 9 to 12 – Subject-wise Blueprint

    Hi Rishi Raj,

    Yes, you may be eligible for the MPSOS Improvement Exam, depending on your passing year and the current eligibility rules. Please share your MP Board Class 12 marksheet so we can guide you more accurately. Also, don’t lose hope. You cleared physics on your next attempt, and

    Hello Student,

    If you are looking for the MP Board Class 11 Quarterly Exam 2026–27 Commerce Blueprint for all subjects, you can check the subject-wise blueprint from the link given below:
    https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint

    Dear Student,
    For the MP Board Class 12 Hindi Question Paper 2026, you can access the subject-wise question papers on Careers360. The page provides the Class 12 Hindi question paper 2026 along with other subject-wise papers and solutions.

    MP Board Class 12 Question Paper 2026 - Subject-wise PDFs

    You can